LG Vs Samsung: कौन-सा ब्रांड देता है अपने Refrigerators में बढ़िया इन्वर्टर तकनीक? विकल्पों से समझें

LG और Samsung दोनों मशहूर Fridge ब्रांड्स हैं, लेकिन इनमें से कौन-सा ब्रांड अपने रेफ्रिजरेटर में अधिक बेहतर इन्वर्टर तकनीक देता है इसकी तुलना हम नीचे दिए गए विकल्पों के माध्यम से करेंगे, ताकि आप भी अपने लिए सही विकल्प का चुनाव कर सकें।
एलजी या सैमसंग: कौन-सा रेफ्रिजरेटर ब्रांड देता है बढ़िया इन्वर्टर तकनीक?
एलजी या सैमसंग: कौन-सा रेफ्रिजरेटर ब्रांड देता है बढ़िया इन्वर्टर तकनीक?

जब बात एक बढ़िया रेफ्रिजरेटर लेने की आती है, तो एलजी और सैमसंग दो ऐसे नाम हैं जो लोगों के दिमाग में सबसे पहले आते हैं। ये दोनों ब्रांड अपने रेफ्रिजरेटर में इन्वर्टर तकनीक देते हैं। एलजी में जहां स्मार्ट इन्वर्टर तकनीक शामिल होती है, तो वहीं सैमसंग के Refrigerator डिजिटल इन्वर्टर तकनीक से लैस होते हैं। लेकिन, दोनों में से किसकी इन्वर्टर तकनीक अधिक बेहतर है इसके बीच ग्राहक अक्सर कंफ्यूज रहते हैं। इसलिए यहां हम आपको दोनों के बीच तुलना कर आपकी इस समस्या को हल करेंगे और इसी के साथ नीचे आपको इन्वर्टर तकनीक वाले LG और Samsung रेफ्रिजरेटर के 5 विकल्प भी देंगे। सबसे पहले बात करें कि इन्वर्टर तकनीक कैसे काम करती है? तो यह जरूरत के हिसाब कंप्रेसर की गति को कम या ज्यादा करती है, जिससे लगातार रेफ्रिजरेटर में कूलिंग बनी रहती है और खाने-पीने का सामान लंबे समय तक ताजा रहता है। वहीं लगातार कंप्रेसर के चलने से बिजली की खपत भी कम होती है और लोड कम पड़ने के कारण रेफ्रिजरेटर शोर भी बहुत कम करता है।

LG रेफ्रिजरेटर में शामिल स्मार्ट इन्वर्टर कंप्रेसर तकनीक ऊर्जा खपत को कम करते हुए लगातार फ्रिज में ठंडक बनाए रखती है और यह बेहद शांत संचालन देती है। वहीं अगर Samsung की बात करें, तो इसमें डिजिटल इन्वर्टर तकनीक मौजूद होती है, जो ट्विन तकनीक, डिजिटल सेंसर और मल्टी-एयर फ्लो सिस्टम के साथ मिलकर लगातार व जरूरत अनुसार फ्रिज में कूलिंग बनाए रखती है और बिजली की कम खपत के साथ शोर भी बहुत कम करती है।

निषकर्ष: अगर एलजी और सैमसंग की इन्वर्टर तकनीक के बीच तुलना करें, तो दोनों की इन्वर्टर तकनीक काफी बढ़िया है, लेकिन कुछ मामलों में सैमसंग के रेफ्रिजरेटर एलजी से आगे हैं, क्योंकि इनमें आपको इन्वर्टर तकनीक के साथ कुछ ऐसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं, जो तापमान गति को अधिक बेहतर ढंग से संचालित करते हैं।

ऐसी अधिक जानकारी के लिए आप जागरण स्मार्ट-चॉइस के पेज पर जा सकते हैं।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • LG 185 L 4 Star Single Door Refrigerator

    185 लीटर क्षमता वाला एलजी का यह रेफ्रिजरेटर 2 से 3 लोगों के परिवार के लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है। 4 स्टार एनर्जी रेटिंग वाला यह रेफ्रिजरेटर स्मार्ट इन्वर्टर कंप्रेसर के साथ आता है, जो जरूरत के हिसाब से कंप्रेसर की गति को कम या ज्यादा करता है, जिससे रेफ्रिजरेटर में ठंडक लगातार बनी रहती है और बिजली की खपत भी कम होती है। वहीं कंप्रेसर पर लोड कम पड़ने से रेफ्रिजरेटर शोर भी बहुत कम करता है, जिससे किचन में शांति बनी रह सकती है। इसमें होम इन्वर्टर की सुविधा शामिल होती है, जिससे बिजली कटने पर रेफ्रिजरेटर अपने आप घर के इन्वर्टर से कनेक्ट हो जाता है। इसमें इन-बिल्ट स्टेबलाइजर होता है, जिससे आपको इसे अलग से लगाने की जरूरत नहीं पड़ती है और यह 90V से लेकर 310V तक के वोल्टेज रेंज को आसानी से झेल सकता है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - LG ‎GL-D199OSEY.ESEZPST
    • क्षमता - 185 लीटर
    • कलर - वाइन
    • एनर्जी रेटिंग - 4 स्टार 
    • विशेष सुविधा - साइलेंट ऑपरेशन
    • वोल्टेज - 220 वोल्ट

    खूबियां

    • इस एलजी रेफ्रिजरेटर में बेस स्टैंड होता है जिसमें आलू व प्याज रखने के लिए दराज लगी होती है।
    • इसमें एंटी-बैक्टीरियल गैस्केट हुआ है, जो फ्रिज के अंदर गंदगी व बैक्टीरिया को जाने से रोकता है।  

    कमी 

    • इस रेफ्रिजरेटर को लेकर फिलहाल अमेजन यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
    01
  • LG 242 L 3 Star Smart Inverter Frost-Free Double Door Refrigerator

    एलजी का यह डबल डोर रेफ्रिजरेटर स्मार्ट इन्वर्टर कंप्रेसर तकनीक के साथ काम करता है, जो ना केवल बिजली की खपत को कम करता है, बल्कि लगातार फ्रिज में कूलिंग को बनाए रखता है। इसमें मल्टी-एयर फ्लो तकनीक शामिल है, जो ठंडक को फ्रिज में हर तरफ फैलाता है, जिससे खाना लंबे समय तक ताजा बना रह सकता है। इस LG Fridge में लगा एंटी-बैक्टीरियल गैस्केट फ्रिज के अंदर गंदगी को जाने से रोकता है, जिससे भोजन सुरक्षित रहता है। इसमें स्मार्ट डाग्नोसिस सिस्टम शामिल है, जो रेफ्रिजरेटर में होने वाली खराबी का पहले पता लगाकर आपको जानकारी देता है, ताकि आप समय रहते अपना फ्रिज ठीक करवा सकें। यह स्टेबलाइजर फ्री ऑपरेशन के साथ काम करता है यानी इसमें आपको स्टेबलाइजर लगाने की जरूरत नहीं पड़ती और यह बिजली से होने वाले उतार-चढ़ाव से फ्रिज को सुरक्षा प्रदान करता है। इसमें शामिल Deodorizer तकनीक रेफ्रिजरेटर के अंदर की बदबू को खत्म करता है, जिससे हर बार फ्रिज खोलने पर आपको ताजगी का एहसास हो सकता है।  

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - LG ‎GL-I292RPZX
    • क्षमता - 242 लीटर
    • कलर - शाइनी स्टील
    • एनर्जी रेटिंग - 3 स्टार 
    • विशेष सुविधा - स्मार्ट इन्वर्टर कंप्रेसर
    • वोल्टेज - 220 वोल्ट

    खूबियां

    • इस रेफ्रिजरेटर में होम इन्वर्टर तकनीक शामिल होती है, जिससे बिजली कटने पर आप इसे घर के इन्वर्टर पर चाल सकते हैं।
    • यह रेफ्रिजरेटर साइलेंट ऑपरेशन के साथ काम करता है यानी ठंडक करते समय यह बहुत कम शोर करता है।

    कमी 

    • अभी तक यूजर्स को इस रेफ्रिजरेटर में कुछ खास कमी देखने को नहीं मिली है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • LG 655 L Frost-Free Smart Inverter Double Door Side-By-Side Refrigerator

    अगर आपका परिवार भी बड़ा है, तो 655 लीटर क्षमता वाला यह साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर बढ़िया हो सकता है। इसकी स्मार्ट इन्वर्टर तकनीक कंप्रेसर पर पड़ने वाले लोड को कम करते हुए लगातार रेफ्रिजरेटर में ठंडक को बनाए रखती है। इसमें शामिल मल्टी डिजिटल सेंसर रेफ्रिजरेटर के अंदर और बाहर के तापमान को समझकर उसी अनुसार ठंडक को कंट्रोल करता है। इसमें मौजूद स्मार्ट डाग्नोसिस सिस्टम फ्रिज में होने वाली खराबी का पता लगाकर उसे ठीक करने की जानकारी आपको देता है। इसमें चाइल्ड लॉक फीचर शामिल है, जिससे आप रेफ्रिजरेटर को अपनी जरूरत के हिसाब से लॉक कर सकते हैं ताकि बच्चे फ्रिज के साथ छेड़छाड़ ना कर सकें। इसमें Deodorizer तकनीक शामिल होती है, जो फ्रिज में रखे खाने-पीने के सामान से आने वाली गंध को कम करता है और ताजगी बनाए रखता है। इसमें फ्रेश जोन की सुविधा मिलती है, जिससे रेफ्रिजरेटर में रखी सब्जियां और फल लंबे समय तक ताजा बने रहते हैं।  

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - LG ‎GL-B257HDSY
    • क्षमता - 655 लीटर
    • कलर - स्टील 
    • विशेष सुविधा - बड़ा स्टोरेज स्पेस
    • फ्रीजर क्षमता - 239 लीटर
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट

    खूबियां

    • इसमें एक्सप्रेस फ्रीज की सुविधा मिलती है, जो केवल कुछ मिनटों में बर्फ को अच्छी तरह जमाने में सक्षम होता है।
    • इसमें मल्टी-एयर फ्लो तकनीक शामिल है, जो रेफ्रिजरेटर के अंदर हर कोने में ठंडी हवा फैलाता है, जिससे भोजन लंबे समय तक ताजा बना रह सकता है।

    कमी 

    • इस रेफ्रिजरेटर को लेकर फिलहाल अमेजन यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
    03
  • Samsung 183 L 4 Star Direct-Cool Single Door Refrigerator

    सैमसंग का यह 183 लीटर रेफ्रिजरेटर डिजिटल इन्वर्टर तकनीक के साथ काम करता है, जो कम बिजली खपत के साथ लगातार रेफ्रिजरेटर में ठंडक बनाए रखती है। यह 4 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ आने वाला रेफ्रिजरेटर है, जो बिजली की खपत को कम करता है। इसकी सफेद LED लाइट रेफ्रिजरेटर के अंदर अधिक रोशनी देती है, जिससे अंधेरे में भी आपको फ्रिज में रखा सभी सामान साफ दिख सकता है। इसकी 15 दिनों तक फ्रेश फूड वाली तकनीक फ्रिज में रखी सब्जियों और फलों को 15 दिनों तक ताजा बनाए रखने में मदद करती है। इसमें लगा बार हैंडल रेफ्रिजरेटर को खोलने और बंद करने में आसानी देता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल गैस्केट लगा होता है, जो गंदगी और बैक्टीरिया-वायरस को फ्रिज में जाने से रोकता है। इसमें आपको लॉक-की सुविधा मिलती है, जिससे जरूरत नहीं होने पर आप फ्रिज को लॉक भी कर सकते हैं। इसका साइलेंट ऑपरेशन कम शोर के साथ अपना काम करता है, जिससे किचन में शांति बनी रह सकती है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Samsung RR20C1824CR/HL
    • क्षमता - 183 लीटर
    • कलर - पर्पल 
    • एनर्जी रेटिंग - 4 स्टार 
    • विशेष सुविधा - सफेद LED लाइट्स
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट

    खूबियां

    • इसमें इन-बिल्ट स्टेबलाइजर होता है, जो 100V से 300V तक के वोल्टेज रेंज को आसानी से झेल सकता है।
    • इस रेफ्रिजरेटर के बेस स्टैंड में आपको दराज लगा मिलता है, जिसमें आप आलू और प्याज रख सकते हैं।

    कमी

    • अमेजन यूजर्स ने इस रेफ्रिजरेटर को लेकर फिलहाल कोई खास शिकायत नहीं की है।
    04
  • Samsung 419 L 3 Star Frost Free Double Door Bespoke AI WiFi Enabled Refrigerator

    अगर आप एक स्मार्ट और AI तकनीक से लैस रेफ्रिजरेटर लेना चाहते हैं, तो सैमसंग का यह 419 लीटर क्षमता वाला डबल डोर रेफ्रिजरेटर एक बढ़िया विकल्प हो सकता है। इसमें शामिल AI एनर्जी मोड 10% तक बिजली की खपत को कम करता है, जिससे आप बिजली बिल में बचत कर सकते हैं। वहीं इसमें Wifi कनेक्शन सपोर्ट मिलता है, जिससे आप अपने स्मार्टफोन को रेफ्रिजरेटर से कनेक्ट कर सकते हैं और उसकी सेटिंग्स व तापमान को घर से बाहर रहकर भी कंट्रोल कर सकते हैं। इसके 5 इन 1 कंवर्टिबल मोड को आप जरूरत के हिसाब से सेट कर सकते हैं। इस Double Door Fridge में ट्विन कूलिंग प्लस तकनीक शामिल है, जो रेफ्रिजरेटर में 2 गुना ज्यादा ठंडक के साथ ताजगी को बनाए रखती है। इस डबल डोर रेफ्रिजरेटर में एक्टिव फ्रेश फिल्टर लगा होता है, जो फ्रिज के अंदर की हवा में मौजूद 99.9 बैक्टीरिया को खत्म करने क दावा करता है। इसमें आपको बड़ा सब्जियों का बॉक्स लगा मिलता है, जिसमें आप हफ्तेभर की सब्जियों को रख सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Samsung ‎RT45DG6A4DB1HL
    • क्षमता - 419 लीटर
    • कलर - ब्लैक 
    • एनर्जी रेटिंग - 3 स्टार 
    • विशेष सुविधा - कंवर्टिबल मोड
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट

    खूबियां

    • यह रेफ्रिजरेटर 23% तेज कूलिंग करता है, जिससे रेफ्रिजरेटर में रखा खाने-पीने का सामान जल्दी ठंडा होता है।
    • इसमें Recess हैंडल लगे होते हैं, जिससे रेफ्रिजरेटर को खोलना और बंद करना आसान होता है। 

    कमी 

    • इस रेफ्रिजरेटर को लेकर फिलहाल अमेजन यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
    05
  • Samsung 653 L 3 Star Double Door Side By Side AI Enabled Smart Refrigerator

    सैमसंग का यह 653 लीटर क्षमता वाला रेफ्रिजरेटर 5 इन 1 कंवर्टिबल मोड के साथ आता है, जिसमें 5 अलग-अलग कूलिंग मोड शामिल होते हैं, जिन्हें आप अपनी जरूरत अनुसार सेट कर सकते हैं। इसमें Wifi इनेबल्ड होता है, जिससे आप अपने स्मार्टफोन से रेफ्रिजरेटर को ऑन या ऑफ कर सकते हैं या तापमान बदल सकते हैं। यह Samsung Fridge फिंगरप्रिंट रेसिस्टेंट होती है यानी रेफ्रिजरेटर के डोर पर उंगलियों के निशान नहीं लगते हैं। इसमें डोर अलार्म की सुविधा मिलती है यानी अगर गलती से फ्रिज का दरवाजा खुला रह जाता है तो इसमें अलार्म बजता है। इस साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर में बड़ा सब्जियों का बॉक्स मिलता है, जो 15 डे फ्रेशनेस तकनीक के साथ आता है। यह सब्जियों को फलों को 15 दिनों तक ताजा बनाए रखने में मदद करता है। इसमें लगी LED लाइट रेफ्रिजरेटर के अंदर अधिक रोशनी में बनाए रखने में मदद करती है, जिससे अंधेरे में भी सभी सामान साफ दिखता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Samsung ‎RS76CG8003S9HL
    • क्षमता - 653 लीटर
    • कलर - सिल्वर 
    • एनर्जी रेटिंग - 3 स्टार 
    • विशेष सुविधा - AI पावर्ड
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट

    खूबियां

    • इसमें इन-बिल्ट लॉक होता है, जिससे आप इस रेफ्रिजरेटर को लॉक भी कर सकते हैं ताकि बिना आपकी मर्जी के कोई फ्रिज ना खोल सके।
    • इसमें शामिल AI एनर्जी मोड बिजली की खपत को कम करता है, जिससे बिजली बिल में बचत की जा सकती है।

    कमी

    • अभी तक अमेजन यूजर्स को इस रेफ्रिजरेटर में कुछ खास कमी देखने को नहीं मिली है।
    06

एलजी बनाम सैमसंग रेफ्रिजरेटर मॉडल्स के बीच तुलना

यहां LG और Samsung Refrigerator के बीच हमने तुलना की है ताकि आपको समझने में आसानी हो कि इनमें से कौन-सा विकल्प आपके लिए अधिक बेहतर हो सकता है।

मॉडल्स नाम 

क्षमता

रेफ्रिजरेटर प्रकार

खास फीचर्स

LG GL-D199OSEY.ESEZPST 

185 लीटर 

सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर 

स्मार्ट कनेक्ट, सोलर स्मार्ट, इन-बिल्ट स्टेबलाइजर

LG GL-I292RPZX 

242 लीटर 

डबल डोर रेफ्रिजरेटर 

फ्रॉस्ट-फ्री तकनीक, डोर कूलिंग प्लस, साइलेंट ऑपरेशन

LG GL-B257HDSY 

655 लीटर 

साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर 

एक्सप्रेस फ्रीज, मल्टी-एयर फ्लो, मल्टी डिजिटल सेंसर

Samsung RR20C1824CR/HL

183 लीटर 

सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर 

सफेद LED लाइट, बार हैंडल, एंटी-बैक्टीरियल गैस्केट

Samsung RT45DG6A4DB1HL 

419 लीटर 

डबल डोर रेफ्रिजरेटर 5 

इन 1 कंवर्टिबल मोड, AI पावर्ड, WiFi इनेबल्ड

Samsung RS76CG8003S9HL 

653 लीटर 

साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर 

इन-बिल्ट लॉक, फिंगरप्रिंट रेसिस्टेंट, Ai एनर्जी मोड

इसी तरह के अन्य लेख के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर क्लिक करें।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • इन्वर्टर रेफ्रिजरेटर सामान्य फ्रिज से कैसे अलग होते हैं?
    +
    इन्वर्टर रेफ्रिजरेटर में कंप्रेसर लगातार चलता रहता है और अपनी गति को आवश्यकतानुसार एडजस्ट करता है, जिससे ऊर्जा की खपत कम होती है और तापमान स्थिर रहता है। सामान्य फ्रिज में कंप्रेसर बार-बार चालू और बंद होता है।
  • एलजी और सैमसंग में से किसका इन्वर्टर कंप्रेसर ज्यादा शांत होता है?
    +
    आमतौर पर, एलजी के इन्वर्टर लीनियर कंप्रेसर को सैमसंग के डिजिटल इन्वर्टर कंप्रेसर की तुलना में थोड़ा शांत माना जाता है, क्योंकि इसमें कम घर्षण वाले बिंदु होते हैं।
  • इन्वर्टर रेफ्रिजरेटर की लाइफ कितनी होती है?
    +
    इन्वर्टर कंप्रेसर वाले रेफ्रिजरेटर की लाइफ सामान्यत 10-15 साल तक हो सकती है, क्योंकि कंप्रेसर पर कम दबाव पड़ता है।