70000 तक की रेंज में Side By Side Refrigerators के टॉप मॉडल्स, जानें आपके लिए कौन-सा सही?

साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर लेना चाहते हैं, लेकिन बजट केवल 70 हजार है? तो टेंशन मत लीजिए, क्योंकि इस रेंज में भी आपको एक बढ़िया और टॉप ब्रांड का साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर मिल सकता है। आप अपने लिए एक सही रेफ्रिजरेटर चुन सकें इसके लिए यहां हमने इस रेंज में मिलने वाले साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर्स के टॉप मॉडल्स के बारे में विस्तार से जानकारी दी है।
70000 की रेंज में मिलने वाले टॉप Side by Side Refrigerator
70000 की रेंज में मिलने वाले टॉप Side by Side Refrigerator

क्या 70 हजार की रेंज में एक बढ़िया और टॉप ब्रांड साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर मिल सकता है? जाहिर है रेफ्रिजरेटर्स में साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर एक प्रीमियम मॉडल है, जिस कारण ग्राहकों के मन में यह सवाल जरूर आता है। लेकिन आपके इस सवाल का जवाब हां है, क्योंकि मार्केट में एलजी, सैमसंग, गोदरेज आदि काफी मशहूर ब्रांड्स हैं, जो 70 हजार की रेंज में साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर्स पेश करते हैं। हाउस ऑफ एप्लाइंसेस में आने वाले ये साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर्स बड़े स्टोरेज स्पेस के साथ आते हैं और ये एडवांस फीचर्स से लैस होते हैं। यही कारण है पिछले कुछ सालों में साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर्स की डिमांड काफी ज्यादा बढ़ी है। तो आइए इन साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर्स के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं, ताकि आप अपने लिए एक सही विकल्प चुन सकें।

क्यों बढ़ रही साइड बाय साइज रेफ्रिजरेटर्स की डिमांड?

जैसा कि हमने आपको ऊपर भी बताया कि पिछले कुछ सालों में साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर्स की डिमांड भारत में काफी बढ़ी है, लेकिन सवाल यह है कि आखिर ऐसा क्या कारण है कि साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर्स को लोग इतना पसंद कर रहे हैं? तो आपको बता दें कि इसका सबसे बड़ा कारण इसका स्टोरेज स्पेस है। जी हां, साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर में आपको दो दरवाजे मिलते हैं, जिसमें एक तरफ फ्रीजर सेक्शन होता है और दूसरी तरफ फ्रिज सेक्शन होता है और सबसे खास बात तो यह है कि इसमें आपको कंवर्टिबल मोड मिलता है यानी आप फ्रीजर सेक्शन को भी फ्रीज में बदल सकते हैं। इसके अलावा, नॉर्मल रेफ्रिजरेटर्स के मुकाबले साइड बाय साइड Refrigerators में आपको स्मार्ट और एडवांस फीचर्स भी मिलते हैं, जैसे - डिजिटल डिस्पले, टच कंट्रोल, वॉटर और आइस डिस्पेंसर (यह फीचर हर साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर में मौजूद नहीं होता है।), आदि। वहीं सबसे बढ़िया बात तो यह है कि इनमें से कुछ मॉडल्स आपको 70 हजार रुपये की रेंज में आसानी से मिल सकते हैं।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Haier 596 L 3 Star Frost Free Side by Side Refrigerator

    हायर का यह 596 लीटर रेफ्रिजरेटर बड़े परिवारों के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसमें कंवर्टिबल मोड शामिल है यानी आप फ्रीजर सेक्शन को फ्रिज में बदल सकते हैं और फ्रिज सेक्शन को फ्रीजर में बदल सकते हैं। इस रेफ्रिजरेटर में शामिल डियो फ्रेश तकनीक 21 दिनों तक फ्रिज में रखे खाने में फ्रेशनेश बनाए रखती है। इसमें LED पैनल लगा होता है, जिससे आप रेफ्रिजरेटर की सेटिंग्स को अपने एक टच के साथ कंट्रोल कर सकते हैं। यह रेफ्रिजरेटर इन्वर्टर तकनीक से लैस है, जिसमें कंप्रेसर की स्पीड रेफ्रिजरेटर के अंदर के तापमान अनुसार कम या ज्यादा होती है। इससे कंप्रेसर पर कम लोड पड़ता है और ऊर्जा की खपत भी कम होती है। इस रेफ्रिजरेटर में एंटी-बैक्टीरियल गैस्केट लगे होते हैं, जो फ्रिज के अंदर गंदगी या बैक्टीरियो को जाने से रोकते हैं। यह रेफ्रिजरेटर स्टेबलाइजर फ्री ऑपरेशन के साथ आता है यानी यह बिजली से होने वाले उतार-चढ़ाव को आसानी से हैंडल करता है और रेफ्रिजरेटर को खराब होने से बचाता है।

    इस हायर रेफ्रिजरेटर के स्पेसिफिकेशन

    • कैपेसिटी - 596 लीटर
    • एनर्जी रेटिंग - 3 स्टार
    • विशेष सुविधा - डिजिटल डिस्प्ले पैनल
    • वारंटी - 1 साल की वारंटी

    इस हायर रेफ्रिजरेटर की खूबियां

    • यह साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर साइलेंट ऑपरेशन के साथ आता है, जिससे यह रेफ्रिजरेटर चलते समय बहुत कम शोर करता है।
    • इस रेफ्रिजरेटर में आपको एक बड़ा फलों और सब्जियों का बॉक्स मिलता है, जिसमें काफी सब्जियां रख सकते हैं।

    कमी 

    • अभी तक यूजर्स को इस रेफ्रिजरेटर में कोई कमी देखने को नहीं मिली है।
    01
  • Godrej 600 L Frost Free Smart convertible Side By Side Refrigerator

    गोदरेज का यह रेफ्रिजरेटर AI तकनीक से लैस है। इसमें फूड लोड ट्रैकिंग सिस्टम शामिल होता है, जिससे अगर रेफ्रिजरेटर में ज्यादा लोड पड़ता है, तो यह आपको अलर्ट करता है। 600 लीटर कैपेसिटी वाले इस रेफ्रिजरेटर में आपको एक बड़ा स्टोरेज स्पेस मिलता है, जिससे यह रेफ्रिजरेटर बड़े परिवारों के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इस रेफ्रिजरेटर में स्मार्ट कंवर्टिबल जोन शामिल होता है, जिसमें आप फ्रीजर सेक्शन को फ्रिज और फ्रिज सेक्शन को फ्रीजर में बदल सकते हैं। इसमें रेफ्रिजरेटर में डिजिटल डिस्प्ले शामिल होता है, जिससे आप रेफ्रिजरेटर की सेटिंग्स को केवल एक टच के साथ कंट्रोल कर सकते हैं। इस रेफ्रिजरेटर में इको मोड शामिल होता है। यह तकनीक रेफ्रिजरेटर के अंदर तापमान बढ़ने पर कूलिंग को अपने आप एडजस्ट करती है। वहीं इसका सुपर फ्रीज मोड जरूरत पड़ने पर क्वीक कूलिंग प्रदान करता है।

    इस गोदरेज रेफ्रिजरेटर के स्पेसिफिकेशन

    • कैपेसिटी - 600 लीटर
    • एनर्जी रेटिंग - 3 स्टार
    • विशेष सुविधा - कंवर्टिबल मोड
    • वारंटी - 3 साल की वारंटी

    इस गोदरेज रेफ्रिजरेटर की खूबियां

    • यह साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर साइलेंट ऑपरेशन के साथ काम करता है यानी यह फ्रिज कूलिंग के दौरान बहुत कम शोर करता है।
    • इस रेफ्रिजरेटर में आपको फलों और सब्जियों को रखने के लिए एक बड़ा स्टोरेज बॉक्स मिलता है, जिसमें आप काफी मात्रा में सब्जियों और फलों को स्टोर कर सकते हैं।

    कमी 

    • अभी तक यूजर्स को इस रेफ्रिजरेटर में कोई कमी देखने को नहीं मिली है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Voltas Beko A Tata Product 472 L Side by Side Frost Free Refrigerator

    वोल्टास का यह रेफ्रिजरेटर प्रो स्मार्ट इन्वर्टर तकनीक से लैस है। यह तकनीक कंप्रेसर की स्पीड को फ्रिज के अंदर के तापमान अनुसार कम और ज्यादा करती है। इससे कंप्रेसर पर बहुत कम लोड पड़ता है और बिजली की खपत भी कम होती है। इस रेफ्रिजरेटर में डुअल LED सिस्टम होता है, जो रेफ्रिजरेटर में अधिक रोशनी प्रदान करता है। इस रेफ्रिजरेटर में इन-बिल्ट स्टेबलाइजर होता है, जिससे आपको इसमें अलग से स्टेबलाइजर लगाने की जरूरत नहीं पड़ती है और यह बिजली से होने वाले उतार-चढ़ाव को आसानी से हैंडल करता है। इसका मल्टी एयर फ्लो सिस्टम फ्रिज के अंदर हर कोने में ठंडी हवा पहुंचाता है। इससे फ्रिज में रखा खाने-पीने का सामान लंबे समय तक फ्रेश बना रहता है। इसमें इलेक्ट्रिक कंट्रोल LED Display शामिल होता है, जिससे आप केवल एक टच से इस रेफ्रिजरेटर की सेटिंग्स को कंट्रोल कर सकते हैं।

    इस वोल्टास रेफ्रिजरेटर के स्पेसिफिकेशन

    • कैपेसिटी - 472 लीटर
    • विशेष सुविधा - प्रो स्मार्ट इन्वर्टर कंप्रेसर
    • वारंटी- 1 साल की वारंटी

    इस वोल्टास रेफ्रिजरेटर की खूबियां

    • इस साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर में आपको मल्टीपल Drawers मिलते हैं, जिससे आप इसमें काफी सामान स्टोर कर सकते हैं।
    • इस रेफ्रिजरेटर के डोर में एंटी-बैक्टीरियल गैस्केट लगा होता है, जो गंदगी, धूल और बैक्टीरिया को फ्रिज के अंदर जाने से रोकता है।

    कमी 

    • अभी तक यूजर्स को इस रेफ्रिजरेटर में कोई कमी देखने को नहीं मिली है।
    03
  • TOSHIBA 587 L with Inverter Side by Side Refrigerator

    तोशिबा का यह 587 लीटर का रेफ्रिजरेटर बड़े परिवारों के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इस रेफ्रिजरेटर की स्टेनलेस स्टील फिनिश इसे प्रीमियम लुक देती है, जो आपकी किचन की शोभा बढ़ा सकती है। इसमें रियल इन्वर्टर कंप्रेसर शामिल होता है, जो तापमान को लगातार और सटीक बनाए रखने में सक्षम होता है। इससे कंप्रेसर पर भी कम लोड पड़ता है और बिजली की खपत भी कम होती है। इस साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर में क्विक एयर कूलिंग सिस्टम शामिल होता है, जो फ्रिज और फ्रीजर में समान कूलिंग होती है। इससे फ्रिज में रखा खाना जल्दी ठंडा होता है और फ्रॉस्ट की समस्या भी नहीं होती है। इस रेफ्रिजरेटर में इको LED लाइटिंग लगी होती है, जो कम ऊर्जा खपत करते हुए फ्रिज के अंदर बेहतर रोशनी प्रदान करता है। इसका डिजिटल टच कंट्रोल पैनल यूजर-फ्रेंडली होता है, जिससे फ्रिज की सेटिंग्स को मैनेज करना आसान होता है। वहीं इसमें एक्स्ट्रा मोड्स भी मिलते हैं, जैसे - क्विक फ्रीज, वेकेशन मोड, आदि। इसमें आपको चाइल्ड लॉक की सुविधा भी मिलती है। यह तकनीक फ्रिज और उसकी सेटिंग्स को लॉक कर देता है, जिससे बच्चे इसका गलत इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं।

    इस तोशिबा रेफ्रिजरेटर के स्पेसिफिकेशन

    • कैपेसिटी - 587 लीटर
    • एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार
    • विशेष सुविधा - डिजिटल टच पैनल
    • वारंटी - 1 साल की वारंटी

    इस तोशिबा रेफ्रिजरेटर की खूबियां

    • इसमें इन-बिल्ट स्टेबलाइजर सिस्टम शामिल होता है, जो बिजली के उतार-चढ़ाव को आसानी से हैंडल करता है और रेफ्रिजरेटर को खराब होने से बचाता है।
    • इस साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर में एंटी-बैक्टीरियल गैस्केट लगा होता है, जो फ्रिज के अंदर गंदगी और बैक्टीरिया को जाने से रोकता है।

    कमी 

    • अभी तक यूजर्स को इस रेफ्रिजरेटर में कोई खास कमी देखने को नहीं मिली है।
    04
  • Midea 563 L Side By Side Inverter compressor Refrigerator

    मीडिया का यह रेफ्रिजरेटर 563 लीटर कैपेसिटी के साथ आता है, जो बड़े परिवारों के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इस रेफ्रिजरेटर में आपको काफी बढ़िया स्टोरेज स्पेस मिलता है, जिसमें आप खाने-पीने का काफी सामान स्टोर कर सकते हैं। इस रेफ्रिजरेटर में डिजिटल कंट्रोल पैनल लगा होता है, जिससे इसकी सेटिंग्स को कंट्रोल करना बहुत आसान होता है। इसमें इन्वर्टर तकनीक शामिल होती है, जो फ्रिज के अंदर के तापमान अनुसार कंप्रेसर की स्पीड को कम या ज्यादा करता है। इससे कंप्रेसर पर लोड कम पड़ता है और बिजली की खपत भी कम होती है। यह रेफ्रिजरेटर साइलेंट ऑपरेशन के साथ काम करता है यानी यह फ्रिज बेहद कम शोर करता है। इसमें आपको एक पोर्टेबल आइस मेकर बॉक्स भी मिलता है, जिसे जरूरत पड़ने पर आप रेफ्रिजरेटर से बाहर भी निकाल सकते हैं।

    इस मीडिया रेफ्रिजरेटर के स्पेसिफिकेशन

    • कैपेसिटी - 563 लीटर
    • कलर - Bru Steel
    • विशेष सुविधा - साइलेंट ऑपरेशन
    • वारंटी - 1 साल की वारंटी

    इस मीडिया रेफ्रिजरेटर की खूबियां

    • यह एक स्मार्ट रेफ्रिजरेटर है, जिसमें Wifi इनेबल्ड होता है यानी आप रेफ्रिजरेटर को अपने स्मार्टफोन से कनेक्ट करके आसानी से मॉनिटर कर सकते हैं।
    • यह स्टील फिनिश में आता है और यह फिंगरप्रिंट रेसिस्टेंट होता है यानी इस रेफ्रिजरेटर पर आसानी से निशान नहीं लगते हैं।

    कमी 

    • अभी तक यूजर्स को इस रेफ्रिजरेटर में कोई खास कमी देखने को नहीं मिली है।
    05

क्या आपके लिए सही है साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर?

साइड बाय साइज रेफ्रिजरेटर की डिमांड तो काफी बढ़ रही है, लेकिन क्या हर किसी के लिए साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर लेना सही है? देखिए ये सवाल बेहद जरूरी है, क्योंकि इस बात में कोई शक नहीं है कि साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर एडवांस फीचर्स से लैस है और एक प्रीमियम रेफ्रिजरेटर है, जो हर कोई लेना चाहता है। लेकिन यह रेफ्रिजरेटर हर किसी के लिए एक सही विकल्प नहीं हो सकता है। आइए समझते हैं कैसे? देखिए साइड बाय साइज रेफ्रिजरेटर बड़ी फैमिली या संयुक्त परिवारों के लिए यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है, क्योंकि इसमें स्टोरेज की कोई कमी नहीं होती है। इस रेफ्रिजरेटर्स में Freezer और फ्रिज दोनों सेक्शन बराबर हिस्सों में बंटे होते हैं, जिससे फ्रोजन फूड और ताजी चीजों को बेहतर तरीके से ऑर्गनाइज किया जा सकता है। लेकिन अगर आपका परिवार केवल 1 से 2 सदस्य का है या आपकी किचन छोटी है, तो आपके लिए साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर एक अच्छा विकल्प नहीं हो सकता है। दरअसल, इसका कारण इसका बड़ा साइज है। जैसे कि हमने आपको पहले भी बताया कि Side by Side Refrigerators में दो बड़े दरवाजे होते हैं, तो अगर आपका किचन एरिया छोटा है तो पहला तो आपकी किचन में रेफ्रिजरेटर आएगा नहीं और दूसरा अगर आ भी जाता है, तो फिर रेफ्रिजरेटर का डोर खोलने बंद करने में आपको समस्या हो सकती है। वहीं इसमें काफी स्टोरेज स्पेस मिलता है और 1 से 2 सदस्य के परिवार के लिए यह काफी बड़ा हो जाएगा, जो एक अच्छा विकल्प नहीं है। इसलिए अगर आप परिवार बड़ा है, अगर आपका बजट अच्छा-खासा है और आपके किचन में काफी स्पेस है, तो साइड बाय साइड रेफ्रिजरेट आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • 70 हजार रुपये से कम में कौन-कौन से ब्रांड साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर देते हैं?
    +
    मार्केट में वैसे तो काफी ब्रांड्स हैं, जो इस रेंज में साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर्स पेश करते हैं, लेकिन एलजी, सैमसंग, हायर और गोदरेज कुछ ऐसे मशहूर मॉडल्स हैं, जिनके साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर्स काफी पसंद किए जाते हैं और वो इस रेंज में उपलब्ध भी हैं।
  • साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर के क्या फायदे हैं?
    +
    साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर के काफी फायदे हैं, जिसमें सबसे पहले तो आपको एक बड़ा स्टोरेज स्पेस मिलता है। इसके अलावा इसमें काफी एडवांस तकनीक भी मौजूद होती है।
  • साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर चुनते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
    +
    साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर को चुनते समय उसकी क्षमता, वारंटी, कूलिंग तकनीक व अन्य फीचर्स जैसी सुविधा का ध्यान रखना चाहिए।