चार लोगों के परिवार के लिए नया रेफ्रिजरेटर चुनना एक बड़ा फैसला हो सकता है। इसके लिए यह समझना बहुत जरूरी है कि आपके परिवार की जरूरतें क्या हैं, ताकि आप सबसे अच्छा रेफ्रिजरेटर चुन सकें। इसके लिए सबसे पहले सही साइज वाले फ्रिज का चुनाव जरूरी है, जो आप अपनी प्राथमिकता के हिसाब से देख सकते हैं। इसके बाद रेफ्रिजरेटर के टाइप पर विचार करें। बाजार में कई विकल्प उपलब्ध हैं, जैसे सिंगल डोर, डबल डोर, साइड-बाय-साइड और फ्रेंच डोर। भारत में, चार सदस्यों वाले परिवारों के लिए डबल डोर रेफ्रिजरेटर सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं। ये रेफ्रिजरेटर अच्छी स्टोरेज क्षमता और बिजली की बचत के बीच एक अच्छा तालमेल बनाने के लिए जाने जाते हैं। नया Refrigerator लेने से पहले उसकी एनर्जी एफिशिएंसी और सालान बिजली की खपत जानकार आप सालाना हजारों रुपये बचा सकते हैं। जिस फ्रिज की BEE स्टार रेटिंग जितनी ज्यादा होगी, वो उतनी ही कम बिजली इस्तेमाल करेगा। इसका मतलब है कि आपके बिजली के बिल में बचत होगी। इसके साथ अपने बजट और पसंदीदा ब्रांड को ध्यान में रखें। यहां होम सॉल्यूशन और इलेक्ट्रॉनिक्स पर आपको 5 बेहतरीन फ्रिज के बारे में बताया जा रहा है।
4 सदस्यों के परिवार के लिए सबसे अच्छे रेफ्रिजरेटर ब्रांड और खासियत?
चार सदस्यीय परिवार के लिए रेफ्रिजरेटर का चुनाव एक अहम फैसला होता है, और भारतीय बाजार में कई बेहतरीन विकल्प मौजूद हैं, जो विभिन्न जरूरतों को पूरा करते हैं। भारत में LG, Samsung, Whirlpool, Godrej, और Haier जैसे ब्रांड काफी लोकप्रिय हैं।
- एलजी रेफ्रिजरेटर: LG के रेफ्रिजरेटर अपनी इन्वर्टर लीनियर कंप्रेसर तकनीक के लिए जाने जाते हैं, जो ऊर्जा दक्षता और कम शोर करती है। इसके 260-330 लीटर की क्षमता वाले डबल डोर मॉडल चार सदस्यों के परिवार के लिए उपयुक्त होते हैं। इनमें अक्सर एक्सप्रेस फ्रीज और मल्टी एयर फ्लो जैसी सुविधाएँ मिलती हैं।
- सैमसंग रेफ्रिजरेटर: Samsung के रेफ्रिजरेटर अपने डिजिटल इन्वर्टर तकनीक और कन्वर्टिबल कूलिंग मोड्स (जैसे 5-इन-1 मोड) के लिए लोकप्रिय हैं, जो आपको फ्रीजर को फ्रिज में बदलने की सुविधा देते हैं। 250-320 लीटर क्षमता वाले मॉडल एक मध्यम आकार के परिवार के लिए आदर्श हैं। इनमें अक्सर वाई-फाई कनेक्टिविटी और Bespoke AI जैसी स्मार्ट सुविधाएँ भी मिलती हैं।
- व्हर्लपूल रेफ्रिजरेटर: Whirlpool अपने 6th Sense तकनीक और ट्रिपल-डोर रेफ्रिजरेटर (जैसे Protton श्रृंखला) के लिए जाना जाता है, जो बेहतर कूलिंग और अलग-अलग स्टोरेज जोन के साथ आते हैं। इसके 270-300 लीटर के मॉडल चार लोगों के परिवार के लिए उपयुक्त हैं।
- गोदरेज रेफ्रिजरेटर: Godrej के रेफ्रिजरेटर अपनी नैनो शील्ड तकनीक और कनवर्टिबल फ्रीजर जैसे फीचर्स के साथ आते हैं। 240-280 लीटर क्षमता वाले इस ब्रांड के डबल डोर रेफ्रिजरेटर 4 लोगों वाले परिवार के लिए अच्छे विकल्प माने जाते हैं।
- हायर रेफ्रिजरेटर: Haier के रेफ्रिजरेटर अपनी 10-इन-1 कूलिंग मोड्स और ट्विन इन्वर्टर कंप्रेसर के लिए जाने जाते हैं। इनके कूलिंग मोड में बदलाव करके बिजली भी बचाई जा सकती है। ये फ्रिज 250-330 लीटर के मॉडल के साथ 4 लोगों तक के परिवारों के लिए उपयुक्त हैं।
Haier 328 L, 3 Star, Convertible 10-in-1 Frost Free Double Door Refrigerator
हायर का यह 328 लीटर का डबल डोर रेफ्रिजरेटर 3 से 4 लोगों तक के परिवार के लिए एक शानदार विकल्प है। इसकी सबसे खास बात इसकी कन्वर्टिबल 10-इन-1 टेक्नोलॉजी है, जो आपको अपनी जरूरत के हिसाब से फ्रीजर को फ्रिज में बदलने की सुविधा देती है। इसमें आपको 74 लीटर की क्षमता वाला फ्रीजर दिया जा रहा है, जिसमें सब्जियां और पीने का पानी भी रख सकते हैं। इस फ्रिज की ट्रिपल इन्वर्टर और डुअल फैन मोटर टेक्नोलॉजी बेहतर कूलिंग और कम आवाज सुनिश्चित करती है। यह फ्रॉस्ट फ्री रेफ्रिजरेटर है, इसलिए आपको इसमें जमी हुई बर्फ साफ करने की चिंता नहीं करनी पड़ेगी। यह 3-स्टार BEE रेटिंग के साथ सालाना 240 यूनिट्स ऊर्जा की खपत करता है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड- हायर
- क्षमता- 328 लीटर
- एनर्जी रेटिंग- 3 स्टार
- कॉन्फिगरेशन- डबल डोर
- बिजली की खपत- 240
- फ्रीजर की क्षमता- 74 लीटर
खासियत
- फ्रॉस्ट-फ्री तकनीक से लैस
- 60 मिनट में जमा देगा बर्फ
- एंटी-बैक्टीरियल गास्केट
- ट्रिपल इन्वर्टर कंप्रेसर
कमी
- खराब प्रोडक्ट मिलने को लेकर ग्राहकों की शिकायत
01
LG 380 L 3 Star Frost-Free Smart Inverter Double Door Refrigerator
यह एलजी रेफ्रिजरेटर 380 लीटर का है, इसमें आपको एक्सप्रेस फ्रीज फीचर मिल रहा है, जो फ्रिज को तेजी से ठंडा कर सकता है। इसका स्मार्ट इन्वर्टर कंप्रेसर बिजली की खपत को लोड के हिसाब से घटा कर बिजली भी बचा सकता है। यह 3 स्टार की उर्जा रेटिंग के साथ आ रहा है और 1 साल में करीब 250 यूनिट बिजली की खपत करता है। इसे आप अपने घर के इन्वर्टर से भी आसानी से कनेक्ट करके चला सकते हैं। ये फ्रिज 100 से लेकर 310 वोल्ट तक की बिजली पर बिना स्टेबलाइजर के ऑपरेट किया जा सकता है। यानी यह लो वोल्टेज होने पर भी खाने-पीने का सामान सुरक्षित रख सकता है। इस फ्रिज में आपको 33 लीटर की क्षमता वाला वेजीटेबल बॉक्स मिल रहा है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड- एलजी
- क्षमता- 328 लीटर
- एनर्जी रेटिंग- 3 स्टार
- कॉन्फिगरेशन- डबल डोर
- बिजली की खपत- 250 लीटर
- फ्रीजर की क्षमता- 90 लीटर
खासियत
- एंटी-बैक्टिरीयल
- मल्टी फ्लो कूलिंग से पूरे फ्रिज में मिलेगी समान ठंडक
- घर के इन्वर्टर पर चलाने के लिए सही
- तापमान कर सकते हैं नियंत्रित
कमी
- फंक्शनैलिटी को लेकर कुछ लोगों की शिकायत
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Samsung 330 L, 3 Star, Convertible 5-in-1, Digital Inverter, Frost Free Double Door Refrigerator
सैमसंग का यह 330 लीटर का डबल डोर रेफ्रिजरेटर 4 लोगों के परिवार के लिए एक सही विकल्प है। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी कन्वर्टिबल 5-इन-1 तकनीक है, जो आपको अपनी जरूरत के हिसाब से फ्रीजर को फ्रिज में बदलने की सुविधा देती है, ऐसे में अगर घर में ज्यादा मेहमान आ जाएं तो आप इसके फ्रीजर के तापमान को बढ़ाकर उसे नॉर्मल फ्रिज में बदल सकते हैं। इसमें डिजिटल इन्वर्टर कंप्रेसर है, जो बिजली की खपत कम करता है और कम शोर करता है। इसमें वाई-फाई कनेक्टिविटी और Bespoke AI जैसी स्मार्ट सुविधाएँ भी मिलती हैं, जो आपके लाइफस्टाइल को आसान बनाती हैं। इसे आप फोन के जरिए भी नियंत्रित कर सकते हैं। इसके फ्रीजर को नॉर्मल फ्रिज में कनवर्ट कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड- सैमसंग
- क्षमता- 330 लीटर
- एनर्जी रेटिंग- 3 स्टार
- कॉन्फिगरेशन- डबल डोर
- बिजली की खपत- 241 यूनिट्स
- फ्रीजर की क्षमता- 75 लीटर
खासियत
- मोबाइल से हो जाएगा कंट्रोल
- मध्यम परिवार के लिए सही
- बिजली बचाने में भी है सहायक
- पावर कूल तकनीक से है लैस
कमी
- ज्यादा आवाज करने के लेकर लोगों की शिकायत
03
Whirlpool 270 L (Gross Capacity 300L) Frost Free Triple-Door Refrigerator
यह सबसे कम बिजली की खपत करने वाला व्हर्लपूल रेफ्रिजरेटर वैसे तो 270 लीटर की क्षमता वाला लेकिन इसकी ग्रॉस क्षमता 300 लीटर की है, जो इसे 4 लोगों की फैमिली के सही बनाता है। इसमें आपको 3 जोन मिलते हैं, जिनमें सबसे ऊपर फ्रीजर होता है, जिसकी क्षमता 73 लीटर की है, फिर फ्रिज का मेन स्टोरेज आता है, साथ इसमें फल और सब्जियां रखने के लिए 32 लीटर की क्षमता वाला अलग स्पेस दिया गया है, जो सबसे नीचे वाले तीसरे दरवाजे के अंदर है। यह डिजाइन खाने को लंबे समय तक ताजा रखने में मदद करता है और गंध को एक-दूसरे में मिलने से रोकता है। इससे फ्रिज में न तो ज्यादा महक आती है और खाना भी ज्यादा समय तक सुरक्षित रह सकता है। इसमें 6th Sense Intellifresh तकनीक है जो बेहतर कूलिंग देती है। यह फ्रिज सालाना मात्र 190 यूनिट्स बिजली की खपत करता है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड: व्हर्लपूल
- क्षमता: 270 लीटर (ग्रॉस क्षमता 300 लीटर)
- एनर्जी रेटिंग: 3 स्टार
- कॉन्फिगरेशन: ट्रिपल-डोर
- बिजली की खपत: 190 यूनिट्स
- फ्रीजर की क्षमता: 73 लीटर
खासियत
- ट्रिपल-डोर डिजाइन
- 6th Sense Intellifresh तकनीक
- डेडिकेटेड फ्रेशरूम
- कम बिजली की खपत
कमी
- सर्विस को लेकर कुछ यूजर्स की शिकायत
04
Godrej 244 L 4 Star Inverter Frost Free Double Door Refrigerator
यह लोगों के द्वारा पसंद किया जा रहा 244 लीटर की क्षमता में आ रहा फ्रिज है। ब्लैक कलर का यह फ्रिज देखने में काफी आकर्षक है। यह फ्रिज डबल डोर मॉडल होने के बावजूद 4 स्टार एनर्जी रेटिंग वाला है और उर्जा की खपत कम करने में सहायक हो सकता है। इस डबल डोर रेफ्रिजरेटर को सालाना मात्र 198 यूनिट्स बिजली की खपत को कम करने में सहायक माना जाता है। इसमें कन्वर्टिबल फ्रीजर 6-इन-1 तकनीक मिलती है, जिससे आप अपनी जरूरत के अनुसार फ्रिज की ठंडको घटा या बढ़ा सकते हैं। फार्म फ्रेशनेस के साथ आने वाला यह फ्रिज 30 दिनों तक फल और सब्जियों को ताजा रखने का दावा करता है। इसकी कूल बैलेंस तकनीक पूरे रेफ्रिजरेटर में बराबर ठंडक देने के लिए जाना जाता है। यह नैनो शील्ड तकनीक से फ्रिज मे पनपने वाले बैक्टिरिया को रोक सकता है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड: गोदरेज
- क्षमता: 244 लीटर
- एनर्जी रेटिंग: 4 स्टार
- कॉन्फिगरेशन: डबल डोर
- बिजली की खपत:198 यूनिट्स
- फ्रीजर की क्षमता: 50 लीटर
खासियत
- कन्वर्टिबल फ्रीजर 6-इन-1
- नैनो शील्ड टेक्नोलॉजी
- इन्वर्टर फ्रॉस्ट फ्री तकनीक
- ऊर्जा कुशल मॉडल
कमी
- इंस्टॉलेशन और सर्विस को लेकर लोगों की शिकायत
05
4 लोगों के परिवार के लिए परिवार के लिए ऊर्जा कुशल रेफ्रिजरेटर?
4 लोगों वाले परिवार के लिए ऊर्जा कुशल रेफ्रिजरेटर का चुनाव करते समय, BEE स्टार रेटिंग पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। जितनी अधिक स्टार रेटिंग होगी, उतनी ही कम बिजली की खपत होगी, जिससे आपके बिजली के बिल में काफी बचत होगी। हालांकि फ्रिज की ऊर्जा खपत उसके साइज और इस्तेमाल पर भी निर्भर करती है। ऐसे में सही साइज और फीचर्स वाला फ्रिज लेकर बिजली की खपत को कम किया जा सकता है। भारत में, 4 लोगों के परिवार के लिए 250-330 लीटर क्षमता वाले डबल डोर रेफ्रिजरेटर सबसे उपयुक्त होते हैं, ये आमतौर पर 2 से 4 स्टार तक यूजर रेटिंग के साथ आते हैं। बिजली की खपत करने के लिए एलजी के फ्रिज इनवर्टर कंप्रेसर यूज करता है। वहीं सैमसंग के डिजिटल इन्वर्टर तकनीक और कन्वर्टिबल कूलिंग मोड्स भी बिजली बचाने में मदद करते हैं। व्हर्लपूल के Protton रेफ्रिजरेटर अपनी साइज के हिसाब से सबसे कम बिजली की खपत करने वाला फ्रिज है। वहीं गोदरेज 4 स्टार एनर्जी रेटिंग से बिजली बचाता है। हायर के 10-इन-1 कूलिंग मोड्स और ट्विन इन्वर्टर की मदद से बिजली बचा सकता है। इन विकल्पों पर विचार करके आप अपने परिवार के लिए एक ऐसा रेफ्रिजरेटर चुन सकते हैं जो न केवल आपकी जरूरतों को पूरा करेगा, बल्कि बिजली की खपत भी कम करेगा।
इन्हें भी पढ़ें
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।