₹30,000 से कम में कौन-सा Double Door Refrigerator रहेगा बढ़िया? जानें यहां टॉप मॉडल्स के साथ

गर्मियों की शुरुआत में घर के लिए नया फ्रिज लेने की सोच रहे हैं, लेकिन बजट है ₹30,000 के अंदर। इस प्राइस रेंज में कई बढ़िया डबल डोर Refrigerator मिलते हैं जिनमें फ्रॉस्ट फ्री कूलिंग, इन्वर्टर टेक्नोलॉजी और जरुरत के हिसाब से सही स्टोरेज क्षमता मिलती है। ये फ्रिज छोटे से मध्यम परिवारों के लिए उपयुक्त फंक्शन और कूलिंग प्रदान करते हैं।
₹30,000 से कम में जानिए कौन-सा डबल डोर रेफ्रिजरेटर है बढ़िया?
₹30,000 से कम में जानिए कौन-सा डबल डोर रेफ्रिजरेटर है बढ़िया?

अगर आपका बजट ₹30,000 या उसके अंदर है और आप बढ़िया डबल डोर फ्रिज लेना चाहते हैं, लेकिन ब्रांड को लेकर असमंज में है। तो बता दें, कि भारत में कई अच्छे विकल्प उपलब्ध हैं। इन फ्रिज मॉडल्स में आपको फ्रॉस्ट फ्री कूलिंग, इन्वर्टर टेक्नोलॉजी, बिजली की बचत, और पर्याप्त स्टोरेज क्षमता जैसे फीचर्स मिलते हैं, जो 3 से 4 लोगों वाले परिवारों के लिए उपयुक्त रहते हैं। कुछ मॉडल में इन्वर्टर कंप्रेसर होता है, जो बिजली की खपत को कम करता है और चलते समय आवाज भी कम करता है, वहीं कुछ अन्य मॉडल सामान्य फीचर्स लेकिन टिकाऊ परफॉर्मेंस देते हैं। 220 से लेकर 250 लीटर तक की क्षमता वाले ये Double Door Refrigerator रोजाना के खाने-पीने के सामान, फल, सब्जियों और ड्रिंक्स को आराम से स्टोर कर सकते हैं। बजट के हिसाब से सही फ्रिज चुनकर आप बिजली बिल, कूलिंग क्षमता, और लंबी समय तक टिकाऊ जैसे जरुरी चीजों का बेहतरीन संतुलन पा सकते हैं। 

जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।

नीचे देखें अमेजन पर उपलब्ध टॉप 5 डबल डोर फ्रिज मॉडल्स और जानें विस्तार से।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Samsung 236 L, 3 Star, Frost Free Double Door Refrigerator

    रसोई में ऐसा फ्रिज हो जो खाना ताजा रखे और बिजली की ज्यादा खपत भी न करे, तो रोजमर्रा का काम आसान हो जाता है। Samsung का यह 236 लीटर क्षमता वाला रेफ्रिजरेटर 2 से 3 लोगों के परिवार के लिए सही हो सकता है। इसमें डिजीटल इन्वर्टर कंप्रेसर दिया गया है, जो कूलिंग जरूरत के अनुसार अपनी स्पीड बदलता है। इसका सीधा फायदा यह है कि फ्रिज कम आवाज करता है और लगभग 50 प्रतिशत तक कम बिजली खर्च करता है। इसमें Coolpack दिया गया है, जो बिजली जाने पर भी फ्रीजर को 12 घंटे तक 0 डिग्री से नीचे ठंडा रखता है। इससे जमी हुई चीजें खराब नहीं होतीं। ऑल-राउंड कूलिंग सिस्टम हर कोने तक समान ठंडक पहुंचाता है, इसलिए सब्जियां और दूध जैसी चीजें ज्यादा समय तक ताजा रहती हैं। 3 स्टार रेटिंग ऊर्जा बचत का भरोसा देती है। साथ में 1 साल की पूरी वारंटी और कंप्रेसर पर 20 साल की वारंटी मिलती है, जिससे लंबे समय तक अच्छे से उपयोग किया जा सकता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Samsung {RT28C3053S8/HL}
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 63.7D x 55.5W x 154.5H सेंटीमीटर
    • कैपेसिटी - 236 लीटर
    • कॉन्फ़िगरेशन - फ्रीजर-ऑन-टॉप
    • कलर - सिल्वर
    • फूड कैपेसिटी - 183 लीटर
    • फ्रीजर कैपेसिटी - 53 ‎लीटर

    खूबियां

    • फ्रिज के अंदर किसी भी खराब महक को कम रखते हुए फ्रैश बनाए रखने के लिए डिओडराइजर
    • सारे सामान को आराम से रखने और निकालने के लिए LED लाइट्स
    • ज्यादा उपयोग में भी खाने को ताजा रखने के लिए फ्रैश रुम फीचर

    कमी

    • रेफ्रिजरेटर का स्टोरेज स्पेस कम होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    01
  • Haier 240L 2 Star Top Mount Double Door Refrigerator

    गर्मियों में यह फ्रिज तेजी से बर्फ जमानें और रोजमर्रा के काम को आसान बनाता है, जिससे सुविधा अलग ही महसूस होती है। इसकी 240 लीटर कैपेसिटी 3 से 4 लोगों के परिवार के लिए उपयुक्त रहती है। इसका Turbo Icing फीचर खासतौर पर तब काम आता है जब कम समय में ज्यादा बर्फ चाहिए। Haier कंपनी के अनुसार यह Double Door Fridge 49 मिनट में 200 प्रतिशत तेजी से बर्फ बनाता है, जिससे अचानक मेहमान आने पर भी परेशानी नहीं होती। कूल पैड बिजली जाने की स्थिति में ठंडक बनाए रखने में मदद करता है, इससे फ्रीजर में रखा सामान जल्दी खराब नहीं होता। फ्रास्ट-फ्री सिस्टम अपने आप डीफ्रॉस्ट करता है, इसलिए बर्फ जमने की दिक्कत नहीं रहती और सफाई आसान रहती है। अंदर 183L फ्रेश फूड और 57L फ्रीजर स्पेस के साथ मजबूत ग्लास शेलव्स और बड़ा वेज बॉक्स मिलता है, जिससे सामान व्यवस्थित रखना आसान होता है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Haier {HEF-252EGS-P}
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 61.5D x 54.8W x 156H सेंटीमीटर
    • कैपेसिटी - 240 लीटर
    • कॉन्फ़िगरेशन - फुल-साइज्ड फ्रीजर ऑन-टॉप
    • कलर - मून सिल्वर
    • फूड कैपेसिटी - 183 लीटर
    • फ्रीजर कैपेसिटी - 57 ‎लीटर

    खूबियां

    • फ्रिज में बैक्टीरिया को कम करते हुए साफ रखने के लिए एंटी-बैक्टीरियल गैस्केट
    • सुरक्षा, सुविधा और लुक को ध्यान में रखते हुए क्लीन बैक डिजाइन
    • बिजली जानें खुद-ब-खुद होम इन्वर्टर कनेक्ट की सुविधा

    कमी

    • रेफ्रिजरेटर में डोर लॉक ना होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • LG 242 L 3 Star Smart Inverter Double Door Refrigerator

    जब फ्रिज केवल ठंडा करने तक सीमित न रहे, बल्कि बिजली बचाने और सुविधा बढ़ाने में भी साथ दे, तब उसकी उपयोगिता बढ़ जाती है। इसमें स्मार्ट इन्वर्टर कंप्रेसर दिया गया है, जो जरूरत के अनुसार काम करता है। इससे कम बिजली खर्च होती है, आवाज और कंपन कम रहते हैं। LG के इस डबल डोर रेफ्रिजरेटर में Door Cooling+ तकनीक दी गई है, जो दरवाजे के पास रखी चीजों तक तेजी से ठंडक पहुंचाती है, जिससे दूध और दूसरे ड्रिंक्स जल्दी ठंडे होते हैं। मल्टी एयर फ्लो सिस्टम अंदर हर हिस्से में समान तापमान बनाए रखता है, ताकि खाना ज्यादा समय तक ताजा रहे। 180 लीटर फ्रेश फूड और 62 लीटर फ्रीजर स्पेस के साथ एडजस्टेबल ग्लास शेल्व और सब्जियों का बड़ा बॉक्स रोजमर्रा की जरुरतों के सामान के लिए बढ़िया स्पेस देता है। स्मार्ट डायग्नोसिस सुविधा से फ्रिज की किसी भी समस्या की फोन के जरिए जांच कराई जा सकती है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - LG {GL-l292RPZX}
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 66.9D x 58.5W x 147.5H सेंटीमीटर
    • कैपेसिटी - 242 लीटर
    • कॉन्फ़िगरेशन - डबल डोर
    • कलर - शाइनी स्टील
    • फूड कैपेसिटी - 180 लीटर
    • फ्रीजर कैपेसिटी - 62 ‎लीटर

    खूबियां

    • फल और सब्जियों को लंबे समय तक ताजा बनाए रखने के लिए MOIST ‘N’ Fresh फीचर
    • खानें की चीजों को बैक्टीरिया से बचाकर रखने के लिए डोर गैस्केट
    • गर्मियों में बर्फ जमाकर रखने के लिए 12 वाली ऑइस क्यूब ट्रे

    कमी

    • रेफ्रिजरेटर की कूलिंग क्षमता कम होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    03
  • Whirlpool 235 L Frost Free Triple-Door Refrigerator

    तीन दरवाजों वाले डिजाइन वाला यह फ्रिज स्टोरेज के साथ में बढ़िया ताजगी भी प्रदान करता है। इसकी 235 लीटर की क्षमता मीडियम साइज परिवारों की जरुरतों को आसानी से पूरा कर सकती है। इस Whirlpool Fridge का खास 3 डोर फॉर्मेट अलग-अलग स्टोरेज जोन देता है, जिससे खाने की गंध आपस में नहीं मिलती और ठंडक ज्यादा समय तक बनी रहती है। नीचे दिया गया एक्टिव फ्रैश जोन खास तौर पर फल और सब्जियों के लिए है, जहां 32 लीटर का बड़ा क्रिस्पर मिलता है। इससे सामान व्यवस्थित रहता है और बार-बार दरवाजा खोलने की जरूरत भी कम होती है। जियोलाइट टेक्नोलॉजी और मॉइस्चर रिटेंशन तकनीक नमी को संतुलित रखती हैं, जिससे फल और सब्जियां ज्यादा समय तक ताजा रहती हैं। माइक्रोब्लॉक टेक्नोलॉजी बैक्टीरिया की बढ़त को रोकने में मदद करती है, जिससे रोजमर्रा में आपको एकदम साफ खाना मिलता है। यह फ्रिज 160 से 300V के बीच स्टेबलाइजर के बिना काम कर सकता है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Whirlpool {FP 253D PROTTON ROY}
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 64D x 56W x 161H सेंटीमीटर
    • कैपेसिटी - 235 लीटर
    • कॉन्फ़िगरेशन - फ्रीजर-ऑन-टॉप
    • कलर - रेडिएंट-स्टील
    • फूड कैपेसिटी - 184 लीटर
    • फ्रीजर कैपेसिटी - 52 ‎लीटर

    खूबियां

    • फ्रिज के तापमान को जरुरत के हिसाब से सेट करने के लिए डेली जोन
    • अंदर कम बिजली खपत के साथ रोशनी के लिए एनर्जी एफिशियेंट CFL बल्ब
    • रेफ्रिजरेटर के हर कोने में सामान कूलिंग के लिए एयर बूस्टर

    कमी

    • फ्रिज की बिल्ड क्वालिटी को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    04
  • Godrej 223 L 2 Star Inverter Frost Free Double Door Refrigerator

    गोदरेज का यह का 223 लीटर क्षमता वाला फ्रास्ट-फ्री रेफ्रिजरेटर बर्फ जमने की समस्या से छुटकारा देता है, जिससे अंदर साफ-सफाई बनी रहती है। इसमें कूल बैलेंस टेक्नोलॉजी दी गई है, जो खास एयर फ्लो सिस्टम की मदद से हर हिस्से में समान और सटीक ठंडक पहुंचाती है। इससे खाना एक जैसी ठंडक में रहता है और जल्दी खराब नहीं होता। इस Godrej रेफ्रिजरेटर मॉडल में 95 प्रतिशत से अधिक फूड सरफेस डिसइंफेक्शन का दावा किया गया है। नेनो शिल्ड तकनीक बैक्टीरिया को कम करने में मदद करती है, जो रोजाना इस्तेमाल होने वाले फ्रिज के लिए महत्वपूर्ण है। 173 L फ्रेश फूड और 50 L फ्रीजर स्पेस के साथ मजबूत ग्लास शेल्फ और बड़ा वेज ट्रे सामान को व्यवस्थित रखने में सहायक हैं। 1 साल की पूरी वारंटी और 10 साल की कंप्रेसर वारंटी इसको लंबे समय तक उपयोगी बनाती है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Godrej {RF EON 244B RI ST GL}
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 63.6D x 60.7W x 141H सेंटीमीटर
    • कैपेसिटी - 223 लीटर
    • कॉन्फ़िगरेशन - डबल डोर
    • कलर - स्टील ग्लो
    • फूड कैपेसिटी - 173 लीटर
    • फ्रीजर कैपेसिटी - 50 ‎लीटर

    खूबियां

    • फल और सब्जियों का फॉर्म जैसा ताजा रखने के लिए 30 दिन फॉर्म फ्रैशनेस
    • फ्रिज के हर कोने में बढ़िया ठंड़क के लिए कूल शावर टेक्नोलॉजी
    • कम शोर और बिजली खपत के लिए एडवांस इन्वर्टर टेक्नोलॉजी

    कमी

    • फ्रिज की फंक्शनलिटी को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    05

तुलना: ₹30,000 से कम में डबल डोर फ्रिज मॉडल्स

यहां पर हमने ऊपर बताए गए Double Door Fridge मॉडल्स की फीचर्स के साथ में तालिका बनाई है जिससे आप सभी मॉडल्स की तुलनात्मक जानकारी पा सकते हैं और अपने लिए बढ़िया विकल्प चुन सकते हैं।

मॉडल

कैपेसिटी

फीचर्स

Samsung {RT28C3053S8/HL}

236 लीटर

डिजीटल इन्वर्टर कंप्रेसर, कूलपैक, ऑल-राउंड कूलिंग सिस्टम

Haier {HEF-252EGS-P}

240 लीटर

Turbo Icing फीचर, फ्रास्ट-फ्री सिस्टम, मजबूत ग्लास शेलव्स

LG {GL-l292RPZX}

242 लीटर

स्मार्ट इन्वर्टर कंप्रेसर, Door Cooling+ तकनीक,  मल्टी एयर फ्लो सिस्टम

Whirlpool {FP 253D PROTTON ROY}

235 लीटर

तीन दरवाजों वाले डिजाइन, एक्टिव फ्रैश जोन, जियोलाइट टेक्नोलॉजी और मॉइस्चर रिटेंशन तकनीक

Godrej {RF EON 244B RI ST GL}

223 लीटर

कूल बैलेंस टेक्नोलॉजी, फूड सरफेस डिसइंफेक्शन, नेनो शिल्ड तकनीक

लेख लिखते समय यहां बताए गए विकल्पों की कीमत ₹30,000 के अंदर थी। आने वाले समय में कीमत में हुआ कोई भी परिवर्तन पूरी तरह से अमेजन पर चल रहे डिस्काउंट और डील्स पर निर्भर करता है। ग्राहक किसी भी विकल्प का चुनाव करने से पहले एक बार अमेजन पर उनके दाम देख लें।

ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें हाउस ऑफ एप्पलाइंसेस का पेज।

इन्हें भी पढ़ें :-

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • ₹30,000 के अंदर कौन-सा डबल डोर फ्रिज सबसे अच्छा है?
    +
    ₹30,000 के अंदर LG और Samsung जैसे ब्रांड के रेफ्रिजरेटर स्मार्ट इन्वर्टर और फ्रॉस्ट-फ्री तकनीक के साथ में अच्छा बैलेंस देते हैं।
  • क्या इस बजट में फ्रिज मॉडल्स में फ्रॉस्ट फ्री फीचर मिलता है?
    +
    हां, अधिकतर डबल डोर मॉडल फ्रॉस्ट फ्री कूलिंग के साथ आते हैं, जिससे बर्फ जमा नहीं होती और मैन्युअल डिफ्रॉस्ट की जरूरत नहीं रहती।
  • ₹30,000 में कितनी स्टोरेज कैपेसिटी मिलेती है?
    +
    आमतौर पर आपको 220 से 280 लीटर तक की क्षमता मिल सकती है, जो छोटे से मध्यम परिवारों के लिए रोजमर्रा का उपयोग आराम से पूरा करती है।