इन Side by Side Fridge को चलाओ बिना टेंशन! बिजली भी बचेगी और कूलिंग मिलेगी जबरदस्त

कम बिजली बिल के साथ बड़ा सा फ्रिज चाहिए तो, यहां बताये गए एनर्जी एफिशिएंट Side by Side Fridges आपके घर के लिए एक स्मार्ट और किफायती विकल्प हो सकते हैं। ये ज्यादा स्टोरेज, एडवांस कूलिंग टेक्नोलॉजी और कम बिजली खपत के साथ आते हैं, जो खाने को लंबे समय तक ताजा रखते हैं।
घर के लिए एनर्जी एफिशिएंट साइड बाय साइड फ्रिज
घर के लिए एनर्जी एफिशिएंट साइड बाय साइड फ्रिज

अगर आप अपने घर के लिए ऐसा फ्रिज ढूंढ रहे हैं जो ज्यादा स्टोरेज के साथ-साथ बिजली की भी बचत करे, तो एनर्जी एफिशिएंट साइड बाय साइड फ्रिज एक स्मार्ट विकल्प हैं। इन Side by Side Refrigerator का डिज़ाइन चौड़ा और व्यवस्थित होता है, जिसमें आपको फ्रिज और फ्रीजर के लिए अलग-अलग सेक्शन मिलते हैं, जिससे चीजों को रखना और निकालना आसान हो जाता है। यहां लेख में आप रेफ्रिजरेटर के टॉप ब्रांडेड जैसे Voltas Beko, Haier, Samsung, LG और Godrej जैसे मॉडल्स को देख सकते हैं, जो एडवांस कूलिंग सिस्टम, इन्वर्टर टेक्नोलॉजी और स्मार्ट फीचर्स के साथ आते हैं। ये रेफ्रिजरेटर खाने को लंबे समय तक ताजा रखते हैं और बिजली की खपत भी कम करते हैं। बड़े परिवार या ज्यादा स्टोरेज की जरूरत वाले घरों के लिए ये न सिर्फ सुविधाजनक हैं, बल्कि लंबे समय में इन्वर्टर कंप्रेसर, स्मार्ट टेम्परेचर कंट्रोल और एनर्जी सेविंग फीचर्स के साथ बिजली का बिल कम करने में भी मदद करते हैं। 

तो चलिए कम बिजली की खपत करने वाले साइड बाय साइड फ्रिज के विकल्पों पर नजर डालें - 

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Haier 596L 3Star 2 Door Side by Side Frost Free Refrigerator

    हायर का यह 596 लीटर साइड बाय साइड फ्रिज 5 या उससे ज्यादा लोगों वाले परिवार के लिए बढ़िया विकल्प है, जिसमें फ्रिज की क्षमता 392L है और फ्रीजर की क्षमता 204L है। इस Haier रेफ्रिजरेटर का 100% कन्वर्टिबल फ्रिज स्पेस है यानी आप जरूरत के हिसाब से फ्रीजर को भी फ्रिज में भी बदल सकते हैं। इसमें मैजिक कन्वर्टिबल जोन दिया गया है, जिससे आप -24°C से लेकर 5°C तक तापमान सेट कर सकते हैं। इसमें एक्सपर्ट इन्वर्टर तकनीक दी गई है, जो बिजली की खपत और आवाज़ दोनों कम करती है और लंबे समय तक बेहतर कूलिंग देती है। फ्रिज के बाहर एक्सटर्नल डिजिटल डिस्प्ले पैनल दिया गया है, जिससे आप बिना दरवाजा खोले ही तापमान और सेटिंग्स को आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 69.7D x 90.5W x 177.5H सेंटीमीटर 
    • ब्रांड - Haier
    • क्षमता - 596 लीटर
    • कॉन्फिग्रेशन - साइड बाय साइड
    • डिफ्रॉस्ट सिस्टम टाइप - ऑटोमैटिक 
    • वोल्टेज - 230 वाल्ट 
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - प्रति वर्ष 518 किलोवाट घंटे

    खूबियां 

    • इसमें टफेंड ग्लास शेल्फ, ड्रॉअर्स और एंटी-बैक्टीरियल गैस्केट मिलता है, जो खाने को साफ और सुरक्षित रखता है।
    • डियो फ्रेश तकनीक फ्रिज के अंदर की बदबू को खत्म करके खाने को ज्यादा समय तक फ्रेश रखती है।
    • इसकी ट्विस्ट आइस ट्रे से आसानी से बर्फ निकाल सकते हैं।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने कोई खास कमी नहीं बताई। 
    01
  • Voltas Beko, A Tata Product 472 L Side by Side Frost Free Refrigerator

    इस एनर्जी एफिशिएंट वोल्टास बेको साइड बाय साइड फ्रिज में प्रो स्मार्ट इन्वर्टर कंप्रेसर दिया गया है, जो कम बिजली खर्च और कम आवाज के साथ तेजी से कूलिंग देता है। 472 लीटर की क्षमता में फ्रेश फूड रखने के लिए क्षमता 291L और फ्रीजर की क्षमता 142L के साथ अलग-अलग जगह मिलती है, जिससे सामान को व्यवस्थित रखना आसान हो जाता है। यह एक फ्रॉस्ट फ्री Voltas Beko रेफ्रिजरेटर है, यानी इसमें बर्फ जमने की समस्या नहीं होती है और आपको बार-बार डिफ्रॉस्ट करने की जरूरत नहीं पड़ती है। इसके साथ मल्टी एयर फ्लो सिस्टम दिया गया है, जो फ्रिज के हर हिस्से में एक समान ठंडक पहुंचाता है, जिससे खाना लंबे समय तक ताजा रहता है। इसके अंदर टफेंड ग्लास शेल्फ हैं, जो मजबूत और एडजस्टेबल हैं, जिससे आप अपनी जरूरत के हिसाब से जगह बना सकते हैं। स्पिल-प्रूफ डिजाइन होने के कारण इस फ्रिज की सफाई भी आसान हो जाती है। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड - ‎Voltas Beko
    • मॉडल - ‎RSB495/FPV300RXID
    • क्षमता - ‎472 लीटर
    • कॉन्फिग्रेशन - साइड बाय साइड
    • डिफ्रॉस्ट सिस्टम - फ्रॉस्ट फ्री 
    • वोल्टेज - 230 वाल्ट 

    खूबियां 

    • एंटी-बैक्टीरियल गैस्केट और एयर फिल्टर फ्रिज को साफ और हाइजीनिक बनाए रखते हैं।
    • इलेक्ट्रॉनिक टेम्प्रेचर कंट्रोल और डिजिटल डिस्प्ले की मदद से आप आसानी से तापमान सेट और मॉनिटर कर सकते हैं। 
    • LED लाइटिंग अंदर की चीजों को साफ दिखाती है और कम बिजली खर्च करती है।

    कमी 

    • अमेजन ग्रहकों ने बताया इंस्टालेशन सर्विस नहीं है। 
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Samsung 653 L, Double Door Side By Side AI Enabled Smart Refrigerator

    अगर आप अपने घर के लिए एक ऐसा फ्रिज चाहते हैं जो सिर्फ बड़ा ही नहीं बल्कि स्मार्ट और बिजली बचाने वाला भी हो, तो Samsung का यह साइड बाय साइड Refrigerator मॉडल एक मॉडर्न और एडवांस विकल्प है। इसमें कन्वर्टिबल 5-इन-1 मोड है, जिनको आप अपनी जरूरत के हिसाब से फ्रिज और फ्रीजर के इस्तेमाल में बदल सकते हैं। जैसे कि अगर आपको ज्यादा स्टोरेज चाहिए तो फ्रीजर को भी फ्रिज में बदल सकते हैं। यह रेफ्रिजरेटर एक स्मार्ट डिवाइस है, जिसमें आपको वाई-फाई और स्मार्ट ऐप कंट्रोल मिलता है। आप अपने मोबाइल से फ्रिज को कंट्रोल कर सकते हैं, बिजली खपत देख सकते हैं और जरूरत पड़ने पर AI एनर्जी सेविंग मोड ऑन करके बिजली की बचत भी कर सकते हैं। साथ ही डिजिटल इन्वर्टर कंप्रेसर भी बिजली की खपत कम कम करने में मदद करता है।

     स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 71.6D x 91.2W x 178H सेंटीमीटर 
    • ब्रांड - ‎Samsung
    • क्षमता - 653 लीटर
    • कॉन्फिग्रेशन - फुल साइज साइड बाय साइड
    • डिफ्रॉस्ट सिस्टम - फ्रॉस्ट फ्री 
    • वोल्टेज - 230 वाल्ट 
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - प्रति वर्ष 547 किलोवाट घंटे

    खूबियां 

    • सटीक कूलिंग फीचर तापमान को स्थिर रखता है, जिससे खाने की क्वालिटी बनी रहती है।
    • इसका मॉइस्ट फ्रेश जोन फल और सब्जियों को सूखने नहीं देता है। 
    • डोर अलार्म फीचर दरवाजा खुला रहने पर अलार्म बजा देता है। 

    कमी 

    • अमेजन ग्राहक ने बताया उत्पाद पर खरोंचें थी और फ्रीजर काम नहीं कर रहा था।


    03
  • LG 655 L Frost Free Smart Inverter Double Door Side by Side Refrigerator

    एलजी का यह 655 लीटर साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर बड़े परिवार को ज्यादा स्टोरेज स्पेस और बेहतर कूलिंग देने के लिए बढ़िया विकल्प है। इसमें मल्टी डिजिटल सेंसर लगे होते हैं, जो तापमान को लगातार मॉनिटर करते हैं और जरूरत के अनुसार कूलिंग को एडजस्ट करते हैं। वहीं एक्सप्रेस फ्रीज फीचर जल्दी बर्फ बनाने और फूड को तेजी से ठंडा करने में मदद करता है। इस LG Fridge के अंदर मजबूत कांच की शेल्फ लगी हैं, जो भारी सामान को आसानी से संभाल सकती हैं। वहीं LED लाइटिंग से फ्रिज के अंदर रखी चीजें साफ दिखाई देती हैं। डिओडोराइजर फ्रिज के अंदर की बदबू को कम करता है, जबकि एंटी-बैक्टीरियल गैस्केट बैक्टीरिया को बढ़ने से रोकती है और खाने को सुरक्षित रखती है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 73.5D x 91.3W x 179H सेंटीमीटर 
    • ब्रांड - LG 
    • क्षमता - 655 लीटर
    • कॉन्फिग्रेशन - साइड बाय साइड
    • डिफ्रॉस्ट सिस्टम - फ्रॉस्ट फ्री 
    • वोल्टेज - 230 वाल्ट 
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - प्रति वर्ष 395 किलोवाट घंटे

    खूबियां 

    • इसमें लगा स्मार्ट इन्वर्टर कंप्रेसर बिजली की खपत कम करता है।
    • फ्रॉस्ट-फ्री फ्रिज होने से इसमें बर्फ जमती नहीं है और आपको डिफ्रॉस्ट करने की जरूरत नहीं पड़ती है। 
    • इसका स्मार्ट डायग्नोसिस फीचर किसी भी समस्या का पता जल्दी लगा लेता है। 

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने बताया यह अच्छे से काम नहीं करता है।


    04
  • Godrej 600L 3Star Frost Free Inverter Side By Side Refrigerator

    गोदरेज का यह 600 लीटर साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर एक स्मार्ट और भरोसेमंद विकल्प है, जो बिजली बचाने वाले साइड बाय साइड फ्रिज चाहते हैं। इसकी बड़ी क्षमता 600 लीटर है, जिसमें फ्रेश फूड रखने के लिए 387L क्षमता मिलती है और फ्रीजर के लिए 213L क्षमता है। साथ ही एडवांस इन्वर्टर टेक्नोलॉजी वाला कंप्रेसर बिजली की खपत कम करता है। इस Godrej फ्रिज के स्मार्ट कन्वर्टिबल ज़ोन की मदद से आप -3°C से 5°C तक तापमान सेट कर सकते हैं। इसका मतलब है कि आप अलग-अलग चीजों के लिए जैसे ड्रिंक्स, डेयरी या फल-सब्जियां, अलग तापमान चुन सकते हैं जिससे खाना ज्यादा समय तक ताजा रहता है। इसमें मौजूद AI आधारित कूलिंग सिस्टम आपके उपयोग, दरवाजा खोलने की आदत और फूड लोड को समझकर अपने आप कूलिंग एडजस्ट करता है। इससे बिजली की बचत भी होती है और फूड की क्वालिटी भी बनी रहती है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 73D x 91W x 177H सेंटीमीटर 
    • ब्रांड - Godrej 
    • क्षमता - 600 लीटर
    • कॉन्फिग्रेशन - साइड बाय साइड
    • डिफ्रॉस्ट सिस्टम - फ्रॉस्ट फ्री 
    • वोल्टेज - 230 वाल्ट 
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - प्रति वर्ष 449 किलोवाट घंटे

    खूबियां 

    • इसमें मजबूत कांच की शेल्फ हैं, जिन पर भारी सामान रखा जा सकता है। 
    • इसमें फ्रॉस्ट फ्री टेक्नोलॉजी दी गई है, जिससे फ्रिज में बर्फ जमा नहीं होती है और आपको बार-बार साफ करने की जरूरत नहीं पड़ती है।
    • इसमें 3 स्टार एनर्जी रेटिंग लंबे समय तक चलने पर कम बिजली बिल करने में मदद करती है।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने बताया यह अच्छे से काम नहीं करता है।


    इसी तरह घरेलू उपकरण की जानकारी आप हाउस ऑफ एप्लाइंसेस कैटेगरी पर देख सकते हैं। 

    05

कम बिजली की खपत करने वाले साइड बाय साइड फ्रिज मॉडल्स की संक्षिप्त जानकारी 

नीचे आप आप घर के लिए कम बिजली की खपत वाले साइड बाय साइड फ्रिज मॉडल्स के मुख्य बिंदुओं जैसे स्टोरेज क्षमता, कूलिंग कंप्रेसर, एनर्जी रेटिंग जैसे पहलुओं के बारे में जानेंगे, ताकि आप अपनी जरूरत के हिसाब से सही रेफ्रिजरेटर चुन सकें। 

फीचर

Haier 596L

Voltas Beko 472L

Samsung 653L

LG 655L

Godrej 600L

क्षमता 

596 लीटर

472 लीटर

653 लीटर

655 लीटर

600 लीटर

एनर्जी एफिशिएंसी

3 स्टार

-

3 स्टार + AI सेविंग

-

3 स्टार

कंप्रेसर

एक्सपर्ट इन्वर्टर 

प्रो स्मार्ट इन्वर्टर 

डिजिटल इन्वर्टर 

स्मार्ट इन्वर्टर 

एडवांस इन्वर्टर 

कूलिंग फीचर

कन्वर्टिबल + डियो फ्रेश 

मल्टी एयर फ्लो 

ट्विन कूलिंग प्लस 

मल्टी एयर फ्लो 

AI कूलिंग 

खास फीचर

100% कन्वर्टिबल 

कम आवाज + सस्ता

वाईफाई + स्मार्ट AI

स्मार्ट डाइग्नोसिस 

कन्वर्टिबल ज़ोन 

ज्यादा जानकारी के लिए आप जागरण स्मार्ट-चॉइस पेज देख सकते हैं।

इन्हें भी पढ़ें 

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • Fridge में इन्वर्टर कंप्रेसर क्यों जरूरी है?
    +
    इन्वर्टर कंप्रेसर अपनी स्पीड खुद एडजस्ट करता है, जिससे बिजली की खपत कम होती है, आवाज कम होती है और कूलिंग लगातार बनी रहती है।
  • क्या एनर्जी एफिशिएंट फ्रिज से बिजली बिल कम होता है?
    +
    हां, इन्वर्टर फ्रिज सामान्य फ्रिज की तुलना में लगभग 30-40% तक कम बिजली खर्च कर सकते हैं, जिससे लंबे समय में पैसे की बचत होती है।
  • साइड बाय साइड फ्रिज किन लोगों के लिए सही है?
    +
    यह रेफ्रिजरेटर बड़े परिवार 4-6 लोगों या उससे ज्यादा के लिए बेहतर होता है, क्योंकि इनमें ज्यादा स्टोरेज और अलग-अलग सेक्शन मिलते हैं।