अमेजन पर मौजूद ये टॉप 10 फ्रॉस्ट फ्री Refrigerators बिना डिफ्रॉस्ट के देंगे बढ़िया कूलिंग

बार-बार डीफ्रॉस्ट करने की झंझट से बचना चाहते हैं? तो यहां जानिए Amazon पर मौजूद टॉप 10 फ्रॉस्ट फ्री रेफ्रिजरेटर के बारे में, जो ऑटोमैटिक डीफ्रॉस्ट सिस्टम के साथ आते हैं, जिससे बर्फ नहीं जमती है। ये बेहतर कूलिंग, कम बिजली खपत सुविधा और स्मार्ट फीचर्स के साथ घर के लिए शानदार फ्रिज हैं।
अमेजन पर मौजूद टॉप 10 फ्रॉस्ट फ्री रेफ्रिजरेटर
अमेजन पर मौजूद टॉप 10 फ्रॉस्ट फ्री रेफ्रिजरेटर

रेफ्रिजरेटर इस्तेमाल करते समय आपने देखा होगा कि धीरे-धीरे अंदर बर्फ जमने लगती है, और इसे साफ करने के लिए पूरा फ्रिज खाली करके डीफ्रॉस्ट करना पड़ता है। ऐसे में यह काम न सिर्फ समय लेता है बल्कि काफी झंझट वाला भी होता है। इसी समस्या को खत्म करने के लिए आप Frost Free रेफ्रिजरेटर को घर ला सकते हैं। इनमें बर्फ अपने आप कंट्रोल हो जाती है और आपको मैन्युअल सफाई की भी जरूरत नहीं पड़ती है। अगर आप ऐसे ही फीचर वाला नया Refrigerator ढूंढ रहे हैं जो कम मेहनत में बेहतर कूलिंग और सुविधा दे, तो यह लेख आपके काम आ सकता है। इसमें आपको अमेजन पर मौजूद टॉप 10 फ्रॉस्ट फ्री रेफ्रिजरेटर की लिस्ट मिलेगी, जो लेटेस्ट फीचर्स और स्मार्ट तकनीक के साथ आते हैं। इनमें Haier, Samsung, Whirlpool, LG, IFB, Bosch, और Voltas Beko जैसे ब्रांड के मॉडल मौजूद हैं। इनकी ऑटोमैटिक डीफ्रॉस्ट तकनीक बर्फ जमने की समस्या को खत्म कर देती है। साथ ही, इनमें बेहतर एयर फ्लो, समान एवं बढ़िया कूलिंग और ज्यादा स्टोरेज जैसी सुविधाएं मिलती हैं, जो खाने को लंबे समय तक ताजा रखने में मदद करती हैं। 

तो आइए, फ्रॉस्ट फ्री रेफ्रिजरेटर के विकल्पों पर नजर डालें - 

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Haier 358 L 3 Star Frost Free Top Mount Double Door Refrigerator

    हायर का यह 358 लीटर डबल डोर फ्रॉस्ट फ्री रेफ्रिजरेटर उन लोगों के लिए एक बढ़िया विकल्प है जो कम मेहनत में ज्यादा सुविधा और बेहतर कूलिंग चाहते हैं। इसमें फ्रॉस्ट फ्री तकनीक दी गई है, जो एक बटन दबाते ही बर्फ हटा देती है, जिससे आपका समय बचता है और बढ़िया कूलिंग मिलती है। इस Haier फ्रिज में 10-इन-1 कन्वर्टिबल मोड है, जिससे आप अपनी जरूरत के हिसाब से अलग-अलग सेटिंग्स जैसे वेज मोड, कोल्ड ड्रिंक मोड, फास्ट फ्रीजर या पावर सेविंग मोड चुन सकते हैं। अगर घर में पार्टी है या ज्यादा सामान रखना है, तो आप आसानी से स्पेस और कूलिंग को एडजस्ट कर सकते हैं। इसकी 358 लीटर की बड़ी कैपेसिटी 3 से 4 लोगों के परिवार के लिए बढ़िया रहती है, जिसमें 284 लीटर फ्रेश फूड और 74 लीटर फ्रीजर स्पेस मिलता है।


    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Haier
    • क्षमता - 358 लीटर
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 66.5D x 62.3W x 173H सेंटीमीटर 
    • कॉन्फिग्रेशन - फुल साइज फ्रीजर ऊपर की ओर
    • रंग - 358L -इनॉक्स स्टील
    • डिफ्रॉस्ट सिस्टम प्रकार - ऑटोमैटिक 
    • वोल्टेज - 220 वोल्ट 
    • शेल्फ की संख्या - 4 

    खूबियां 

    • इसमें ट्रिपल इन्वर्टर कम्प्रेसर और ड्यूल फैन मोटर टेक्नोलॉजी दी गई है, जो बिजली की बचत के साथ-साथ कम शोर पर लगातार कूलिंग देती है। 
    • इसके अंदर टफन्ड ग्लास शेल्व्स दी गई हैं, जो मजबूत हैं और ज्यादा वजन संभाल सकती हैं।
    • बड़ा वेजिटेबल बॉक्स सब्जियों को लंबे समय तक ताजा रखता है।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने गुणवत्ता को अच्छा नहीं बताया है।



    01
  • Bosch 269L, 2 Star, Free-Standing Frost Free Double Door Refrigerator

    यह 269 लीटर की क्षमता वाला बोश डबल डोर फ्रॉस्ट फ्री रेफ्रिजरेटर अंदर बर्फ जमने की समस्या नहीं होने देता है और आपको बार-बार डीफ्रॉस्ट करने की जरूरत नहीं पड़ती है। पावर कट के दौरान यह फ्रिज 18 घंटे तक कूलिंग बनाए रख सकता है, जिससे आपका खाना सुरक्षित रहता है। इस डबल डोर Bosch Refrigerator में आप जरूरत पड़ने पर एक हिस्से को सिर्फ 80 मिनट में फ्रीजर में बदल सकते हैं, जिससे आपको ज्यादा स्टोरेज आसानी से मिल जाता है। इसमें मल्टी एयर फ्लो सिस्टम दिया गया है, जो पूरे फ्रिज में एक समान ठंडक फैलाता है, जिससे हर कोने में रखा खाना ताजा रहता है। 

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Bosch 
    • क्षमता - 269 लीटर
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 66D x 60.5W x 168.8H सेंटीमीटर 
    • कॉन्फिग्रेशन - ऊपर कॉम्पैक्ट फ्रीजर
    • रंग - चमकीला सिल्वर 
    • डिफ्रॉस्ट सिस्टम प्रकार - फ्रॉस्ट फ्री 
    • वोल्टेज - 220 वोल्ट 
    • शेल्फ की संख्या - 3

    खूबियां 

    • इस फ्रिज के अंदर LED लाइट होने से साफ देख सकते हैं। 
    • वेरियोज़ोन डिजाइन की मदद से आप शेल्फ की जगह अपने हिसाब से एडजस्ट कर सकते हैं।
    • एंटी-माइक्रोबियल  लेयर खाने को साफ और हाइजीनिक रखने में मदद करती है और अलग-अलग फूड आइटम की गंध आपस में मिलने नहीं देती है।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने कोई खास कमी नहीं बताई है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Voltas Beko, A Tata Product 472 L Side by Side Frost Free Refrigerator

    वोल्टास बेको का यह साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर 8 मजबूत टफन्ड ग्लास शेल्व्स, 4 ड्रॉअर और बड़े बॉटल स्टोरेज स्पेस के साथ आता है, जिससे आप ज्यादा सामान आसानी से व्यवस्थित रख सकते हैं। वहीं इसकी स्पिल प्रूफ शेल्व होने से अगर कुछ गिर भी जाए तो सफाई आसान रहती है। एंटी-बैक्टीरियल गैस्केट कीटाणु रोकने वाली सील है, जो अंदर की सफाई बनाए रखने में मदद करती है। Side by Side डिज़ाइन वाले इस Fridge में फ्रॉस्ट फ्री तकनीक होने से फ्रिज में बर्फ नहीं जमती है। इसकी 472 लीटर बड़ी कैपेसिटी 5 या उससे ज्यादा लोगों के परिवार के लिए सही रहती है, जिसमें फ्रेश फूड और फ्रीजर दोनों के लिए अलग-अलग बड़ा स्पेस मिलता है। साइड-बाय-साइड डिजाइन होने की वजह से सामान रखने और निकालने में ज्यादा सुविधा मिलती है और हर सामान आसानी से दिखता भी है।


    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Voltas Beko
    • क्षमता - 472 लीटर
    • रंग - 2024 का नया - इनॉक्स स्टील
    • डिफ्रॉस्ट सिस्टम प्रकार - फ्रॉस्ट फ्री 
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट 
    • शेल्फ की संख्या - 8

    खूबियां 

    • इसमें दिया गया प्रो स्मार्ट इन्वर्टर कम्प्रेसर तेजी से कूलिंग करता है और साथ ही कम आवाज में चलता है।
    • इसमें इलेक्ट्रॉनिक तापमान नियंत्रण और डिस्प्ले दिया गया है, जिससे आप बाहर से ही तापमान को आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं।
    • ड्युअल ट्विस्ट आइस ट्रे से आपको आसानी से आइस क्यूब्स मिल जाते हैं।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने बताया यह फ्रिज बार से बहुत अधिक गर्म रहता है।


    03
  • Samsung 236 L, 3 Star, Frost Free Double Door Refrigerator

    इस सैमसंग डबल डोर फ्रॉस्ट फ्री फ्रिज में डिजिटल इन्वर्टर कम्प्रेसर लगा है, जो जरूरत के हिसाब से अपनी स्पीड बदलता है। इससे बिजली की बचत होती है, आवाज कम आती है और लंबे समय तक सही चलता है। इसकी 236 लीटर क्षमता में 183 लीटर फ्रेश फूड और 53 लीटर फ्रीजर स्पेस मिलता है। इस Samsung फ्रिज में मजबूत टफन्ड ग्लास शेल्व्स दिए गए हैं, जिन पर आप भारी बर्तन भी रख सकते हैं। एक बड़ा वेजिटेबल बॉक्स सब्जियों को लंबे समय तक ताजा रखता है, और बिग बोतल गार्ड में बड़ी बोतलें आसानी से फिट हो जाती हैं। इसकी LED लाइट अंदर साफ रोशनी देती है और कम बिजली खर्च करती है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Samsung
    • क्षमता - 236 लीटर
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 63.7D x 55.5W x 154.5H सेंटीमीटर 
    • कॉन्फिग्रेशन - फ्रीजर ऊपर की ओर
    • रंग - 236L - 2023 मॉडल
    • डिफ्रॉस्ट सिस्टम प्रकार - फ्रॉस्ट फ्री 
    • वोल्टेज - 220 वोल्ट 
    • शेल्फ की संख्या - 3

    खूबियां 

    • इसका आल राउंड कूलिंग सिस्टम पूरे फ्रिज में हर तरफ बराबर ठंडक पहुंचाता है। 
    • फ्रेश रूम फीचर डेयरी या जल्दी खराब होने वाली चीजों के लिए सही तापमान देता है।
    • इसमें दी गई कूल पैक सुविधा पावर कट होने पर भी फ्रीजर को ठंडा बनाए रखता है, जिससे खाना खराब होने से बच जाता है। 

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने बताया अच्छे से कूलिंग नहीं करता है।
    04
  • IFB 331L, 2 Star, Frost Free Double Door Refrigerator

    यह डबल डोर आईएफबी रेफ्रिजरेटर ज्यादा स्टोरेज, स्मार्ट कंट्रोल और फ्रॉस्ट फ्री तकनीक का अच्छा विकल्प है। इसमें 360 डिग्री कूलिंग दी गई है, जिससे ठंडी हवा हर कोने तक बराबर पहुंचती है। इससे किसी भी हिस्से में रखा खाना जल्दी खराब नहीं होता है। साथ ही, IFB के इस Double Door Refrigerator में एडवांस्ड इन्वर्टर कम्प्रेसर जरूरत के हिसाब से काम करता है, जिससे बिजली की बचत और कम आवाज में काम करता है। इसके एक्स्ट्रा वाइड डिजाइन में घर का अधिक सामान रख सकते हैं और XL बॉटल बिन में 2.25 लीटर की 3 बोतलें आ सकती हैं। वहीं इसका 30 लीटर का बड़ा सा क्रिस्पर बॉक्स सब्जियों और फलों को ज्यादा समय तक ताजा रखने में मदद करता है। फ्रॉस्ट फ्री सिस्टम होने से इस रेफ्रिजरेटर के अंदर बर्फ नहीं जमती है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - IFB 
    • क्षमता - 331 लीटर
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 73D x 59.4W x 178H सेंटीमीटर 
    • कॉन्फिग्रेशन - फ्रीजर ऊपर की ओर
    • रंग - स्लेटी
    • डिफ्रॉस्ट सिस्टम प्रकार - फ्रॉस्ट फ्री 
    • वोल्टेज - 220 वोल्ट 
    • शेल्फ की संख्या - 5 

    खूबियां 

    • इसमें 10-इन-1 कन्वर्टिबल सिस्टम की मदद से आप अलग-अलग मोड जैसे टर्बो कूल, टर्बो फ्रीज, आइस क्रीम मोड या पावर सेवर मोड चुन सकते हैं। 
    • इसके अंदर एक्टिव डियोडोराइजर गंध हटाने वाला सिस्टम दिया गया है, जो फ्रिज के अंदर की बदबू को खत्म करता है और खाने का स्वाद और खुशबू बनाए रखता है। 
    • यह फ्रिज स्टेबलाइजर-फ्री ऑपरेशन के साथ आता है और पावर कट होने पर इन्वर्टर से भी चल सकता है।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने फ्रिज के ऊपर डेंट की शिकायत की है।
    05
  • LG Smart Choice Frost-Free Smart Inverter Double Door Refrigerator

    एलजी का यह 343 लीटर डबल डोर वाला फ्रॉस्ट-फ्री रेफ्रिजरेटर बड़े परिवार के लिए ज्यादा स्पेस और स्मार्ट फीचर्स देता है। इसकी 343 लीटर की बड़ी कैपेसिटी में 262 लीटर फ्रेश फूड और 81 लीटर फ्रीजर स्पेस मिलता है, जिससे आप हफ्ते भर का सामान आराम से स्टोर कर सकते हैं। सब्जियों के लिए 28 लीटर का बड़ा वेज बॉक्स दिया गया है, और स्लाइड आउट ट्रे की मदद से पीछे रखा सामान भी आसानी से निकाल सकते हैं, जिससे बार-बार झुकने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। इसका डबल डोर वाले LG के इस Fridge में स्मार्ट इन्वर्टर कम्प्रेसर लगे होने से बिजली बचाने में मदद मिलती है। हर कोने तक ठंडी हवा पहुंचाने के लिए इसमें मल्टी एयर फ्लो सिस्टम दिया गया है, जिससे बराबर ठंडक मिलती है।


    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - LG 
    • क्षमता - 343 लीटर
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 71D x 60W x 172H सेंटीमीटर 
    • कॉन्फिग्रेशन - फुल साइज का फ्रीजर ऊपर की ओर
    • रंग - 343 लीटर | डैज़ल स्टील
    • डिफ्रॉस्ट सिस्टम प्रकार - फ्रॉस्ट फ्री 
    • वोल्टेज - 220 वोल्ट 
    • शेल्फ की संख्या - 2 

    खूबियां 

    • इसका कन्वर्टिबल फीचर होने से आप जरूरत के हिसाब से फ्रीजर को फ्रिज में बदल सकते हैं। 
    • गर्मियों के मौसम में इसका एक्सप्रेस फ्रीज फीचर तेज़ी से कूलिंग करता है।
    • इसमें दिया गया एंटी रैट बाईट स्टील प्रोटेक्शन सुविधा फ्रिज को चूहों से नुकसान होने से बचाता है।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने फ्रिज पर डेंट मिलने की शिकायत की है।


    06
  • Whirlpool 192 L Frost Free Direct-Cool Single Door Refrigerator

    अगर छोटे परिवार के लिए कम बिजली खर्च और आसान इस्तेमाल वाला फ्रिज चाहते हैं, तो यह व्हर्लपूल का सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर बढ़िया विकल्प है। इसमें 6th सेंस इंटेलीफ्रॉस्ट तकनीक दी गई है, जो फ्रिज के अंदर तापमान और कूलिंग को अपने आप कंट्रोल करती है, ताकि खाना लंबे समय तक ताजा बना रहे। इस Whirlpool कंपनी के रेफ्रिजरेटर में बर्फ न जमने के लिए ऑटो डिफ्रॉस्ट तकनीक दी गयी है। वहीं इस Single Door फ्रिज की 192 लीटर की क्षमता छोटे परिवार के लिए सही रहती है, जिसमें आप रोजमर्रा का सामान, दुध, सब्जी, फल आराम से रख सकते हैं। यह फ्रिज 4 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ आता है, जो कम बिजली खर्च करता है और आपके बिजली बिल को कंट्रोल में रखता है। 


    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Whirlpool 
    • क्षमता - 192 लीटर
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 61.8D x 54.3W x 136.2H सेंटीमीटर 
    • कॉन्फिग्रेशन - आंतरिक फ्रीजर
    • रंग - नीलम रेशम
    • डिफ्रॉस्ट सिस्टम प्रकार - ऑटोमैटिक 
    • वोल्टेज - 220 वोल्ट 
    • शेल्फ की संख्या - 2 

    खूबियां 

    • स्टेबलाइजर-फ्री ऑपरेशन की वजह से यह वोल्टेज के उतार-चढ़ाव में भी सुरक्षित चलता है।
    • इसमें इन्वर्टर कम्प्रेसर दिया गया है, जो जरूरत के हिसाब से काम करता है।
    • इसकी शेल्फ को आप अपनी जरूरत के अनुसार ऊपर-नीचे सेट कर सकते हैं।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने बताया फ्रीजर का दरवाजा एक महीने के अंदर ही टूट गया।


    07
  • Midea 560 L Side by Side,Frost Free Refrigerator

    इन्वर्टर कम्प्रेसर वाला यह साइड-बाय-साइड मिडिया रेफ्रिजरेटर कम बिजली की खपत के साथ बेहतर कूलिंग दे सकता है। इसका साइड-बाय-साइड डोर डिजाइन काफी सुविधाजनक है, क्योंकि इसमें फ्रिज और फ्रीजर दोनों अलग-अलग हिस्सों में होते हैं, जिससे हर चीज जल्दी मिल सकती है और बार-बार पूरा दरवाजा खोलने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। इस Frost Free तकनीक वाले Refrigerator में इन-बिल्ट वाटर डिस्पेंसर होने से बिना फ्रिज खोले ही ठंडा पानी ले सकते हैं, जिससे बिजली की बचत भी होती है। वहीं इसकी बड़ी क्षमता में आप एक साथ ज्यादा मात्रा में फल, सब्जियां, दूध, ड्रिंक्स और फ्रीजिंग आइटम आराम से रख सकते हैं।


    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Midea 
    • क्षमता - 560 लीटर
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 61.8D x 54.3W x 136.2H सेंटीमीटर 
    • कॉन्फिग्रेशन - साइड-बाय-साइड
    • रंग - ब्रू स्टील
    • डिफ्रॉस्ट सिस्टम प्रकार - ऑटोमैटिक 
    • वोल्टेज - 240 वोल्ट 
    • शेल्फ की संख्या - 4 

    खूबियां 

    • मल्टी एयर फ्लो सिस्टम फ्रिज के हर हिस्से में ठंडक पहुंचाता है, जिससे खाना लंबे समय तक ताजा रहता है।
    • डिजिटल टेम्परेचर कंट्रोल की मदद से आप अपनी जरूरत के अनुसार तापमान आसानी से सेट कर सकते हैं।
    • अंदर की शेल्व एडजस्टेबल हैं, इसलिए आप बड़ी बोतलें या बड़े कंटेनर भी आराम से रख सकते हैं।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने गैस और पानी लिक की समस्या बताई है।


    08
  • Godrej 223L 2 Star 360 Cooling Frost Free Double Door Refrigerator

    223 लीटर की क्षमता वाला यह गोदरेज फ्रॉस्ट फ्री फ्रिज 173 लीटर फ्रेश फूड और 50 लीटर फ्रीजर स्पेस के साथ आता है, जिसमें आप अपने जरूरी खाने-पीने का जरूरी सामान रख सकते हैं। इसमें फ्रॉस्ट फ्री सिस्टम होने से बर्फ नहीं जमती है। इस Godrej के इस Double Door Fridge में इन्वर्टर कम्प्रेसर के साथ कूल बैलेंस तकनीक दी गई है, जो संतुलित और बढ़िया ठंडक बनाए रखती है। इसमें 95%+ फूड सरफेस डिसइन्फेक्शन फीचर होने से अंदर साफ-सफाई बनी रहती है और खाना ज्यादा हाइजीनिक रहता है। इसके साथ 360° कूलिंग सिस्टम हर कोने तक हवा पहुंचाता है, जिससे ताजगी लंबे समय तक बनी रहती है।


    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Godrej 
    • क्षमता - 223 लीटर
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 63.6D x 60.7W x 141H सेंटीमीटर 
    • कॉन्फिग्रेशन - डबल डोर 
    • रंग - स्टील ग्लो (2026)
    • डिफ्रॉस्ट सिस्टम प्रकार - फ्रॉस्ट फ्री 
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट 
    • शेल्फ की संख्या - 2 

    खूबियां 

    • यह फ्रिज 2 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ आता है, जो सामान्य बिजली बचत करता है।
    • 6-इन - 1 कन्वर्टिबल मोड होने से आप अपनी जरूरत के अनुसार मोड चुन सकते हैं और बिजली बचा सकते हैं। 
    • इसकी फ्रेशनेस सुविधा 30 दिनों तक सब्जी और फलों को ताजा और सुरक्षित रख सकती है।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने बताया 3 महीने में खराब होने की शिकायत की है। 


    09
  • CANDY 328 L, 2 Star, Frost Free Double Door Refrigerator

    10-इन-1 कन्वर्टिबल तकनीक वाले इस डबल डोर रेफ्रिजरेटर को आप अपनी जरूरत के हिसाब से फ्रीजर को फ्रिज में बदल सकते हैं। इसमें ज्यादा समय भी नहीं लगता है, जो लगभग 50 मिनट में हो जाता है। कूलिंग के लिए इस Refrigerator के कैंडी ब्रांड मॉडल Double Door डिज़ाइन में ट्रिपल इन्वर्टर टेक्नोलॉजी और ड्यूल फैन मोटर दी गई है, जो अंदर बराबर तापमान बनाए रखती है। इससे खाना लंबे समय तक ताजा रहता है और बिजली की खपत भी कम होती है। 328 लीटर की क्षमता वाला यह कैंडी फ्रिज मध्यम से बड़े परिवार के लिए सही है, जिसमें आप सब्जियां, दूध, ड्रिंक्स और फ्रीजर आइटम आराम से स्टोर कर सकते हैं। इसमें मजबूत टफन्ड ग्लास शेल्व दी गई हैं, जो ज्यादा वजन सहन कर सकती हैं, और बड़ा वेजिटेबल बॉक्स फलों-सब्जियों को लंबे समय तक फ्रेश रखता है।


    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - CANDY 
    • क्षमता - 328 लीटर
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 66.5D x 62.3W x 164H सेंटीमीटर 
    • कॉन्फिग्रेशन - डबल डोर 
    • रंग - मून सिल्वर 
    • डिफ्रॉस्ट सिस्टम प्रकार - फ्रॉस्ट फ्री 
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट 
    • शेल्फ की संख्या - 3 

    खूबियां 

    • इसमें ट्विस्ट आइस मेकर दिया गया है, जिससे आसानी से बर्फ निकाली जा सकती है। 
    • इसका टर्बो आइसिंग फीचर जल्दी बर्फ बनाने में मदद करता है। 
    • इसमें दिए गए प्रिसाइस थर्मोस्टैट फीचर की मदद से तापमान को कंट्रोल कर सकते हैं।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने बताया यह फ्रिज अच्छे से काम करता है।


     इसी तरह घरेलू उपकरण की जानकारी आप हाउस ऑफ एप्लाइंसेस कैटेगरी पर देख सकते हैं।  

    10

अमेजन पर मौजूद टॉप 10 फ्रॉस्ट फ्री रेफ्रिजरेटर मॉडल्स की संक्षिप्त जानकारी 

नीचे आप अमेजन पर मौजूद  फ्रॉस्ट फ्री रेफ्रिजरेटर मॉडल्स के मुख्य बिंदुओं जैसे एनर्जी रेटिंग, कैपेसिटी और स्मार्ट फीचर्स जैसे पहलुओं के बारे में बताया है, जिससे कि आप  जरूरत, बजट और सुविधा के हिसाब से फैसला ले सकें।

ब्रांड 

क्षमता 

एनर्जी रेटिंग 

खास सुविधा 

Haier 358L

358L

3 स्टार 

1 घंटे में बर्फ, ट्रिपल इन्वर्टर और फैन मोटर टेक्नोलॉजी

Bosch 269L

269L

2 स्टार 

18 घंटे कूलिंग, आसान टच यूआई पैनल ,सुपर फास्ट कूलिंग 

Voltas Beko 472L

472L

-

इलेक्ट्रोनिक टेम्प्रेचर कंट्रोल डिस्प्ले  

Samsung 236L

236L

3 स्टार 

कूल पैक, इन्वर्टर कंप्रेसर, कम शोर 

IFB 331L

331L

2 स्टार 

360° कूलिंग, एडजस्टेबल शेल्फ 

LG 343L

343L

3 स्टार 

एक्सप्रेस फ्रीजर, मल्टी एयर फ्लो 

Whirlpool 192L

192L

4 स्टार 

ऑटो डिफ्रॉस्ट, मजबूत ग्लास 

Midea 560L

560L

-

वाटर डिस्पेंसर, इन्वर्टर कंप्रेसर, स्टेबलाइजर फ्री संचालन,

Godrej 223L

223L

2 स्टार 

एंटी-बी तकनीक, आइस ट्रे, नैनो शील्ड तकनीक

Candy 328L

328L

2 स्टार 

फ़ास्ट कन्वर्ट 

 

ऐसे ही जरूरी प्रोडक्ट के अपडेट के लिए जागरण स्मार्ट-चॉइस पेज चेक करें।

इन्हें भी पढ़ें 

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • फ्रॉस्ट फ्री रेफ्रिजरेटर क्या होता है?
    +
    फ्रॉस्ट फ्री रेफ्रिजरेटर ऐसा फ्रिज होता है जिसमें बर्फ अपने आप नहीं जमती और ऑटो डिफ्रॉस्ट सिस्टम के जरिए खुद ही हट जाती है। इसमें आपको हाथ से बर्फ साफ करने की जरूरत नहीं पड़ती है।
  • फ्रॉस्ट फ्री और डायरेक्ट कूल में क्या अंतर है?
    +
    फ्रॉस्ट फ्री में ऑटो डिफ्रॉस्ट, समान कूलिंग, ज्यादा सुविधा मिलती है जबकि डायरेक्ट कूल में मैनुअल डिफ्रॉस्ट, कम बिजली खर्च और यह सस्ता रहता है। अगर आपको सुविधा चाहिए तो फ्रॉस्ट फ्री बेहतर है, लेकिन बजट कम हो तो डायरेक्ट कूल भी ठीक है।
  • क्या फ्रॉस्ट फ्री फ्रिज ज्यादा बिजली खाता है?
    +
    हां, कई फ्रॉस्ट फ्री मॉडल्स में फैन और सेंसर होते हैं, इसलिए ये डायरेक्ट कूल फ्रिज की तुलना में थोड़ी ज्यादा बिजली खा सकते हैं। लेकिन इन्वर्टर टेक्नोलॉजी वाले मॉडल बिजली बचाने में मदद करते हैं।