घर के लिए ये Refrigerators रहेंगे बढ़िया, आसान स्टोरेज के लिए मिलेगी बड़ी क्षमता

आज के व्यस्त जीवन में, एक बड़ा और विश्वसनीय Refrigerator हर घर की जरूरत है। खासकर बड़े परिवारों के लिए, सही क्षमता और सुविधाओं वाला फ्रिज चुनना एक महत्वपूर्ण निर्णय हो सकता है। आपकी इन्हीं जरूरतों को ध्यान में रखते हुए हमने यहां कुछ लोकप्रिय ब्रांड के विकल्प शामिल किए हैं, जिन्हें आप देख सकते हैं।
घर के लिए बड़ी क्षमता वाले रेफ्रिजरेटर
घर के लिए बड़ी क्षमता वाले रेफ्रिजरेटर

अगर आपका परिवार बड़ा है, या फिर आप फ्रिज में ज्यादा चीजें स्टोर करके रखते हैं! तो आपको अक्सर रेफ्रिजरेटर में स्टोरेज की कमी का सामना करना पड़ता होगा। आपको यह समस्या ना हो, इसलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे बेहतरीन रेफ्रिजरेटर के विकल्प लेकर आएं हैं, जो बड़ी क्षमता में आते हैं। जी हां, इनमें आपको 600 लीटर से भी ज्यादा कैपेसिटी वाले मॉडल्स मिल जाएंगें, जिनमें एकसाथ कई चीजों को स्टोर किया जा सकता है। यहां आपको कुछ लोकप्रिय ब्रांड जैसे कि- Haier, Samsung, LG, Godrej और Voltas Beko के विभिन्न क्षमताओं वाले Refrigerators देखने को मिलेंगे। ये साइड-बाय-साइड डोर के साथ आते हैं, जो कि खाने-पीने की चीजों को व्यवस्थित तरीके से रखने के लिए अलग-अलग कंपार्टमेंट देते हैं। इनमें आपको फ्रिज और फ्रीजर के लिए अलग-अलग जगह मिलती है, और साथ ही ये सभी फल-सब्जियों को रखने के लिए भी बड़े डिब्बों के साथ आते हैं। ये फ्रिज बड़ी बोतलों को रखने के लिए गहरे डोर बॉटल गार्ड के साथ आते हैं, वहीं लगभग सभी में आपको गहरे ड्रॉर भी मिलते हैं।

नीचे आप घर के लिए बड़ी क्षमता वाले रेफ्रिजरेटर देख सकते हैं-

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Haier SmartChoice 596L 3Star Side by Side Frost Free Refrigerator

    यह हायर साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर 596 लीटर की क्षमता में आता है, जिसमें फ्रेश फूड क्षमता 392 लीटर और फ्रीजर 204 लीटर की क्षमता में आता है। इसमें बाहर की तरफ वॉटर डिस्पेंसर दिया गया है, जिससे आप फ्रिज को खोले बिना ही ठंडा पानी निकाल सकते हैं। इस Haier रेफ्रिजरेटर में मिलने वाले मैजिक कंवर्टिबल ज़ोन के जरिए तापमान को -24°C से 9°C के बीच घटाया-बढ़ाया जा सकता है। इसकी एक्सपर्ट इंवर्टर टेक्नोलॉजी बेहतर ऊर्जा दक्षता प्रदान करने के साथ ही कम शोर और टिकाऊ प्रदर्शन सुनिश्चित करती है। यह Fridge स्मार्ट सेंस AI फीचर से लैस है, जिसकी मदद से फ्रिज को HaiSmart ऐप से जोड़कर कभी भी और कहीं से भी नियंत्रित किया जा सकता है। इसमें बाहर दरवाजे पर डिजिटल डिस्प्ले पैनल भी दिया गया है, जिसके जरिए तापमान, मोड आदिको आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं। यह फ्रीजर बॉक्स के 2 सेट के साथ आता है और इसमें कुल 4 कंपार्टमेंट दिए गए हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Haier
    • क्षमता- 596 लीटर
    • अतिरिक्त फीचर्स- वॉटर डिस्पेंसर
    • डीफ्रॉस्ट सिस्टम- फ्रॉस्ट फ्री
    • शेल्फ टाइप- टफेंड ग्लास
    • फॉर्म फैक्टर- कंवर्टिबल, फ्रीजर टॉप
    • कूलिंग मेथेड- कंप्रेसर
    • डोर शेल्फ काउंट- 8
    • शेल्व्स की संख्या- 3

    खूबियां

    • डिओ फ्रेश टेक्नोलॉजी करीब 21 दिनों तक रहने वाली ताजगी प्रदान करती है।
    • ट्रिपल ट्विस्ट आइस मेकर बिना किसी परेशानी के बर्फ जमाने की सुविधा देता है।
    • इसमें स्मार्ट WiFi कनेक्टिविटी का फीचर भी दिया गया है।

    कमी

    • कुछ लोगों ने फ्रिज से आवाज आने की शिकायत की है।
    01
  • Godrej 600L 3Star Frost Free Inverter Side By Side Refrigerator

    ऑटो डीफ्रॉस्ट फंक्शन के साथ आने वाले इस गोदरेज फ्रिज में अंदर बर्फ की परत जमने की समस्या नहीं होती है, जिस वजह से चीजें लंबे समय तक ताजी बनी रह सकती हैं। यह 5 या उससे ज्यादा सदस्यों वाले बड़े परिवार के लिए उपयुक्त रहने वाली 600 लीटर की क्षमता में आता है। इसमें स्मार्ट कंवर्टिबल ज़ोन दिए गए हैं, जिनकी मदद से फ्रिज को कूलिंग की जरूरत के अनुसार विभिन्न तापमान रेंज पर सेट किया जा सकता है। वहीं, इस Godrej Refrigerator की एडवांस्ड इंवर्टर टेक्नोलॉजी वैरिएबल स्पीड कंप्रेसर के साथ कूलिंग की पावर को ऑटोमैटिक तरीके से एडजस्ट करते हुए बेहतरीन प्रदर्शन, शांत और टिकाऊ संचालन देने का काम करती है। यह इको, हॉलीडे और सुपर फ्रीज तीन इंटेलिजेंट मोड्स के साथ आता है, जिन्हें आप जरूरतों के आधार पर डिस्प्ले पैनल के जरिए सेट कर सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Godrej
    • क्षमता- 600 लीटर
    • अतिरिक्त फीचर्स- डिजिटल कंट्रोल टच पैनल
    • डीफ्रॉस्ट सिस्टम- फ्रॉस्ट फ्री
    • शेल्फ टाइप- टफेंड ग्लास
    • फॉर्म फैक्टर- फ्रीजर टॉप
    • कूलिंग मेथेड- कंप्रेसर
    • डोर शेल्फ काउंट- 2
    • शेल्व्स की संख्या- 3

    खूबियां

    • AI टेक्नोलॉजी के साथ यह खाने के भार, इस्तेमाल और दरवाजे खुलने के आधार पर कूलिंग को ऑप्टिमाइज करता है।
    • मोड, तापमान आदि को एडजस्ट करने के लिए इसमें एडवांस्ड कंट्रोल पैनल दिया गया है।
    • बड़े स्टोरेज स्पेस के लिए 213 लीटर फ्रीजर, 387 लीटर फ्रिज स्पेस, 34 लीटर वेज बॉक्स, 29 लीटर कंवर्टिबल ज़ोन और बड़ा एक्वा स्पेस दिया गया है।

    कमी

    • कुछ ग्राहकों को इंस्टॉलेशन प्रक्रिया में समस्या आई है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Samsung 653 L, 3 Star, Convertible 5-in-1 Digital Inverter Smart Refrigerator

    सैमसंग ब्रांड का यह साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर 5-इन-1 कंवर्टिबल मोड के साथ आता है, जिनके जरिए इसे नॉर्मल, एक्स्ट्रा फ्रिज, सीजनल, वेकेशन और होम अलोन मोड पर सेट किया जा सकता है। इस Samsung फ्रिज की क्षमता 653 लीटर है, जो कि एक बड़े परिवार के लिए उपयुक्त हो सकती है। इसमें मिलने वाली ट्विन कूलिंग प्लस टेक्नोलॉजी फ्रिज और फ्रीजर दोनों कंपार्टमेंट में जरूरत के हिसाब से अलग-अलग कूलिंग करती है। यह पावर कूल और पावर फ्रीज फीचर के साथ आता है, जिन्हें आप तेज कूलिंग और फ्रीजिंग के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इस Side By Side फ्रिज का डिजिटल इंवर्टर कंप्रेसर उच्च ऊर्जा दक्षता के साथ कम शोर वाला टिकाऊ प्रदर्शन देता है। इस कंवर्टिबल फ्रिज में कुल 2 कंपार्टमेंट के साथ 409 लीटर की फ्रेश फूड और 244 लीटर की फ्रीजर क्षमता मिलती है। यह 100v - 300v वोल्टेज रेंज में बिना स्टेब्लाइजर के काम कर सकता है, जिससे वोल्टेज के ऊतार-चढ़ाव में भी स्थिर प्रदर्शन मिल सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Samsung
    • क्षमता- 653 लीटर
    • अतिरिक्त फीचर्स- एनर्जी एफिशियंट, इंवर्टर कंप्रेसर
    • डीफ्रॉस्ट सिस्टम- फ्रॉस्ट फ्री
    • शेल्फ टाइप- टफेंड ग्लास
    • फॉर्म फैक्टर- कंवर्टिबल
    • कूलिंग मेथेड- कंप्रेसर
    • डोर शेल्फ काउंट- 2
    • शेल्व्स की संख्या- 4

    खूबियां

    • आसान कंट्रोल अनुभव के लिए इसमें साधारण एलईडी डिस्प्ले दिया गया है।
    • वाई-फाई कनेक्टिविटी के जरिए इस फ्रिज को स्मार्टथिंग्स ऐप से कंट्रोल किया जा सकता है।
    • एडवांस इंसुलेशन किसी भी प्रकार के फ्लक्चुएशन को रोककर बेहतरीन कूलिंग करता है।

    कमी

    • कुछ ग्राहकों की शिकायत है कि रेफ्रिजरेटर में बर्फ रखने के लिए आइस बॉक्स नहीं है।
    03
  • LG 655 L Frost-Free Smart Inverter Double Door Side-By-Side Refrigerator

    इस एलजी साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर की क्षमता 655 लीटर है, जिसमें आप एकसाथ ज्यादा मात्रा में खाने-पीने की चीजें स्टोर कर सकते हैं। इसका बेहतरीन इंवर्टर कंप्रेसर ना सिर्फ बढ़िया ऊर्जा दक्षता प्रदान करता है, बल्कि खाने के स्वाद और ताजगी को भी लंबे समय तक बनाए रखने में मदद करता है। यह बेहतर स्टोरेज और आसान पहुंच के लिए 2 कंपार्टमेंट के साथ आता है, जिसमें फ्रिज सेक्शन में 3 शेल्व्स, 4 डोर बास्केट और 2 ड्रॉर मिलते हैं। इसमें स्मार्ट डाइग्नोसिस की सुविधा मिलती है, जिसके जरिए फ्रिज में आई तकनीकी खराबियों का पता लगाया जा सकता है। इस LG Refrigerator का मल्टी एयर फ्लो फ्रिज में रखी सभी चीजों तक समान कूलिंग पहुंचाता है। वहीं, मल्टी डिजिटल सेंसर खाने की क्वालिटी को लंबे समय तक बनाए रख सकते हैं। यह ज्यादा मात्रा में और तेजी से बर्फ जमाने के लिए एक्सप्रेस फ्रीज फीचर के साथ आता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- LG
    • क्षमता- 655 लीटर
    • अतिरिक्त फीचर्स- मल्टी एयर फ्लो, मल्टी डिजिटल सेंसर
    • डीफ्रॉस्ट सिस्टम- फ्रॉस्ट फ्री
    • शेल्फ टाइप- टफेंड ग्लास
    • फॉर्म फैक्टर- कंवर्टिबल
    • कूलिंग मेथेड- कंप्रेसर
    • डोर शेल्फ काउंट- 9
    • शेल्व्स की संख्या- 8

    खूबियां

    • फल, सब्जियों, मीट आदि को लंबे समय तक ताजा रखने के लिए फ्रेश ज़ोन मिलता है।
    • इसमें प्रीमियम लुक के लिए चौकोर आकार वाला पॉकेट हैंडल दिया गया है।
    • अंदर खाने की गंध आपस में मिलने या दुर्गन्ध को रोकने के लिए डिओडाइजर मिलता है।

    कमी

    • एक ग्राहक ने सर्विस से जुड़ी समस्या की शिकायत की है।

    अन्य कैटेगरी के लिए जागरण स्मार्ट-च्वाइस पर क्लिक करें।

    04
  • Voltas Beko, A Tata Product 563 L Side by Side Frost Free Refrigerator

    यह वोल्टास बेको ब्रांड का 563 लीटर की बड़ी क्षमता वाला साइड-बाय-साइड फ्रिज है, जो बड़े परिवारों के लिए उपयोगी हो सकता है। इसके प्रोस्मार्ट इंवर्टर कंप्रेसर के साथ बिजली की बचत हो सकती है और बेहतरीन कूलिंग भी मिल सकती है। इस Voltas Beko फ्रॉस्ट फ्री Refrigerator में डिस्प्ले के साथ इलेक्ट्रॉनिक टेंप्रेचर कंट्रोल दिया गया है, जिसकी मदद से तापमान को नियंत्रित करना आसान हो सकता है। यह स्टेब्लाइजर फ्री ऑपरेशन के साथ काम करते हुए वोल्टेज के ऊतार-चढ़ाव में भी सुरक्षित और स्थिर प्रदर्शन दे सकता है। इसमें मिलने वाला मल्टी एयर फ्लो सिस्टम फ्रिज के हर कोने तक समान कूलिंग पहुंचाता है, जिससे अंदर रखी सभी चीजें बराबर ठंडी होती हैं। इसके अलावा यह डुअल ट्विस्ट आइस ट्रे के साथ आता है, जिसमें एकसाथ ज्यादा मात्रा में बर्फ जमाई जा सकती है और आसानी से निकाली भी जा सकती है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Voltas Beko
    • क्षमता- 563 लीटर
    • मॉडल- ‎RSB585/FPV300RXID
    • डीफ्रॉस्ट सिस्टम- फ्रॉस्ट फ्री
    • शेल्फ टाइप- टफेंड ग्लास
    • स्पेशल फीचर- डिजिटल टेंप्रेचर कंट्रोल, फ्रीजर लाइट
    • कूलिंग मेथेड- कंप्रेसर
    • डोर शेल्फ काउंट- 9
    • ड्रॉर की संख्या- 4

    खूबियां

    • डुअल एलईडी इलुमिनेशन फ्रिज के अंदर बेहतरीन रोशनी प्रदान करता है।
    • एडजस्टेबल शेल्व्स के जरिए आपको फ्लेक्सिबल स्टोरेज की सुविधा मिलती है।
    • एक्टिव फ्रेश ब्लू लाइट फल व सब्जियों के विटामिन-सी को संरक्षित करती है।

    कमी

    • कुछ ग्राहकों को इंस्टॉलेशन में समस्या आई है।
    05

तुलना: बड़ी क्षमता वाला कौन-सा रेफ्रिजरेटर आपके घर के लिए अच्छा है?

भारतीय बाजार में सैमसंग, एलजी, वोल्टास, हायर और गोदरेज जैसे कई प्रमुख ब्रांड बड़ी क्षमता वाले Fridge पेश करते हैं। सैमसंग और एलजी अपनी स्मार्ट तकनीक, डिजिटल इन्वर्टर कंप्रेसर और आकर्षक डिजाइन के लिए जाने जाते हैं। वोल्टास अपनी प्रो स्मार्ट इंवर्टर टेक्नोलॉजी और बेहतर कूलिंग परफॉर्मेंस पर ध्यान केंद्रित करता है। वहीं, हायर और गोदरेज अक्सर बजट-अनुकूल विकल्पों के साथ अच्छी क्वालिटी प्रदान करते हैं। ऐसे में आप अपने बजट, जरूरत और अन्य प्राथमिकताओं के आधार पर अपने लिए उचित रेफ्रिजरेटर चुन सकते हैं-

मॉडल्स

क्षमता

फीचर्स

खासियत

Haier SmartChoice 2-Door Side by Side Frost Free Refrigerator

596 लीटर

कंवर्टिबल, स्मार्ट सेंस AI, एक्सपर्ट इंवर्टर

वॉटर डिस्पेंसर

Godrej 3 Star Inverter Side By Side Refrigerator

600 लीटर

टफेंड ग्लास डोर, स्मार्ट कंवर्टिबल ज़ोन्स, फ्रॉस्ट फ्री

AI पावर्ड फ्रेशनेस

Samsung 3 Star, Frost Free, Double Door

653 लीटर

डिजिटल इंवर्टर, 5-इन-1 कंवर्टिबल मोड, ट्विन कूलिंग प्लस

स्मार्ट WiFi कनेक्टिविटी

LG Double Door Side-By-Side Refrigerator

655 लीटर

इंवर्टर कंप्रेसर, आइस मेकर, एडजस्टेबल शेल्व्स

मल्टी एयर-फ्लो सिस्टम

Voltas Beko, A Tata Product Side by Side Frost Free Refrigerator

563 लीटर

प्रोस्मार्ट इंवर्टर, टेंप्रेचर कंट्रोल, डुअल एलईडी

एयर क्लीन फिल्टर

अन्य उपकरणों से जुड़ी जानकारी हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर देखिए।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • मेरे परिवार के लिए किस क्षमता का बड़ा रेफ्रिजरेटर सबसे उपयुक्त रहेगा?
    +
    आमतौर पर, 4-5 सदस्यों वाले परिवार के लिए 300-400 लीटर की क्षमता पर्याप्त होती है, जबकि 6 या अधिक सदस्यों वाले बड़े परिवार के लिए 450-600+ लीटर क्षमता वाले रेफ्रिजरेटर की सलाह दी जाती है।
  • क्या बड़े रेफ्रिजरेटर छोटे की तुलना में अधिक बिजली खाते हैं?
    +
    हां, क्षमता अधिक होने के कारण वे अधिक बिजली का उपभोग कर सकते हैं, लेकिन डिजिटल इन्वर्टर कंप्रेसर और उच्च स्टार रेटिंग वाले आधुनिक बड़े रेफ्रिजरेटर ऊर्जा-कुशल होते हैं।
  • बड़े रेफ्रिजरेटर में इन्वर्टर टेक्नोलॉजी क्यों महत्वपूर्ण है?
    +
    इन्वर्टर टेक्नोलॉजी कंप्रेसर की गति को भोजन की मात्रा और तापमान के अनुसार एडजस्ट करती है, जिससे बिजली की बचत होती है, शोर कम होता है और रेफ्रिजरेटर की उम्र बढ़ती है।