भारत में मशहूर AC Brands के बढ़िया रेटिंग वाले विकल्प मिल जाएंगे अमेजन पर, देखें LG, Samsung, Daikin जैसे नाम

अगर आप भी अमेजन पर भारत में मौजूद बढ़िया एसी ब्रांड की तलाश में हैं, तो यहां आपको इनके बेस्ट रेटेड विकल्पों के बारे में बताया गया है, जो एडवांस इन्वर्टर तकनीक के साथ-साथ शानदार कूलिंग परफॉर्मेंस प्रदान कर सकते हैं। इस लेख में 1 टन से लेकर 1.5 टन तक के Split AC की जानकारी है, जो 3 से 5 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ उपलब्ध हैं।
अमेजन पर उपलब्ध बेस्ट रेटेड एसी ब्रांड्स
अमेजन पर उपलब्ध बेस्ट रेटेड एसी ब्रांड्स

भारत में अमेजन पर सबसे अच्छी रेटिंग वाले एसी ब्रांड्स को चेकआउट कर रहे हैं, तो एलजी, सैमसंग, डाइकिन, पैनासोनिक और वोल्टास ब्रांड्स के एसी आपके लिए शानदार विकल्प हो सकते हैं। ये एसी ब्रांड्स उच्च रेटिंग व शानदार रिव्यू के साथ अमेजन पर उपलब्ध हैं। इन सभी एसी में एक सबसे खास बात यह है कि ये कम बिजली खपत के साथ तेज कूलिंग प्रदान कर सकते हैं। वहीं इन सभी में आपको अलग-अलग प्रकार के एयर फिल्ट्रेशन फीचर मौजूद मिलते हैं जो हवा को शुद्ध करके आप तक ठंडी हवा पहुंचाने का काम करते हैं। इन Air Conditioner में से कुछ स्मार्ट तकनीक से लैस होते हैं, जो Wifi कनेक्टिविटी के साथ आते हैं और आप इन्हें अपने मोबाइल से कनेक्ट करके इनकी सेटिंग्स को घर से बाहर रहकर भी बदल सकते हैं। वहीं कुछ में आपको स्मार्ट डाग्नोसिस सिस्टम भी शामिल मिलता है जो एसी में होने वाली खराबी का समय रहते पता लगाकर आपको मोबाइल ऐप या डिस्प्ले पर एरर के माध्यम से जानकारी देता है।

आइए नीचे इन बढ़िया रेटिंग वाले एसी ब्रांड्स के विकल्पों को देखें।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Haier 1.5 Ton 4 Star Triple Inverter Smart Split AC

    1.5 टन का यह हायर एसी 111 से लेकर 160 स्क्वायर फीट तक के कमरे के लिए बेहतरीन माना जाता है। इसमें 7 इन 1 कूलिंग सिस्टम शामिल है यानी आप इसमें 7 अलग-अलग कूलिंग मोड को अपने हिसाब से एडजस्ट कर सकते हैं। 4 स्टार एनर्जी रेटिंग वाला यह हायर एसी फ्रॉस्ट सेल्फ क्लीन तकनीक के साथ आता है, जो फ्रिज के अंदर की सफाई समय-समय पर अपने आप करता है। इसकी Supersonic कूलिंग केवल 10 सेकंड में कमरे को ठंडा करने में सक्षम होती है। यह एसी 20 मीटर तक लंबी हवा कमरे में फैलाता है, जिससे कमरा तेजी से ठंडा होता है और दूर बैठे व्यक्ति तक हवा पहुंचती है। इसमें स्लीप मोड शामिल है, जो रात को सोते समय तापमान को बाहरी मौसम के हिसाब से एडजस्ट करता है। इससे सोते समय आपो ना ज्यादा ठंड लगती है और ना ज्यादा गर्मी लगती है और आरामदायक नींद सो सकते हैं। यह एसी 60 डिग्री तक की गर्मी में भी बेहतर कूलिंग प्रदान करता है। यह उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो बेहद गर्मी वाले इलाके में रहते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Haier ‎HSU18K-PYFR4BN-INV
    • कैपेसिटी - 1.5 टन
    • कूलिंग पावर - 17915 BTU
    • विशेष सुविधा - ऑटो क्लीन
    • एनर्जी रेटिंग - 4 स्टार
    • वोल्टेज - 50 वोल्ट

    खूबियां

    • इसमें एचडी फिल्टर लगा है, जो हवा में मौजूद धूल कण और बैक्टीरिया को हटाता है। इससे आप तक शुद्ध ठंडी हवा पहुंचती है। 
    • इसमें Wifi कनेक्टिविटी शामिल होती है जिससे आप अपने मोबाइल को एसी के साथ कनेक्ट कर सकते हैं और घर से बाहर रहकर इसे कंट्रोल कर सकते हैं। 

    कमी

    • अभी तक यूजर्स को इस एसी में कुछ खास कमी देखने को नहीं मिली है।
    01
  • Samsung 1 Ton 3 Star Inverter Split AC

    सैमसंग का यह 1 टन एसी छोटे कमरों के लिए उपयुक्त हो सकता है। इसमें ट्रिपल इन्वर्टर तकनीक शामिल है, जो कंप्रेसर की स्पीड को कमरे के तापमान अनुसार लगातार एडजस्ट करती है, जिससे कूलिंग बनी रहती है और बिजली की खपत कम होने के साथ-साथ शोर भी कम होता है। इस Samsung के AC में शामिल एयर प्यूरीफिकेशन फिल्टर हवा में मौजूद बैक्टीरिया, वायरस और धूल कणों को हटाता है जिससे आप तक शुद्ध ठंडी हवा पहुंचती है। इस स्प्लिट एसी में इन-बिल्ट स्टेबलाइजर होता है जिससे आपको इसे अलग से लगाने की जरूरत नहीं पड़ती है। यह बिजली से होने वाले उतार-चढ़ाव को हैंडल करता है जिससे एसी के खराब होने का खतरा कम रहता है। इसमें डिजिटल डिस्प्ले लगा होता है जिस पर तापमान व अन्य सेटिंग्स को आसानी से देख सकते हैं। यह Split AC कंवर्टिबल मोड के साथ आता है जिसमें आपको कमरे में मौजूद लोगों के हिसाब से कूलिंग स्पीड को अलग-अलग मोड में एडजस्ट कर सकते हैं। इस सैमसंग एसी में आपको टर्बो कूलिंग मोड शामिल मिलता है जो कमरे को केवल कुछ सेकंड में ठंडा करने का काम करता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Samsung AR12RV3HEWK
    • कैपेसिटी - 1 टन 
    • कूलिंग पावर - 32000W
    • विशेष सुविधा - एयर प्यूरीफिकेशन
    • एनर्जी रेटिंग - 3 स्टार 
    • इन्वर्टर तकनीक - ट्रिपल इन्वर्टर

    खूबियां

    • इस स्प्लिट एसी में गुड नाइट स्लीप फीचर शामिल है, जो रात को अपने आप मौसम से हिसाब से तापमान को कंट्रोल करता है, जिससे आप आरामदायक नींद का आनंद उठा सकते हैं।
    • इसमें ट्रिपल प्रोटेक्टर प्लस तकनीक शामिल होती है जो ओवरलोड से एसी की सुरक्षा करता है, जिससे आपका एसी अधिक टिकाऊ बन सकता है।

    कमी 

    • इस सैमसंग एसी में यूजर्स को कुछ खास कमी देखने को नहीं मिली है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Daikin 1.5 Ton 3 Star Inverter Split AC

    डाइकिन का यह 1.5 टन एसी 111 से 150 स्क्वायर फीट कमरे के लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। इसमें ट्रू इन्वर्टर तकनीक शामिल होती है, जो एसी के कंप्रेसर को बार-बार बंद चालू करने की जगह उसकी स्पीड को कंट्रोल करती है। इससे बिजली की खपत कम होती है और लगातार कमरे में कूलिंग बनी रहती है। यह स्प्लिट एसी 3 स्टेज फिल्ट्रेशन तकनीक के साथ आता है। पहले स्टेज में हवा में शामिल बड़े धूल के कण, बाल और पालतू जानवरों के बाल फिल्टर होता है, दूसरे स्टेज में हवा से बदबू,हानिकारक गैस और धुंआ फिल्टर होता है और तीसरे स्टेज में हवा से बहुत छोटे-छोटे धूल कणों और बैक्टीरिया-वायरस व एलर्जी को हटाया जाता है। यह Daikin Inverter AC 3D एयरफ्लो तकनीक के साथ आती है यानी यह कमरे में ठंडी हवा को चारों तरफ फैलाती है। इससे कमरा जल्दी ठंडा होता है। यह 7 हेप्टा सेंस तकनीक से लैस एसी है। यह तकनीक सेंसर के माध्यम से बाहरी तापमान को समझकर उसी हिसाब से कूलिंग प्रदान करते हैं। इसमें ऑटो एरर फीचर मौजूद है यानी अगर एसी में कोई खराबी होती है तो यह डिस्प्ले पर एरर के माध्यम से आपको जानकारी देता है। इसमें शामिल Dew क्लीन तकनीक मशीन के अंदर की सफाई अपने आप करता है जिससे एसी बेहतर परफॉर्मेंस देती है और लंबे समय तक टिकाऊ रह सकती है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Daikin MTKL50U
    • कैपेसिटी - 1.5 टन 
    • कूलिंग पावर - 17100 BTU
    • विशेष सुविधा - 3D एयरफ्लो
    • एनर्जी रेटिंग - 3 स्टार 
    • इन्वर्टर तकनीक - ट्रू इन्वर्टर

    खूबियां

    • इस डाइकिन एसी में फास्ट कूलिंग मोड शामिल है जो केवल 30 मिनट में कमरे को पूरी तरह से ठंडा कर सकता है।
    • इस एसी में 30db नॉइज़ लेवल होता है यानी यह एसी बहुत कम शोर के साथ ठंडी हवा प्रदान कर सकता है।

    कमी 

    • यूजर्स ने इस एसी को लेकर फिलहाल कोई खास शिकायत नहीं की है।
    03
  • Panasonic 1.5 Ton 5 Star Premium Wi-Fi Inverter Smart Split AC

    अगर आप एक स्मार्ट एसी की तलाश में हैं तो पैनासोनिक का यह 1.5 टन एसी आपके लिए शानदार विकल्प हो सकता है। इन्वर्टर कंप्रेसर तकनीक के साथ आने वाला यह स्प्लिट एसी बिजली की खपत को कम करता है जिससे आप बिजली बिल में बचत कर सकते हैं। वहीं इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि 55 डिग्री सेल्सियस की गर्मी में भी यह एसी बेहतर ठंडक प्रदान कर सकता है। इस Panasonic के एसी में मौजूद 4 वे स्विंग फीचर कमरे में ठंडी हवा को चारों तरफ फैलाता है। इससे ना केवल कमरा जल्दी ठंडा होता है बल्कि कमरे में बैठे सभी व्यक्ति तक ठंडी हवा पहुंचती है। यह एसी 47/34 [dB-A] लो नॉइज़ लेवल के साथ काम करता है जिससे इस एसी में बहुत कम शोर होता है। इसका फायदा यह होता है कि आप रात को शांत माहौल में अच्छी नींद का आनंद उठा सकते हैं। यह एसी Wifi कनेक्टिविटी के साथ आता है, जिससे आप इसे अपने मोबाइल से कनेक्ट कर सकते हैं और ऐप के माध्यम से इस एसी की सेटिंग्स को घर से बाहर रहकर भी बदल सकते हैं। इसमें वॉयस असिस्टेंट सपोर्ट भी मिलता है जिससे आप इस एसी को अपनी आवाज से कमांड्स देकर ऑन या ऑफ कर सकते हैं और तापमान बदल सकते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Panasonic CS/CU-NU18AKY5WX
    • कैपेसिटी - 1.5 टन 
    • कूलिंग पावर - 17402 BTU
    • विशेष सुविधा - 7 इन 1 कंवर्टिबल
    • एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार 
    • इन्वर्टर तकनीक - इन्वर्टर कंप्रेसर

    खूबियां

    • इस एसी में इन-बिल्ट IDU वॉल सपोर्ट शामिल होता है जो इंडोर यूनिट को दीवार पर मजबूती से स्थिर रखने का काम करती है। इससे कंपन कम होती है और एसी भी सही ढंग से काम करता है।
    • इसमें शामिल शील्ड ब्लू प्लस तकनीक हीट एक्सचेंजर को जंग, नमी और धूल आदि से बचाती है। इससे कॉइल्स की लाइफ लंबी होती है।

    कमी 

    • कुछ यूजर्स की शिकायत है कि यह एसी काफी शोर करता है।
    04
  • Voltas 123V CAE 1 ton 3 star inverter Split AC

    अगर आप भी ऐसे स्थान पर रहते हैं जहां बहुत ज्यादा गर्मी पड़ती है तो यह वोल्टास एसी आप चुन सकते हैं, क्योंकि यह 52 डिग्री सेल्सियस में भी तेज ठंडक देने का दावा करता है। इसमें शामिल इन्वर्टर कंप्रेसर कम बिजली खपत के साथ अच्छी कूलिंग परफॉर्मेंस दे सकता है। यह Voltas का स्प्लिट एसी लॉन्ग एयर थ्रो तकनीक के साथ आता है, जो कमरे में लंबी दूरी तक ठंडी हवा देता है। इसमें 4 मोड्स कूलिंग सिस्टम शामिल होता है, जिन्हें आप जरूरत के हिसाब से सेट कर सकते हैं। इस 1 टन एसी में एंटी-डस्ट फिल्टर लगा होता है जो एंटी माइक्रोबल कोटिंग के साथ आता है यानी यह हवा को शुद्ध करने के साथ-साथ बैक्टीरिया और वायरस को भी हटा सकता है, जिससे आप तक शुद्ध ठंडी हवा पहुंचती है। इसमें शामिल मेमोरी रिस्टार्ट फीचर बिजली कटने के बाद जिस सेटिंग्स पर बंद होता है लाइट आने के बाद दोबारा वहीं से शुरू हो जाता है। ऐसे में आपको बार-बार एसी की सेटिंग्स को बदलना नहीं पड़ता है। इसमें शामिस स्लीप मोड तकनीक रात के समय मौसम के हिसाब से अपने आप तापमान को एडजस्ट करता है जिससे आपकी नींद खराब नहीं होती है और आप आरामदायक नींद ले सकते हैं। यह वाइड वोल्टेज रेंज ऑपरेशन के साथ काम करने वाला एसी है , जो बिजली से होने वाले उतार-चढ़ाव से एसी को खराब होने से बचाता है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Voltas 123V CAE
    • कैपेसिटी - 1 टन 
    • कूलिंग पावर - 3300 किलोवॉट
    • विशेष सुविधा - एंटी-डस्ट फिल्टर
    • एनर्जी रेटिंग - 3 स्टार 
    • इन्वर्टर तकनीक - इन्वर्टर कंप्रेसर

    खूबियां

    • इसमें सेल्फ डाग्नोसिस सिस्टम शामिल है जो एसी में होने वाली खराबी को समझकर आपको समय रहते जानकारी देता है, जिससे आप समस्या को ठीक करवा सकते हैं। 
    • इसमें 4 वे स्विंग फीचर मौजूद है जो कमरे में चारों तरफ ठंडी हवा फैलाता है। इससे कमरा जल्दी ठंडा हो सकता है।

    कमी 

    • इस एसी को लेकर फिलहाल यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
    05
  • LG 1.5 Ton 5 Star DUAL Inverter Split AC

    यह एलजी एसी 1.5 टन क्षमता के साथ आता है, जो मिड साइज कमरों के लिए उपयुक्त माना जाता है। इसमें ड्यूल इन्वर्टर कंप्रेसर शामिल है, जो दो रोटर के साथ काम करता है। यह नॉर्मल इन्वर्टर की तुलना में ज्यादा तेज कूलिंग देता है और बिजली की खपत भी कम करता है। यह 6 इन 1 कंवर्टिबल कूलिंग मोड्स के साथ आता है जिसमें आपको 6 कूलिंग मोड्स मिलते हैं। आप इन्हें अपनी जरूरत और कमरे में मौजूद लोगों के हिसाब से कम ज्यादा कर सकते हैं। इस LG एसी में शामिल डाइट मोड प्लस फीचर बिजली को अधिक से अधिक बचाते हुए बेहतर कूलिंग प्रदान करने का दावा करता है। यह एसी विराट फास्टर कूलिंग मोड के साथ आता है जिससे आप कमरे को केवल कुछ मिनटों में तेजी से ठंडा कर सकते हैं। इस एसी की सबसे खास बात यह है कि 55 डिग्री सेल्सियस तक की गर्मी में भी यह तेज कूलिंग प्रदान कर सकता है। यह उन लोगों के लिए अधिक फायदेमंद साबित हो सकता है जो बेहद गर्मी वाले शहर या इलाके में रहते हैं। इस 1.5 Ton AC में एचडी फिल्टर लगा होता है जो एंटी-वायरस प्रोटेक्शन के साथ आता है यानी पहले यह फिल्टर हवा में मौजूद धूल व अन्य गंदगी को हटाता है और फिर बैक्टीरिया-वायरस व अन्य हानिकारक एलर्जी को भी हवा से हटाता है। इससे आप तक शुद्ध ठंडी हवा पहुंचती है।


    ऐसी अधिक जानकारी के लिए जागरण स्मार्ट च्वॉइस पर जाएं।


    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - LG US-Q19YNZE3
    • कैपेसिटी - 1.5 टन 
    • कूलिंग पावर - 5 किलोवॉट
    • विशेष सुविधा - ऑटो क्लीन
    • एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार 
    • इन्वर्टर तकनीक - ड्यूल इन्वर्टर कंप्रेसर

    खूबियां

    • इस एलजी एसी में आपको स्मार्ट डाग्नोसिस फीचर शामिल मिलता है। यह फीचर मोबाइल ऐप के माध्यम से आप एसी में होने वाली खराबी का नोटिफिकेशन देता है।
    • यह स्प्लिट एसी सुपर साइलेंट तकनीक के साथ आता है, जो कूलिंग के दौरान बहुत ज्यादा कम शोर करने का दावा करता है।

    कमी 

    • इस एसी में यूजर्स को कुछ खास कमी देखने को नहीं मिली है।
    06

बढ़िया रेटिंग वाले एसी ब्रांड्स के 5 मॉडल्स की तुलना

यहां ऊपर बताए गए LG, Samsung, Voltas, Daikin और Panasonic Brands के एसी की तुलना की गई है ताकि आपको इनमें से अपने लिए सही विकल्प चुनने में आसानी हो।

मॉडल नाम 

क्षमता 

कूलिंग पावर 

विशेष फीचर्स

Samsung AR12RV3HEWK  

1 टन 

32000 किलोवॉट

इन-बिल्ट स्टेबलाइजर, ट्रिपल इन्वर्टर, फास्ट कूलिंग

Daikin MTKL50U 

1.5 टन 

17100 ब्रिटिश थर्मल यूनिट

PM 2.5 फिल्टर, ट्रिपल डिस्प्ले, ड्यू क्लीन तकनीक

Panasonic CS/CU-NU18AKY5WX 

1.5 टन 

17402 ब्रिटिश थर्मल यूनिट

हाई एयरफ्लो, ट्रू एआई, 4 वे स्विंग

Voltas 123V CAE  

1 टन 

3300 किलोवॉट

मेमोरी रिस्टार्ट, सेल्फ डाग्नोसिस, स्लीप मोड

LG US-Q19YNZE3  

1.5 टन  

5 किलोवॉट

लो नाइज़ लेवल, एचडी फिल्टर, विराट मोड

Haier ‎HSU18K-PYFR4BN-INV

1.5 टन

17915 ब्रिटिश थर्मल यूनिट

7 इन 1 कूलिंग, सुपरसौनिक कूलिंग, लॉन्ग एयर थ्रो

इसी तरह के अन्य लेख को पढ़ने के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर क्लिक करें।

इन्हें भी पढ़ें:

 

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • अमेजन पर सबसे ज्यादा बिकने वाला एसी कौन-सा है?
    +
    अमेजन पर सबसे ज्यादा बिकने वाला एसी ग्राहक के रेटिंग्स पर निर्भर करता है। इनमें डाइकिन, सैमसंग और एलजी जैसे ब्रांड्स शामिल हो सकते हैं जो यूजर्स द्वारा काफी पसंद किए जाते हैं।
  • एक अच्छे एसी ब्रांड पर कितने साल की वारंटी मिलती है?
    +
    एक अच्छा ब्रांड अपने एसी पर लगभग 1 से 4 साल तक की प्रोडक्ट वारंटी, 10 साल तक की कंप्रेसर वारंटी और 5 साल तक की कंडेंसर वारंटी दे सकता है। हालांकि, यह वारंटी पॉलिसी मॉडल के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है।
  • क्या अमेजन एसी पर EMI की सुविधा देता है?
    +
    जी हां, अमेजन कई एसी पर EMI विकल्प प्रदान करता है। इससे आप आसान किस्तों पर अपने पसंदीदा ब्रांड का एसी खरीद सकते हैं।