Samsung या LG, किसका Refrigerator है बेहतर? इन 6 अलग-अलग विकल्पों के साथ जानें

यहां पर हम आपके सैमसंग और एलजी के 6 रेफ्रिजरेटर की जानकारी दे रहे हैं। हालंकि इनमें से कौन-सा फ्रिज बेहतर वो आप अपनी जरूरत के हिसाब से देख सकते हैं। यहां पर हम आपको सिंगल डोर, डबल डोर औऱ साइ़ड-बाय-साइड फ्रिज की जानकारी दे रहे हैं। चलिए जानते हैं, कौन-सा फ्रिज बेहतर कूलिंग के साथ ज्यादा बिजली बचाता है और किसकी कीमत ज्यादा है।
Samsung या LG, किसका Refrigerator है बेहतर?
Samsung या LG, किसका Refrigerator है बेहतर?

सैमसंग या एलजी, कौन सा रेफ्रिजरेटर बेहतर है, यह आपकी व्यक्तिगत जरूरतों पर निर्भर करता है। दोनों ही ब्रांड भारत में लोकप्रिय और भरोसेमंद विकल्प हैं जो सिंगल डोर, डबल डोर और साइड बाय साइड जैसे मॉडल्स वाले कई डिजाइन के रेफ्रिजरेटर पेश करते हैं। सैमसंग अपनी डिजिटल इन्वर्टर तकनीक के लिए जाना जाता है। यह तकनीक बेहतर एनर्जी एफिशिएंसी और कम आवाज सुनिश्चित करती है। वहीं सैमसंग के रेफ्रिजरेटर में 5 इन 1 कन्वर्टिबल मोड जैसे स्मार्ट फीचर्स होते हैं, जो स्टोरेज में अधिक लचीला बनाते हैं। इनके डिजाइन भी आधुनिक और आकर्षक होते हैं, साथ ये AI और Wi-Fi कनेक्टिविटी के लिए भी मशहूर हैं। वहीं, LG अपने स्मार्ट इन्वर्टर कंप्रेसर और मल्टी एयर फ्लो तकनीक के लिए प्रसिद्ध है, जो रेफ्रिजरेटर के हर कोने में एक समान ठंडक बनाए रखने में मदद करती है। इन रेफ्रिजरेटर को सबसे कम बिजली की खपत में बेहतर प्रदर्शन देने के लिए जाना जाता है। यहां पर हम होम सॉल्यूशन एंड इलेक्ट्रॉनिक्स के तहत मिलने वाले LG और Samsung Refrigerators के 6 मॉडल्स के बारे में जानेंगे।

सैमसंग या एलजी रेफ्रिजरेटर ऊर्जा दक्षता में कौन है बेहतर? 

सैमसंग और एलजी रेफ्रिजरेटर ऊर्जा दक्षता के मामले में दोनों बेहतरीन विकल्प हैं, लेकिन कुछ अहम बातों का ध्यान रखना ज़रूरी है। एलजी अपने स्मार्ट इन्वर्टर कंप्रेसर के लिए जाना जाता है, जो कम ऊर्जा का उपयोग करते हुए बेहतरीन कूलिंग प्रदर्शन प्रदान करता है। सैमसंग भी डिजिटल इन्वर्टर कंप्रेसर से लैस है। यह जानने के लिए कि कौन सा रेफ्रिजरेटर वास्तव में अधिक बिजली बचाता है, एक ही श्रेणी के समान मॉडलों की ऊर्जा खपत की तुलना करना सबसे अच्छा है।

  • सिंगल डोर फ्रिज-  अगर बात की जाए एलजी के सिंगल डोर मॉडल (GL-D231ABAU) की तो यह 5 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ आता है। इसकी साइज 210 लीटर की है और यह सालाना 134 यूनिट्स तक बिजली की खपत कर सकता है। वहीं सैमसंग का सिंगल डोर मॉडल फ्रिज (RR23D2H359U) 215 लीटर की क्षमता में आ रहा है, यह 5 स्टार Refrigerator सालान 133 यूनिट्स बिजली खर्च करने के लिए जाना जाता है। ऐसे में ज्यादा बड़ी साइज होने के हिसाब से एलजी का 5 स्टार फ्रिज सिंगल डोल मॉडल में सैमसंग के मुकाबले थोड़ा किफायती है। 
  • डबल डोर फ्रिज- सैमसंग ब्रांड का डबल डोर रेफ्रिजरेटर बिजली बचाने के लिए कनर्टिबल मोड और डिजिटल इनवर्टर तकनीक का इस्तेमाल करता है। ये 236 लीटर की क्षमता के साथ आता है और 3 स्टार एनर्जी रेटिंग वाला है। वहीं, इसका सालाना पावर कंपजप्शन 229 यूनिट्स तक का है। वहीं एलजी के 242 लीटर वाले फ्रिज को भी 3 स्टार एनर्जी रेटिंग मिली हुई है और यह सालाना 232 यूनिट्स बिजली की खपत करने के लिए जाना जाता है। ऐसे में सैमसंग और एलजी दोनों फ्रिज बचाने में मददगार हैं।
  • सइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर- इस मॉडल के फ्रिज सबसे बड़ें होते हैं और सबसे बिजली की खपत करने के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में अगर LG के सइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर की बात की जाए तो, इनका 655 लीटर वाला मॉडल सालाना मात्र 395 यूनिट्स बिजली का इस्तेमाल करता है। वहीं 653 लीटर की साइज में आ रहा Samsung ब्रांड का सइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर सालाना 547 यूनिट्स बिजली की खपत करता है, ऐसे में साइड-बाई-साइड डोर वाले मॉडल्स में सैमसंग के फ्रिज के एली के फ्रिज के कुछ मॉडल्स अधिक उर्जा कुशल हैं। ये दोनों ही 3 स्टार एनर्जी रेटिंग वाले रेफ्रिजरेटर हैं।

ऐसे में कुल मिलाकर, दोनों ब्रांड के 5 स्टार रेटिंग वाले मॉडल और डबल डोर मॉडल लगभग बराबर ऊर्जा की खपत करते हैं। वहीं साइड-बाई-साइड मॉडल में LG फ्रिज, सैमसंग के मुकाबले काफी ज्यादा किफायती है।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • LG 210 L, 5 Star, Direct Cool, Smart Inverter Compressor, Single Door Refrigerator

    एलजी का 210 लीटर की क्षमता वाला डायरेक्ट कूल सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर आपके घर के लिए एक शानदार विकल्प है। यह रेफ्रिजरेटर ब्लू ऑरोरा रंग में उपलब्ध है और इसमें स्मार्ट इन्वर्टर कंप्रेसर लगा है, जो बिजली की कम खपत करते हुए बेहतरीन कूलिंग सुनिश्चित करता है। 5 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ, यह आपके बिजली के बिल को कम करने में मदद करेगा। इसे सालाना मात्र 134 यूनिट की बिजली खर्च करने के लिए जाना जाता है। इस मॉडल में ह्यूमिडिटी कंट्रोलर भी है, जिससे आपकी सब्जियां और फल लंबे समय तक ताजे रहते हैं। इसके अतिरिक्त, इसमें एक बेस स्टैंड के साथ ड्रॉअर दिया गया है, जो अतिरिक्त स्टोरेज स्पेस देता है। इस फ्रिज में 21 लीटर का वेजीटेबल बास्केट भी है। यह फ्रिज ज्यादा आवाज नहीं करता है। इसे आप 90 से लेकर 310 वोल्ट तक की बिजली पर चला सकते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड- एलजी  
    • मॉडल- सिंगल डोर (GL-D231ABAU) 
    • क्षमता- 210 लीटर 
    • उर्जा रेटिंग- 5 स्टार 
    • सालाना बिजली की खपत- 134 यूनिट्स 
    • फ्रीजर का साइज- 24 लीटर  

    खासियत

    • स्मार्ट इन्वर्टर कंप्रेसर से लैस 
    • नियंत्रित कर सकते हैं इसकी ह्यूमिडिटी 
    • झटपट जमा सकता है बर्फ 
    • बिना स्टेबलाइजर के करें ऑपरेट 

    कमी 

    • डिफेक्टिव प्रोडक्ट मिलने को लेकर लोगों की शिकायत
    01
  • Samsung 215 L, 5 Star, Digital Inverter, Direct-Cool Single Door Refrigerator

    3 लोगों तक वाले परिवार के लिए उपयुक्त यह सैमसंग का सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर है, जो 215 लीटर की साइज में आ रहा है। 5 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ, यह बिजली के बिल को कम करने में मदद करेगा। इसे सालाना मात्र 133 यूनिट की बिजली खर्च करने वाला माना जाता है। इस मॉडल में एक बेस स्टैंड ड्रॉअर भी दिया गया है, जो एक्स्ट्रा स्टोरेज के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें खाने का सामान रखने के लिए 197 लीटर की क्षमता मिलती, वहीं इसके फ्रीजर की कैपेसिटी 18 लीटर की है। यह Single Door फ्रिज 15 दिनों तक खाने को फ्रेश रख सकता है। इस फ्रिज को आप बिना स्टेबलाइजर के 100 से 300 वोल्ट्स तक की बिजली पर चला सकते हैं। इसे घर के इनवर्टर से भी कनेक्ट करके चलाया जा सकता है।

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड- सैमसंग 
    • मॉडल- सिंगल डोर (RR23D2H359U) 
    • क्षमता- 215 लीटर 
    • उर्जा रेटिंग- 5 स्टार 
    • सालाना बिजली की खपत- 133 यूनिट्स 
    • फ्रीजर का साइज- 24 लीटर  

    खासियत

    • डिजिटल इन्वर्टर कंप्रेसर से लैस
    • 5-स्टार एनर्जी रेटिंग
    • बेस स्टैंड के साथ ड्रॉअर
    • 15 दिन तक खाना रख सकता है फ्रेश

    कमी 

    • पानी लीक करने को लेकर लोगों की शिकायत देखने को मिली
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • LG 242 L 3 Star Smart Inverter Frost-Free Double Door Refrigerator

    यह 242 लीटर क्षमता वाला एलजी का डबल डोर फ्रिज है, जो 4 लोगों तक वाले परिवार के लिए सही माना जाता है। इस फ्रिज में आपको फ्रॉस्ट फ्री तकनीक मिलती है, जिससे इसमें एक्स्ट्रा बर्फ जमने जैसी दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ता है। ये फ्रिज 3 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ आ रहा है और जबरदस्त कूलिंग प्रदर्शन के साथ कम उर्जा खपत करने के लिए जाना जाता है। इसमें डोर कूलिंग प्लस तकनीक दी गई है, जो फ्रिज के खुलने के बाद उसे वापस तेजी से ठंडा करती है, जिससे ठंडा तापमान बरकरार रह सकता है। इसे सालाना लगभग 232 यूनिट बिजली खर्च करने वाला माना जाता है। 3 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ, यह मध्यम ऊर्जा दक्षता प्रदान करता है। इसका स्मार्ट डाइग्नोस्टिक फीचर खुद ही अपनी दिक्कत का पता लगा लेता है। साथ ही इसे घर के इन्वर्टर पर भी चला सकते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- एलजी
    • मॉडल- डबल डोर 
    • क्षमता- 242 लीटर
    • ऊर्जा रेटिंग- 3 स्टार
    • सालाना बिजली की खपत- 232 यूनिट्स
    • फ्रीजर का साइज- 62 लीटर

    खासियत

    • टेंपरेचर कंट्रोल नॉब से लैस
    • दूर कर सकता है बदबू
    • मल्टी एयर फ्लो तकनीक से पूरे फ्रिज में समान ठंडक मिलती है
    • बैक्टिरिया को पनपने से रोकने में सहायक

    कमी 

    • बिल्ड क्वालिटी को लेकर कुछ यूजर्स की शिकायत देखने को मिली
    03
  • Samsung 236 L, Digital Inverter with Display Frost Free Double Door Refrigerator

    यह सैमसंग का डबल डोर रेफ्रिजरेटर है, जो 236 लीटर की क्षमता के साथ आता है और 2 से 3 सदस्यों वाले परिवार के लिए उपयुक्त है। इस फ्रिज में 5-इन-1 कंवर्टिबल मोड भी है, जिससे आप अपनी जरूरतों के अनुसार फ्रीजर को फ्रिज में बदल सकते हैं। ऐसे में ज्यादा लोगों के होने पर भी फ्रिज में स्टोरेज की दिक्कत नहीं आती है। यह 3-स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ आता है और इसका सालाना बिजली की खपत 229 यूनिट तक है। इसमें एक डिजिटल डिस्प्ले भी है, जिससे आप तापमान और अन्य सेटिंग्स को आसानी से नियंत्रित कर सकते हैं। यह फ्रॉस्ट-फ्री रेफ्रिजरेटर है, जिसका अर्थ है कि आपको इसमें जमी हुई बर्फ को डीफ्रॉस्ट करने की चिंता नहीं करनी पड़ेगी। इसमें डिजिटल इन्वर्टर कंप्रेसर है, जो कम आवाज करता है और ऊर्जा बताने के लिए जाना जाता है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- सैमसंग
    • मॉडल- डबल डोर 
    • क्षमता- 236 लीटर
    • ऊर्जा रेटिंग- 3 स्टार
    • सालाना बिजली की खपत- 229 यूनिट्स
    • फ्रीजर का साइज- 53 लीटर

    खासियत

    • कंवर्टिबल 5-इन-1 मोड
    • डिजिटल इन्वर्टर कंप्रेसर
    • फ्रेश रूम तकनीक से लैस
    • पावर कूल ऑप्शन से मिलेगी तेज कूलिंग

    कमी

    • डैमेज प्रोडक्ट मिलने को लेकर लोगों की शिकायत देखने को मिली 
    04
  • LG 655 L Frost Free Smart Inverter Double Door Side by Side Refrigerator

    यह LG का 655 लीटर का साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर काले रंग में उपलब्ध है, जो बड़े परिवारों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है। इसकी 'एक्सप्रेस फ्रीजिंग' सुविधा गर्मियों में या अचानक मेहमान आने पर तेजी से बर्फ बनाने और भोजन को जल्दी ठंडा करने में सहायक होती है। इसकी 'मल्टी एयर-फ्लो' तकनीक फ्रिज के हर कोने में समान रूप से ठंडक पहुंचाती है, जिससे फल, सब्जियां और दूध लंबे समय तक ताजे रहते हैं। इस फ्रिज का स्मार्ट इन्वर्टर कंप्रेसर बेहतर ऊर्जा दक्षता और कम शोर सुनिश्चित करता है, जिससे बिजली की बचत होती है। इसमें डोर अलार्म फंक्शन भी है, जो फ्रिज का दरवाजा खुला रह जाने पर आपको सूचित करता है। इसका फ्रॉस्ट-फ्री फीचर बर्फ जमने से रोकता है, जिससे आपको बार-बार फ्रिज को डीफ्रॉस्ट करने की झंझट से मुक्ति मिलती है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- एलजी
    • मॉडल- साइड-बाय-साइड डबल डोर 
    • क्षमता- 655 लीटर
    • ऊर्जा रेटिंग- 3 स्टार
    • सालाना बिजली की खपत- 395 यूनिट्स
    • फ्रीजर का साइज- 239 लीटर

    खासियत

    • पूरे फ्रिज में मिलेगी समान कूलिंग
    • तापमान को करें नियंत्रित
    • फ्रेश जोन में ताजी रहेंगी सब्जियां
    • बैक्टिरिया को दूर करेगा इसका बायो शील्ड गास्केट

    कमी

    • दरवाजे में प्रॉब्लम को लेकर लोगों की शिकायत देखने को मिली है
    05
  • Samsung 653 L Side By Side AI Enabled Smart Refrigerator with WiFi

    सैमसंग का यह 653 लीटर का साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर एक स्मार्ट और आधुनिक विकल्प है, जिसे आप कहीं से कंट्रोल कर सकते हैं। इसमें 5-इन-1 कंवर्टिबल मोड दिया गया है, जिससे आप अपनी जरूरत के हिसाब से फ्रीजर को फ्रिज में बदल सकते हैं, साथ ही फ्रिज में मौजूद खाने-पीने के सामान के मुताबिक कम पावर वाले कूलिंग मोड का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। यह फ्रिज 3 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ आता है और इसकी सालाना बिजली की खपत 547 यूनिट्स है। यह AI इनेबल्ड स्मार्ट रेफ्रिजरेटर Wi-Fi कनेक्टिविटी से लैस है, इसी वजह से आप इस फ्रिज को अपने स्मार्टफोन के जरिए कहीं से भी कंट्रोल कर सकते हैं। इसमें डिजिटल इन्वर्टर कंप्रेसर लगा है, जो कम शोर करता है और ऊर्जा कुशल भी है। इसमें आपको 409 लीटर का बड़ा फूड स्टोरेज और 244 लीटर का फ्रीजर दिया गया है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- सैमसंग
    • मॉडल- साइड-बाय-साइड डबल डोर
    • क्षमता- 653 लीटर
    • ऊर्जा रेटिंग- 3 स्टार
    • सालाना बिजली की खपत- 547 यूनिट्स
    • फ्रीजर का साइज- 244 लीटर

    खासियत

    • 5-इन-1 कंवर्टिबल मोड
    • AI इनेबल्ड और वाई-फाई कनेक्टिविटी
    • डिजिटल इन्वर्टर कंप्रेसर
    • फ्रॉस्ट-फ्री तकनीक

    कमी

    • क्वालिटी और एक्सेसरीज न मिलने को लेकर लोगों की शिकायत

    06

निष्कर्ष- एलजी और सैमसंग में कौन सा रेफ्रिजरेटर है ज्यादा बेहतर?

भारत में रेफ्रिजरेटर के लिए सैमसंग और एलजी दोनों ही भरोसेमंद और लोकप्रिय ब्रांड हैं। आपके लिए कौन सा बेहतर है, यह आपकी व्यक्तिगत जरूरतों पर निर्भर करेगा।

  • एलजी और सैमसंग दोनों ही ब्रांडों के सिंगल-डोर और डबल-डोर रेफ्रिजरेटर की ऊर्जा खपत लगभग एक समान है। हालांकि, साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर सेगमेंट में, एलजी के कुछ मॉडल सैमसंग की तुलना में कम बिजली का उपयोग करते हैं।
  • कीमत के मामले में, एलजी के मॉडल आमतौर पर सैमसंग के मॉडल्स से सस्ते होते हैं, खासकर साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर में यह अंतर साफ-तौर पर देखने को मिलता है।
  • सैमसंग अपने डिजिटल इन्वर्टर कंप्रेसर और 5-इन-1 कन्वर्टिबल मोड जैसे स्मार्ट फीचर्स के लिए जाना जाता है, जो आसान कंट्रोल और और बेहतर स्टोरेज के विकल्प देते हैं। दूसरी ओर, एलजी अपने स्मार्ट इन्वर्टर कंप्रेसर और डोर कूलिंग प्लस तकनीक के लिए प्रसिद्ध है, जो फ्रिज को तेजी से ठंडा करने में मदद करती है। ये फ्रिज बिजली बचाने में भी माहिर हैं।
  • स्मार्ट फीचर्स की बात की जाए तो सैमसंग के साइड बाई साइड फ्रिज में आपको BESPOKE AI और Wi-Fi जैसे एडवांस विकल्प मिल रहे हैं, ऐसे में सैमसंग लेटेस्ट तकनीक के ज्यादा इस्तेमाल के लिए जाना जाता है। इसमें आपको स्मार्ट फ्रिज के कई विकल्प मिल जाते हैं।
  • यदि आप एक बड़े, ऊर्जा-कुशल साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर की तलाश में हैं, तो एलजी एक बेहतर विकल्प हो सकता है। यदि आप स्मार्ट फीचर्स और डिजाइन को प्राथमिकता देते हैं, तो सैमसंग एक अच्छा विकल्प है। वहीं सिंगल और डबल डोर मॉडल्स में आप अपनी पंसद और उस समय मौजूद कीमत के अनुसार किसी भी दोनों में से किसी भी ब्रांड के फ्रिज का चुनाव कर सकते हैं। 

इन्हें भी पढ़ें

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • सैमसंग और एलजी रेफ्रिजरेटर में कौन सा बेहतर ऊर्जा दक्षता प्रदान करता है?
    +
    यह फ्रिज के मॉडल्स पर निर्भर करता है, लेकिन आमतौर पर एलजी रेफ्रिजरेटर ऊर्जा दक्षता में सैमसंग के मुकाबले थोड़े बेहतर होते हैं।
  • सैमसंग और एलजी में किस ब्रांड के रेफ्रिजरेटर की शुरुआती कीमत है कम?
    +
    सैमसंग सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर की शुरुआती कीमत अमेजन इंडिया की वेबसाइट पर ₹13,890 तक है। वहीं एलजी के 43 लीटर वाले मिनी फ्रिज मात्र 9,990 रुपये की कीमत से मिलने लग जाते हैं।
  • क्या एलजी रेफ्रिजरेटर में सैमसंग की तुलना में अधिक सुविधाएँ हैं?
    +
    यह मॉडल और मूल्य सीमा पर निर्भर करता है, लेकिन एलजी अक्सर अपनी किफायती कूलिंग और बेहतर कंप्रेसर के लिए जाना जाता है। जबकी सैमसंग AI के इस्तेमाल और ज्यादा Wi-Fi कनेक्टिविटी वाले मॉडल्स के साथ स्मार्ट फीचर्स और इनोवेशन पर ध्यान देता है।
  • सैमसंग और एलजी फ्रिज में कौन है ज्यादा किफायती?
    +
    आमतौर पर दोनों मॉडल्स के फ्रिज की कीमत बराबर होती है। लेकिन सैमसंग के स्मार्ट फीचर्स के साथ आने वाले फ्रिज सैमसंग के मुकाबले थोड़े मंहगे होते हैं। लेकिन इनकी कीमत में कोई ज्यादा फर्क देखने को नहीं मिलता है।