बिजली बचाएं और सुविधा पाएं! ये बढ़िया LG Fridge आपके घर के लिए रहेंगे परफेक्ट

जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।
LG 201 L, 5 Star, Smart Inverter, Direct Cool Single Door Refrigerator
बिजली की कम खपत करने वाला रेफ्रिजरेटर लेना चाहते हैं, तो एलजी ब्रांड को अच्छा माना जा सकता है क्योंकि इसमें 5 स्टार की एनर्जी रेटिंग शामिल है। डायरेक्ट कूल तकनीक वाला यह मॉडल भोजन को ताजा बनाए रखने में मदद करता है। 201 लीटर की क्षमता वाला यह सिंगल डोर फ्रिज 2 से 3 सदस्यों वाले परिवारों के लिए अच्छा है। इसमें फ्रीजर की क्षमता 24 लीटर और ताजा भोजन रखने की क्षमता 177 लीटर है। इस सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर में इन्वर्टर कंप्रेसर है, जो बेहतरीन प्रदर्शन, कम शोर और लंबे समय तक उपयोग करने के लिए अच्छा माना जाता है। इसके शेल्फ को मजबूत कांच के साथ डिजाइन किया गया है, जो मजबूत होने के साथ-साथ टिकाऊ भी है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल्स - GLD2156ZHEL
- क्षमता - 201 लीटर
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 69.5D x 56.5W x 132.2H सेंटीमीटर
- फ्रीजर क्षमता - 24 लीटर
- वार्षिक ऊर्जा खपत - लगभग 100 से 130 यूनिट (kWh)
- ताजा भोजन रखने की क्षमता - 177 लीटर
- आइटम का वजन - 37 किलोग्राम
खासियत
- इसमें दराज के साथ बेस स्टैंड मिलता है, जो नीचे लगाया जाने वाला खास फ्रेम होता है।
- स्टेबलाइजर के बिना काम करने वाला यह मॉडल वोल्टेज के उतार-चढ़ाव को झेल सकता है।
कमी
- डायरेक्ट कूल फ्रिज होने के कारण इसमें फ्रीजर के अंदर समय के साथ बर्फ की मोटी परत जम जाती है। इसे साफ करने के लिए आपको हफ्ते में एक या दो बार मैन्युअली 'डिफ्रॉस्ट' बटन दबाना पड़ेगा।
01LG 185 L, 5 Star, Smart Inverter, Direct Cool Single Door Refrigerator
परिवार में 2 से 3 सदस्य है, तो एलजी का 185 लीटर की क्षमता वाला सिंगल डोर फ्रिज अच्छा रहेगा। इसका जालीदार पैटर्न वाला बॉक्स कवर नमी को बनाए रखता है, जिससे फल और सब्जियां लंबे समय तक ताजी बनी रहती है। कम शोर पर काम करने वाला यह Single Door Fridge स्मार्ट इंवर्टर कंप्रेसर से लैस है, जो ऊर्जा दक्षता को भी बढ़ाता है।। इसका एंटी बैक्टीरियल गैस्केट फंक्शन फ्रिज में बैक्टीरिया के प्रवेश को रोकता है, जिससे भोजन ताजा और लंबे समय तक स्वच्छ बना रहता है। स्टेबलाइजर के बिना काम करने वाला यह मॉडल बिजली की कम खपत करने के लिए अच्छा हो सकता है। इस सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर में एडजस्टेबल शेल्फ की सुविधा है, जिसको आप अपनी जरूरत के अनुसार ऊपर या नीचे खिसका सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - GLD1956ZAPZ
- क्षमता - 185 लीटर
- फ्रीजर - 16 लीटर
- ताजा भोजन रखने की क्षमता - 169 लीटर
- वार्षिक ऊर्जा खपत - प्रति वर्ष 115 किलोवाट घंटे
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 64.3D x 53.4W x 127.7H सेंटीमीटर
- आइटम का वजन - 32 किलोग्राम
खासियत
- इसकी मॉइस्ट एन फ्रेश तकनीक फल और सब्जियों को लंबे समय तक ताजा बनाए रखने के लिए नमी प्रदान करती है।
- एलजी के इस रेफ्रिजरेटर में तेजी से बर्फ जमाने की सुविधा मिलती है।
कमी
- 185 लीटर की क्षमता छोटे परिवार के लिए तो ठीक है, लेकिन यदि आपके घर में अचानक मेहमान आ जाएं या आप बहुत भारी मात्रा में राशन और सब्जियां एक साथ स्टोर करते हैं, तो इसका स्पेस आपको थोड़ा कम लग सकता है।
02LG 251 L, 1 Star, Frost-Free Smart Inverter Double Door Refrigerator with Smart Mode
एलजी ब्रांड का यह डबल डोर फ्रिज मल्टी एयर फ्लो सिस्टम के साथ आता है, जो चारों तरफ समान ठंडक पहुंचाता है और लाइट कटने के दौरान भी भोजन को लंबे समय तक ताजा रखता है। 251 लीटर की क्षमता वाला यह मॉडल मध्यम आकार वाले परिवारों के लिए अच्छा हो सकता है। साथ ही इसमें फ्रीजर की क्षमता 59 लीटर और ताजा भोजन रखने की क्षमता 192 लीटर है। ऑटो डीफ्रॉस्ट तकनीक बर्फ जमने से रोकती है, जिससे रखरखाव करना आसान हो जाता है और बेहतरीन तरीके से कूलिंग होती है। इस डबल डोर रेफ्रिजरेटर की बाहरी बॉडी हाई ग्लॉस फिनिश में आती है, जो रसोई को प्रीमियम लुक देती है। इसका स्मार्ट इन्वर्टर कंप्रेसर बिजली की बचत, कम शोर और लंबे समय तक शानदार प्रदर्शन करने के लिए अच्छा हो सकता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - GLT2516WWPZ
- क्षमता - 251 लीटर
- फ्रीजर क्षमता - 59 लीटर
- ताजा भोजन रखने की क्षमता - 192 लीटर
- वार्षिक ऊर्जा खपत - प्रति वर्ष 268 किलोवाट घंटे
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 63.7D x 55.5W x 157.3H सेंटीमीटर
- आइटम का वजन - 45 किलोग्राम
खासियत
- एलजी का स्मार्ट मोड फ्रिज के अंदर रखे सामान और बाहरी मौसम के तापमान को समझकर कूलिंग को एडजस्ट करता है।
- इसके फ्रेश जोन में 25 लीटर का कम्पार्टमेंट है, जो फलों और सब्जियों को लंबे समय तक ताजा और कुरकुरा रखने के लिए काफी अधिक स्पेस देता है।
कमी
- चूंकि यह एक फ्रॉस्ट-फ्री डबल डोर फ्रिज है, इसलिए सिंगल डोर फ्रिज के मुकाबले इसकी वार्षिक बिजली खपत (268 kWh) थोड़ी ज्यादा है।
03LG 185 L, 4 Star, Smart Inverter, Direct Cool Single Door Refrigerator
यह एलजी रेफ्रिजरेटर 4 स्टार की एनर्जी रेटिंग के साथ आता है, जो बिजली की कम खपत करने के लिए बढ़िया हो सकता है। इसके शेल्फ को मजबूत ग्लास के साथ डिजाइन किया गया है, जिस पर आसानी से भारी सामान रखा जा सकता है। इसका एडवांस्ड इन्वर्टर कंप्रेसर लोड के हिसाब से कूलिंग को एडजस्ट करता है। यह बेहद कम आवाज में काम करता है और सालों-साल तक शानदार प्रदर्शन कर सकता है। 185 लीटर की क्षमता वाले इस फ्रिज में अतिरिक्त स्टोरेज के लिए दराज वाला बेस स्टैंड मिलता है। इस सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर का रिमूवेबल एंटी-बैक्टीरियल गैस्केट बैक्टीरिया और गंदगी को दूर रखता है, जबकि पीछे दी गई मेटल शील्ड चूहों से होने वाले नुकसान से बचाती है।
स्पेसिफिकेशन
- क्षमता - 185 लीटर
- फ्रीजर क्षमता - 16 लीटर
- वार्षिक ऊर्जा खपत - प्रति वर्ष 131 किलोवाट घंटे
- शेल्फ प्रकार - मजबूत कांच
- वोल्टेज - 220 वोल्ट
- ताजा भोजन रखने की क्षमता - 169 लीटर
- आइटम का वजन - 34 किलोग्राम
खासियत
- स्टेबलाइजर के बिना काम करने वाला यह मॉडल चलते समय बेहद कम शोर करता है।
- यह फास्ट आइस कूलिंग तकनीक के साथ आता है, जो कम समय में बर्फ को जमाने की सुविधा देता है।
कमी
- यह 4-Star फ्रिज बहुत ही किफायती है, लेकिन अगर आपका बजट थोड़ा और बढ़ सकता है, तो एलजी का ही 5-Star मॉडल साल भर में लगभग 15 यूनिट बिजली और ज्यादा बचा सकता है।
04LG 343 L, 2 Star, Convertible, Smart Inverter, Frost Free Double Door Refrigerator
ऑटो डीफ्रॉस्ट फंक्शन वाला यह एलजी फ्रिज बर्फ को जमने से रोकता है, जिसे लंबे समय तक बेहतर कूलिंग का अनुभव मिलता है। 343 लीटर की क्षमता वाला यह मॉडल 5 या उससे अधिक सदस्यों वाले परिवारों के लिए अच्छा हो सकता है। साथ ही इसमें 81 लीटर फ्रीजर की क्षमता और 262 लीटर की ताजा भोजन रखने की क्षमता मिलती है। यह Double Door Fridge कन्वर्टिबल मोड्स के साथ आता है, जिसका उपयोग आप कूलिंग कीजरूरत के हिसाब से कर सकते हैं। इसमें इन्वर्टर कंप्रेसर शामिल है, जो बिजली की बचत, कम शोर और शानदार प्रदर्शन करने के लिए अच्छे रहता है। इस डबल डोर रेफ्रिजरेटर का मल्टी एयर फ्लो सिस्टम चारों तरफ ठंडी हवा पहुंचाता है और फल व सब्जियों को लंबे समय तक ताजा रख सकता है।
स्पेसिफिकेशन
- क्षमता - 343 लीटर
- वार्षिक ऊर्जा खपत - प्रति वर्ष 245 किलोवाट घंटे
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 71D x 60W x 172H सेंटीमीटर
- फ्रीजर क्षमता - 81 लीटर
- ताजा भोजन रखने की क्षमता - 262 लीटर
- वोल्टेज - 220 वोल्ट
- आइटम का वजन - 61 किलोग्राम
खासियत
- इस एलजी रेफ्रिजरेटर में डोर अलार्म की सुविधा है, जो दरवाजा खुला रह जाने पर संकेत देता है।
- स्मार्ट डायग्नोसिस टेक्नोलॉजी समस्याओं को ऑटोमैटिक रूप से पता लगाने में मदद करता है।
कमी
- 343 लीटर क्षमता होने के कारण इस फ्रिज का डायमेंशन (चौड़ाई और गहराई) काफी ज्यादा है। यदि आपके किचन का स्पेस छोटा है, तो खरीदने से पहले अपने स्पेस का नाप जरूर ले लें।
05
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
घर के लिए बढ़िया एलजी फ्रिज की तुलना
यहां आपको तालिका के माध्यम से LG फ्रिज के 5 अलग-अलग मॉडल्स के विकल्पों की सूची दी गई है, जिनमें सिंगल और डबल डोर शामिल है। इनका चयन आप अपने परिवार के सदस्यों, बजट, जरूरत और अन्य कारकों को ध्यान में रखते हुए कर सकते हैं।
मॉडल्स |
फ्रिज का प्रकार |
क्षमता |
खास फीचर्स |
GLD2156ZHEL |
सिंगल डोर |
201 लीटर |
स्टेबलाइजर फ्री ऑपरेशन |
GLD1956ZAPZ |
सिंगल डोर |
185 लीटर |
फ्रेशनेस तकनीक |
GLT2516WWPZ |
डबल डोर |
251 लीटर |
मल्टी एयर फ्लो सिस्टम |
GLD1945ZOBE |
सिंगल डोर |
185 लीटर |
कम शोर करें |
GLT3426SNDS |
डबल डोर |
343 लीटर |
एक्सप्रेस फ्रीज |
इसी तरह के लेख पढ़ने के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर क्लिक करें।
इन्हें भी पढ़ें:-
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
- एलजी के इन्वर्टर रेफ्रिजरेटर के क्या फायदे हैं?+एलजी के इन्वर्टर रेफ्रिजरेटर कम बिजली खपत करते हैं, शोर कम करते हैं, और तापमान को बेहतर ढंग से नियंत्रित करते हैं, जिससे भोजन लंबे समय तक ताजा रहता है।
- एलजी का फ्रिज लेते समय किन फीचर्स पर ध्यान देना चाहिए?+एलजी का फ्रिज लेते समय मुख्यतौर पर क्षमता, ऊर्जा रेटिंग, कंप्रेसर का प्रकार (इन्वर्टर), डीफ्रॉस्टिंग तकनीक, स्मार्ट डायग्नोसिस, और विशेष स्टोरेज विकल्प जैसे मॉइस्चर बैलेंस क्रिस्पर शामिल हैं।
- एलजी फ्रिज की वारंटी कितने साल की होती है?+आमतौर पर, एलजी फ्रिज पर 1 साल की व्यापक वारंटी और कंप्रेसर पर 10 साल की अतिरिक्त वारंटी मिलती है, लेकिन यह मॉडल और क्षेत्र के अनुसार भिन्न हो सकती है।
You May Also Like