आज के समय में रेंटल अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों के सामने सबसे बड़ी समस्या होती है कम जगह में सारी सुविधाएं। इनमें बड़े फ्रिज रखने के लिए ना तो पर्याप्त जगह होती है और ना ही ज्यादा बिजली खर्च करना सही लगता है। ऐसे में Mini Refrigerator स्मार्ट और बढ़िया विकल्प बनकर सामने आए हैं। इनका छोटा साइज और हल्का वजन कम जगह में आसानी से फिट हो सकता है, जिससे आप अपने जरूरी खाने-पीने के सामान को आसानी से स्टोर कर सकते हैं। यहां इस लेख में किराये के अपार्टमेंट के लिए 5 बढ़िया मिनी फ्रिज की लिस्ट देख सकते हैं, जो कम बिजली खर्च पर जरूरत के हिसाब से कूलिंग देते हैं। ये स्टूडेंट, बैचलर और छोटे परिवारों के लिए एकदम सही विकल्प हो सकते हैं।
तो चलिए रेंटल अपार्टमेंट के लिए मिनी रेफ्रीजरेटर के विकल्पों पर नजर डालें -
Haier 50 L 2 Star Direct Cool Minibar Single Door Refrigerator
रेंटल अपार्टमेंट के लिए मिनी रेफ्रिजरेटर ढूंढ रहे हैं तो हायर ब्रांड के इस सिंगल डोर फ्रिज को ला सकते हैं। इसमें 50 लीटर कैपेसिटी मिलती है, जो बैचलर्स या 2-3 लोगों के रोजमर्रा के सामान जैसे पानी की बोतल, फल और स्नैक्स रखने के लिए सही हो सकती है। इसमें इन-बिल्ट फ्रीजर बॉक्स भी मिलता है, जिसमें आप बर्फ और छोटे फ्रोजन आइटम को रख सकते हैं। यह Haier Refrigerator डायरेक्ट कूल टेक्नोलॉजी पर काम करता है, जो किफायती विकल्प है। साथ ही इसकी 2 स्टार एनर्जी रेटिंग कम बिजली खपत के साथ बढ़िया कूलिंग दे सकती है। वहीं LED लाइट आपको अंदर साफ देखने में मदद करती है। इसमें लॉक एंड की फीचर होने से आप अपने फ्रिज को शेयरिंग स्पेस में सुरक्षित रख सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- क्षमता - 50 लीटर
- ब्रांड - Haier
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 49D x 46.5W x 55.4H सेंटीमीटर
- कॉन्फिग्रेशन - फ्रीजर ऊपर की ओर
- रंग - काला
- वोल्टेज - 230 वोल्ट
- वार्षिक ऊर्जा खपत - प्रति वर्ष 157 किलोवाट घंटे
खूबियां
- इसमें टेम्परेचर नॉब कंट्रोल दिया गया है, जिससे आप अपनी जरूरत के अनुसार कूलिंग सेट कर सकते हैं।
- इसमें 2L डोर बॉटल होल्डर, डोर शेल्फ और टफेंड ग्लास शेल्फ दी गई है, जो मजबूत है और भारी सामान भी संभाल सकती है।
- हाइजीन के लिए इसमें एंटी-बैक्टीरियल गैस्केट है, जो बैक्टीरिया को बढ़ने से रोक सकता है और खाने को सुरक्षित रखता है।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने बताया कि डैमेज प्रोडक्ट डिलीवर हुआ है।
01
LG 90L, 1 Star, Direct Cool Single Door Mini Refrigerator
इस एलजी मिनी फ्रिज में वायर्ड शेल्फ दी गई हैं, जो हवा को अच्छे से फैलाते हैं, जिससे हर कोना बराबर ठंडा हो सकता है। ये शेल्फ एडजस्टेबल भी हैं, जिनको आप बड़े बर्तन या बोतल रखने के लिए अपनी जरूरत के हिसाब से बदल सकते हैं। LG के इस Single Door डिज़ाइन वाले Mini Refrigerator का डोर बास्केट बड़ी बोतलों और रोजमर्रा का सामान रखने के लिए काफी काम का है, जिससे आपको बार-बार अंदर खोलने की जरूरत नहीं पड़ती है। साथ ही ट्रांसपेरेंट फ्रीजर से आप आसानी से देख सकते हैं कि अंदर क्या रखा है, जिससे ठंडी हवा बाहर कम निकलती है। इसकी 90 लीटर कैपेसिटी में आप पानी की बोतल, फल, स्नैक्स और छोटे फूड कंटेनर आसानी से रख सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- क्षमता - 90 लीटर
- ब्रांड - LG
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 48.3D x 46.3W x 81.3H
- कॉन्फिग्रेशन - ऊपर कॉम्पैक्ट फ्रीजर
- रंग - डजेल स्टील
- वोल्टेज - 220 वोल्ट
- वार्षिक ऊर्जा खपत - प्रति वर्ष 180 किलोवाट घंटे
खूबियां
- यह फ्रिज कन्वेंशनल कंप्रेसर के साथ आता है, जो कम आवाज में काम करता है और भरोसेमंद कूलिंग देता है।
- इसकी 1 स्टार एनर्जी रेटिंग बिजली खपत कम करती है।
- इसमें फ्रीजर सेक्शन और चिलर ट्रे भी दी गई है, जिससे आप बर्फ और ठंडा सामान अलग से स्टोर कर सकते हैं।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने कोई खास कमी नहीं बताई है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
SHARP 50L 2 Star Mini Direct Cool Single Door Refrigerator
शार्प ब्रांड का यह 50 लीटर मिनी फ्रिज रेंटल अपार्टमेंट के लिए बढ़िया विकल्प हो सकता है। इसकी छोटी साइज स्टूडियो अपार्टमेंट, हॉस्टल, ऑफिस या छोटे कमरे में रखने के लिए बढ़िया है। आप इसे आसानी से टेबल या काउंटर के नीचे भी रख सकते हैं, जिससे जगह की बचत होती है। इस SHARP Fridge की 50 लीटर कैपेसिटी रोजाना के खाने-पीने के सामान जैसे पानी की बोतल, फल और स्नैक्स रखने के लिए पर्याप्त हो सकती है। इसमें टफेंड ग्लास शेल्फ है, जो मजबूत है और भारी सामान को भी आसानी से संभाल सकती है। यह सिंगल डोर फ्रिज 2 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ आता है, जिससे बिजली की खपत कम होती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- क्षमता - 50 लीटर
- ब्रांड - SHARP
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 47.9D x 44.6W x 54.6H सेंटीमीटर
- कॉन्फिग्रेशन - ऊपर कॉम्पैक्ट फ्रीजर
- रंग - 50 लीटर मेटल सिल्वर
- वोल्टेज - 230 वोल्ट
- बीई स्टार रेटिंग - 2 स्टार
खूबियां
- इसमें R600A रेफ्रिजरेंट का इस्तेमाल किया गया है, जो पर्यावरण के लिए सुरक्षित है और कम बिजली में बेहतर कूलिंग देती है।
- साथ ही जापान 7 शील्ड प्रोटेक्शन तकनीक आपके खाने को ज्यादा समय तक ताजा रखने में मदद करती है।
- इसमें दिया गया एंटी-बैक्टीरियल गैस्केट बैक्टीरिया को बढ़ने से रोकता है और खाने को सुरक्षित रखता है।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने इसे महंगा मॉडल बताया है।
03
Blue Star MR60-2GB, Mini Refrigerator with Freezer
इस ब्लू स्टार मिनी रेफ्रिजरेटर की कॉम्पैक्ट साइज छोटे कमरे, स्टूडियो अपार्टमेंट या ऑफिस में रखने के लिए बढ़िया हो सकती है। इसमें 45 लीटर कैपेसिटी मिलती है, जिसमें पानी की बोतल, फल, सब्जी आराम से रख सकते हैं। साथ ही इस Blue Star मिनी फ्रिज में इन्टरनल फ्रीजर भी दिया गया है, जिसमें आप बर्फ या छोटे फ्रोजन आइटम को आसानी से स्टोर कर सकते हैं। इसमें टेम्परेचर कंट्रोल डायल दिया गया है, जिससे आप अपनी जरूरत के अनुसार कूलिंग सेट कर सकते हैं और जरूरत पड़ने पर इस Small Refrigerator को ऑफ भी कर सकते हैं। साथ ही रिवर्सिबल डोर की सुविधा होने से आप दरवाजे को अपनी सुविधा के हिसाब से बाईं या दाईं तरफ खोलने के लिए सेट कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- क्षमता - 45 लीटर
- ब्रांड - Blue Star
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 47D x 44.5W x 50H सेंटीमीटर
- कॉन्फिग्रेशन - आंतरिक फ्रीजर
- रंग - काला
- वोल्टेज - 240 वोल्ट
- बीई स्टार रेटिंग - 2 स्टार
खूबियां
- यह फ्रिज R600a रेफ्रिजरेंट गैस का उपयोग करता है, जो पर्यावरण के लिए सुरक्षित है और कम कार्बन पैदा करती है।
- इसकी LED लाइट अंदर की चीजों को साफ देखने में मदद करती है।
- इसका साइलेंट ऑपरेशन बहुत कम आवाज करता है।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने बताया फ्रिज अच्छे से काम नहीं करता है।
04
Voltas 50 Litres, Counter Top Glass Door Mini Fridge
50 लीटर की क्षमता के साथ यह मिनी पोर्टेबल फ्रिज एक बहुत ही कॉम्पैक्ट और हल्का विकल्प है, जो रेंटल अपार्टमेंट के लिए उपयोगी हो सकता है। इसका सॉफ्ट एस्थेटिक डिजाइन देखने में अच्छा लगता है। साथ ही ट्रॉपिकलाइज्ड डिजाइन की वजह से यह Voltas रेफ्रिजरेटर गर्म मौसम में भी अच्छे से काम करता है और खाने को फ्रेश रख सकता है। इस Small Fridge में दी गई 50 लीटर कैपेसिटी में आप लगभग 6 पानी की बोतल, 8 कैन और और स्नैक्स रख सकते हैं। इसके अलावा बिजली की बचत भी करता है। इसमें वर्सेटाइल स्टोरेज होने से आप इसमें सिर्फ खाने-पीने का सामान ही नहीं, बल्कि अन्य जरूरी चीजें भी रख सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- क्षमता - 50 लीटर
- ब्रांड - Voltas
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 47D x 45W x 50H सेंटीमीटर
- कॉन्फिग्रेशन - कॉम्पैक्ट इंटरनल फ्रीजर
- रंग - काला
- वोल्टेज - 220 वोल्ट
- वार्षिक ऊर्जा खपत - 1.5 किलोवाट घंटे
खूबियां
- यह बहुत हल्का है, इसलिए आप इसे टेबल, बेडसाइड या काउंटर पर आसानी से रख सकते हैं।
- कॉम्पैक्ट डिज़ाइन होने से आप इसको जरूरत पड़ने पर कहीं और भी ले जा सकते हैं ।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने इसकी परफॉरमेंस को बढ़िया नहीं बताया है।
इसी तरह घरेलू उपकरण की जानकारी आप हाउस ऑफ एप्लाइंसेस कैटेगरी पर देख सकते हैं।
05
रेंटल अपार्टमेंट के लिए मिनी रेफ्रीजरेटर मॉडल्स की संक्षिप्त जानकारी
नीचे आप अमेजन पर मौजूद रेंटल अपार्टमेंट के लिए मिनी फ्रिज ब्रांड मॉडल्स के मुख्य बिंदुओं के बारे में जान सकते हैं और अपने घर के लिए अच्छा सा मिनी फ्रिज चुन सकते हैं।
ऐसे ही जरूरी प्रोडक्ट के अपडेट के लिए जागरण स्मार्ट-चॉइस पेज चेक करें।
इन्हें भी पढ़ें
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।