500 से 700L क्षमता वाले ये साइड बाय साइड फ्रिज देंगे ज्यादा स्टोरेज और शानदार कूलिंग

इस लेख में 500L से 700L तक के साइड बाय साइड फ्रिज की जानकारी पाएं। LG, Samsung, Haier, Voltas और Midea जैसे ब्रांडेड विकल्प बड़े परिवार के लिए बेहतर स्टोरेज, स्मार्ट फीचर्स, कम बिजली खपत और एडवांस फीचर्स के साथ आते हैं, जो इस गर्मी फ्रूट्स और आइसक्रीम को रखेंगे ज्यादा समय तक ठंडा।
500 से 700 लीटर क्षमता वाले साइड बाय साइड फ्रिज
500 से 700 लीटर क्षमता वाले साइड बाय साइड फ्रिज

बड़े परिवार में ज्यादातर लोगों को फ्रिज में जगह कम पड़ने, सामान जल्दी खराब होने और बिजली का बिल बढ़ने जैसी समस्याओं से सामना करना पड़ता है। खासकर बड़े परिवारों में सामान्य रेफ्रिजरेटर रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा नहीं कर पाते हैं। ऐसे में ज्यादा कैपेसिटी वाले 500L से 700L तक के साइड बाय साइड फ्रिज स्मार्ट और बढ़िया विकल्प बनकर सामने आते हैं। इनमें ज्यादा स्टोरेज के साथ बेहतर कूलिंग, अलग-अलग कम्पार्टमेंट और एडवांस फीचर्स मिलते हैं, जिससे खाना लंबे समय तक ताजा रहता है और किचन भी ज्यादा व्यवस्थित दिखता है। लेकिन ऑनलाइन इतने सारे विकल्प मौजूद हैं कि सही फ्रिज चुनना आसान नहीं है। तो आप यहां बताए गए विकल्पों पर नजर डाल सकते हैं और 500 से 700 लीटर की क्षमता वाले फ्रिज को घर ला सकते हैं। इनमें इन्वर्टर टेक्नोलॉजी, फास्ट कूलिंग, स्मार्ट कंट्रोल, कम बिजली खपत और डिजिटल डिस्प्ले जैसे फीचर्स मौजूद हैं।

तो आइए बड़ी क्षमता वाले 500 से 700 लीटर साइड बाय साइड फ्रिज के विकल्पों को देखें - 

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Haier SmartChoice 596L 3Star 2-Door Water Dispenser Side by Side Frost Free Refrigerator

    हायर ब्रांड के इस बड़े और मॉडर्न साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर को खासतौर पर बड़े परिवारों की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इसकी 596 लीटर क्षमता 5 या उससे ज्यादा सदस्यों वाले परिवार के लिए सही हो सकती है। इस Haier फ्रिज में फ्रेश फूड के लिए 392 लीटर और फ्रीजर के लिए 204 लीटर का अलग स्टोरेज स्पेस मिलता है, जिसमें आप सब्जियां, फल, डेयरी प्रोडक्ट्स, कोल्ड ड्रिंक्स और फ्रोजन आइटम को आसानी से व्यवस्थित रख सकते हैं। इस रेफ्रिजरेटर में दी गई फ्रॉस्ट फ्री टेक्नोलॉजी की वजह से बर्फ जमने की समस्या नहीं होती है, इसलिए आपको बार-बार मैनुअल डीफ्रॉस्ट करने की जरूरत नहीं पड़ती है। वहीं इसमें मैजिक कन्वर्टिबल ज़ोन होने से आप तापमान को -24 डिग्री से 9 डिग्री तक कंट्रोल कर सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Haier 
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 69.7D x 90.5W x 177.5H सेंटीमीटर 
    • क्षमता - 596 लीटर
    • फ्रीजर क्षमता - 204 लीटर
    • कॉन्फिग्रेशन - फुल साइज साइड बाय साइड 
    • रंग - ग्रेफाइट ब्लैक - 596 लीटर - 2025
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट 

    खूबियां 

    • इसमें मौजूद स्मार्ट सेंस AI टेक्नोलॉजी फ्रिज के अंदर और बाहर के तापमान को समझकर अपने आप कूलिंग को एडजस्ट कर सकती है। 
    • इसकी एक्सपर्ट इन्वर्टर टेक्नोलॉजी कम आवाज में बेहतर परफॉर्मेंस दे सकती है और लगभग 50% तक बिजली बचत कर सकती है।
    • इस फ्रिज के दरवाजे पर दिए गए वॉटर डिस्पेंसर फीचर की मदद से बिना फ्रिज खोले ठंडा पानी आसानी से ले सकते हैं।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने बताया वाईफाई और पावर कूलिंग सिस्टम काम नहीं कर रहे हैं।
    01
  • Voltas Beko, A Tata Product 563 L Side by Side Frost Free Refrigerator

    यह वोल्टास साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर 563 लीटर क्षमता के साथ आता है, जो 5 या उससे अधिक सदस्यों वाले परिवार के लिए बढ़िया हो सकती है। इसमें 344 लीटर फ्रेश फूड स्टोरेज और 177 लीटर फ्रीजर स्पेस मिलता है, जिससे सब्जियां, फल, दूध, ड्रिंक्स और फ्रोजन फूड को आसानी से अलग-अलग रख सकते हैं। इस फ्रिज में मौजूद एक्टिव फ्रेश ब्लू लाइट टेक्नोलॉजी फल और सब्जियों में मौजूद विटामिन-सी को लंबे समय तक सुरक्षित रख सकती है। इसके साथ दिया गया एयर क्लीन फिल्टर फ्रिज के अंदर की बदबू और बैक्टीरिया को कम करता है, जिससे अंदर का वातावरण साफ और फ्रेश बना रह सकता है। इसमें मल्टी एयर फ्लो सिस्टम दिया गया है, जो हर कोने तक समान रूप से ठंडी हवा पहुंचा सकता है। इससे सभी कम्पार्टमेंट्स में एक जैसी कूलिंग मिलती है और खाद्य पदार्थ जल्दी खराब नहीं होते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - ‎Voltas Beko
    • क्षमता - 563 लीटर
    • फ्रीजर क्षमता - 177 लीटर
    • कॉन्फिग्रेशन - फुल साइज साइड बाय साइड 
    • रंग - INOX स्टील
    • वार्षिक बिजली खपत - 150 वाट

    खूबियां 

    • इसमें दी गई फ्रॉस्ट फ्री टेक्नोलॉजी बर्फ जमने से रोकती है, जिससे फ्रीजर में आइस लेयर नहीं बनती है और आपको बार-बार मैनुअल डीफ्रॉस्ट करने की जरूरत नहीं पड़ती है। 
    • इलेक्ट्रॉनिक टेम्परेचर कंट्रोल और डिजिटल डिस्प्ले की मदद से आप आसानी से तापमान सेट कर सकते हैं और जरूरत के अनुसार कूलिंग को कंट्रोल कर सकते हैं।
    • इसमें स्पिल प्रूफ एडजस्टेबल टफन्ड ग्लास शेल्फ दिए गए हैं, जो भारी बर्तन और कंटेनर आसानी से संभाल सकते हैं। 

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने बताया बाहरी यूनिट बहुत ज़्यादा गर्म हो जाती है।


    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • LG 655 L, 3 Star, Frost Free Smart Inverter Double Door Side by Side Refrigerator

    655 लीटर क्षमता वाले इस एलजी फ्रिज में मौजूद मल्टी एयर फ्लो सिस्टम हर शेल्फ और हर कोने तक ठंडी हवा पहुंचाते हैं, जिससे पूरे फ्रिज में समान तापमान बना रहता है और सभी खाद्य पदार्थ सही तरीके से ठंडे रह सकते हैं। इस डबल डोर फ्रिज में दिए गए मल्टी डिजिटल सेंसर फ्रिज के अंदर और बाहर के तापमान को लगातार मॉनिटर करते हैं। सेंसर जरूरत के अनुसार कूलिंग को अपने आप एडजस्ट कर सकते हैं, जिससे खाना ज्यादा समय तक ताजा और सुरक्षित रह सकता है। यह स्मार्ट फीचर बिजली बचाने में भी मदद कर सकता है। वहीं अगर आपको किसी चीज को जल्दी ठंडा या फ्रीज करना हो, तो इसमें मौजूद एक्सप्रेस फ्रीज फीचर काफी उपयोगी हो सकता है। यह फंक्शन फ्रीजर की कूलिंग को तेज कर देता है, जिससे बर्फ जल्दी बनती है और फ्रोजन फूड तेजी से ठंडा होता है। 

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - LG 
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 73.5D x 91.3W x 179H सेंटीमीटर 
    • क्षमता - 655 लीटर
    • फ्रीजर क्षमता - 239 लीटर
    • कॉन्फिग्रेशन - साइड बाय साइड 
    • रंग - वेस्टर्न ब्लैक 
    • वोल्टेज - 220 वोल्ट 

    खूबियां 

    • इसमें दिया गया फ्रेश ज़ोन कम्पार्टमेंट सब्जियां, मछली और मांस जैसे खाद्य पदार्थों के लिए सही तापमान बनाए रख सकता है। 
    • मेगा कैपेसिटी डिजाइन की वजह से इसमें ज्यादा मात्रा में सामान आसानी से रख सकते हैं।
    • इसमें दिया गया डोर अलार्म फीचर फ्रिज का दरवाजा गलती से खुला रहने पर अलार्म के जरिए चेतावनी देता है।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने स्क्रैच मिलने का फीडबैक दिया है।
    03
  • Samsung 653 L, 3 Star, Double Door, Side By Side AI Enabled Refrigerator

    इस सैमसंग रेफ्रिजरेटर में कन्वर्टिबल 5-इन-1 मोड है, जिससे आप अपनी जरूरत के अनुसार स्टोरेज को बदल सकते हैं। इसमें नॉर्मल मोड, एक्स्ट्रा फ्रिज मोड, सीजनल मोड, वेकेशन मोड और होम अलोन मोड जैसे विकल्प मिलते हैं। वहीं इसमें दिया गया डिजिटल इन्वर्टर कंप्रेसर कम बिजली खर्च करते हुए बेहतर कूलिंग दे सकता है। यह सामान्य कंप्रेसर की तुलना में कम आवाज करता है और तापमान को बढ़िया बनाए रखता है, जिससे खाने का सामान लंबे समय तक ताजा रहता है। इस कन्वर्टिबल रेफ्रिजरेटर की 653 लीटर क्षमता 5 या उससे अधिक सदस्यों वाले परिवार के लिए बढ़िया हो सकती है। इसमें 409 लीटर फ्रेश फूड स्टोरेज और 244 लीटर फ्रीजर स्पेस मिलता है, जिससे फल, सब्जियां, डेयरी प्रोडक्ट्स, कोल्ड ड्रिंक्स और फ्रोजन आइटम रखे जा सकते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Samsung 
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 71.6D x 91.2W x 178H सेंटीमीटर 
    • क्षमता - 653 लीटर
    • फ्रीजर क्षमता - 244 लीटर
    • कॉन्फिग्रेशन - फुल साइज साइड बाय साइड 
    • रंग - सिल्वर  
    • वोल्टेज - 220 वोल्ट 

    खूबियां 

    • यह फ्रिज AI एनाब्ल्ड स्मार्टथिंग्स ऐप और वाई-फाई कनेक्टिविटी के साथ आता है, जिससे आप अपने मोबाइल से फ्रिज की सेटिंग्स मॉनिटर और कंट्रोल कर सकते हैं।
    • स्मार्टथिंग्स AI एनर्जी मोड आपके फ्रिज के उपयोग को समझकर बिजली की खपत का अनुमान लगा सकता है। 
    • इसमें मौजूद ट्विन कूलिंग प्लस टेक्नोलॉजी फ्रिज और फ्रीजर दोनों के लिए अलग-अलग कूलिंग सिस्टम का उपयोग करती है।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने बताया दरवाजा खराब है

    04
  • Midea 560 L Side by Side Refrigerator

    इस मीडिया फ्रिज की 560 लीटर क्षमता की वजह से इसमें फल, सब्जियां, डेयरी प्रोडक्ट्स, कोल्ड ड्रिंक्स, फ्रोजन फूड और ग्रोसरी का काफी सामान आसानी से रखा जा सकता है। इस रेफ्रिजरेटर में बिल्ट-इन वॉटर डिस्पेंसर है, जिसकी मदद से आप बिना फ्रिज का दरवाजा खोले आसानी से ठंडा पानी ले सकते हैं। इससे बार-बार दरवाजा खोलने की जरूरत कम होती है, जिससे अंदर की कूलिंग बनी रहती है और बिजली की भी बचत होती है। इसमें एडजस्टेबल शेल्फ और डीप डोर बिन्स दिए गए हैं, जिन्हें जरूरत के अनुसार ऊपर-नीचे कर सकते हैं। बड़े बर्तन, जूस की बोतलें और खाने के कंटेनर आसानी से व्यवस्थित रख सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Midea 
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 70.6D x 89.7W x 176.5H सेंटीमीटर 
    • क्षमता - 560 लीटर
    • फ्रीजर क्षमता - 210 लीटर
    • कॉन्फिग्रेशन - साइड बाय साइड 
    • रंग - ब्रू स्टील
    • वोल्टेज - 240 वोल्ट 

    खूबियां 

    • इसमें मौजूद मल्टी एयर फ्लो कूलिंग सिस्टम हर शेल्फ और हर कोने तक समान रूप से ठंडी हवा पहुंच सकती है। 
    • इसमें दिया गया इन्वर्टर कंप्रेसर जरूरत के अनुसार अपने आप कूलिंग पावर को एडजस्ट कर सकता है।
    • यह फ्रॉस्ट फ्री टेक्नोलॉजी के साथ आता है, जो फ्रीजर में बर्फ जमने नहीं देती है। 

    कमी 

    • अमेजन ग्राहक ने बताया पानी का डिस्पेंसर लीक हो रहा है, डिस्प्ले के फंक्शन काम नहीं कर रहा।
    05

500 से 700 लीटर साइड बाय साइड फ्रिज की संक्षिप्त जानकारी 

नीचे आप अमेजन पर मिलने वाले 500 से 700 लीटर साइड बाय साइड फ्रिज के मॉडल्स के मुख्य बिंदुओं जैसे एनर्जी रेटिंग, कैपेसिटी और स्मार्ट फीचर्स जैसे पहलुओं के बारे में जान सकते हैं और अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से ले सकते हैं।

फीचर

Haier SmartChoice 596L Fridge

Voltas Beko 563L Fridge

LG 655L Fridge

Samsung 653L Fridge

Midea 560L Fridge

क्षमता

596 लीटर

563 लीटर

655 लीटर

653 लीटर

560 लीटर

फैमिली साइज

5+ सदस्य

5+ सदस्य

5+ सदस्य

5+ सदस्य

5+ सदस्य

एनर्जी रेटिंग

3 स्टार

-

3 स्टार

3 स्टार

एनर्जी एफिशिएंट

कंप्रेसर

एक्सपर्ट इन्वर्टर

प्रो स्मार्ट इन्वर्टर

स्मार्ट इन्वर्टर

डिजिटल इन्वर्टर

इन्वर्टर कंप्रेसर

कूलिंग सिस्टम

स्मार्ट सेंस AI 

मल्टी एयर फ्लो

मल्टी एयर फ्लो

ट्विन कूलिंग प्लस

मल्टी एयर फ्लो

कन्वर्टिबल मोड

मैजिक कन्वर्टिबल ज़ोन

नहीं

नहीं

5-इन-1 कन्वर्टिबल

नहीं

स्मार्ट फीचर्स

AI, डिजिटल डिस्प्ले

इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले

एक्सप्रेस फ्रीज

वाई-फाई, स्मार्टथिंग्स ऐप

आसान कंट्रोल

खास फीचर

डिओ फ्रेश टेक्नोलॉजी

एक्टिव फ्रेश ब्लू लाइट

फ्रेश ज़ोन

AI एनर्जी मोड

बिल्ट-इन वॉटर डिस्पेंसर

और भी स्मार्ट सुझाव पाने के लिए जागरण स्मार्ट-चॉइस पेज चेक करें।

इन्हें भी पढ़ें 

 

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • 500L से 700L साइड बाय साइड फ्रिज किस फैमिली के लिए सही रहता है?
    +
    500 लीटर से 700 लीटर क्षमता वाले साइड बाय साइड फ्रिज बड़े परिवारों के लिए सबसे बेहतर माने जाते हैं। अगर आपके घर में 5 या उससे ज्यादा सदस्य हैं, या आप हफ्तेभर की ग्रोसरी एक साथ स्टोर करते हैं, तो यह फ्रिज पर्याप्त स्टोरेज देता है। इसमें फल, सब्जियां, ड्रिंक्स और फ्रोजन आइटम्स को अलग-अलग व्यवस्थित रखना आसान होता है।
  • क्या साइड बाय साइड फ्रिज ज्यादा बिजली खर्च करता है?
    +
    मॉडर्न साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर में इन्वर्टर कंप्रेसर और एनर्जी सेविंग टेक्नोलॉजी दी जाती है, जिससे बिजली की खपत काफी कम हो जाती है। 3 स्टार और इन्वर्टर मॉडल सामान्य बड़े फ्रिज की तुलना में ज्यादा एनर्जी एफिशिएंट माने जाते हैं। कई मॉडल एआई एनर्जी मोड और स्मार्ट कूलिंग फीचर के साथ भी आते हैं।
  • फ्रॉस्ट फ्री टेक्नोलॉजी का क्या फायदा होता है?
    +
    फ्रॉस्ट फ्री टेक्नोलॉजी फ्रीजर में बर्फ जमने नहीं देती है। इससे आपको बार-बार मैनुअल डीफ्रॉस्ट करने की जरूरत नहीं पड़ती और कूलिंग लगातार बनी रहती है। यह फीचर खाने को लंबे समय तक ताजा रखने में मदद करता है और फ्रिज की मेंटेनेंस भी आसान बनाता है।