घर के लिए Single Door Fridge लेते समय ध्यान रखें ये 5 जरूरी फीचर्स! देखें इनके शानदार मॉडल

सिंगल डोर फ्रिज लेने की सोच रहे हैं और इसके जरूरी फीचर्स के बारे में जानना चाहते हैं, तो इस लेख में जानें Single Door Fridge में होने वाले फास्ट कूलिंग, एनर्जी सेविंग, स्टोरेज स्पेस, स्टेबलाइज़र फ्री और एंटी-बैक्टीरियल जैसे जरूरी फीचर्स और अपने चुने बढ़िया और स्मार्ट रेफ्रिजरेटर।
टॉप 5 फीचर्स वाले सिंगल डोर फ्रिज
टॉप 5 फीचर्स वाले सिंगल डोर फ्रिज

आप अपने घर के लिए बढ़िया, किफायती और लंबे समय तक चलने वाला रेफ्रिजरेटर लेने की सोच रहे हैं, तो सिंगल डोर फ्रिज अच्छा विकल्प हो सकता है। ये खासकर छोटे परिवार, स्टूडेंट्स या कम जगह वाले किचन के लिए सही विकल्प हैं। लेकिन सिर्फ डिजाइन या कीमत देखकर फ्रिज चुनना सही नहीं है, क्योंकि एक अच्छा Single Door Refrigerator वही होता है जो आपकी रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करें और बिजली की खपत भी कम रखे। इसलिए रेफ्रिजरेटर लेने से पहले उसके जरूरी टॉप 5 फीचर्स को इस लेख में आसान भाषा में जान सकते हैं, ताकि आप बिना कन्फ्यूजन के अपने लिए सही फ्रिज चुन सकें। फास्ट कूलिंग परफॉर्मेंस, एनर्जी सेविंग, स्टोरेज स्पेस, स्टेबलाज़र फ्री ऑपरेशन और एंटी-बैक्टीरियल जैसे जरूरी फीचर्स आपके रोज़ाना इस्तेमाल को आसान बनाती हैं। ये सभी सुविधाएं न सिर्फ आपके खाने को लंबे समय तक ताजा रखने में मदद करती हैं, बल्कि आपके बिजली बिल और अनुभव को भी बेहतर बनाती हैं। तो चलिए इन फीचर्स के बारे में विस्तार से समझते हैं - 

सिंगल डोर फ्रिज लेते समय ध्यान देने वाले टॉप 5 फीचर्स

यहां नीचे आप रेफ्रिजरेटर में होने वाले टॉप 5 फीचर्स के बारे में विस्तार से आसान भाषा में समझ सकते हैं - 

  1. फास्ट कूलिंग परफॉर्मेंस 

फ्रिज में फास्ट कूलिंग होना बहुत जरूरी है, ताकि खाने-पीने की चीजें जल्दी ठंडी हो जाएं और लंबे समय तक ताजगी बनी रहें। अच्छी कूलिंग टेक्नोलॉजी वाला फ्रिज गर्मियों में भी बेहतर काम करता है और खराब होने की संभावना कम करता है।

  1. एनर्जी सेविंग

रेफ्रिजरेटर 24 घंटे चलता है, इसलिए बिजली की खपत कम होना बहुत जरूरी है। ज्यादा स्टार रेटिंग जैसे कि 4 या 5 स्टार वाला फ्रिज कम बिजली खर्च करता है, जिससे आपका बिजली बिल भी कम आता है और यह लंबे समय में किफायती साबित होता है।

  1. स्टोरेज स्पेस 

सिंगल डोर फ्रिज का स्टोरेज आपके परिवार के हिसाब से होना चाहिए। बड़ी शेल्फ, बॉटल स्पेस और वेजिटेबल बॉक्स होने से आप अपने खाने-पीने का सामान आसानी से रख सकते हैं और जगह का सही इस्तेमाल कर सकते हैं।

  1. स्टेबलाइज़र फ्री ऑपरेशन 

अगर आपके घर में वोल्टेज ऊपर-नीचे होता है, तो स्टेबलाइज़र फ्री रेफ्रिजरेटर का होना बहुत फायदेमंद होता है। इसमें अलग से स्टेबलाइज़र लगाने की जरूरत नहीं पड़ती है और फ्रिज सुरक्षित तरीके से चलता रहता है।

  1. एंटी-बैक्टीरियल फीचर 

यह फीचर फ्रिज के अंदर बैक्टीरिया और बदबू को कम करता है, जिससे खाना ज्यादा समय तक फ्रेश और हाइजीनिक रहता है। यह खासकर सेहत के लिए बहुत जरूरी फीचर माना जाता है।

इन सभी फीचर्स को ध्यान में रखकर आप अपने घर के लिए बढ़िया, सुरक्षित और टिकाऊ सिंगल डोर फ्रिज आसानी से चुन सकते हैं।

तो चलिए अब इन फीचर्स के साथ आने वाले सिंगल डोर फ्रिज के विकल्पों पर नजर डालते हैं - 

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Haier 190L 5 Star Direct Cool Single Door Refrigerator

    अगर आप जरूरी फीचर्स के साथ आने वाला सिंगल डोर फ्रिज तलाश रहे हैं, तो हायर ब्रांड के इस रेफ्रिजरेटर को ला सकते हैं। फास्ट कूलिंग परफॉर्मेंसके लिए इस Haier Fridge में डायरेक्ट कूल टेक्नोलॉजी और 1 घंटे में बर्फ जमने की क्षमता दी गई है, जिससे खाना जल्दी ठंडा होता है और बर्फ तेजी से बनती है। वहीं एडवांस कंडेंसर कॉइल्स और PUF इंसुलेशन होने से कूलिंग लंबे समय तक बनी रहती है। साथ ही 5 स्टार रेटिंग और इन्वर्टर कंप्रेसर होने से बिजली की खपत कम होती है, जिससे इन्वर्टर फ्रिज को लंबे समय तक बिना बिजली बिल के डर के आराम से चला सकते हैं। इसकी 190 लीटर की कैपेसिटी छोटे परिवार के लिए पर्याप्त है। 

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • क्षमता - 190L लीटर
    • ब्रांड - Haier
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 62.8D x 53W x 121.8H सेंटीमीटर 
    • कॉन्फिग्रेशन - फ्रीजर ऊपर की ओर
    • रंग - ग्रे 
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट 
    • बीई स्टार रेटिंग - 5 स्टार

    खूबियां 

    • मजबूत ग्लास शेल्फ में भारी सामान को भी आसानी से रख सकते हैं।
    • स्टेबलाइजर फ्री ऑपरेशन होने से 110-300V तक के वोल्टेज फ्लक्चुएशन में भी फ्रिज सुरक्षित रहता है।
    • इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गैस्केट बैक्टीरिया को बढ़ने से रोकती है और खाने को ज्यादा समय तक फ्रेश रखती है।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने बताया दरवाजा खराब है।
    01
  • LG 185 L, 5 Star, Direct-Cool, Inverter Compressor, Single Door Refrigerator

    यह एलजी फ्रिज डायरेक्ट कूल तकनीक के साथ आता है, जो खाने-पीने की चीजों को जल्दी ठंडा करता है, और फास्ट आइस मेकिंग फीचर की वजह से बर्फ भी कम समय में तैयार हो जाती है, जिससे आपको रोजमर्रा में काफी सुविधा मिलती है। स्टोरेज के लिए Refrigerator LG में 185 लीटर की क्षमता दी गई है, जो छोटे परिवार के लिए बढ़िया है। इसमें दिए गए मजबूत ग्लास शेल्फ पर आप भारी बर्तन भी रख सकते हैं, और बड़े वेजिटेबल बॉक्स की मदद से सब्जियां लंबे समय तक फ्रेश रहती हैं। इसमें दिया गया स्मार्ट इन्वर्टर कंप्रेसर जरूरत के हिसाब से कूलिंग को कंट्रोल करता है और 5 स्टार रेटिंग से बिजली की खपत कम होती है। स्टेबलाइज़र फ्री ऑपरेशन होने से 90V से 310V तक के वोल्टेज में बिना किसी समस्या के काम करता है, यानी आपको अलग से स्टेबलाइज़र लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • क्षमता - 185 लीटर
    • ब्रांड - LG 
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 65D x 53.4W x 127.7H सेंटीमीटर 
    • कॉन्फिग्रेशन - फ्रीजर ऊपर की ओर
    • रंग - लाल  
    • वोल्टेज - 220 वोल्ट 
    • बीई स्टार रेटिंग - 5 स्टार

    खूबियां 

    • इसके साथ दिए गए बेस स्टैंड विद ड्रॉअर में आप आलू-प्याज जैसे सामान अलग से रख सकते हैं।
    • इसमें मौजूद मॉइस्ट एन फ्रेश तकनीक सब्जियों और फलों में नमी को बनाए रखती है, जिससे वे जल्दी सूखती नहीं है।
    • स्मार्ट कनेक्ट फीचर की मदद से यह बिजली जाने पर आपके घर के इन्वर्टर से भी चल सकता है।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने डिलीवरी के दौरान खराब उत्पाद मिलने की शिकायत की है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Bosch 207 L, 4 star, Direct-Cool Single Door Refrigerator

    यह बोश फ्रिज फास्ट कूलिंग परफॉर्मेंस के साथ आता है, क्योंकि इसमें 2.5 गुना तेज कूलिंग दी गई है, जिससे खाना और पानी बहुत जल्दी ठंडा हो जाता है। सुपरफ्रीज़ फीचर की मदद से सिर्फ 50 मिनट में बर्फ तैयार हो जाती है, यह सुविधा खासकर गर्मियों में बहुत काम आती है। इसके साथ ही यह Bosch रेफ्रिजरेटर सिंगल डोर 18 घंटे तक ठंडक बनाए रखना की क्षमता रखता है, जिससे बिजली जाने के बाद भी आपका खाना लंबे समय तक खराब नहीं होता है। इसकी 207 लीटर की बड़ी कैपेसिटी 3-4 लोगों के परिवार के लिए काफी है। इसके अलावा इसके साथ आने वाले XL ड्राई स्टोरेज में आप आलू, प्याज और लहसुन जैसे सामान अलग से रख सकते हैं, जिससे फ्रिज के अंदर ज्यादा जगह बचती है और चीजें व्यवस्थित रहती हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • क्षमता - 207 लीटर
    • ब्रांड - Bosch 
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 68.2D x 53.8W x 126.6H सेंटीमीटर 
    • कॉन्फिग्रेशन - कॉम्पैक्ट फ्रीजर ऊपर की ओर
    • रंग - लाल  
    • वोल्टेज - 220 वोल्ट 
    • बीई स्टार रेटिंग - 4 स्टार

    खूबियां 

    • यह फ्रिज 4 स्टार रेटिंग के साथ आता है, जिससे बिजली की खपत कम होती है और बिल कंट्रोल में रहता है।
    • इसमें मल्टी बॉक्स और ईज़ी एक्सेस ज़ोन दिए गए हैं, जिससे आप फल, सब्जियां और रोज़मर्रा का सामान आसानी से अलग-अलग रख सकते हैं। 
    • इसमें एडजस्टेबल मजबूत ग्लास शेल्फ दिए गए हैं, जिन्हें आप अपनी जरूरत के हिसाब से ऊपर-नीचे कर सकते हैं।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने सर्विस को खराब बताया है।
    03
  • Samsung 183 L, 4 Star, Digital Inverter, Direct-Cool Single Door Refrigerator

    हाइजीन के लिए इस सैमसंग सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर में एंटी-बैक्टीरियल गैस्केट दिया गया है, जो बैक्टीरिया को बढ़ने से रोकता है और खाने को ज्यादा समय तक सुरक्षित और ताजा रखता है। 4 स्टार रेटिंग के साथ डिजिटल इन्वर्टर कंप्रेसर दिया गया है, जो जरूरत के हिसाब से बिजली का इस्तेमाल करता है। इससे बिजली की खपत कम होती है, आवाज भी कम आती है और यह Samsung Fridge लंबे समय तक बिना परेशानी के चलता है। साथ ही इसमें फ्रेश रूम और बेहतर कूलिंग फ्लो दिया गया है, जिससे सब्जियां और डेयरी प्रोडक्ट ज्यादा समय तक ताजे रहते हैं। स्टोरेज स्पेस के लिए इसमें 183 लीटर की कैपेसिटी दी गई है, जो 2-3 लोगों के परिवार के लिए पर्याप्त है। 

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • क्षमता - 183 लीटर
    • ब्रांड - Samsung 
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 66.5D x 55W x 133H सेंटीमीटर 
    • कॉन्फिग्रेशन - फ्रीजर ऊपर की ओर
    • रंग - पैराडाइज़ ब्लूम ब्लू 
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट 
    • बीई स्टार रेटिंग - 4 स्टार

    खूबियां 

    • स्टेबलाइजर फ्री ऑपरेशन वाला यह फ्रिज 100V से 300V तक के वोल्टेज में बिना किसी समस्या के काम करता है।
    • इसमें स्मार्ट कनेक्ट इन्वर्टर फीचर होने से बिजली जाने पर घर के इन्वर्टर पर आसानी से चल सकता है।
    • इसमें फ्रेश रूम और बेहतर कूलिंग फ्लो दिया गया है, जिससे सब्जियां और डेयरी प्रोडक्ट ज्यादा समय तक ताजे रहते हैं।

    कमी 

    अमेजन ग्राहकों ने परफॉरमेंस को बढ़िया नहीं बताया है।

    04
  • Whirlpool 207 L 5 Star Icemagic Pro Inverter Single Door Refrigerator

    यह व्हर्लपूल फ्रिज सिंगल डोर 5 स्टार रेटिंग के साथ आता है और साथ में इंटेलीसेंस इन्वर्टर टेक्नोलॉजी दी गई है, जो बिजली की खपत को कम करती है और जरूरत के हिसाब से कूलिंग को एडजस्ट करती है। इससे न सिर्फ बिजली बिल कम होता है, बल्कि कंप्रेसर भी लंबे समय तक चलता है। स्टोरेज स्पेस के मामले में यह Whirlpool रेफ्रिजरेटर 207 लीटर की बड़ी कैपेसिटी के साथ आता है। इसमें मजबूत ग्लास शेल्फ दिए गए हैं, जो भारी बर्तनों को आसानी से संभाल सकते हैं, और मल्टीपल ड्रॉअर व बेस स्टैंड विद ड्रॉअर की मदद से आप अपने सामान को अलग-अलग तरीके से व्यवस्थित रख सकते हैं। इसमें दिया गया मैजिक चिलर फीचर दूध और पेय पदार्थों को जल्दी ठंडा करता है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • क्षमता - 207 लीटर
    • ब्रांड - Whirlpool 
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 65.5D x 54.2W x 144.8H सेंटीमीटर 
    • कॉन्फिग्रेशन - इंटरनल फ्रीजर 
    • रंग - नीलम पेओनी-वाई
    • वोल्टेज - 220 वोल्ट 
    • बीई स्टार रेटिंग - 5 स्टार

    खूबियां 

    • यह फ्रिज 7 दिन तक ताजगी बनाए रखने में मदद करता है।
    • इसमें आइसमैजिक प्रो और यूनिफॉर्म कूलिंग तकनीक दी गई है, जिससे हर कोने में बराबर ठंडक मिलती है और खाना लंबे समय तक ताजा रहता है।
    • स्टेबलाइज़र फ्री ऑपरेशन वाला यह फ्रिज 95V से 300V तक के वोल्टेज में बिना स्टेबलाइज़र के काम करता है, जिससे आपको अलग से स्टेबलाइज़र की जरूरत नहीं पड़ती है। 

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने फ्रिज पर खरोंच के पुराने जमे हुए निशान मिलने की शिकायत है।

     इसी तरह घरेलू उपकरण की जानकारी आप हाउस ऑफ एप्लाइंसेस कैटेगरी पर देख सकते हैं।  

    05

टॉप 5 फीचर्स के साथ आने वाले सिंगल डोर फ्रिज मॉडल्स की संक्षिप्त जानकारी 

नीचे आप अमेजन पर मौजूद सिंगल डोर वाले रेफ्रिजरेटर मॉडल्स के मुख्य बिंदुओं जैसे एनर्जी रेटिंग, कैपेसिटी और स्मार्ट फीचर्स जैसे पहलुओं के बारे में बताया है, जिससे कि आप  जरूरत, बजट और सुविधा के हिसाब से फैसला ले सकें।

फीचर

Haier 190L 5 Star Refrigerator

LG 185L 5 Star Refrigerator

Bosch 207L 4 Star Refrigerator

Samsung 183L 4 Star Refrigerator

Whirlpool 207L 5 Star Refrigerator

कैपेसिटी

190 लीटर

185 लीटर

207 लीटर

183 लीटर

207 लीटर

एनर्जी रेटिंग

5 स्टार 

5 स्टार

4 स्टार

4 स्टार

5 स्टार

कूलिंग फीचर

1 Hour Icing

Fast Ice + Moist Fresh

2.5X Fast Cooling

Direct Cool

Icemagic Pro

स्टोरेज स्पेस

बड़ा वेज बॉक्स

बेस ड्रॉअर + शेल्फ

XL ड्राई स्टोरेज

बेस ड्रॉअर

मल्टी ड्रॉअर

स्टेबलाइज़र फ्री

हां

हां

-

हां

हां

इन्वर्टर टेक्नोलॉजी

हां

स्मार्ट इन्वर्टर 

-

डिजिटल इन्वर्टर 

इंटेलिजेंस इन्वर्टर 

एंटी-बैक्टीरियल

हां

हां

-

हां

माइक्रोब्लॉक 

ऐसे ही जरूरी प्रोडक्ट के अपडेट के लिए जागरण स्मार्ट-चॉइस पेज चेक करें।

इन्हें भी पढ़ें 

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • क्या 5 स्टार फ्रिज लेना जरूरी है?
    +
    5 स्टार सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर ज्यादा बिजली बचाता है और लंबे समय में आपके पैसे बचाता है, इसलिए यह बेहतर विकल्प माना जाता है।
  • क्या स्टेबलाइज़र फ्री फ्रिज सुरक्षित होता है?
    +
    हां, स्टेबलाइज़र फ्री फ्रिज वोल्टेज फ्लक्चुएशन में भी सुरक्षित रहता है और अलग से स्टेबलाइज़र की जरूरत नहीं होती।
  • फ्रिज में एंटी-बैक्टीरियल फीचर क्यों जरूरी है?
    +
    एंटी-बैक्टीरियल फीचर फ्रिज के अंदर बैक्टीरिया और बदबू को कम करता है, जिससे खाना ज्यादा समय तक फ्रेश और हेल्दी रहता है।