प्रीमियम डबल डोर रेफ्रिजरेटर में AI का कमाल, अब हर मौसम में मिलेगी स्मार्ट कूलिंग

AI कूलिंग तकनीक, इन्वर्टर कंप्रेसर, डबल डोर डिजाइन और बड़ी स्टोरेज क्षमता वाले प्रीमियम डिज़ाइन वाले डबल डोर रेफ्रिजरेटर भोजन को लंबे समय तक ताजा रखने में मदद करते हैं। बेहतर कूलिंग, कम बिजली खपत और स्मार्ट तापमान कंट्रोल की वजह से ये बड़े परिवारों के लिए एक भरोसेमंद मॉडल बनते हैं।
AI कूलिंग तकनीक वाले प्रीमियम डबल डोर रेफ्रिजरेटर
AI कूलिंग तकनीक वाले प्रीमियम डबल डोर रेफ्रिजरेटर

आज के समय में रेफ्रिजरेटर सिर्फ खाने-पीने की चीजों को ठंडा रखने वाला अप्लायंस नहीं रह गया है, बल्कि यह स्मार्ट कूलिंग और बेहतर फूड प्रिजर्वेशन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। AI कूलिंग तकनीक के साथ आने वाले प्रीमियम डिज़ाइन वाले डबल डोर रेफ्रिजरेटर अंदर के तापमान और जरूरत को समझकर अपने आप कूलिंग को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। इन Double Door Refrigerator की AI कूलिंग तकनीक भोजन को लंबे समय तक ताजा रखने, तापमान को संतुलित बनाए रखने और ऊर्जा की बचत करने में सहायक होती है। 

इसके अलावा डबल डोर डिजाइन, बड़ी स्टोरेज क्षमता, फास्ट कूलिंग, इन्वर्टर कंप्रेसर, मल्टी एयर फ्लो और स्मार्ट तापमान कंट्रोल जैसे फीचर्स बड़े परिवार और रोजमर्रा की जरूरतों के लिए उपयोगी होते हैं। तो चलिए नीचे AI कूलिंग तकनीक वाले प्रीमियम डबल डोर रेफ्रिजरेटर के विकल्पों पर नजर डालें - 

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Haier 596 L 3 Star Frost Free Smart Sense AI enabled 2-Door Side by Side Refrigerator

    हायर का यह 596 लीटर साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर बड़े परिवारों के लिए प्रीमियम मॉडल है। इस फ्रिज में स्मार्ट सेंस AI तकनीक दी गई है, जो इस्तेमाल और तापमान को समझकर अपने आप कूलिंग को कंट्रोल करती है। इससे खाने-पीने की चीजें लंबे समय तक ताजा रहती हैं और बिजली की बचत भी होती है। मैजिक कन्वर्टिबल जोन की मदद से तापमान को -24°C से 9°C के बीच बदला जा सकता है। जरूरत पड़ने पर फ्रीजर हिस्से को अतिरिक्त फ्रिज स्पेस में भी बदल सकता है। इसमें 596 लीटर कुल क्षमता मिलती है, जिसमें 204 लीटर फ्रीजर और 392 लीटर फ्रिज सेक्शन शामिल है। बड़ी क्षमता की वजह से फल, सब्जियां, डेयरी उत्पाद, पेय पदार्थ और जमे हुए खाद्य पदार्थों को रख सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Haier 
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 69.7D x 90.5W x 177.5H सेंटीमीटर 
    • कॉन्फिग्रेशन - फुल साइज साइड बाय साइड
    • क्षमता - 596 लीटर
    • फ्रीजर क्षमता - 204 लीटर
    • रंग - ग्रेफाइट ब्लैक - 596 लीटर - 2025
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट 

    खूबियां 

    • इन-बिल्ट वाटर डिस्पेंसर की मदद से बिना दरवाजा खोले ठंडा पानी ले सकते हैं। 
    • HaiSmart ऐप कनेक्टिविटी फीचर की मदद से रेफ्रिजरेटर को मोबाइल से कंट्रोल कर सकते हैं, कहीं से भी सेटिंग को बदल सकते हैं। 
    • स्टेबलाइजर फ्री ऑपरेशन सामान्य वोल्टेज उतार-चढ़ाव के दौरान अतिरिक्त स्टेबलाइजर की जरूरत कम करता है।

    कमी 

    • वाईफाई और पावर कूलिंग सिस्टम काम नहीं करने पर स्मार्ट फीचर्स को उपयोग करने में परेशानी हो सकती है।
    01
  • Bosch 368L, 1 Star, Frost Free Double Door Refrigerator

    बॉश के इस डबल डोर फ्रिज में फ्रॉस्ट फ्री तकनीक दी गई है, जो बर्फ जमने की समस्या को अपने आप कंट्रोल करती है। इससे बार-बार हाथ से बर्फ साफ करने की जरूरत नहीं पड़ती है। वहीं 6-इन-1 कन्वर्टिबल स्टोरेज मोड की मदद से आप जरूरत के अनुसार फ्रीजर और फ्रिज सेक्शन को अलग-अलग तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं वीटा फ्रेश तकनीक फल, सब्जियों और अन्य खाद्य पदार्थों को लगभग 10 दिनों तक ताजा रखने में मदद करती है। इसमें ड्यूल कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जो फ्रिज और फ्रीजर दोनों हिस्सों में अलग-अलग और बेहतर कूलिंग बनाए रखता है। इससे तापमान सही रहता है और खाद्य पदार्थों के जल्दी खराब होने की संभावना कम हो जाती है। इसमें टफेंड ग्लास शेल्फ, 2 ड्रॉअर, विटाफ्रेश बॉक्स, फल-सब्जी बॉक्स और 12 लीटर बोतल स्टोरेज क्षमता दी गई है, जिससे सामान को तरीके से रख सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Bosch 
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 67D x 67.8W x 187H सेंटीमीटर 
    • कॉन्फिग्रेशन - ऊपर की साइड फ्रीजर 
    • क्षमता - 368 लीटर
    • फ्रीजर क्षमता - 65 लीटर
    • रंग - शाइनी सिल्वर- 368 लीटर
    • वोल्टेज - 220 वोल्ट 

    खूबियां 

    • ऑटो डीफ्रॉस्ट तकनीक विशेष सेंसर की मदद से बर्फ को अपने आप पिघलाने का काम करती है, जिससे फ्रिज के अंदर बर्फ जमा नहीं होती है।
    • इसमें 2.5 लीटर वाटर डिस्पेंसर होने से बिना दरवाजा खोले ठंडा पानी ले सकते हैं। 
    • 18 घंटे तक कूलिंग रिटेंशन की सुविधा होने से बिजली जाने के बाद भी अंदर की ठंडक को लंबे समय तक बनी रहती है। 

    कमी 

    • दरवाजे के ऊपरी शेल्फ पर रखा दूध का डिब्बा थोड़ा कमजोर लगता है, जो जल्दी टूट सकता है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Samsung 350 L, 3 Star, Convertible 5-in-1, WiFi Bespoke AI Refrigerator

    सैमसंग का यह 350 लीटर डबल डोर रेफ्रिजरेटर उन परिवारों के लिए शानदार मॉडल है, जो स्मार्ट तकनीक, बेहतर कूलिंग और बिजली बचत वाला प्रीमियम फ्रिज चाहते हैं। इसकी 350 लीटर क्षमता 3 से 4 सदस्यों वाले परिवारों के लिए उपयुक्त मानी जाती है। इस मॉडल में Bespoke AI तकनीक दी गई है, जो जरूरत को समझकर रेफ्रिजरेटर के प्रदर्शन को बेहतर करती है। इसका सबसे खास फीचर AI एनर्जी मोड है। यह सुविधा रेफ्रिजरेटर के इस्तेमाल और तापमान का पता करके बिजली की खपत को कम करने में मदद करती है। स्मार्टथिंग्स कनेक्टिविटी और मोबाइल कंट्रोल की मदद से आप अपने फोन से कन्वर्टिबल रेफ्रिजरेटर की सेटिंग्स की निगरानी के साथ कंट्रोल भी कर सकते हैं। 5-इन-1 कन्वर्टिबल तकनीक की मदद से आप अपनी जरूरत के अनुसार रेफ्रिजरेटर के अलग-अलग मोड चुन सकते हैं। इसमें सामान्य मोड, अतिरिक्त फ्रिज मोड, मौसमी मोड, अवकाश मोड और अकेले उपयोग का मोड मिलता है। जरूरत पड़ने पर फ्रीजर की जगह को अतिरिक्त फ्रिज स्पेस में बदला जा सकता है, जिससे ज्यादा सामान रखने की सुविधा मिलती है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Samsung 
    • मॉडल - ‎RT38HG5A23S8HL
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 74 x 63 x 178.5 सेंटीमीटर 
    • कॉन्फिग्रेशन - ऊपर की साइड फ्रीजर 
    • क्षमता - 350 लीटर
    • फ्रीजर क्षमता - 75 लीटर
    • रंग - नया एलिगेंट इनॉक्स एआई
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट 

    खूबियां 

    • ट्विन कूलिंग प्लस तकनीक फ्रिज और फ्रीजर के लिए अलग-अलग कूलिंग सिस्टम का इस्तेमाल करती है। इससे फल, सब्जियां और अन्य खाद्य पदार्थ लंबे समय तक ताजा रहते हैं।
    • मल्टी फ्लो कूलिंग सिस्टम रेफ्रिजरेटर के हर हिस्से में ठंडी हवा को समान रूप से पहुंचाने में मदद करता है। इससे सभी शेल्फ और कम्पार्टमेंट में बढ़िया कूलिंग मिलती है।
    • इसका पावर फ्रीज़ फीचर फ्रीजर को जल्दी ठंडा करके बर्फ जमाने या जमे हुए खाद्य पदार्थों को सुरक्षित रखता है।

    कमी 

    • इसके दरवाजे पर डेंट मिलने से दिखने में खराब लग सकता है।
    03
  • LG 630 L, 3 Star, Double Door, Door Wi-Fi Convertible Side By Side Refrigerator with AI ThinQ

    630 लीटर की क्षमता वाला यह साइड-बाय-साइड एलजी रेफ्रिजरेटर मल्टी एयर फ्लो कूलिंग सिस्टम के साथ आता है, जो हर हिस्से में ठंडी हवा को समान रूप से फैलाने का काम करता है। इससे ऊपर से नीचे तक सभी खाद्य पदार्थों को एक जैसी कूलिंग मिलती है और ताजगी लंबे समय तक बनी रहहै। इसमें खास सुविधा AI ThinQ तकनीक मौजूद है। यह AI आधारित सिस्टम आपके उपयोग के तरीके को समझकर कूलिंग को अपने आप बढ़िया करता है। बार-बार दरवाजा खुलने, ज्यादा सामान रखने या मौसम में बदलाव होने पर यह कूलिंग को सही रखता है। इससे सब्जी, फल और अन्य सामान लंबे समय तक ताजा बने रहते हैं और बिजली की बचत भी करते हैं। इसकी 630 लीटर क्षमता 5 या उससे अधिक सदस्यों वाले परिवार के लिए सही रही है, जहां बड़ी मात्रा में खाद्य पदार्थ, पेय पदार्थ और जमे हुए सामान को स्टोर कर सकते हैं।


    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - LG 
    • मॉडल - GL-L257CMC3
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 73.5D x 91.3W x 179H सेंटीमीटर 
    • कॉन्फिग्रेशन - फुल साइज साइड बाय साइड 
    • क्षमता - 630 लीटर
    • फ्रीजर क्षमता - 214 लीटर
    • रंग - मैट ब्लैक
    • वोल्टेज - 220 वोल्ट 

    खूबियां 

    • वाई-फाई कन्वर्टिबल फीचर की मदद से आप मोबाइल फोन के जरिए फ्रीजर को फ्रिज में बदल सकते हैं। 
    • डोर कूलिंग+ तकनीक दरवाजे के पास रखी वस्तुओं तक भी तेजी और समान रूप से ठंडी हवा पहुंचाती है। इससे दूध, जूस और अन्य पेय पदार्थ जल्दी ठंडे हो सकते हैं।
    • हाइजीन फ्रेश+ तकनीक रेफ्रिजरेटर के अंदर स्वच्छ वातावरण बनाए रखती है, जो दुर्गंध और बैक्टीरिया की गतिविधि को कम करती है।

    कमी 

    • सामने की कोटिंग नाजुक है और उस पर बहुत आसानी से खरोंच लग सकती है इसलिए आपको सामान रखते समय ज्यादा सावधान रहना होगा।  


    04
  • Whirlpool 467L 2star IntelliFresh Convertible Frost Free Double Door Refrigerator

    इस व्हर्लपूल डबल डोर फ्रीज में एडेप्टिव इंटेलिजेंस तकनीक दी गई है, जो AI आधारित सिस्टम पर काम करती है। इसमें मौजूद इंटेलीसेंसर आपके उपयोग की आदत, मौसम और अंदर रखे सामान के अनुसार कूलिंग को अपने आप एडजस्ट करता है। इससे खाद्य पदार्थ लंबे समय तक ताजा बने रहते हैं। 5-इन-1 कन्वर्टिबल की सुविधा होने से इस डबल डोर रेफ्रिजरेटर में सामान्य मोड, शेफ मोड, मिठाई मोड, पार्टी मोड और डीप फ्रीज मोड जैसे विकल्प मिलते हैं। इससे जरूरत के अनुसार रेफ्रिजरेटर के अंदर की जगह और कूलिंग को बदला जा सकता है। हनीकॉम्ब नमी तकनीक फल और सब्जियों के लिए उचित नमी बनाए रखती है। इससे उनका स्वाद, ताजगी और पोषण लंबे समय तक रहता है। इसमें फल, सब्जी, मिठाई या अन्य खाद्य सामान रखने के लिए 467 लीटर क्षमता मिलती है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Whirlpool 
    • मॉडल - IF INV CNV 515
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 76.7D x 70W x 186H सेंटीमीटर 
    • कॉन्फिग्रेशन - कन्वर्टिबल 
    • क्षमता - 467 लीटर
    • फ्रीजर क्षमता - 91.6 लीटर
    • रंग - 515 अल्फा स्टील (2एस)
    • वोल्टेज - 220 वोल्ट 

    खूबियां  

    • इसमें दी गई फ्रॉस्ट फ्री तकनीक बर्फ जमने से रोकने में मदद करती है। इससे रेफ्रिजरेटर के अंदर बर्फ साफ करने की परेशानी नहीं होती है।
    • माइक्रोब्लॉक तकनीक रेफ्रिजरेटर के अंदर बैक्टीरिया की बढ़ने से रोकती है, जिससे खाद्य पदार्थ स्वच्छ रहते हैं।
    • फ्रेशनाइजर तकनीक अंदर बनने वाली दुर्गंध को कम करती है। इससे अलग-अलग खाद्य पदार्थों की गंध आपस में कम मिलती है और ताजगी बनी रहती है।

    कमी 

    • इसकी कस्टमर सर्विस अच्छी नहीं होने से आपको निराशा हो सकती है।

    ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर क्लिक करें। 

    05

AI कूलिंग तकनीक वाले प्रीमियम डबल डोर रेफ्रिजरेटर की संक्षिप्त जानकारी 

नीचे आप अमेजन पर मिलने वाले AI तकनीक वाले डबल डोर फ्रिज मॉडल्स के मुख्य बिंदुओं जैसे क्षमता, एनर्जी रेटिंग, कूलिंग सिस्टम और स्मार्ट फीचर्स जैसे पहलुओं के बारे में जान सकते हैं।

रेफ्रिजरेटर मॉडल

क्षमता

स्टार रेटिंग

AI / स्मार्ट फीचर

प्रमुख खासियत

Haier Side By Side Refrigerator 

596 लीटर

3 स्टार

स्मार्ट सेंस AI, HaiSmart ऐप

मैजिक कन्वर्टिबल ज़ोन, वाटर डिस्पेंसर, AI कूलिंग

Bosch Double Door Refrigerator 

368 लीटर

1 स्टार

टच पैनल, ड्यूल कूलिंग सिस्टम

6-इन-1 कन्वर्टिबल, 10 दिन तक ताजगी, 2.5 लीटर वाटर डिस्पेंसर

Samsung Bespoke AI Refrigerator 

350 लीटर

3 स्टार

AI एनर्जी मोड, स्मार्टथिंग्स, मोबाइल कंट्रोल

5-इन-1 कन्वर्टिबल, ट्विन कूलिंग प्लस 

LG Side By Side Refrigerator 

630 लीटर

3 स्टार

AI ThinQ, वाई-फाई कंट्रोल

डोर कूलिंग +, हायजिन फ्रेश+, बर्फ और पानी डिस्पेंसर

Whirlpool IntelliFresh Fridge

467 लीटर

2 स्टार

अडाप्टिव इंटेलीजेंस, इंटेलीसेंसर

5-इन-1 कन्वर्टिबल, 15 दिन तक ताजगी

मेरी राय:- 

डबल डोर रेफ्रिजरेटर यूं तो आप अपने बजट और जरूरत के अनुसार चुन सकते हैं, लेकिन ऊपर बताए गए विकल्पों को लेकर मेरी राय अलग है, जो कि पूरी तरह से उनकी खासियतों और आपकी जरूरत पर निर्भर करती है।

  • शानदार फीचर्स लेकिन किफायती दाम:- Samsung का 350 लीटर और Bosch का 368 लीटर वाले फ्रिज कम कीमत में बेहतरीन फीचर्स के साथ आते हैं। इनमें कन्वर्टिबल मोड, बेहतर कूलिंग तकनीक, इन्वर्टर कंप्रेसर और स्मार्ट तापमान कंट्रोल जैसी सुविधाएं मिलती हैं, जो इन्हें बजट में एक अच्छा विकल्प बनाती हैं।
  • कम जगह में होंगे फिट- अगर आपको कम जगह में रेफ्रिजरेटर रखना है तो आप सैमसंग, व्हर्लपूल और बॉश ब्रांड का मॉडल ले सकते हैं। इनकी कॉम्पैक्ट साइज छोटी जगह में आसानी से फिट हो जाती है। 
  • परिवार के सदस्यों के अनुसार कौन-सा है बढ़िया: आपका परिवार बड़ा है तो आप हायर और एलजी रेफ्रिजरेटर ले सकते हैं। ये ज्यादा क्षमता के साथ आते हैं।
  • स्मार्ट AI फीचर्स के लिए कौन-सा बेहतर है: अगर आप मोबाइल कंट्रोल, AI कूलिंग और स्मार्ट कनेक्टिविटी चाहते हैं, तो सैमसंग, एलजी और हायर के रेफ्रिजरेटर अच्छे विकल्प हो सकते हैं। इनमें तापमान कंट्रोल और स्मार्ट मॉनिटरिंग जैसी सुविधाएं मिलती हैं।
  • ज्यादा स्टोरेज क्षमता किसमें मिलेगी: यदि आपको सप्ताहभर का राशन, फल, सब्जियां और पेय पदार्थ बड़ी मात्रा में स्टोर करने होते हैं, तो एलजी और हायर के बड़े क्षमता वाले मॉडल बेहतर हो सकते हैं। इनमें ज्यादा शेल्फ स्पेस और बड़ी स्टोरेज क्षमता मिलती है।

और भी स्मार्ट सुझाव पाने के लिए जागरण स्मार्ट-चॉइस पेज चेक करें।

इन्हें भी पढ़ें 

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • AI कूलिंग तकनीक क्या है और यह कैसे काम करती है?
    +
    AI कूलिंग तकनीक उपयोग की आदतों, तापमान और मौसम की स्थिति को समझकर अपने आप कूलिंग को नियंत्रित करने में मदद करती है। इससे खाद्य पदार्थ लंबे समय तक ताजा बने रह सकते हैं।
  • डबल डोर रेफ्रिजरेटर किस परिवार के लिए होता है?
    +
    डबल डोर रेफ्रिजरेटर आमतौर पर 3 से 6 सदस्यों वाले परिवारों के लिए अच्छा विकल्प माना जाता है, क्योंकि इसमें अधिक स्टोरेज और अलग फ्रीजर सेक्शन मिलता है।
  • AI आधारित रेफ्रिजरेटर बिजली बचाने में कैसे मदद करता है?
    +
    AI तकनीक कूलिंग को जरूरत के अनुसार एडजस्ट करती है, जिससे अनावश्यक बिजली खपत कम हो सकती है और बिजली की बचत में मदद मिलती है।