ताजगी होगी लॉक! एडवांस्ड कूलिंग वाले इन Double Door Fridge से पाएं लंबे समय तक ताजा खाना

Samsung, Haier, Whirlpool, IFB, Bosch जैसे भरोसेमंद ब्रांड्स के एडवांस्ड कूलिंग डबल डोर Fridge के साथ पाएं बेहतर कूलिंग, ज्यादा स्टोरेज और लंबे समय तक ताज़गी बनाए रखने का स्मार्ट समाधान। ये रेफ्रिजरेटर बिजली की बचत, मॉडर्न डिजाइन और स्मार्ट फीचर्स के साथ आपके किचन के लिए भरोसेमंद विकल्प हो सकते हैं।
एडवांस्ड कूलिंग वाले डबल डोर फ्रिज
एडवांस्ड कूलिंग वाले डबल डोर फ्रिज

आज के समय में बढ़ती गर्मी और बदलती लाइफस्टाइल के साथ एक अच्छा फ्रिज हर घर की जरूरत बन चुका है। ऐसे में एडवांस्ड कूलिंग Double Door Fridge स्मार्ट और भरोसेमंद विकल्प हैं। ये फ्रिज न सिर्फ खाने-पीने की चीजों को लंबे समय तक ताज़ा रखते हैं, बल्कि इनमें दी गई नई कूलिंग टेक्नोलॉजी पूरे फ्रिज में समान ठंडक बनाए रखती है। वहीं डबल डोर डिजाइन की वजह से फ्रिज और फ्रीजर अलग-अलग होते हैं, जिससे उपयोग करना आसान हो जाता है और बार-बार दरवाज़ा खोलने पर भी कूलिंग पर ज्यादा असर नहीं पड़ता है। साथ ही सब्जियों को रखने  वेजिटेबल बास्केट भी मिलती है। बिजली की बचत, ज्यादा स्टोरेज स्पेस और बेहतर परफॉर्मेंस के साथ आने वाले इन रेफ्रिजरेटर को आज ही घर ला सकते हैं। 

 

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Haier 325 L 3 Star Frost Free Bottom Mount Double Door Refrigerator

    हायर का यह 325 लीटर एडवांस्ड कूलिंग डबल डोर फ्रिज बेहतर कूलिंग और ज्यादा सुविधाओं के साथ आता है। यह एक फ्रॉस्ट फ्री डबल डोर रेफ्रिजरेटर है, जिसमें ऑटो डिफ्रॉस्ट टेक्नोलॉजी दी गई है, जिससे बर्फ जमने की समस्या नहीं होती है और कूलिंग हमेशा बनी रहती है। वहीं एडवांस्ड कूलिंग सिस्टम होने से हर कोने में समान ठंडक मिलती है और खाना लंबे समय तक ताज़ा रहता है। इस Haier फ्रिज में 14 इन 1 कन्वर्टिबल टेक्नोलॉजी होने से आप अपनी जरूरत के हिसाब से अलग-अलग मोड जैसे नॉर्मल मोड, वेज मोड, कोल्ड ड्रिंक मोड, पावर कूल मोड, वेकेशन मोड, टर्बो मोड और डेज़र्ट मोड का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आप मौसम और जरूरत के अनुसार फ्रिज को आसानी से सेट कर सकते हैं। इसका 325 लीटर का कैपेसिटी 3 से 4 लोगों के परिवार के लिए बिल्कुल सही है, जिसमें 240 लीटर फ्रेश फूड और 80 लीटर फ्रीजर स्पेस मिलता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 66.5D x 62.3W x 164H सेंटीमीटर 
    • ब्रांड - Haier
    • क्षमता - 325 लीटर
    • कॉन्फिग्रेशन - नीचे की तरफ फुल-साइज़ फ्रीजर
    • डिफ्रॉस्ट सिस्टम टाइप - ऑटोमैटिक 
    • वोल्टेज - 220 वाल्ट 
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - प्रति वर्ष 250 किलोवाट घंटे

    खूबियां 

    • इसमें ट्रिपल इन्वर्टर कंप्रेसर होने से यह कम बिजली खर्च करता है, कम आवाज करता है और लंबे समय तक चलता है। 
    • ड्यूल फैन मोटर टेक्नोलॉजी पूरे फ्रिज में ठंडी हवा को बराबर फैलाती है, जिससे हर चीज सही तापमान पर रहती है।
    • इसमें डिजिटल डिस्प्ले एलईडी पैनल दिया गया है, जिससे आप बिना दरवाजा खोले ही सेटिंग बदल सकते हैं। 

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने बताया उत्पाद काम नहीं करता है।
    01
  • Bosch 269L 2 Star Inverter Frost free Double Door Refrigerator

    बॉश का यह 269 लीटर एडवांस्ड कूलिंग डबल डोर फ्रिज एक मजबूत और भरोसेमंद रेफ्रिजरेटर है, जो जर्मन टेक्नोलॉजी के साथ बेहतर कूलिंग और परफॉर्मेंस देता है। इसकी 269 लीटर क्षमता मीडियम से बड़े परिवार के लिए सही है, जिससे आप ज्यादा सामान आसानी से स्टोर कर सकते हैं। इस Bosch रेफ्रिजरेटर में फ्रीजर ऊपर की तरफ दिया गया है, जिसको इस्तेमाल करना आसान हो जाता है। यह रेफ्रिजरेटर 18 घंटे तक कूलिंग रिटेंशन फीचर के साथ आता है, जो बिजली जाने के बाद भी लंबे समय तक ठंडक बनाए रखता है और आपके खाने को खराब होने से बचाता है। इस Double Door Refrigerator में डिजिटल डिस्प्ले दिया गया है, जिससे आप आसानी से तापमान और सेटिंग को कंट्रोल कर सकते हैं। सुपर फ्रीज़ फीचर तेजी से कूलिंग करता है, जिससे आप जल्दी बर्फ जमा सकते हैं या नए रखे गए सामान को जल्दी ठंडा कर सकते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 66D x 60.5W x 168.8H सेंटीमीटर 
    • ब्रांड - Bosch
    • क्षमता - 269 लीटर
    • कॉन्फिग्रेशन - ऊपर कॉम्पैक्ट फ्रीजर
    • डिफ्रॉस्ट सिस्टम टाइप - फ्रॉस्ट फ्री 
    • वोल्टेज - 220 वाल्ट 
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - 284 किलोवाट घंटे

    खूबियां 

    • इसमें ऑटो डिफ्रॉस्ट सिस्टम है, जिससे बर्फ जमने की समस्या नहीं होती है और आपको बार-बार सफाई नहीं करनी पड़ती है। 
    • 80 मिनट कन्वर्ट फीचर की मदद से आप जरूरत के अनुसार फ्रिज के सेक्शन को बदल सकते हैं, जिससे स्टोरेज और ज्यादा फ्लेक्सिबल हो जाता है।
    • 2 स्टार एनर्जी रेटिंग रोज़मर्रा के इस्तेमाल के लिए सही रहती है।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने कोई खास कमी नहीं बताई है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Samsung 236 L, 3 Star, Digital Inverter, Frost Free Double Door Fridge

    एडवांस कूलिंग वाले इस सैमसंग 236 लीटर एडवांस्ड कूलिंग डबल डोर फ्रिज को बेहतर कूलिंग, कम बिजली खपत और लंबे समय तक ताज़गी बनाए रखने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसकी 236 लीटर क्षमता 2 से 3 लोगों के परिवार के लिए सही रहती है, जिसमें 183 लीटर फ्रेश फूड और 53 लीटर फ्रीजर स्पेस मिलता है। इस Samsung फ्रिज में फ्रीजर ऊपर की तरफ है। यह फ्रॉस्ट फ्री डबल डोर रेफ्रिजरेटर है, जिसमें ऑटो डिफ्रॉस्ट सिस्टम दिया गया है, जिससे बर्फ नहीं जमती है और कूलिंग सही बनी रहती है। इसमें ऑल-अराउंड कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जो हर शेल्फ पर लगे वेंट्स से ठंडी हवा फैलाता है, जिससे पूरे फ्रिज में एक समान तापमान बना रहता है। मल्टी फ्लो टेक्नोलॉजी भी कूलिंग को बेहतर बनाती है। फ्रेश रूम सेक्शन में आप डेयरी और सलाद जैसी चीजें ज्यादा समय तक ताज़ा रख सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 63.7D x 55.5W x 154.5H सेंटीमीटर 
    • ब्रांड - Samsung 
    • क्षमता - 236 लीटर
    • कॉन्फिग्रेशन - फ्रीजर ऊपर की ओर
    • डिफ्रॉस्ट सिस्टम टाइप - फ्रॉस्ट फ्री 
    • वोल्टेज - 230 वाल्ट 
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - प्रति वर्ष 229 किलोवाट घंटे

    खूबियां 

    • इसमें कूलपैक फीचर होने से बिजली जाने पर 12 घंटे तक फ्रीजर का तापमान 0°C से नीचे बनाए रखता है, जिससे खाना खराब नहीं होता है। 
    • स्मार्ट कनेक्ट इन्वर्टर फीचर की मदद से यह फ्रिज घर के इन्वर्टर पर भी चल सकता है।
    • स्टेबलाइज़र फ्री ऑपरेशन (100V–300V) के कारण यह वोल्टेज उतार-चढ़ाव में भी सुरक्षित रहता है। 
    • ईज़ी स्लाइड शेल्फ की मदद से आप आसानी से सामान को आगे-पीछे कर सकते हैं और अंदर रखी चीजों को बिना परेशानी देख सकते हैं। 

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने स्पेस को कम बताया है।


    ज्यादा जानकारी आप जागरण स्मार्ट-चॉइस पेज पर देख सकते हैं।

    03
  • IFB 241L 3 Star Frost Free Advanced Inverter Double Door Fridge

    आईएफबी का यह 241 लीटर क्षमता वाला एडवांस्ड कूलिंग डबल डोर फ्रिज आधुनिक फीचर्स और बेहतर कूलिंग के साथ आता है। इसमें 360 डिग्री कूलिंग टेक्नोलॉजी, जो हर दिशा में ठंडी हवा फैलाकर पूरे फ्रिज में एक समान तापमान बनाए रखती है। इससे खाना ज्यादा समय तक फ्रेश रहता है। क्वाड्रा क्रिस्पर बॉक्स में ह्यूमिडिटी कंट्रोल दिया गया है, जिससे फल और सब्जियां लंबे समय तक ताज़ा रहती हैं। इस IFB Fridge की 241 लीटर क्षमता 3 से 4 लोगों के परिवार के लिए सही रहती है, जिसमें 177 लीटर फ्रेश फूड और 64 लीटर फ्रीजर स्पेस मिलता है। इसका फ्रीजर ऊपर की तरफ दिया गया है, जिसको इस्तेमाल करना आसान हो जाता है। वहीं इसका एक्स्ट्रा वाइड डिजाइन ज्यादा स्टोरेज स्पेस देता है, जिससे आप बड़े बर्तन और ज्यादा सामान आसानी से रख सकते हैं। इसमें एक्सएल बॉटल बिन दिया गया है, जिसमें आप बड़ी बोतलें 2.25 लीटर तक आसानी से रख सकते हैं। वहीं टफन्ड ग्लास से बनी शेल्फ बेहद मजबूत हैं, जो भारी सामान को आसानी से संभाल लेती हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 67D x 59.4W x 154H सेंटीमीटर 
    • ब्रांड - IFB 
    • क्षमता - 241 लीटर
    • कॉन्फिग्रेशन - फ्रीजर ऊपर की ओर
    • डिफ्रॉस्ट सिस्टम टाइप - फ्रॉस्ट फ्री 
    • वोल्टेज - 230 वाल्ट 
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - प्रति वर्ष 223 किलोवाट घंटे

    खूबियां 

    • इसमें 3 स्टार एनर्जी रेटिंग है, जिससे बिजली की बचत होती है। 
    • एंटी-बैक्टीरियल गैस्केट रेफ्रिजरेटर के अंदर सफाई बनाए रखता है और बैक्टीरिया को बढ़ने से रोकता है। 
    • एक्टिव डिओडोराइज़र फ्रिज के अंदर की बदबू को दूर करता है और खाने का असली स्वाद बनाए रखता है।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने बताया ठीक से ठंडा नहीं करता है।
    04
  • Whirlpool 235 L 2 Star Frost-free inverter Double Door Refrigerator

    व्हर्लपूल 235 लीटर एडवांस्ड कूलिंग डबल डोर फ्रिज बेहतर कूलिंग के साथ लंबे समय तक ताज़गी बनाए रखता है। इसमें इंटेलीसेंस इन्वर्टर टेक्नोलॉजी दी गई है, जो बिजली की बचत के साथ कम आवाज करती है और फ्रिज को लंबे समय तक टिकाऊ बनाती है। इस Whirlpool फ्रिज में 2 स्टार एनर्जी रेटिंग है, जिससे रोजमर्रा के इस्तेमाल में कम बिजली बिल आता है। इसमें फास्ट कूलिंग के लिए खास फीचर्स दिए गए हैं, जैसे 40% फास्टर बॉटल कूलिंग और 85 मिनट में बर्फ जमाने की क्षमता। वहीं फ्रेशफ्लो एयर टॉवर टेक्नोलॉजी पूरे फ्रिज में ठंडी हवा को समान रूप से फैलाती है, जिससे हर सेक्शन में एक जैसी कूलिंग मिलती है। वहीं कोल्डेस्ट फ्रीजर (-24°C तक) खाने को जल्दी फ्रीज करता है और ज्यादा समय तक सुरक्षित रखता है। इस Double Door वाले Fridge में कूल पैड फीचर दिया गया है, जो बिजली जाने पर 17 घंटे तक ठंडक बनाए रखता है, जिससे खाना खराब नहीं होता। माइक्रोब्लॉक टेक्नोलॉजी 99.9% बैक्टीरिया की ग्रोथ को रोकती है, जिससे फ्रिज के अंदर सफाई बनी रहती है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 65.5D x 56.4W x 158.7H सेंटीमीटर 
    • ब्रांड - Whirlpool 
    • क्षमता - 235 लीटर
    • कॉन्फिग्रेशन - फ्रीजर ऊपर की ओर
    • डिफ्रॉस्ट सिस्टम टाइप - फ्रॉस्ट फ्री 
    • वोल्टेज - 230 वाल्ट 
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - प्रति वर्ष 228 किलोवाट घंटे

    खूबियां 

    • इस फ्रॉस्ट फ्री फ्रिज में ऑटो डिफ्रॉस्ट सिस्टम दिया गया है, जिससे बर्फ नहीं जमती और कूलिंग हमेशा सही रहती है। 
    • इसमें कूलिंग कंट्रोल नॉब अंदर दिया गया है, जिससे आप आसानी से तापमान सेट कर सकते हैं। 
    • हनीकॉम्ब क्रिस्पर कवर नमी को बैलेंस करता है, जिससे फल और सब्जियां ज्यादा समय तक ताज़ा रहती इसका हैं। 
    • ज़ियो लाइट टेक्नोलॉजी सब्जियों में नमी बनाए रखती है और लंबे समय तक ताजा रखती है।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने बताया कूलिंग नहीं होती है।
    05

एडवांस्ड कूलिंग डबल डोर फ्रिज मॉडल्स की संक्षिप्त जानकारी 

नीचे आप आप घर के लिए कम बिजली की खपत वाले एडवांस्ड कूलिंग डबल डोर फ्रिज मॉडल्स के मुख्य बिंदुओं जैसे स्टोरेज, बेहतर कूलिंग, एनर्जी रेटिंग जैसे पहलुओं के बारे में जानेंगे, ताकि आप अपनी जरूरत के हिसाब से सही रेफ्रिजरेटर चुन सकें। 

फीचर

Haier 325L

Bosch 269L

Samsung 236L

IFB 241L

Whirlpool 235L

क्षमता

325 लीटर

269 लीटर

236 लीटर

241 लीटर

235 लीटर

एनर्जी रेटिंग

3 स्टार

2 स्टार

3 स्टार

3 स्टार

2 स्टार

कूलिंग टाइप

ट्रिपल इन्वर्टर

इन्वर्टर

डिजिटल इन्वर्टर

एडवांस्ड इन्वर्टर

इंटेलीसेंस इन्वर्टर

खास कूलिंग फीचर

14 इन 1 मोड

18 घंटे कूलिंग

ऑल राउंड कूलिंग

360° कूलिंग

फास्ट कूलिंग

बर्फ जमने की स्पीड

1 घंटा

सुपर फ्रीज़

नॉर्मल

नॉर्मल

85 मिनट

पावर कट बैकअप

अच्छा

18 घंटे

12 घंटे

अच्छा

17 घंटे


इसी तरह घरेलू उपकरण की जानकारी आप हाउस ऑफ एप्लाइंसेस कैटेगरी पर देख सकते हैं। 

इन्हें भी पढ़ें 

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • एडवांस्ड कूलिंग डबल डोर फ्रिज के क्या फायदे हैं?
    +
    इसमें खाना जल्दी ठंडा होता है, लंबे समय तक फ्रेश रहता है और बिजली की बचत भी होती है। साथ ही इसमें अलग फ्रीजर और ज्यादा स्टोरेज होने से सामान व्यवस्थित रखना आसान होता है।
  • क्या यह रेफ्रिजरेटर बिजली की बचत करता है?
    +
    हां, ज्यादातर एडवांस कूलिंग Double Door Refrigerator में इन्वर्टर कंप्रेसर होता है, जो जरूरत के अनुसार काम करता है। इससे बिजली कम खर्च होती है और फ्रिज ज्यादा समय तक चलता है।
  • क्या इसमें खाना ज्यादा समय तक ताज़ा रहता है?
    +
    हां, इसमें मल्टी एयरफ्लो और ह्यूमिडिटी कंट्रोल जैसे फीचर्स होते हैं, जो तापमान और नमी को संतुलित रखते हैं। इससे फल, सब्जियां और अन्य खाद्य पदार्थ लंबे समय तक खराब नहीं होते हैं।