500-700 लीटर की क्षमता वाले Side-By-Side Refrigerators बड़े परिवारों के लिए रहेंगे बढ़ियां, देखें विकल्प

500 से 700 लीटर की क्षमता वाले साइड बाय साइड Fridge 5 या उससे अधिक संख्या वाले परिवारों के लिए बढ़िया माने जाते हैं। साथ ही इनमें इन्वर्टर कंप्रेसर, ऑटो डीफ्रॉस्ट फंक्शन, स्लीक व मॉडर्न फिनिश और डोर कूलिंग+ और मल्टी एयर फ्लो सिस्टम जैसे कई आधुनिक फीचर्स मिलते हैं।
सर्वश्रेष्ठ 500-700 लीटर साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर
सर्वश्रेष्ठ 500-700 लीटर साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर

अगर आप भी अपने लिए 500 से 700 लीटर तक की क्षमता वाला साइड बाय साइड फ्रिज ढूंढ रहे हैं, तो अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि यहां हम आपके लिए Haier, Voltas-Beko, Midea, Samsung और LG ब्रांड्स के विकल्प लेकर आए हैं, जिनका चयन आप अपने परिवार के सदस्यों के हिसाब से कर सकते हैं। इन Side By Side Refrigerators में डिजिटल इन्वर्टर कंप्रेसर मिलता है, जो बिजली की बचत, कम शोर और लंबे समय तक बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए बढ़िया माना जाता है। इन मॉडल में एंटी बैक्टीरियल गैस्केट फंक्शन औऱ एडजस्टेबल शेल्फ मिलते हैं। इनमें से कुछ में वॉटर डिस्पेंसर मिलता है, जो दरवाजे के बाहर लगा हुआ है और ठंडे पानी की सुविधा देता है। इनकी बॉडी को उच्च गुणवत्ता वाली स्टेनलेस स्टील के साथ तैयार किया गया है, जिस वजह से ये बेहद मजबूत और टिकाऊ है।  

यहां आपको 500 से 700 लीटर वाले साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर के प्रमुख विकल्प मिलेंगे। 

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Haier SmartChoice 596L 3Star 2-Door Water Dispenser Side by Side Frost Free Refrigerator

    हायर ब्रांड का यह साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर 596 लीटर की क्षमता के साथ आता है, जो 5 या उससे अधिक सदस्यों वाले परिवारों के लिए अच्छा हो सकता है। साथ ही इसमें फ्रीजर क्षमता 204 लीटर और ताजा भोजन रखने की क्षमता 392 लीटर है। डिजिटल डिस्प्ले वाला यह Haier फ्रिज उपयोग में काफी आसान है। 3 स्टार की एनर्जी रेटिंग वाले इस मॉडल में एक्सपर्ट इन्वर्टर टेक्नोलॉजी है, जो बिजली की बचत, कम शोर औऱ लंबे समय तक शानदार प्रदर्शन करता है। इसमें 4 दराज और 3 शेल्फ मिलते हैं, जो अधिक सामान रखने की सुविधा देते हैं। इस साइड बाय साइड फ्रिज का एंटी बैक्टीरियल गैस्केट फंक्शन कीटाणु, बैक्टीरिया और अन्य कणों को अंदर जाने से रोकता है। इसकी बॉडी को उच्च गुणवत्ता वाली स्टेनलेस स्टील वाली सामग्री के साथ डिजाइन किया गया है। ट्विस्ट आइस मेकर बर्फ के टुकड़ों को आसानी से निकालने में मदद करता है।

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड - Haier 
    • मॉडल - ‎HRS-682WGKU1
    • क्षमता-  596 लीटर 
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - प्रति वर्ष 528 किलोवाट घंटे 
    • रेफ्रिजरेटर में ताज़ा भोजन रखने की क्षमता - 392 लीटर
    • फ्रीजर क्षमता - 204 लीटर
    • वोल्ट - 230 वोल्ट
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 69.7 x 90.5 x 177.5 सेंटीमीटर 
    • आइटम का वजन-  94 किलोग्राम 

    खासियत 

    • यह वाटर डिस्पेंसर और स्मार्ट सेंस AI टेक्नोलॉजी से लैस है, जो कहीं से भी कंट्रोल किया जा सकता है। 
    • यह वोल्टेज के उतार-चढ़ाव को झेल सकता है, जिस वजह से स्टेबलाइजर के बिना काम कर सकता है। 
    • इसके टेम्पर्ड ग्लास शेल्फ को मजबूत सामग्री के साथ डिजाइन किया गया है, जो बेहद मजबूत है। 

    कमी 

    • अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने इसके फंक्शन में कमी बताई है। 
    01
  • Voltas Beko, A Tata Product 472 L Side by Side Frost Free Refrigerator

    प्रोस्मार्ट इन्वर्टर कंप्रेसर वाला यह वोल्टास बेको साइड बाय साइड फ्रिज तेजी से ठंडा करता है और कम शोर करने के लिए बढ़िया माना जाता है। इस मॉडल का मल्टी एयर फ्लो सिस्टम आपके फलों, सब्जियों और अन्य चीजों को लंबे समय तक ताजा रख सकता है। ऑटो डीफ्रॉस्ट फंक्शन वाला यह Voltas Beko रेफ्रिजरेटर बर्फ को जमने से रोकने में मदद करता है। 472 लीटर की क्षमता वाले इस मॉडल में फ्रीजर की क्षमता 142 लीटर और ताजा भोजन रखने की क्षमता 291 लीटर मिलती है। यह साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर इलेक्ट्रॉनिक तापमान नियंत्रण और डिजिटल डिस्प्ले के साथ आता है। सामान तक पर्याप्त रोशनी देने के लिए डुअल LED लाइट्स मिलती हैं। स्लीक डिजाइन वाला यह साइड बाय साइड फ्रिज रसोई को मॉडर्न बना सकता है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड - ‎Voltas Beko
    • मॉडल - ‎RSB495/FPV300RXID
    • क्षमता - 472 लीटर 
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - 150 वाट 
    • रेफ्रिजरेटर में ताजा भोजन रखने की क्षमता - 294 लीटर 
    • फ्रीजर क्षमता - 142 लीटर 
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट 
    • आइटम का वजन - 82 किलोग्राम 

    खासियत 

    • आकर्षक और स्टाइलिश डिजाइन में आने वाला यह साइड बाय साइड फ्रिज रसोई को स्मार्ट बना सकता है। 
    • इसकी एडजस्टेबल शेल्फ को प्रीमियम व मजबूत ग्लास के साथ डिजाइन किया गया है। 
    • इसमें अलग-अलग कम्पार्टमेंट मिलते हैं, जो आपको अधिक संख्या में फल व सब्जियों को रखने की सुविधा देते हैं। 

    कमी 

    • अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने इसमें इंस्टॉलेशन की समस्या बताई है। 
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Samsung 550 L, Convertible, Digital Inverter, Frost Free French Door Refrigerator

    4 स्टार की एनर्जी रेटिंग वाला यह सैमसंग रेफ्रिजरेटर डिजिटल इन्वर्टर कंप्रेसर के साथ आता है, जो बिजली की बचत और कम शोर करते हुए बेहतरीन प्रदर्शन कर सकता है। ट्विन कूलिंग प्लस टेक्नोलॉजी वाला यह मॉडल खाना अधिक समय तक ताजा रखता है। 550 लीटर की क्षमता वाला यह Samsung Fridge 5 या उससे अधिक सदस्यों वाले परिवारों के लिए अच्छा हो सकता है। वहीं, इसमें ताजा भोजन रखने की क्षमता 364 लीटर, फ्रीजर की क्षमता 186 लीटर है। इस मॉडल के एडजस्टेबल शेल्फ को मजबूत ग्लास के साथ बनाया गया है, जिस पर आसानी से भारी सामान रखा जा सकता है। वहीं इसका एंटी बैक्टीरियल गैस्केट फंक्शन रेफ्रिजरेटर के अंदर कीटाणु, बैक्टीरिया और अन्य कणों को जाने से रोकता है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड - Samsung 
    • क्षमता - 550 लीटर 
    • मॉडल - ‎RF57A5032S9/TL
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - प्रति वर्ष 240 किलोवाट घंटे
    • शोर स्तर - 40db 
    • रेफ्रिजरेटर में ताज़ा भोजन रखने की क्षमता - 364 लीटर
    • फ्रीजर क्षमता - 186 लीटर
    • आइटम का वजन - 97 किलो 500 ग्राम 

    खासियत 

    • इसका मल्टी एयर फ्लो सिस्टम 15 दिनों तक फल और सब्जियों को ताजा बनाए रखता है। 
    • इस सैमसंग फ्रिज का ऑटो डीफ्रॉस्ट फंक्शन बर्फ को जमने से रोकता है और खाने-पाने की चीजों तक आसानी से पहुंचने की सुविधा देता है। 
    • स्टेबलाइजर फ्री ऑपरेशन वाला यह मॉडल वोल्टेज के उतार-चढ़ाव को झेल सकता है। 

    कमी 

    • अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने इसकी कार्यक्षमता में कमी बताई है।
    03
  • Midea 560 L Side by Side,Frost Free Refrigerator

    डिजिटल तापमान कंट्रोल वाले इस मीडिया साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर से आप अपनी आवश्यकता के अनुसार कूलिंग सेटिंग्स को सेट कर सकते हैं। 560 लीटर की क्षमता वाला यह मीडिया फ्रिज बड़े परिवारों के लिए अच्छा हो सकता है और इसमें सामान रखने के लिए अधिक स्टोरेज मिलता है। इस Midea साइड बाय साइड फ्रिज में वाटर डिस्पेंसर है, जो आसानी से इस्तेमाल के लिए फ्रीजर के दरवाजे पर सुविधाजनक रूप से लगा हुआ हैं। इसकी बॉडी को उच्च गुणवत्ता वाली स्टेनलेस स्टील सामग्री के साथ डिजाइन किया गया है, जिस वजह से यह बेहद मजबूत और टिकाऊ है। स्टेबलाइजर फ्री ऑपरेशन वाला यह साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर वोल्टेज के उतार-चढ़ाव को झेल सकता है, जिससे बिजली की कम खपत हो सकती है। इसके दरवाजे में 2 लीटर बोतलों को रखने के लिए डोर बिन है। वहीं 30 सेमी तक का हाइट स्टोरेज मिलता है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड - Midea 
    • क्षमता - 560 लीटर
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - 468 किलोवाट घंटे प्रति वर्ष
    • मॉडल - ‎MDRS704FGF46
    • रेफ्रिजरेटर में ताज़ा भोजन रखने की क्षमता - 350 लीटर
    • फ्रीजर क्षमता - 210 लीटर
    • वोल्ट  - 240 वोल्ट
    • आइटम का वजन - 82 किलोग्राम 
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 70.6 x 89.7 x 176.5 सेंटीमीटर

    खासियत 

    • इस मीडिया रेफ्रिजरेटर में डिजिटल तापमान नियंत्रण पैनल लगा हुआ है, जो दरवाजे के बाहर या अंदर लगा हुआ है। 
    • इस मॉडल में इन्वर्टर कंप्रेसर टेक्नोलॉजी है, जो बिजली की बचत, कम शोर और लंबी लाइफ प्रदान करते हैं। 

    कमी 

    • अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने इसके फंक्शन में कमी बताई है। 


    जागरण स्मार्ट-चॉइस के जरिए विभिन्न उत्पादों की जानकारी मिलेगी। 


    04
  • LG 630 L, 3 Star, Frost-Free, Double Door Side By Side Refrigerator

    630 लीटर की क्षमता वाला यह साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर 5 या उससे अधिक संख्या वाले परिवारों के लिए अच्छा हो सकता है। साथ ही इसमें फ्रीजर की क्षमता 214 लीटर और ताजा भोजन रखने की क्षमता 416 लीटर है। 3 स्टार की एनर्जी रेटिंग वाला यह मॉडल डिजिटल इन्वर्टर कंप्रेसर के साथ आता है। LG के इस Side By Side Fridge में डोर कूलिंग+ टेक्नोलॉजी है, जो समान रूप से ताजगी करती है। साथ ही खाना लंबे समय तक फ्रेश रहता है। इसके दरवाजे और बाहरी हिस्से को चमकदार फिनिश वाली स्टील से डिजाइन किया गया है, जो रसोई को प्रीमियम लुक देती है। इसका एंटी बैक्टीरियल गैस्केट फंक्शन साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर के अंदर कीटाणु, बैक्टीरिया और अन्य कणों को जाने से रोकने में सक्षम है। इस मॉडल के शेल्फ को मजबूत ग्लास के साथ डिजाइन किया गया है, जिस पर आसानी से भारी सामान रखा जा सकता है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड - LG 
    • मॉडल - ‎GL-L257CMC3
    • क्षमता - 630 लीटर 
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - प्रति वर्ष 539 किलोवाट घंटे
    • फ्रीजर क्षमता - 214 लीटर
    • रेफ्रिजरेटर में ताजा भोजन रखने की क्षमता - 416 लीटर 
    • वोल्टेज - 220 वोल्ट 
    • आइटम का वजन - 115 किलोग्राम
    • प्रोडक्ट डायमेंशन-  73.5 x 91.3 x 179 सेंटीमीटर

    खासियत 

    • प्रीमियम डिज़ाइन के साथ आने वाला यह एलजी साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर रसोई को स्टाइलिश बना सकता है। 
    • स्मार्ट कनेक्टिविटी के लिए इसमें WI-FI की सुविधा है, जिस वजह से इसे आप स्मार्टफोन के साथ कनेक्ट करके कहीं से भी चला सकते हैं। 
    • हाइजीन फ्रेश+ बैक्टीरिया और गंदगी को कम करके रेफ्रिजरेटर के अंदर साफ वातावरण बनाए रखता है, जिससे लंबे समय तक ताजगी बनी रहती है। 

    कमी 

    • कोई कमी नहीं 
    05

500-700 लीटर में कौन सा साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर बढ़िया है? 

यहां आपको तालिका के माध्यम से 500 से 700 लीटर की क्षमता वाले साइड बाय साइड फ्रिज के 5 अलग-अलग ब्रांड्स मिलेंगे, जिन्हें आप अपनी सुविधा के हिसाब से चुन सकते हैं। 

ब्रांड्स व मॉडल्स 

क्षमता 

वार्षिक ऊर्जा खपत 

खास सुविधा 

Haier-‎HRS-682WGKU1

596 लीटर 

प्रति वर्ष 528 किलोवाट घंटे

वॉटर डिस्पेंसर 

Voltas-Beko-RSB495/FPV300RXID

472 लीटर

150 वाट 

ऑटो-डीफ्रॉस्ट फंक्शन 

Samsung-‎RF57A5032S9/TL

550 लीटर

प्रति वर्ष 240 किलोवाट घंटे

एडजस्टेबल शेल्फ 

Midea-‎MDRS704FGF46

560 लीटर 

468 किलोवाट घंटे प्रति वर्ष 

इन्वर्टर कंप्रेसर

LG-‎GL-L257CMC3

630 लीटर

प्रति वर्ष 539 किलोवाट घंटे

वाई-फाई सक्षम 

इसी तरह के लेख पढ़ने के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर क्लिक करें। 

इन्हें भी पढ़ें:-

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर लेते समय सबसे महत्वपूर्ण बात क्या देखनी चाहिए?
    +
    क्षमता, ऊर्जा दक्षता रेटिंग, ब्रांड की विश्वसनीयता, और आपके परिवार की जरूरतों के अनुसार स्मार्ट फीचर्स।
  • घर के लिए 500 लीटर या 700 लीटर का फ्रिज बेहतर होगा?
    +
    500 लीटर का फ्रिज 4-5 सदस्यों वाले परिवार के लिए पर्याप्त हो सकता है, जबकि 6-7 या उससे अधिक सदस्यों वाले बड़े परिवारों के लिए 700 लीटर अधिक उपयुक्त होगा।
  • क्या साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर अधिक बिजली खपत करते हैं?
    +
    आधुनिक साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर बेहतर ऊर्जा दक्षता रेटिंग जैसे 3 स्टार या 4 स्टार के साथ आते हैं, जिससे वे पारंपरिक बड़े फ्रिज की तुलना में कम बिजली खपत कर सकते हैं।