क्या आप भी 2026 की गर्मियों के शुरू होने से पहले एक अच्छे ब्रांड का एसी तलाश कर रहे हैं, तो यहां हम आपके लिए बेस्ट रेटेड एयर कंडीशनर के बारे में बताएंगे, जिनमें Blue Star, Daikin, Cruise, LG और Hitachi ब्रांड्स शामिल है। 1.5 टन और 2 टन की क्षमता के साथ आने वाले ये स्प्लिट एसी छोटे से लेकर बड़े कमरों के लिए बढ़िया हो सकते हैं। गर्मियों में बिजली की बचत करने के लिए इन एसी में 3 और 5 स्टार की एनर्जी रेटिंग मिलती है। इन Air Conditioner में स्मार्ट फीचर्स के लिए वाई-फाई/ऐप कंट्रोल, वॉइस असिस्टेंट और तेज कूलिंग की सुविधा है, जिस वजह से ये काफी लोकप्रियय मॉडल्स है, जो 2026 की गर्मियों में आपको बेहतरीन अनुभव प्रदान करेंगे।
यहां आपको बेस्ट रेटेड एयर एयर कंडीशनर के 5 प्रमुख विकल्प मिलेंगे।
जगरण स्मार्ट-चॉइस के जरिए आपको कई कैटेगरी के बारे में जानकारी मिलेगी।
Haier 1.5 Ton 4 Star AI Climate Control Smart Split AC
हायर ब्रांड का यह एसी रिएबल स्पीड कंप्रेसर के साथ आता है, जो हीट लोड के आधार पर पावर को एडजस्ट करता है, जिससे बेहतर परफॉर्मेंस मिलती है। इस स्प्लिट एसी में 1.5 टन की क्षमता है, जिस वजह से यह मध्यम आकार वाले कमरों के लिए उपयुक्त हो सकता है। साथ ही यह 60 डिग्री सेल्सियस के तापमान में भी बेहतरीन ठंडक प्रदान करता है। 7 इन 1 कन्वर्टिबल मोड्स के साथ आने वाले इस एयर कंडीशनर को आप अपनी सुविधा के अनुसार उपयोग कर सकते हैं। इस स्प्लिट एसी की कॉपर कंडेंसर कॉइल 100% कॉपर से बनाई गई है, जो बेहतर कूलिंग, टिकाऊपन और लंबी लाइफ प्रदान करता है। यह स्मार्ट एसी वाईफाई तकनीक के साथ आता है, जिसे स्मार्टफोन के साथ कनेक्ट करके कहीं से भी कंट्रोल किया जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - HSU18K-PYAIR4BN-INV
- ब्रांड - Haier
- क्षमता - 1.5 टन
- कूलिंग पावर - 16380 ब्रिटिश थर्मल यूनिट
- वार्षिक ऊर्जा खपत - 1555 किलोवाट
- वोल्टेज - 50 वोल्ट
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 22.3 x 91.6 x 31 सेंटीमीटर
- आइटम का वजन - 32 किलोग्राम
खासियत
- 4 स्टार की एनर्जी रेटिंग वाला यह एसी कम बिजली की खपत कर सकता है।
- यह 1.5 टन एसी चारों तरफ समान ठंडक करता है, जिस वजह से गर्मियों में बेहतरीन अनुभव मिलता है।
कमी
- अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने इस एसी में अधिक शोर की समस्या बताई है।
01
Blue Star 2 Ton 3 Star, Inverter Split AC
5 इन 1 कन्वर्टिबल मोड्स के सात आने वाले इस ब्लू स्टार को एसी को आप अलग-अलग क्षमताओं पर चला सकते हैं। यह एयर कंडीशनर 2 टन की क्षमता के साथ आता है, जो 151 से लेकर 200 वर्ग फुट तक के कमरों के लिए उपयुक्त हो सकता है। साथ ही इसमें बिजली की कम खपत के लिए 3 स्टार की एनर्जी रेटिंग मिलती है। इस Blue Star एयर कंडीशनर में धूल फ़िल्टर है, जो हवा मौजूद धूल,पालतू जानवरों के बाल और अन्य कणों को हवा में आने से रोकती है, जिस वजह से साफ हवा मिलती है। यह 1.5 टन एसी वोल्टेज के उतार-चढ़ाव को झेल सकता है, जिस वजह से यह स्टेबलाइजर के बिना काम करने में सक्षम है। इस एयर कंडीशनर में सेल्फ डायग्नोसिस का स्मार्ट फीचर है, जो एसी में खराबी आने पर उसके सेंसर और माइक्रो कंप्यूटर के जरिए ऑटोमेटिक समस्या का पता लगाती है। इस एसी ब्रांड में ऑटो डीफ्रॉस्ट की सुविधा है, जो सर्दी या ठंड में चलने वाले हीट पंप के कॉइल पर जमी बर्फ को ऑटोमेटिक पिघलाता है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - Blue Star
- मॉडल - IE324YNU
- क्षमता - 2 टन
- खास फीचर्स - धूल फिल्टर
- कूलिंग पावर - 23406 ब्रिटिश थर्मल यूनिट
- शोर स्तर - 38db
- आइटम का वजन - 46 किलो 500 ग्राम
- वार्षिक ऊर्जा खपत - प्रति वर्ष 1261.37 किलोवाट घंटे
- वोल्टेज - 230 वोल्ट
- वाट क्षमता - 2025 वाट
खासियत
- इस ब्लू स्टार एसी की कंडेंसर कॉइल, इवेपोरेटर कॉइल और कनेक्टिंग ट्यूब 100% कॉपर से बना हैं, जिससे बेहतर कूलिंग परफॉर्मेंस और बेहतर टिकाऊपन की सुविधा मिलती है।
- इस एयर कंडीशनर का इको मोड आपको आरामदायक कूलिंग अनुभव प्रदान करते हुए बिजली के बिलों में बचत करने में मदद करता है।
- इस 1.5 टन एसी में इन्वर्टर कंप्रेसर तकनीक है जो कमरे के तापमान के अनुसार अपनी स्पीड को कम या ज्यादा करती है।
कमी
- अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने इस एसी के प्रदर्शन में कमी बताई है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Daikin 1.5 Ton 3 Star Inverter Split AC
अगर आप भी गर्मियों के लिए एक अच्छे ब्रांड का एयर कंडीशनर लेना चाहते हैं, तो डाइकिन ब्रांड का चयन करना बेहतर विकल्प हो सकता है। इस स्प्लिट एसी में इन्वर्टर स्विंग कंप्रेसर और हेप्टा सेंसर तकनीक है, जो हवा को साफ करने में मदद करता है। 1.5 टन की क्षमता वाला यह Daikin एयर कंडीशनर PM 2.5 फिल्टर के साथ आता है , जो कमरे की अंदर हवा को साफ और शुद्ध बनाता है। इस इन्वर्टर Split AC में ट्रिपल डिस्प्ले है,जो पावर खपत प्रतिक्षत, सेट या फिर रूम टेम्परेचर और ऑटो एरर कोड जैसी जानकारी डिस्प्ले पर दिखती है। इस 1.5 टन एसी का कंडेंसर कॉपर मटेरियल का है, जिस पर खास कोटिंग की हुई मिलती है, इस कोटिंग की वजह से एसी यूनिट को लो मेंटनेंस और टिकाऊ रहती है। इस एयर कंडीशनर में ड्यू क्लीन तकनीक है, जो इनडोर यूनिक के इवेपोरेटर कॉइल पर जमी धूल, बैक्टीरिया और गंदगी को पानी के जरिए साफ करता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - MTKL50U
- ब्रांड -Daikin
- कूलिंग पावर - 17100
- क्षमता - 1.5 टन
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 22.9D x 88.5W x 29.8H सेंटीमीटर
- आइटम का वजन - 30 किलोग्राम
- वोल्टेज - 230 वोल्ट
खासियत
- इस एसी में 3D एयरफ्लो तकनीक है, जो कमरे के हर कोने में समान कूलिंग करता है।
- यह एयर कंडीशनर वोल्टेज के उतार-चढ़ाव को झेल सकता है, जिसकी वजह से इसमें स्टेबलाइजर लगा हुआ है।
- 43db के शोर पर संचालित होने वाला यह एयर कंडीशनर 43 डिग्री सेल्सियस के तापमान में बेहतरीन कूलिंग करता है।
कमी
- अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने इस एयर कंडीशनर में इंस्टॉलेशन की समस्या बताई है।
03
Cruise 2 Ton 3 Star Inverter Split AC
क्रूज ब्रांड का यह एयर कंडीशनर 2 टन की क्षमता के साथ आता है, जिस वजह से यह बड़े कमरों के लिए बढ़िया माना जा सकता है। साथ ही इसमें 2 वे ऑटो एयर स्विंग तकनीक है, जो ऊपर और नीचे दोनों तरफ समान ठंडक करता है। यह स्प्लिट एसी Inverter कंप्रेसर के साथ आता है, जो कूलिंग की आवश्यकता के आधार पर पावर को एडजस्ट करता है। गर्मियों के लिए यह एयर कंडीशनर बढ़िया हो सकता है क्योंकि इसमें स्मार्ट डायग्नोसिस सिस्टम तकनीक है, जो एसी में होने वाली समस्या का ऑटोमेटिक रूप से पहले ही पता लगा लेती है। 4 इन 1 कन्वर्टिबल Modes के साथ आने वाले इस Cruise 1.5 टन एसी के मोड को आप अपनी आवश्यकता के हिसाब से चुन सकते हैं। इस एसी में PM 2.5 फिल्टर तकनीक है, जो हवा में मौजूद धूल, एलर्जी और अन्य कणों को पकड़कर साफ हवा प्रदान करती है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - Cruise
- मॉडल - CWCVBM-VQ1W243
- क्षमता - 2 टन
- वार्षिक ऊर्जा खपत - 1209.98 वाट
- वोल्टेज - 230 वोल्ट
- वाट क्षमता - 6100 वाट
- कूलिंग पावर - 6.1 किलोवाट
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 23D x 100W x 29.5H सेंटीमीटर
खासियत
- इसमें मैजिक एलईडी डिस्प्ले है, जो केवल तभी दिखाई देती है, जब एसी चालू होता है।
- इस 1.5 टन एसी में 4 फैन स्पीड है, जिसमें लो, मीडियम, हाई और ऑटो/टर्बो शामिल है।
- यह मॉडल R32 रेफ्रिजरेंट के साथ आता है, जो कम ग्लोबल वार्मिंग क्षमता के साथ बिजली की खपत को कम करता है।
कमी
- अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने इस स्प्लिट एसी में सर्विस की समस्या बताई है।
04
Hitachi 1.5 Ton Class 5 Star Xpandable+ Inverter Split AC
हिताची ब्रांड का यह स्प्लिट एसी इन्वर्टर कंप्रेसर के साथ आता है, जो तेजी से कूलिंग और कम बिजली की खपत करता है। इसका वेरिएबल स्पीड कंप्रेसर हीट लोड के आधार पर पावर को स्मार्ट तरीके से एडजस्ट करता है, जिससे लगातार ठंडक मिलती है। गर्मियों के लिए यह एयर कंडीशनर अच्छा माना जा सकता है क्योंकि इसमें बिजली की बचत के लिए 5 स्टार की एनर्जी रेटिंग मिलती है। Hitachi के इस 1.5 Ton AC को मध्यम आकार वाले कमरों के लिए बढ़िया हो सकता है। साथ ही यह 52 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में बेहतरीन कूलिंग करता है। इसकी 4 वे स्विंग तकनीक कमरे के चारों तरफ समान ठंडक करती है। इस स्प्लिट एसी के कंडेसर कॉइल को 100% कॉपर से बनाया गया है, जो नैनो टेक अल्ट्रा कोटिंग के साथ तेज कूलिंग और लंबे समय तक चलने वाली मजबूती, जंग और क्षरण से बचाव करता है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - Hitachi
- मॉडल - RAS.G518PCCIBT
- क्षमता - 1.5 टन
- कूलिंग पावर - 17060 ब्रिटिश थर्मल यूनिट
- वार्षिक ऊर्जा खपत - 774.58 किलोवाट घंटे
- एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार
खासियत
- यह एयर कंडीशनर लंबी दूरी तर हवा फेंक सकता है, जिससे गर्मियों में बेहतरीन कूलिंग का अनुभव मिलता है।
- इस में पेंटा सेंसर तकनीक है, जिसमें 5 अलग-अलग सेंसर होते हैं जो आरामदायक कूलिंग प्रदान करते हैं।
- 4-वे स्विंग फंक्शन वाला यह हिताची एसी कमरे की हवा से धूल, मिट्टी और अन्य कणों को पकड़कर साफ हवा प्रदान करता है।
कमी
- अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने इस एयर कंडीशनर में इंस्टॉलेशन की समस्या बताई है।
05
LG 1.5 Ton 5 Star DUAL Inverter Split AC
डुअल इन्वर्टर कंप्रेसर के साथ आने वाला यह एलजी एसी तेज और लगातार कूलिंग का बेहतरीन अनुभव प्रदान करता है। 6 इन 1 कन्वर्टिबल मोड के साथ आने वाले इस एयर कंडीशनर के मोड को आप अपनी सुविधा के अनुसार उपयोग कर सकते हैं। यह मॉडल 55 डिग्री सेल्सियस के तापमान में भी अधिक कूलिंग करता है। इस 1.5 टन एसी में एंटी वायरस सुरक्षा के साथ HD फिल्टर मिलता है। इस LG एसी में ऑटो रीस्टार्ट का फंक्शन है, जो लाइट कट के बाद भी एयर कंडीशनर को ऑटोमेटिक रूप से चालू कर देता है। इस स्प्लिट एसी में मैजिक डिस्प्ले है, जो तापमान और टाइमर को प्रदर्शित करती है। 4 वे स्विंग तकनीक के साथ आने वाला यह 1.5 टन एसी कमरे के चारों तरफ समान ठंडक करता है। लंबी दूरी तक हवा फेंकने वाला यह एयर कंडीशनर आइस क्लीन फंक्शन के साथ आता है, जो कूलिंग कॉइल पर बर्फ जमाकर और फिर उसे पिघलाकर जमी हुई धूल, गंदगी और बैक्टीरिया को आसानी से बाहर निकाल देता है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - LG
- मॉडल - US-Q19YNZE3
- एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार
- क्षमता - 1.5 टन
- कूलिंग पावर - 5 किलोवाट
- वार्षिक ऊर्जा खपत - प्रति वर्ष 744.75 किलोवाट घंटे
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 21D x 99.8W x 34.5H सेंटीमीटर
- आइटम का वजन - 41 किलोग्राम
खासियत
- यह एयर कंडीशनर वोल्टेज के उतार-चढ़ाव को झेल सकता है, जिस वजह से इसमें स्टेबलाइजर की सुविधा है।
- इस स्प्लिट एसी के कंडेंसर कॉइल को 100% कॉपर से तैयार किया गया है, जिस वजह से यह मबजूत, टिकाऊ और जंग से सुरक्षित है।
- इस मॉडल को नियंत्रित करने के लिए रिमोट कंट्रोल की सुविधा है।
कमी
- अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने इस इन्वर्टर एसी में कूलिंग की समस्या बताई है।
06
2026 की गर्मियों के लिए कौन सा एयर कंडीशनर बढ़िया है?
यहां आपको तालिका के माध्यम से अलग-अलग क्षमता वाले AC ब्रांड्स के बारे में जानकारी दी जा रही है ताकि आप अपने घर के लिए शानदार प्रदर्शन और आधुनिक फीचर्स वाला मॉडल चुन सकें।
इसी तरह के लेख पढ़ने के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर क्लिक करें।
इन्हें भी पढ़ें:-
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।