जब बात किफायती दामों में एक बढ़िया रेफ्रिजरेटर लेने की होती है, तो सिंगल डोर को बढ़िया माना जाता है क्योंकि ये बैचलर्स, कपल्स और 2 से 4 सदस्यों के लिए बढ़िया होते हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए यहां हम आपके लिए 180 से 192 लीटर की क्षमता वाले सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर के प्रमुख विकल्प लेकर आए हैं, जिनमें Haier, Samsung, LG, Whirlpool और Godrej ब्रांड्स शामिल है। बिजली की बचत करने के साथ-साथ ये लंबी लाइफ प्रदान करते हैं। छोटे साइज आने वाले ये मॉडल्स कम जगह में भी आसानी से फिट हो जाते हैं और जगह भी कम घिरती है। इन Single Door Refrigerators की डायरेक्ट कूल टेक्नोलॉजी नैचुरल कन्वेक्शन का इस्तेमाल करके तेज और शक्तिशाली कूलिंग प्रदान करती है, जो फलों और सब्जियों की ताजगी बनाए रखने में मदद करती है। 180 से 192 लीटर की क्षमता वाले ये सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर स्टेबलाइजर के बिना भी काम कर सकते हैं। इनमें बड़ा वेजिटेबल ड्रॉअर मिलता है जिसमें एक सप्ताह की ताजी सब्जियां और फल आसानी से रखे जा सकते हैं।
यहां आपको 180 लीटर से 192 लीटर वाले सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर के विकल्प मिलेंगे।
जागरण स्मार्ट-चॉइस के जरिए विभिन्न उत्पादों की जानकारी मिलेगी।
Haier 190L 4 Star Direct Cool Single Door Refrigerator
अगर आपका परिवार 2 से 3 सदस्यों का है, तो हायर ब्रांड का चयन करना बेहतर विकल्प हो सकता है क्योंकि इसमें 190 लीटर की क्षमता है। साथ ही इसमें ताजा भोजन रखने की 176 लीटर और फ्रीजर की क्षमता 14 लीटर है। डायरेक्ट कूल तकनीक वाला यह Haier सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर कंप्रेसर के साथ आता है, जो शानदार प्रदर्शन, बिजली की बचत और कम शोर करता है। इसमें आसानी से साफ होने वाला बैक पैक मिलता है। साथ ही सामान तक पर्याप्त रोशनी देने के लिए LED लैंप मिलता है। बिजली की बचत करने वाला सिंगल डोर फ्रिज लेना चाहते हैं, तो यह उन लोगों के लिए अच्छा है, जो गर्मी में कूलिंग के साथ-साथ कम बिजली वाला मॉडल लेना चाहते हैं। इसके शेल्फ को कठोर ग्लास के साथ डिजाइन किया गया है, जिस वजह से यह बेहद मजबूत व टिकाऊ है।
स्पेसिपिकेशन
- मॉडल संख्या - HED-204TDSA-N
- ब्रांड - Haier
- क्षमता - 190 लीटर
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 62.8D x 53W x 121.8H सेंटीमीटर
- फ्रीजर क्षमता - 40 लीटर
- वार्षिक ऊर्जा खपत - प्रति वर्ष 136 किलोवाट घंटे
- वोल्टेज - 230 वोल्ट
- ताजा भोजन रखने की क्षमता - 176 लीटर
खासियत
- इसमें वेजिटेबल को रखने के लिए सब्जी बॉक्स मिलता है।
- इसका एंटी बैक्टीरियल गैस्केट फंक्शन रेफ्रिजरेटर के अंदर कीटाणु और बैक्टीरिया को जाने से रोकता है।
- स्टेबलाइजर के बिना काम करने वाला यह मॉडल वोल्टेज के उतार-चढ़ाव को झेल सकता है।
कमी
- तेजी से ठंडा करने वाला फ्रिज लेना चाहते हैं, तो इस ब्रांड का चयन न करें क्योंकि इसमें ग्राहकों ने कूलिंग की समस्या बताई है।
- अगर आप गर्मी में शानदार प्रदर्शन देने वाला रेफ्रिजरेटर देख रहे हैं, तो यह विकल्प सही नहीं है।
01
Samsung 183 L, 4 Star, Digital Inverter, Direct-Cool Single Door Refrigerator
सैमसंग ब्रांड का यह सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर डिजिटल इन्वर्टर कंप्रेसर के साथ मिलता है, जो बिजली बचत और लंबे समय तक उपयोग करने के लिए अच्छा हो सकता है। कम शोर करने वाला यह बेहद शांत वातावरण का अनुभव देता है। यह उन लोगों के लिए अच्छा है, जो भोजन को लंबे समय तक ताजा रखना चाहते हैं क्योंकि इसका मल्टीएयर फ्लो सिस्टम 15 दिन तक पदार्थों को ताजा ऱखता है। 4 स्टार की एनर्जी रेटिंग वाला यह Samsung Fridge बिजली की बचत कर सकता है। इसका डिजिटल इन्वर्टर कंप्रेसर कम शोर और लंबे समय तक बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए बढ़िया माना जाता है। इसमें सफेद रंग का LED बल्व है, जो पर्याप्त रोशनी प्रदान करता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - RR20H28249U/NL
- ब्रांड - Samsung
- क्षमता - 183 लीटर
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 66.5D x 55W x 133H सेंटीमीटर
- ताजा भोजन रखने की क्षमता - 165 लीटर
- वार्षिक ऊर्जा खपत - प्रति वर्ष 130 किलोवाट घंटे
- फ्रीजर क्षमता - 18 लीटर
- वोल्टेज - 230 वोल्ट
खासियत
- इसके शेल्फ को कठोर कांच के साथ डिजाइन किया गया है, जिस पर भारी सामान भी रखा जा सकता है।
- इस सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर का एंटी-बैक्टीरियल गैस्केट भोजन में कीटाणु और बैक्टीरिया को जाने से रोकता है।
- इसके दरवाजे में बोतलों को रखने के लिए स्पेस मिलता है।
कमी
- अगर आप तेजी से कूलिंग करने वाला रेफ्रिजरेटर लेना चाहते हैं, तो यह सही विकल्प नहीं है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
LG 185 L, 5 Star, Direct Cool Single Door Refrigerator
एलजी का यह 185 लीटर क्षमता वाला रेफ्रिजरेटर 2 से 3 लोगों के परिवार के लिए बढ़िया विकल्प हो सकता है। इसमें स्मार्ट इन्वर्टर कंप्रेसर लगा होता है, जो सेंसर के माध्यम से बाहरी तापमान के अनुसार कंप्रेसर की स्पीड को कम और ज्यादा करता है। इससे लगातार रेफ्रिजरेटर में कूलिंग बनी रहती है और कंप्रेसर पर लोड भी कम पड़ता है। इसी के साथ बिजली की खपत भी कम होती है, जिससे आप बिजली बिल में बचत कर सकते हैं। LG काे इस सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर में डायरेक्ट कूलिंग तकनीक शामिल है, जो बेहतर कूलिंग प्रदान करती है। इससे लंबे समय तक खाने-पीने का सामान ताजा बना रह सकता है। यह स्टेबलाइजर फ्री ऑपरेशन के साथ आता है यानी इसमें आपको अलग से स्टेबलाइजर लगाने की जरूरत नहीं पड़ती है और यह आसानी से 90V से 310V तक के वोल्टेज रेंज को झेलता है। यह फास्ट आइस मेकिंग तकनीक के साथ काम करता है यानी इसमें बर्फ को जल्दी जमा सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - LG
- मॉडल - GL-D201ABIU.BBIZEBN
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 65D x 53.4W x 127.7H सेंटीमीटर
- क्षमता - 185 लीटर
- ताजा भोजन रखने की क्षमता - 169 लीटर
- वार्षिक ऊर्जा खपत - प्रति वर्ष 131 किलोवाट घंटे
- फ्रीजर क्षमता - 16 लीटर
- वोल्टेज - 220 वोल्ट
खासियत
- यह सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर साइलेंट ऑपरेशन के साथ काम करता है यानी कूलिंग के दौरान यह बहुत कम शोर करता है।
- इसमें एंटी-बैक्टीरियल गैस्केट लगा होता है जो बाहरी गंदगी, बैक्टीरिया और वायरस को फ्रिज में जाने से रोकता है।
कमी
- अमजेन पर कुछ ग्रहकों ने इसके साइज में कमी बताई है, जिससे यह 3 से 4 सदस्यों के लिए उपयुक्त नहीं है।
- अगर आपको लगता है कि इसमें स्थायित्व की समस्या नहीं होगी, लेकिन कुछ ग्राहकों ने इसमें कमी बताई है।
03
Godrej 185 L 5 Star Direct Cool Single Door Refrigerator
टर्बो कूलिंग तकनीक वाला यह गोदरेज फ्रिज बर्फ जमाने की प्रक्रिया को 10% तेज और बोतलों को 24% तेजी से ठंडा करता है। इन्वर्टर कंप्रेसर वाला यह डायरेक्ट कूल सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर किफायती और स्टाइलिश है। इस Godrej सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर में 185 लीटर की क्षमता मिलती है, जिससे यह 2 से 3 सदस्यों वाले परिवारों के लिए अच्छा हो सकता है। साथ ही इस Single Door Fridge में ताजा भोजन रखने की क्षमता 168.5 लीटर और फ्रीजर क्षमता 16.5 लीटर है। इसकी बॉडी को उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री के साथ तैयार किया गया है, जिस वजह से यह बेहद मजबूत और टिकाऊ है। इसके शेल्फ मजबूत कांच से बनाए गए हैं।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - Godrej
- मॉडल - RD 195EN TAI MY WN
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 66.7D x 57.7W x 125H सेंटीमीटर
- क्षमता - 185 लीटर
- ताजा भोजन रखने की क्षमता - 168.5 लीटर
- वार्षिक ऊर्जा खपत - प्रति वर्ष 113 किलोवाट घंटे
- फ्रीजर क्षमता - 16.5 लीटर
- आइटम का वजन - 37 किलो 200 ग्राम
खासियत
- 5 स्टार की एनर्जी रेटिंग वाला यह गोदरेज रेफ्रिजरेटर अन्य ब्रांड की तुलना में बिजली की बचत करता है।
- इसका मल्टी एयरफ्लो सिस्टम 24 दिन तक फल, सब्जियों और अन्य पदार्थों को ताजा रखता है।
कमी
- अगर आप एक बढ़िया क्वालिटी वाला सिंगल डोर फ्रिज लेना चाहते हैं, तो यह सही विकल्प नहीं है क्योंकि कुछ लोगों ने इसकी गुणवत्ता में कमी बताई है।
- कम शोर करने वाला रेफ्रिजरेटर लेना चाहते हैं, तो गोदरेज ब्रांड सही नहीं है क्योंकि इसमें ग्राहकों ने अधिक शोर की समस्या बताई है।
04
Whirlpool 184 L 2 Star Direct-Cool Single Door Refrigerator
यह व्हर्लपूल सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर उन लोगों के लिए बढ़िया हो सकता है जिनके परिवार में 2 से 3 सदस्य है क्योंकि इसमें 184 लीटर की क्षमता मिलती है। इसकी इंसुलेटेड कैपिलरी टेक्नोलॉजी कंप्रेसर से फ्रीजर तक रेफ्रिजरेंट ले जाने वाली पतली कैपिलरी को सुपर-कोल्ड गैस से घेरता है। 1 दराज के साथ आने वाला यह सामान रखने की सुविधा देता है। इसमें फ्रीजर की क्षमता 14.3 लीटर और ताजा भोजन रखने की क्षमता 169.7 लीटर है। Whirlpool के इस मॉडल के शेल्फ को मजबूत कांच के साथ डिजाइन किया है, जिस पर आसानी से भारी सामान रखा जा सकता है। इसकी बॉडी को उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री के साथ डिजाइन किया गया है, जिस वजह से यह बेहद टिकाऊ और मजबूत है। यह सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर आपके भोजन को 9 घंटे तक ताजा बनाए रखने में मदद करता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - 205 WDE CLS 2S SAPPHIRE BLUE-Y
- ब्रांड - Whirlpool
- क्षमता - 184 लीटर
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 60.5D x 53.5W x 118.8H सेंटीमीटर
- वार्षिक ऊर्जा खपत - प्रति वर्ष 170 किलोवाट घंटे
- फ्रीजर क्षमता - 14.3 लीटर
- ताजा भोजन रखने की क्षमता - 169.7 लीटर
खासियत
- स्टेबलाइजर के बिना काम करने वाला यह मॉडल वोल्टेज के उतार-चढ़ाव झेल सकता है।
- कम शोर पर काम करने वाले इस सिंगल डोर फ्रिज से बेहद शांत वातावरण का अनुभव मिलता है।
कमी
05
180 से 192 लीटर की क्षमता वाले सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर की तुलना
यहां आपको तालिका के माध्यम से 180 से 192 लीटर की क्षमता वाले इन सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर में 5 अलग-अलग ब्रांड्स शामिल है, जिनका चयन आप अपने परिवार के सदस्यों के हिसाब से कर सकते हैं।
इसी तरह के लेख पढ़ने के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर क्लिक करें।
इन्हें भी पढ़ें:-
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।