बड़े परिवार या मॉडर्न किचन के लिए फ्रेंच डोर फ्रिज एक शानदार विकल्प साबित होते हैं क्योंकि ये स्टोरेज स्पेस, स्टाइलिश डिज़ाइन और स्मार्ट फीचर्स का बेहतरीन संतुलन प्रदान करते हैं। फ्रेंच डोर फ्रिज में आम तौर पर ऊपर फ्रीजर और नीचे फ्रिज कम्पार्टमेंट के साथ में आपको बड़े साइज का इंटीरियर मिलता है, जिससे सब्जियां, ड्रिंक्स और बड़े बर्तन आसानी से फिट हो जाते हैं। Haier, Samsung और Electroflux जैसे ब्रांड्स के बेस्ट रेटेड मॉडल्स में इन्वर्टर कंप्रेसर, मल्टीपल कूलिंग ज़ोन और स्मार्ट टेम्प्रेचर कंट्रोल जैसे फीचर मिलते हैं, जिससे बिजली की बचत होती है और खाना ज्यादा समय तक ताज़ा रहता है। कई विकल्पों में ट्विन कूलिंग, मल्टी एयर फ्लो और स्मार्ट कूलिंग मोड जैसी तकनीकें भी दी जाती हैं, जो फ्रिज के अंदर हवा का समान रुप से फैलाती हैं। इसलिए अगर आप स्टाइल और उपयोगिता दोनों चाहते हैं, तो सही French Door Fridge चुनकर आप अपने किचन अनुभव को और बेहतर बना सकते हैं।
नीचे देखें अमेजन पर उपलब्ध फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर के 5 बढ़िया विकल्प।
Electrolux 609L Inverter French Door Refrigerator
मार्डन किचन को स्टाइलिश डिजाइन के साथ में जबरदस्त कूलिंग देने के लिए यह फ्रिज बढ़िया विकल्प हो सकता है। यह 609 लीटर क्षमता वाला फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर बड़े परिवार के लिए उपयुक्त है। टेस्टलॉकऑटो तकनीक अतिरिक्त नमी को नियंत्रित कर फल और सब्जियों को लंबे समय तक ताजा रखती है। Taste SealFlex सुविधा के साथ आप अलग हिस्सों का तापमान -23 डिग्री से 7 डिग्री तक सेट कर सकते हैं, जिससे अलग-अलग खानें की चीजें सही स्थिति में सुरक्षित रहती हैं। ट्विन टेक कूलिंग सिस्टम दो अलग-अलग एयर फ्लो के जरिए स्वाद और बनावट बनाए रखता है। दरवाजे पर लगा वाटर और आइस डिस्पेंसर ठंडा पानी और बर्फ फ्रिज खोले बिना निकालने की सुविधा देता है। टेस्टगार्ड डियोडोराइज़र अंदर की दुर्गंध हटाकर फ्रिज को साफ बनाए रखता है, जबकि फ्लेक्सस्टोर शेल्फ को जरूरत के अनुसार बदलने की सुविधा देता है।
जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Electrolux {EQE6879A-B}
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 74.9D x 91.3W x 178.2H सेंटीमीटर
- कैपेसिटी - 609 लीटर
- कॉन्फ़िगरेशन - फ्रेंच डोर
- कलर - ग्लॉसी डार्क ग्रे
- फूड कैपेसिटी - 371 लीटर
- फ्रीजर कैपेसिटी - 238 लीटर
खूबियां
- खाने और ड्रिंक्स की अलग-अलग कूलिंग जरुरतों के लिए टेम्प्रेचर सेट करने की सुविधा
- गलती से दरवाजा खुले रह जाने पर नोटिफिकेशन के लिए डोर अलार्म
कमी
- फ्रिज को लेकर अभी तक किसी यूजर की कोई शिकायत नही है।
01
Haier 520L 3 Star Lumiere French Door 4-Door Refrigerator
बड़ी रसोई और बड़े परिवार की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया यह 520 लीटर का 4 दरवाजों वाला रेफ्रिजरेटर स्टाइल और सुविधा दोनों देता है। इसमें मैजिक कन्वर्टिबल ज़ोन है, जहां तापमान को -20 डिग्री से 5 डिग्री तक पर सेट किया जा सकता है। जरूरत के अनुसार इसे अतिरिक्त फ्रिज या फ्रीजर स्पेस में बदला जा सकता है। इस Haier रेफ्रिजरेटर की ट्रिपल इन्वर्टर तकनीक बिजली की बचत के साथ स्थिर कूलिंग देती है। डिजिटल डिस्प्ले पैनल से तापमान नियंत्रित करना आसान हो जाता है। डियो फ्रेश तकनीक अंदर की दुर्गंध और अशुद्धियों को कम कर भोजन को कई दिनों तक ताजा बनाए रखने में मदद करती है। 350 लीटर फ्रेश फूड स्पेस, 80 लीटर फ्रीजर और 90 लीटर कन्वर्टिबल हिस्से के साथ इसमें पर्याप्त स्टोरेज मिलता है। मजबूत कांच की शेल्फ, एंटी बैक्टीरियल गैस्केट और झुकना कम करने वाला डिजाइन रोजमर्रा के उपयोग को अधिक सुविधाजनक बनाते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Haier {HRB-600IS}
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 83D x 190W x 63.5H सेंटीमीटर
- कैपेसिटी - 520 लीटर
- कॉन्फ़िगरेशन - साइड-बाय-साइड
- कलर - ग्रे
- फूड कैपेसिटी - 350 लीटर
- फ्रीजर कैपेसिटी - 80 लीटर
खूबियां
- फ्रिज के तापमान को बाहर से ही देखने और कंट्रोल करने के लिए एक्सटर्नल डिस्पले पैनल
- फलों और सब्जियों के लिए डबल स्टोरेज स्पेस वाला डुअल फ्रेश जोन
- बोतल और कांच के बर्तनों को सुरक्षित रखने के लिए एंटी-टिपिंग डोर रैक
कमी
- रेफ्रिजरेटर को लेकर अभी तक किसी अमेजन यूजर की कोई शिकायत नही है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Samsung 550 L Convertible Frost Free French Door Refrigerator
बड़ा परिवार है और स्टाइल के साथ ज्यादा स्टोरेज चाहिए, तो यह 550 लीटर का फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर एक प्रीमियम विकल्प बन सकता है। इसका कन्वर्टिबल फीचर आपको मौसम और जरूरत के अनुसार फ्रीजर को फ्रिज में बदलने की सुविधा देता है, जिससे जगह की कमी महसूस नहीं होती। ट्विन कूलिंग प्लस तकनीक अलग-अलग कम्पार्टमेंट में तापमान और नमी को संतुलित रखती है, जिससे खाना ज्यादा समय तक ताज़ा और असली स्वाद वाला बना रहता है। इस Samsung रेफ्रिजरेटर का 364 लीटर फ्रेश फूड और 186 लीटर फ्रीजर स्पेस बड़े परिवार की जरूरतें आराम से पूरा कर देता है। डिजिटल इन्वर्टर कंप्रेसर बिजली की बचत करता है और कम शोर में काम करता है, जिस पर 20 साल की वारंटी मिलती है। पावर कूल और पावर फ्रीज जैसे विकल्प तेज ठंडक देते हैं, जबकि फिंगरप्रिंट रेसिस्टेंट फिनिश इसे साफ और आकर्षक बनाए रखती है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Samsung {RF57A5032S9/TL}
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 76.5D x 81.7W x 177.6H सेंटीमीटर
- कैपेसिटी - 550 लीटर
- कॉन्फ़िगरेशन - फ्रेंच डोर
- कलर - रिफाइन्ड INOX
- फूड कैपेसिटी - 364 लीटर
- फ्रीजर कैपेसिटी - 186 लीटर
खूबियां
- डिजीटल इन्वर्टर कंप्रेसर के साथ में 50% तक कम बिजली खपत
- किचन के इंटीरियर को नया लुक देने वाला बिल्ट-इन मार्डन डिजाइन
- कम बिजली खपत के साथ में फ्रिज के हर कोने में रोशनी देने वाली LED लाइटिंग
कमी
- डिलीवरी के समय प्रोडक्ट थोडा डैमेज होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
03
Electrolux 541L Inverter French Door 4 Door Refrigerator
चार दरवाजों वाला यह बड़ा रेफ्रिजरेटर सिर्फ स्टोरेज नहीं देता, बल्कि खाने की ताजगी को लंबे समय तक बनाकर रखता है। इसकी 541 लीटर क्षमता बड़े परिवारों के लिए उपयुक्त रहती है, जिसमें नीचे फ्रीजर की सुविधा दी गई है ताकि सामान को आसानी से निकाल सकें। टेस्टलॉक प्लस तकनीक अतिरिक्त नमी को कंट्रोल करती है, जिससे फल और सब्जियां लगभग एक सप्ताह तक ताजी बनी रहती हैं। ईवनटेम्प फंक्शन हर शेल्फ पर समान ठंडक बनाए रखता है, ताकि स्वाद और बनावट सुरक्षित रहे। NutriFresh इन्वर्टर कंप्रेसर ऊर्जा की बचत करते हुए स्थिर तापमान देता है, जिससे बिजली की खपत कम होती है। FlexStor डिजाइन के कारण आप डोर बिन और शेल्फ अपनी जरूरत के अनुसार सेट कर सकते हैं। टेस्टगार्ड डियोडराइजर अंदर की बदबू को कम रखता है। क्विक फ्रीज सुविधा एक बटन दबाते ही तेजी से बर्फ जमाती है, जबकि ट्विस्ट एंड सर्व आइस मेकर ठंड़े पानी के लिए तुरंत बर्फ उपलब्ध कराता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Electrolux {EQE6000A-B}
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 78.1D x 89.6W x 172.5H सेंटीमीटर
- कैपेसिटी - 541 लीटर
- कॉन्फ़िगरेशन - फ्रेंच डोर
- कलर - मेट डार्क ग्रे
- फूड कैपेसिटी - 398 लीटर
- फ्रीजर कैपेसिटी - 143 लीटर
खूबियां
- फ्रिज के हर कोने में एक समान कूलिंग के लिए मल्टी फ्लो के साथ ऑप्टिमल कूलिंग
- खानें की चीजों को हफ्ते भर तक ताजा रखने के लिए टेस्टलॉक टेक्नोलॉजी
- ब्रांड की तरफ से फ्रिज पर 1 साल और कंप्रेसर पर 10 साल की वारंटी
कमी
- फ्रिज चलते समय थोडी आवाज करने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
04
Samsung 650 L French Door Refrigerator
650 लीटर की क्षमता के साथ यह चार दरवाजों वाला रेफ्रिजरेटर कन्वर्टिबल डिजाइन के साथ आता है जो आपको स्टोरेज को अपनी जरूरत के अनुसार बदलने की सुविधा देता है। चाहें तो फ्रीजर को फ्रिज में बदलकर अतिरिक्त जगह पा सकते हैं। ट्रिपल कूलिंग सिस्टम अलग-अलग हिस्सों में समान कूलिंग तापमान बनाए रखता है, जिससे गंध आपस में नहीं मिलती और भोजन लंबे समय तक ताजा रहता है। मेटल कूलिंग प्लेट दरवाजा बार-बार खुलने पर भी ठंडक बनाए रखने में मदद करती है। इनबिल्ट बेवरेज सेंटर और ड्यूल ऑटो आइस मेकर ठंडा पानी, क्यूब और नगेट आइस तुरंत उपलब्ध कराते हैं। डिजिटल इन्वर्टर तकनीक कम बिजली खर्च के साथ बिना शोर किए काम करता है। नो फ्रॉस्ट फीचर फ्रिज के अंदर बर्फ की परत जमने से रोकता है, जबकि पावर कूल और पावर फ्रीज तेज ठंडक देते हैं। स्मार्ट कनेक्टिविटी और कम बिजली खपत सुविधा इसे मार्डन रसोई के लिए उपयोगी बनाती है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Samsung {RF65DB90BD12TL}
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 73.1D x 91.2W x 185.3H सेंटीमीटर
- कैपेसिटी - 650 लीटर
- कॉन्फ़िगरेशन - फ्रेंच डोर
- कलर - सफेद
- फूड कैपेसिटी - 400 लीटर
- फ्रीजर कैपेसिटी - 250 लीटर
खूबियां
- ठंड़ा पानी तुरंत पाने के लिए फ्रिज के अंदर बिल्ट-इन वॉटर डिस्पेंसर
- फ्रिज के अंदर बराबर तापमान बनाकर रखने के लिए ट्रिपल कूलिंग सिस्टम
- स्मार्ट थिंग्स ऐप की मदद से फ्रिज फोन से कंट्रोल करने की सुविधा
कमी
- प्रोडक्ट को लेकर अभी तक किसी अमेजन यूजर की कोई शिकायत नही है।
05
तुलना: बेस्ट रेटेड फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर मॉडल्स
यहां पर हमने ऊपर बताए गए French Door रेफ्रिजरेटर मॉडल्स की फीचर्स के साथ में तालिका बनाई है जिससे आप सभी मॉडल्स की तुलनात्मक जानकारी पा सकते हैं और अपने लिए बढ़िया विकल्प चुन सकते हैं।
ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें हाउस ऑफ एप्पलाइंसेस का पेज।
इन्हें भी पढ़ें :-
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।