बिजली बिल घटाने वाले ये हैं 5 Star Refrigerator वो भी ₹20,000 से सस्ते

20,000 रुपये से कम में मिलने वाले 5 Star Fridge की जानकारी यहां पाएं। ये कम बिजली खर्च, शानदार डिजाइन और अच्छे फीचर्स के साथ बजट में रहकर बेहतर परफॉर्मेंस और लंबी बचत देते हैं।
20,000 रुपये से कम में मिलने वाले 5 स्टार रेफ्रिजरेटर  (1)
20,000 रुपये से कम में मिलने वाले 5 स्टार रेफ्रिजरेटर (1)

आज हर घर के लिए रेफ्रिजरेटर एक जरूरत बन चुका है। ऐसे में अगर आप कम बजट में ज्यादा एनर्जी सेविंग वाला फ्रिज ढूंढ रहे हैं, तो 5 स्टार रेटिंग वाले रेफ्रिजरेटर सबसे अच्छा विकल्प हो सकते हैं। ये फ्रिज कम बिजली खपत करते हैं, जिससे लंबे समय तक आपके बिजली बिल में काफी कमी देखनी को मिल सकती है। अमेजन पर ऑनलाइन कई भरोसेमंद ब्रांड अफोर्डेबल 5 स्टार रेफ्रिजरेटर दे रहे हैं, जिनकी कीमत 20,000 रुपये से कम है। इनमें से 5 बेहतरीन रेफ्रिजरेटर ब्रांड LG, IFB, Samsung, Haier और Whirlpool के किफायती मॉडल को यहां लेख में लिस्ट किया है। ये छोटे और मध्यम परिवारों के लिए बिल्कुल सही हैं और इनमें स्टाइलिश डिजाइन, अच्छी स्टोरेज क्षमता और आधुनिक फीचर्स भी मिलते हैं। साथ ही फलों और सब्जियों को लंबे समय तक तजा रखने का काम करते हैं। 

आइए 5 स्टार रेटिंग वाले रेफ्रिजरेटर के 5 बेहतरीन विकल्प देखें - 

Disclaimer:- जब यह लेख लिखा गया है, तब सभी रेफ्रिजरेटर की कीमत ₹20,000 से कम थी। लेकिन हां, समय के साथ कीमत कम-ज्यादा हो सकती है, जिसमें हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं है। वास्तविक समय में कीमत जानने के लिए Amazon की वेबसाइट जरूर देखें। 

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Haier 190L 5 Star Direct Cool Single Door Refrigerator |

    इस 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाले हायर फ्रिज में इन्वर्टर तकनीक वाला कंप्रेसर दिया गया है, जो जरूरत के हिसाब से कूलिंग को एडजस्ट करता है। इससे बिजली की बचत होती है, आवाज कम आती है और कंप्रेसर ज्यादा समय तक चलता है। कंपनी इस कंप्रेसर पर 10 साल की वारंटी देती है, जिससे यह एक भरोसेमंद विकल्प बन जाता है। इसमें स्टेबलाइजर-फ्री ऑपरेशन दिया गया है, जो सामान्य वोल्टेज के उतार-चढ़ाव होने पर भी सुरक्षित तरीके से काम करता है। साथ ही इसमें ऑटो कनेक्ट टू होम इन्वर्टर फीचर है, जिससे बिजली जाने पर फ्रिज को घर के इन्वर्टर से चलाया जा सकता है और कूलिंग जारी रहती है। यह Haier Refrigerator सिंगल डोर मॉडल 190 लीटर क्षमता के साथ आता है, जिसमें 176 लीटर फ्रेश फूड स्पेस और 14 लीटर फ्रीजर दिया गया है। स्टोरेज के लिए इसमें 3 टफन्ड ग्लास शेल्फ दिए गए हैं, जिन पर भारी बर्तन सुरक्षित रखे जा सकते हैं। इसमें बड़ा वेजिटेबल बॉक्स, एग ट्रे और बड़ी बोतलों के लिए अलग बॉटल गार्ड दिया गया है। वहीं अंदर एलईडी लाइट दी गई है, जिससे फ्रिज के अंदर की चीजें साफ दिखाई देती हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 62.8D x 53W x 131.3H सेंटीमीटर
    • ब्रांड - Haier 
    • क्षमता - 190 लीटर
    • कॉन्फ़िगरेशन - फ्रीजर ऑन टॉप 
    • डिफ्रॉस्ट सिस्टम प्रकार - मैन्युअल 
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट

    खूबियां 

    • फास्ट आइस मेकिंग फीचर की मदद से सिर्फ 60 मिनट में बर्फ तैयार हो जाती है।
    • डायरेक्ट कूल टेक्नोलॉजी होने से कम बिजली में तेज और भरोसेमंद कूलिंग मिलती है। 
    • ईज़ी क्लीन बैक फीचर से पीछे की सफाई आसान हो जाती है।

    कमी 

    • कुछ अमेजन ग्राहकों ने बताया कि यह कूलिंग नहीं देता है। 
    01
  • LG 185 L, 5 Star, Direct-Cool Single Door Refrigerator

    यह एलजी सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर छोटे परिवार, कपल्स या बैचलर्स के लिए एक बढ़िया विकल्प है। इसकी 185 लीटर क्षमता में 169 लीटर फ्रिज स्पेस और 16 लीटर फ्रीजर दिया गया है, जिससे रोज़मर्रा की जरूरत का सामान आसानी से रख सकते हैं। इसमें डायरेक्ट कूलिंग टेक्नोलॉजी दी गई है, जो कम बिजली में अच्छी ठंडक देती है। इसकी 5 स्टार एनर्जी रेटिंग की वजह से यह साल में लगभग 131 यूनिट बिजली ही खर्च करता है, जिससे बिजली बिल काफी हद तक कम आता है। इस LG Refrigerator 5 Star में स्मार्ट इन्वर्टर कंप्रेसर दिया गया है, जो जरूरत के हिसाब से कूलिंग को अपने आप एडजस्ट करता है। इससे बिजली की बचत होती है, कम आवाज आती है और फ्रिज ज्यादा समय तक टिकाऊ रहता है। यह 90V से 310V तक वोल्टेज पर बिना स्टेबलाइजर के भी काम कर सकता है। इसमें स्मार्ट कनेक्ट और सोलर कनेक्ट फीचर भी है, जिससे बिजली जाने पर आप इसे घर के इन्वर्टर से भी चला सकते हैं। फ्रेशनेस के लिए इसमें मॉइस्ट ‘एन’ फ्रेश टेक्नोलॉजी दी गई है, जो फल और सब्जियों में सही नमी बनाए रखती है, जिससे वे लंबे समय तक ताज़ा रहते हैं। इसमें फास्ट आइस मेकिंग फीचर भी है, जिससे बर्फ जल्दी बनती है। स्टोरेज के लिए इसमें टफन्ड ग्लास शेल्फ, एग ट्रे, चिलर ट्रे, बड़ी वेजिटेबल बॉक्स और 2 लीटर की बोतलों के लिए अलग स्पेस दिया गया है। इसके नीचे बेस स्टैंड के साथ ड्रॉअर मिलता है, जिसमें आलू, प्याज जैसी चीजें रख सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 65D x 53.4W x 127.7H सेंटीमीटर
    • ब्रांड - LG 
    • क्षमता - 185 लीटर
    • कॉन्फ़िगरेशन - फ्रीजर ऊपर की ओर
    • डिफ्रॉस्ट सिस्टम प्रकार - मैन्युअल 
    • वोल्टेज - 220 वोल्ट

    खूबियां 

    • इसका बाहरी हिस्सा मेटल बॉडी से बना है, जो मजबूत और स्टाइलिश है।
    • इसमें डोर लॉक दिया गया है, जो बच्चों के लिए सुरक्षित रहता है। 
    • इसमें एंटी रैट बाइट स्लीव है, जो तारों को चूहों से सुरक्षित रखती है। 

    कमी 

    • कुछ अमेजन ग्राहकों ने बताया कि यह चलने पर अधिक शोर करता है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • IFB 197L 5 Star Direct Cool Single Door Refrigerator

    आईएफबी ब्रांड का यह 197 लीटर क्षमता वाला फ्रिज रोज़मर्रा की जरूरतों के लिए पर्याप्त स्टोरेज देता है। इसमें बड़ा क्वाड्रा वेजिटेबल क्रिस्पर दिया गया है, जिसमें ह्यूमिडिटी कंट्रोलर है। इससे सब्जियां और फल लंबे समय तक ताज़ा रहते हैं। इसमें टफन्ड ग्लास शेल्फ, एडजस्टेबल शेल्फ, एग ट्रे, बड़ा बोतल स्टैंड और ट्रांसपेरेंट फ्रीजर डोर दिया गया है। XL बॉटल बिन में 2.25 लीटर की तीन बड़ी बोतलें आसानी से रखी जा सकती हैं। फास्ट आइस फीचर की मदद से धातु से बनी आइस ट्रे में 60 मिनट से भी कम समय में बर्फ तैयार हो जाती है। यह IFB Single Door Fridge डायरेक्ट कूल तकनीक के साथ आता है, जो कम बिजली में तेज और भरोसेमंद कूलिंग देती है। वहीं 5 स्टार एनर्जी रेटिंग की वजह से यह साल में लगभग 126 यूनिट बिजली ही खर्च करता है। इसमें एडवांस्ड इन्वर्टर कंप्रेसर दिया गया है, जो जरूरत के हिसाब से कूलिंग को अपने आप एडजस्ट करता है। इससे बिजली की बचत होती है, आवाज कम आती है और कंप्रेसर ज्यादा समय तक चलता है। बिजली जाने की स्थिति में भी यह फ्रिज 10 घंटे तक कूलिंग बनाए रख सकता है, जिससे अंदर रखा सामान लंबे समय तक ताज़ा रहता है। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 66.5D x 53.9W x 127.8H सेंटीमीटर
    • ब्रांड - IFB 
    • क्षमता - 197 लीटर
    • कॉन्फ़िगरेशन - सिंगल 
    • डिफ्रॉस्ट सिस्टम प्रकार - मैन्युअल 
    • वोल्टेज - 220 वोल्ट

    खूबियां 

    • इसमें स्टेबलाइज़र-फ्री ऑपरेशन है, जो वोल्टेज फ्लक्चुएशन में भी सुरक्षित तरीके से काम करता है। 
    • ऑटो कनेक्ट टू होम इन्वर्टर फीचर होने से इसे सीधे घर के इन्वर्टर से चलाया जा सकता है।
    • हाइजीन और सुरक्षा के लिए इसमें एंटी-बैक्टीरियल गैस्केट है, जो अंदर बैक्टीरिया बनने से रोकता है।

    कमी 

    • कुछ अमेजन ग्राहकों ने बताया कि इसमें दरवाजा खुला होने पर अलार्म उपलब्ध नहीं है।
    03
  • Samsung 215 L, 5 Star Direct-Cool Single Door Refrigerator (

    सैमसंग का यह 5 स्टार सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर छोटे और मध्यम परिवारों के लिए अच्छा और बढ़िया विकल्प है, जो बिजली के बिल को कम करने में मदद करता है। इसकी कुल क्षमता 215 लीटर है, जिसमें 197 लीटर फ्रेश फूड स्पेस और 18 लीटर फ्रीजर दिया गया है। इस Samsung Fridge में डिजिटल इन्वर्टर कंप्रेसर दिया गया है, जो जरूरत के हिसाब से कूलिंग को अपने आप एडजस्ट करता है। इससे बिजली की खपत कम होती है, आवाज कम आती है और कंप्रेसर ज्यादा समय तक टिकता है। कंपनी इस कंप्रेसर पर 20 साल की वारंटी देती है। साथ ही इसमें डिजी टच कूल 5-इन-1 फीचर भी है, जिसमें डिजिटल टेम्परेचर कंट्रोल, ऑटो एक्सप्रेस कूलिंग, पावर कूल, इको मोड और ई-डीफ्रॉस्ट जैसे विकल्प मिलते हैं, जिससे आप अपनी जरूरत के हिसाब से कूलिंग सेट कर सकते हैं। यह स्टेबलाइजर-फ्री ऑपरेशन (100V–300V) सपोर्ट करता है, यानी वोल्टेज के उतार-चढ़ाव में भी सुरक्षित चलता है। इसमें पावर कूल और फ्रेश रूम फीचर दिए गए हैं, जिससे खाना लंबे समय तक ताज़ा रहता है और ठंडक जल्दी मिलती है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 71.6D x 57.8W x 144.5H सेंटीमीटर
    • ब्रांड - Samsung 
    • क्षमता - 215 लीटर
    • कॉन्फ़िगरेशन - फ्रीजर ऑन टॉप 
    • डिफ्रॉस्ट सिस्टम प्रकार - मैन्युअल 
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट

    खूबियां 

    • इसमें डायरेक्ट कूलिंग टेक्नोलॉजी मिलती है, जो कम बिजली में अच्छी और तेज कूलिंग देती है। 
    • इसमें स्मार्ट कनेक्ट इन्वर्टर फीचर है, जिससे बिजली कटने होने पर इस फ्रिज को घर के इन्वर्टर से चलाया जा सकता है। 
    • इसमें एलईडी लाइट मौजूद हैं। 

    कमी 

    • कुछ अमेजन ग्राहकों ने बताया यह अच्छे से कूलिंग नहीं कर रहा है। 



    04
  • Whirlpool 184 L 5 Star Direct-Cool Single Door Refrigerator

    यह व्हर्लपूल सिंगल डोर फ्रिज 184 लीटर की क्षमता के साथ छोटे परिवार, कपल और बैचलर्स के लिए एक किफायती और भरोसेमंद विकल्प है। इसमें 12 घंटे तक कूलिंग रिटेंशन फीचर दिया गया है, जिससे बिजली जाने पर भी अंदर का सामान लंबे समय तक ठंडा रहता है। ऑटो कनेक्ट टू होम इन्वर्टर फीचर की मदद से बिजली कटने पर फ्रिज खुद ही घर के इन्वर्टर से जुड़कर काम करना शुरू कर देता है। इसमें इंसुलेटेड कैपिलरी तकनीक दी गई है, जो कूलिंग को तेज और कंप्रेसर को ज्यादा एफिशिएंट बनाती है। इसमें लगभग 169 लीटर फ्रेश फूड स्पेस और 14 लीटर फ्रीजर की क्षमता मिलती है, जिसमें आप आराम से घर का सामान रख सकते हैं। इसमें डायरेक्ट कूल टेक्नोलॉजी मिलती है, जो कम बिजली में तेज और बढ़िया कूलिंग देती है। इसकी 5 स्टार एनर्जी रेटिंग साल में लगभग 132 यूनिट बिजली खर्च करती है, जिससे बिजली का बिल कम रहता है। इस Whirlpool Fridge में इंटेलीसेंस इन्वर्टर टेक्नोलॉजी दी गई है, जो अंदर रखे सामान के हिसाब से कूलिंग को अपने आप एडजस्ट करती है। यह कंप्रेसर कम वोल्टेज यानी 95V से 300V तक पर भी काम कर सकता है, इसलिए अलग से स्टेबलाइज़र की जरूरत नहीं पड़ती है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल गैस्केट मौजूद है, जो बैक्टीरिया और फंगस बनने से रोकता है और अंदर की हवा को साफ रखता है। 


    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 66.5D x 59.5W x 137H सेंटीमीटर 
    • ब्रांड - Whirlpool 
    • क्षमता - 184 लीटर
    • कॉन्फ़िगरेशन - सिंगल डोर
    • डिफ्रॉस्ट सिस्टम प्रकार - मैन्युअल 
    • वोल्टेज - 220 वोल्ट

    खूबियां 

    • स्टोरेज के लिए इसमें टफन्ड ग्लास शेल्फ मिलते हैं, जो मजबूत और टिकाऊ हैं। 
    • इसमें हनीकॉम्ब मॉइस्चर लॉक-इन टेक्नोलॉजी है, जो सब्जियों में सही नमी बनाए रख, इन्हें लंबे समय तक ताज़ा रखती है। 
    • इसमें ईज़ी मैनुअल डिफ्रॉस्टिंग सिस्टम है, जिससे फ्रिज के अंदर जमी हुई बर्फ को साफ करना आसान हो जाता है।

    कमी 

    • कुछ अमेजन ग्राहकों ने बताया कि थर्मोस्टेट काम नहीं कर रहा है।


    अधिक जानकारी के लिए आप जागरण च्वॉइस पेज पर विजिट कर सकते हैं। 


    05

₹20,000 से कम कीमत वाले 5 स्टार रेफ्रिजरेटर की संक्षिप्त जानकारी 

नीचे आप 5 बेहतरीन और बजट-फ्रेंडली 5 स्टार रेफ्रिजरेटर के मुख्य बिंदुओं के बारे में जानेंगे, जो कम कीमत में बेहतर परफॉर्मेंस और बिजली की बचत दोनों देते हैं। 

रेफ्रिजरेटर मॉडल

क्षमता

एनर्जी रेटिंग

कंप्रेसर

खास फीचर्स

Haier 190L 5 Star

190 लीटर

5 स्टार

इन्वर्टर कंप्रेसर

फास्ट आइस, ऑटो इन्वर्टर कनेक्ट, 3 ग्लास शेल्फ, बड़ा वेज बॉक्स

LG 185L 5 Star

185 लीटर

5 स्टार

स्मार्ट इन्वर्टर कंप्रेसर

स्मार्ट कनेक्ट, मॉइस्ट ‘एन’ फ्रेश, बेस ड्रॉअर, फास्ट आइस

IFB 197L 5 Star

197 लीटर

5 स्टार

एडवांस्ड इन्वर्टर कंप्रेसर

10 घंटे कूलिंग रिटेंशन, फास्ट आइस, बड़ा वेज क्रिस्पर, ह्यूमिडिटी कंट्रोल

Samsung 215L 5 Star

215 लीटर

5 स्टार

डिजिटल इन्वर्टर कंप्रेसर

डिजी टच कूल, पावर कूल, स्मार्ट इन्वर्टर कनेक्ट, बेस ड्रॉअर

Whirlpool 184L 5 Star

184 लीटर

5 स्टार

इंटेलीसेंस इन्वर्टर

12 घंटे कूलिंग रिटेंशन, हनीकॉम्ब क्रिस्पर, जंबो बॉटल स्टोरेज


इसी तरह घरेलू उपकरण की जानकारी आप हाउस ऑफ एप्लाइंसेस कैटेगरी पर देख सकते हैं। 

इन्हें भी पढ़ें 

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • 5 स्टार रेफ्रिजरेटर क्या होता है?
    +
    5 स्टार रेफ्रिजरेटर वह होता है जो कम बिजली खपत करता है और ज्यादा एनर्जी एफिशिएंट होता है। इसकी स्टार रेटिंग जितनी ज्यादा होती है, बिजली की बचत उतनी ही ज्यादा होती है।
  • क्या 20,000 रुपये से कम में अच्छा 5 स्टार फ्रिज मिल सकता है?
    +
    हां, आजकल कई भरोसेमंद ब्रांड जैसे LG, Samsung, Haier, Whirlpool और IFB 20,000 रुपये से कम में 5 स्टार सिंगल डोर फ्रिज देते हैं, जो छोटे परिवारों के लिए अच्छे हो सकते हैं।
  • 5 स्टार फ्रिज से कितनी बिजली की बचत होती है?
    +
    5 स्टार फ्रिज सामान्य 2 या 3 स्टार फ्रिज की तुलना में काफी कम बिजली खर्च करता है। इन 5 Star Rating Fridge से हर महीने बिजली बिल कम आता है और लंबे समय में अच्छी बचत होती है।