अगर आपका परिवार भी 2 से 3 सदस्यों का हैं और आप अपने कम बिजली की खपत करने वाला फ्रिज ढूंढ रहे हैं, तो सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर अच्छा हो सकता है। इन्ही कारकों को ध्यान में रखथे हुए यहां हम आपके लिए Samsung, Haier, LG, Whirlpool और IFB ब्रांड्स के विकल्प लेकर आए हैं, जिनका चयन आप अपने परिवार के सदस्यों के हिसाब से कर सकते हैं। डायरेक्ट कूलिंग तकनीक और एडवांस इनवर्टर कंप्रेसर टेक्नोलॉजी के साथ आने वाले ये Single Door Refrigerator आपके भोजन को ताजा रखने के साथ-साथ आपके बिजली के बिल में 50% तक की बचत कर सकते हैं। 5 स्टार की एनर्जी रेटिंग वाले ये सिंगल डोर फ्रिज कम बिजली की खपत करने के लिए अच्छे हो सकते हैं। साथ ही इनका मल्टी एयरफ्लो सिस्टम फलों, सब्जियों और भोजन को लगभग 15 से 25 दिन तक ताजा बनाए रख सकता है।
यहां छोटे परिवारों के लिए कम बिजली की खपत करने वाले रेफ्रिजरेटर मिलेंगे।
जागरण स्मार्ट-चॉइस के जरिए आपको विभिन्न उत्पादों के बारे में जानकारी मिलेगी।
Haier 190L 5 Star Direct Cool Single Door Refrigerator
यह हायर सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर 190 लीटर की क्षमता के साथ आता है, जिस वजह से यह 2 से 3 सदस्यों वाले परिवारों के लिए उपयुक्त हो सकता है। साथ ही इसमें बिजली की कम खपत के लिए 5 स्टार की एनर्जी रेटिंग मिलती है। इस सिंगल डोर फ्रिज में इन्वर्टर कंप्रेसर शामिल है, जो कम शोर और लंबे समय तक बेहतरीन प्रदर्शन करता है। साथ ही 50% तक बिजली की बचत होती है। इसमें बड़ा बोतल गार्ड शामिल है, जो दरवाजे पर बोतलों को रखने की सुविधा देता है। इस Haier रेफ्रिजरेट में 60 मिनट में बर्फ को जमाया जा सकता है। इसकी बॉडी को उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री के साथ डिजाइन किया गया है, जिस वजह से यह बेहद मजबूत और टिकाऊ है। इसका एंटी बैक्टीरियल गैस्केट फंक्शन फ्रिज के अंदर कीटाणु, बैक्टीरिया और अन्य कणों को जाने से रोकता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - HED-205MFB-P
- ब्रांड - Haier
- क्षमता - 190 लीटर
- रेफ्रिजरेटर में ताज़ा भोजन रखने की क्षमता - 176 लीटर
- फ्रीजर क्षमता - 14 लीटर
- वोल्टेज - 220.0 वोल्च
- भारित वार्षिक ऊर्जा खपत - प्रति वर्ष 136 किलोवाट घंटे
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 62.8 x 54.1 x 131.3 सेंटीमीटर
- आइटम का वजन - 38 किलोग्राम
खासियत
- इसके शेल्फ को मजबूत ग्लास के साथ डिजाइन किया गया है, जिस पर आसानी से भारी सामान रखा जा सकता है।
- डायरेक्ट कूल टेक्नोलॉजी वाला यह सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर दमदार कूलिंग के लिए बढ़िया हो सकता है।
कमी
- अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने इसके फंक्शन में कमी बताई है।
01
Samsung 183 L, 5 Star, Digital Inverter, Direct-Cool Single Door Refrigerator
सैमसंग ब्रांड का यह सिंगल डोर फ्रिज बिजली की कम खपत करने के लिए बढ़िया माना जाता है क्योंकि इसमें 5 स्टार की एनर्जी रेटिंग शामिल है। 183 लीटर की क्षमता वाला यह रेफ्रिजरेटर छोटे परिवारों के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। साथ ही इसमें ताजा भोजन रखने की क्षमता 165 लीटर और फ्रीजर की क्षमता 18 लीटर है। इस Samsung Fridge में 5 इन 1 कन्वर्टिबल मोड्स शामिल है, जिनका उपयोग आप अपनी आवश्यकता के हिसाब से कर सकते हैं। कम बिजली की खपत करने वाला यह सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर मल्टी एयरफ्लो सिस्टम के साथ आता है, जो फल, सब्जियों और भोजन को लगभग 15 दिन तक ताजा रख सकता है। प्रीमियम दिखने वाला यह फ्रिज रसोई को स्टाइलिश बनाने में मदद करता है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड- Samsung
- मॉडल - RR20D2825HV/NL
- क्षमता - 183 लीटर
- फ्रीजर क्षमता- 18 लीटर
- रेफ्रिजरेटर में ताजा भोजन रखने की क्षमता - 165 लीटर
- वार्षिक ऊर्जा खपत - प्रति वर्ष 131 किलोवाट घंटे
- शोर स्तर - 42 डेसिबल
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 58.3 x 70.5 x 139 सेंटीमीटर
- आइटम का वजन- 32 किलोग्राम
खासियत
- डिजिटल डिस्प्ले वाला यह सैमसंग फ्रिज उपयोग करने में आसान है।
- इसके टेम्पर्ड ग्लास शेल्फ काफी मजबूत और स्टाइलिश है। साथ ही इसमें एंटी बैक्टीरियल गैस्केट की सुविधा मुलती है।
- यह वोल्टेज के उतार-चढ़ाव को झेल सकता है, जिस वजह से यह स्टेबलाइजर के बिना काम कर सकता है।
कमी
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
LG 185 L, 5 Star, Smart Inverter Compressor, Direct Cool Single Door Refrigerator
स्मार्ट इन्वर्टर कंप्रेसर वाला यह एलजी फ्रिज बिजली की कम खपत, कम शोर और लंबे समय तक बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए अच्छा हो सकता है। यह 185 लीटर की क्षमता के साथ आता है, जिस वजह से यह 2 से 3 सदस्यों वाले परिवारों के लिए अच्छा हो सकता है। साथ ही इसमें फ्रीजर क्षमता 16 लीटर और ताजा भोजन रखने की क्षमता 169 लीटर है। तेजी से बर्फ जमाने की सुविधा के साथ आने वाला यह LG सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर कम समय में बर्फ उपलब्ध कराते हैं। यह सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर वोल्टेज के उतार-चढ़ाव को झेल सकता है, जिसकी वजह से यह स्टेबलाइजर के बिना काम कर सकता है। इसमें बड़ा सब्जी बॉक्स मिलता है, जो वेजिटेबल को ताजा रखता है। जबकि एंटीबैक्टीरियल गैस्केट फ्रिज के अंदर कीटाणु, बैक्टीरिया और अन्य कणों को जाने से रोकता है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - LG
- क्षमता - 185 लीटर
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 65D x 53.4W x 127.7H सेंटीमीटर
- वार्षिक ऊर्जा खपत - प्रति वर्ष 131 किलोवाट घंटे
- रेफ्रिजरेटर में ताज़ा भोजन रखने की क्षमता - 169 लीटर
- फ्रीजर क्षमता - 16 लीटर
- वोल्टेज - 220 वोल्ट
- डीफ्रॉस्ट सिस्टम - मैनुअल
खासियत
- इसके दरवाजे और बाहरी हिस्से को स्टेनलेस स्टील के साथ डिजाइन किया गया है, जिस वजह से यह बेहद मजबूत और टिकाऊ है।
- यह सिंगल डोर फ्रिज आपकी आवश्यकताओं के अनुरूप अधिक स्थान प्रदान करता है।
कमी
- अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने इसमें अधिक शोर की समस्या बताई है।
03
IFB 197L 5 Star Direct Cool Single Door Refrigerator
यह आईएफबी सिंगल डोर फ्रिज 10 घंटे तक ठंडा रखने की क्षमता के साथ आता है, जो लाइट कट के दौरान भी आपके भोजन को लंबे समय तक ताजा बनाए रखने में मदद करता है। 197 लीटर की क्षमता वाले इस मॉडल में कम बिजली की खपत के लिए 5 स्टार की एनर्जी रेटिंग शामिल है। स्टाइलिश डिजाइन में आने वाले इस IFB सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर में मजबूत शेल्फ, बड़ा वेजिटेबल क्रिस्पर, 2.25 लीटर की 3 बोतलों के लिए XL बोतल बिन मिलता है। मल्टी एयरफ्लो सिस्टम के साथ आने वाला यह Single Door Fridge लगभग 25 दिनों तक आपके भोजन को ताजा रखता है। इसमें ह्यूमिडिटी कंट्रोल की सुविधा है जो फ्रिज के अंदर, खासतौर से सब्जी के डिब्बों में, हवा की नमी को नियंत्रित करती है। ग्रे रंग में आने वाला यह मॉडल आपकी रसोई को आधुनिक बना सकता है। छोटे साइज में आने वाला यह सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर कम जगह में भी आसानी से फिट हो जाता है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - IFB
- मॉडल - IFBDC-2235DBSE
- फ्रीजर क्षमता - 13 लीटर
- वार्षिक ऊर्जा खपत - प्रति वर्ष 128 किलोवाट घंटे
- क्षमता - 197 लीटर
- वोल्टेज - 220 वोल्ट
- दरवाजे की सामग्री - स्टेनलेस स्टील
- शेल्फ प्रकार - कठोर कांच
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 66.5 x 53.9 x 127.8 सेंटीमीटर
- आइटम का वजन - 36 किलोग्राम
खासियत
- स्टेबलाइजर के बिना काम करने वाला यह आईएफबी रेफ्रिजरेटर इन्वर्टर के साथ आसानी से कनेक्ट हो जाता है।
- यह मॉडल 60 मिनट में बर्फ को जमाने की सुविधा देता है, जिससे कम समय में गर्मी में बर्फ प्राप्त होती है।
- इस सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर में क्रिस्पर ड्रॉअर है, जो खासतौर पर फलों और सब्जियों की ताजगी को लंबे समय तक बनाए रखने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
कमी
- अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने इसमें कार्यक्षमता की कमी बताई है।
04
Whirlpool 184 L 5 Star Direct-Cool Single Door Refrigerator
5 स्टार की एनर्जी रेटिंग वाला यह व्हर्लपूल सिंगल डोर फ्रिज कम बिजली की खपत करने के लिए बढ़िया हो सकता है। इसमें 184 लीटर की क्षमता शामिल है, जिस वजह से यह छोटे परिवारों के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है और इसमें फ्रीजर की क्षमता 14.3 लीटर और ताजा भोजन रखने की क्षमता 169.2 लीटर है। यह Whirlpool रेफ्रिजरेटर जंबो बोतल स्टोरेज, इंसुलेटेड कैपिलरी टेक्नोलॉजी, बड़े वेजिटेबल क्रिस्पर, हनीकॉम्ब लॉक इन टेक्नोलॉजी और आसान मैनुअल डीफ्रॉस्टिंग के साथ आता है। एंटी बैक्टीरियल गैस्केट फंक्शन वाला यह सिंगल डोर फ्रिज दराज वाले बेस स्टैंड के साथ आता है। कम बिजली की खपत करने वाला यह मॉडल इन्वर्टर कंप्रेसर के साथ आता है, जो कम शोर करते हुए लंबे समय तक बेहतरीन प्रदर्शन करता है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - Whirlpool
- क्षमता - 184 लीटर
- वार्षिक ऊर्जा खपत - प्रति वर्ष 131 किलोवाट घंटे
- रेफ्रिजरेटर में ताज़ा भोजन रखने की क्षमता - 169.7 लीटर
- फ्रीजर क्षमता - 14.3 लीटर
- वोल्टेज - 220 वोल्ट
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 66.5 x 59.5 x 137 सेंटीमीटर
- आइटम का वजन - 40 किलो 600 ग्राम
खासियत
- इस मॉडल के शेल्फ को मजबूत ग्लास के साथ डिजाइन किया गया है, जो मजबूत होने के साथ-साथ टिकाऊ है और भारी सामान को रखने की सुविधा देते हैं।
- यह व्हर्लपूल रेफ्रिजरेटर 12 घंटे तक लगातार कूलिंग करता है, जो गर्मियों में आपके फलों, सब्जियों और भोजन को ताजा रखता है।
कमी
- अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने पैसों के हिसाब से सही रेफ्रिजरेटर नहीं बताया है।
05
कम बिजली की खपत के लिए कौन सा सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर बढ़िया है?
यहां आपको तालिका के माध्यम 5 स्टार की एनर्जी रेटिंग वाले सिंगल डोर फ्रिज के 5 प्रमुख विकल्प मिलेंगे, जिन्हें आप अपनी जरूरत, बजट और अन्य सुविधा के हिसाब से चुन सकते हैं।
इसी तरह के लेख पढ़ने के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर क्लिक करें।
इन्हें भी पढ़ें:-
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।