बढ़िया रेटिंग वाली Washing Machine वो भी बेबी केयर वॉश प्रोग्राम के साथ, देखें अमेजन पर

अगर आपके घर में भी छोटे या नवजात बच्चे हैं, तो आपके लिए बेबी केयर वॉश प्रोग्राम फीचर के साथ आने वाली Washer Dryer बढ़िया हो सकते हैं। अमेजन पर उपलब्ध इन वॉशिंग मशीन में मौजूद बेबी केयर फीचर बच्चों के कपड़ों की बेहतर सफाई करके उन्हें हाइजीन बनाने में मदद कर सकते हैं।
बेबी वॉश प्रोग्राम वाली बेस्ट रेटेड वॉशिंग मशीन
बेबी वॉश प्रोग्राम वाली बेस्ट रेटेड वॉशिंग मशीन

बच्चों की नाजुक त्वचा को सही देखभाल की जरूरत होती है। इसलिए हर मां चाहती है कि उसके बच्चे के कपड़े पूरी तरह से साफ और सुरक्षित हो। ऐसे में बेबी केयर वॉश प्रोग्राम के साथ आने वाली वॉशिंग मशीन इसी जरूरत को पूरा करती है। बेबी केयर वॉश प्रोग्राम कपड़ों को हल्की स्पीड में और ज्यादा पानी के साथ धोता है, जिससे नाजुक कपड़ों का फैब्रिक सुरक्षित रहता है और यह फीचर कपड़ों से डिटर्जेंट और बैक्टीरिया को पूरी तरह से हटाने में मदद कर सकता है। इस वॉश प्रोग्राम के साथ आने वाली इन Washing Machine मशीन में कुछ ऐसे फीचर्स भी होते हैं जो बच्चों और उनके कपड़ों की बेहतर देखभाल के लिए फायदेमंद हो सकते हैं, जैसे - इन-बिल्ट हीटर जो कपड़ों को गर्म पानी में साफ करता है। इससे बैक्टीरिया और वायरस खत्म हो सकते हैं। स्टेनलेस स्टील ड्रम जो कपड़ों से रगड़ को कम करता है। इससे कपड़े बेहतर साफ होते हैं और फैब्रिक सुरक्षित रहता है। चाइल्ड लॉक फीचर जो मशीन की सभी सेटिंग्स को लॉक कर देता है, जिससे बच्चे मशीन के साथ छेड़छाड़ नहीं कर पाते हैं।

नीचे बढ़िया रेटिंग की बेबी केयर वॉश प्रोग्राम वाली वॉशिंग मशीन के 5 विकल्पों को देखें।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Haier 8 kg 5 Star Fully Automatic Front Load Washing Machine

    हायर की यह वॉशिंग मशीन 8 किलोग्राम क्षमता के साथ आती है, जो 3 से 4 लोगों के परिवार के लिए शानदार विकल्प हो सकती है। इसमें आपको बड़ा ड्रम मिलता है, जिससे आप एक बार में ज्यादा कपड़े डाल सकते हैं और इसमें कपड़े कम उलझते हैं। इसमें मौजूद Puri स्टीम तकनीक कपड़ों में गर्म भाप छोड़कर 99.9% बैक्टीरिया को खत्म कर सकती है। इस फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन में आपको 15 से ज्यादा वॉश प्रोग्राम मिलते हैं, जिन्हें आप कपड़ों के फैब्रिक अनुसार इस्तेमाल कर सकते हैं। यह AI पावर्ड वॉशिंग मशीन है जो सेंसर के माध्यम से ड्रम में मौजूद कपड़ों का भार, फैब्रिक और गंदगी समझकर उसी अनुसार अपने आप वॉश प्रोग्राम को चुनता है। इससे कम मेहनत में आप कपड़ों की बेहतर सफाई कर सकते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Haier HW80-IM12929C
    • कलर - व्हाइट
    • विशेष सुविधा - सुपर ड्रम
    • एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार 
    • साइकिल ऑप्शन - हाइजिन
    • वोल्टेज - 220 वोल्ट
    • RPM स्पीड - 1200 RPM
    • मशीन प्रकार - फ्रंट लोड

    खूबियां

    • इस वॉशिंग मशीन में इन-बिल्ट हीटर है जो पानी को सही तापमान पर गर्म करके फिर कपड़ों को साफ करता है। इससे जिद्दी दाग आसानी से साफ हो सकते हैं।
    • वहीं इसमें इन्वर्टर मोटर शामिल होती है, जो कम शोर करती है और बिजली की खपत को भी कम करती है।

    कमी 

    • इस वॉशिंग मशीन में फिलहाल यूजर्स को कुछ खास कमी देखने को नहीं मिली है।
    01
  • Godrej 8 Kg 5 Star Zero Pressure Technology Fully-Automatic Top Load Washing Machine

    गोदरेज की यह वॉशिंग मशीन डेडिकेटेड और बेबी वॉश प्रोग्राम के साथ आती है, जो बच्चों के नाजुक कपड़ों को बिना किसी नुकसान के कोमल तरीके से साफ करती है। धुलाई के दौरान यह तकनीक स्पिन की स्पीड को कम रखती है, जिससे बच्चों के कपड़े मुलायम बने रहते हैं और बेहतर ढंग से साफ भी हो सकते हैं। इस Godrej वॉशिंग मशीन में मिलने वाले अन्य फीचर्स की बात करें, तो इसमें पानी से सुरक्षित रहने वाला रियर कंट्रोल पैनल इन-बिल्ट होता है। इससे मशीन की सेटिंग्स को कंट्रोल करना अधिक आसान हो जाता है। इस फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन में लिंट कलेक्शन सिस्टम शामिल होता है जो कपड़ों से निकलने वाली गंदगी, जैसे - बाल, रुई और रेशों को पकड़ता है। इससे कपड़े बेहतर ढंग से साफ हो पाते हैं। इस गोदरेज वॉशिंग मशीन में स्टेनलेस स्टील ड्रम लगा होता है, जो कपड़ों के फैब्रिक को बिना खराब किए अच्छी तरह कपड़े साफ करने की कोशिश करता है। वहीं इसमें मौजूद Cascade वॉटरफॉल सिस्टम ड्रम में पानी को तेजी से भरता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - ‎WTEON VLVT 80 5.0 FDTN MTBK 
    • कलर - ब्लैक
    • कैपेसिटी - 8 किलोग्राम
    • एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार
    • विशेष सुविधा - ऑटो रिस्टार्ट
    • मशीन प्रकार - टॉप लोड
    • स्पिन स्पीड - 670 RPM
    • वॉश प्रोग्राम - 8 प्रोग्राम

    खूबियां

    • इस टॉप लोड वॉशिंग मशीन में ऑटो रिस्टार्ट फंक्शन शामिल है, जो बिजली कटने के बाद उसी प्रोग्राम और सेटिंग्स पर रुकता है जहां से आपने सेट किया था और लाइट आने के बाद दोबारा वहीं से शुरू हो जाता है।
    • इसमें चाइल्ड लॉक फीचर शामिल है जो मशीन की सभी सेटिंग्स को लॉक कर देता है। इससे बच्चे मशीन के साथ छेड़छाड़ नहीं कर पाते हैं।

    कमी 

    • इस वॉशिंग मशीन में फिलहाल यूजर्स को कोई खास कमी देखने को नहीं मिली है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • LG Smart Choice 9 Kg Fully-Automatic Front Load Washing Machine

    बच्चों के कपड़ों को बेहतर व हाइजीन ढंग से साफ करने के लिए यह एलजी वॉशिंग मशीन एक बढ़िया विकल्प हो सकती है, क्योंकि यह बेबी स्टीम केयर तकनीक के साथ आती है। यह तकनीक अधिक तापमान वाली भाप को कपड़ों में छोड़ती है, जिससे बच्चों के कपड़ों में मौजूद बैक्टीरिया, एलर्जी और डिटर्जेंट के कण लगभग 99.9% तक हट सकते हैं। खास बात यह है कि इस वॉशिंग मशीन में AI DD तकनीक शामिल होती है जो कपड़ों के वजन, फैब्रिक और गंदगी को समझकर अपने आप वॉश प्रोग्राम को चुनती है। इससे आपका समय और मेहनत दोनों बचता है। वहीं इसमें शामिल डायरेक्ट ड्राइव इन्वर्टर कंप्रेसर की स्पीड को जरूरत के हिसाब से कम या ज्यादा करती है, जिससे लोड कम पड़ता है और बिजली की खपत भी कम हो सकती है। इस LG की Washing Machine को आप घर से बाहर रहकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं, क्योंकि इसमें आपको Wifi कनेक्टिविटी सपोर्ट मिलता है यानी इस मशीन को मोबाइल से कनेक्ट करके ऐप के माध्यम से इसकी सेटिंग्स को बदल सकते हैं और मशीन को बंद या चालू कर सकते हैं। 


    ऐसी अन्य जानकारी के लिए जागरण स्मार्ट च्वॉइस पर जाएं।


    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - ‎LG ‎FHP1209Z5M
    • कलर - ब्लैक
    • कैपेसिटी - 9 किलोग्राम
    • एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार
    • विशेष सुविधा - चाइल्ड लॉक
    • मशीन प्रकार - फ्रंट लोड
    • स्पिन स्पीड - 1200 RPM
    • वॉश प्रोग्राम - 14 प्रोग्राम

    खूबियां

    • इसमें स्मार्ट डाग्नोसिस सिस्टम शामिल होता है, जो मशीन में होने वाली खराबी को पता लगाकर आपको ऐप के माध्यम से जानकारी देता है।
    • इसमें 14 वॉश प्रोग्राम शामिल होते हैं जिन्हें आप कपड़ों के फैब्रिक और गंदगी के हिसाब से चुन सकते हैं।

    कमी 

    • इस वॉशिंग मशीन को लेकर फिलहाल यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
    03
  • IFB 7 Kg 5 Star DeepClean Technology Fully Automatic Front Load Washing Machine

    बच्चों के कपड़ों की साफ और सुरक्षित धुलाई के लिए इस IFB वॉशिंग मशीन में बेबी वियर फीचर शामिल होता है, जो बच्चों के नाजुक कपड़ों का खास ख्याल रखते हुए सफाई करता है। इससे ना केवल कपड़े बेहतर ढंग से साफ हो सकते हैं, बल्कि फैब्रिक मुलायम बना रहता है और हानिकारक बैक्टीरिया भी खत्म हो सकते हैं। इसके अलावा इसमें इन-बिल्ट हीटर मौजूद होता है जिसकी मदद से आप बच्चों के कपड़ों को गर्म पानी में साफ कर सकते हैं। इससे बैक्टीरिया और वायरस कपड़ों से खत्म हो सकते हैं और जिद्दी दाग भी आसानी से हट सकते हैं। यह AI पावर्ड वॉशिंग मशीन है जो आपके कपड़े धोने की प्रक्रिया को आसान बना सकती है। दरअसल, यह तकनीक मशीन में मौजूद कपड़ों का वजन, फैब्रिक और गंदगी समझकर उसी अनुसार अपने आप वॉश प्रोग्राम चुनती है। इससे कपड़े ना केवल बेहतर ढंग से साफ होते हैं, बल्कि आपका समय और मेहनत भी बचता है। इसमें इको इन्वर्टर मोटर लगा होता है, जो पानी की खपत को कम करने, मशीन में शोर कम करने और मशीन को अधिक टिकाऊ बनाने में मदद करता है। दरअसल, यह मोटर कपड़ों के वजन के हिसाब से अपनी स्पीड को कम या ज्यादा करता है, जिससे मोटर पर दबाव कम पड़ता है और 40% तक बिजली भी बच सकती है। इस ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन में 9 Swirl वॉश तकनीक शामिल होती है, जो कपड़ों को 9 अलग-अलग तरीकों से साफ करती है। इससे कपड़ों की गंदगी और उनमें लगे जिद्दी दाग अच्छी तरह साफ हो सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - ‎SERENA OXN 7012 CMS
    • कलर - ब्लैक
    • कैपेसिटी - 7 किलोग्राम
    • एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार
    • विशेष सुविधा - AI पावर्ड
    • मशीन प्रकार - फ्रंट लोड
    • स्पिन स्पीड - 1200 RPM
    • वॉश प्रोग्राम - 10+1 प्रोग्राम

    खूबियां

    • इसमें स्टीम रिफ्रेश प्रोग्राम सिस्टम शामिल है, जो बिना पानी या डिटर्जेंट का इस्तेमाल किए केवल गर्म भाफ के जरिए 15 से 20 मिनट में कपड़ों को ताजा कर देता है। इससे 1 से 2 बार पहने कपड़ों से बदबू हट जाती है और सिलवटें भी कम हो सकती है।
    • इसमें गूगल असिस्टेंट सपोर्ट मिलता है यानी आप इस वॉशिंग मशीन को अपनी आवाज के माध्यम से भी कंट्रोल कर सकते हैं।

    कमी

    • यूजर्स ने इस वॉशिंग मशीन को लेकर फिलहाल कोई खास शिकायत नहीं की है।
    04
  • Samsung 8 kg Fully-Automatic Front Load Washing Machine

    यह सैमसंग 8kg वॉशिंग मशीन बेबी केयर वॉश प्रोग्राम के साथ आती है, जो बच्चों के नाजुक कपड़ों को बेहतर ढंग से साफ करती है और उन्हें अधिक हाइजीन बनाने में मदद करती है। वहीं इसमें स्टेनलेस स्टील ड्रम लगा होता है जो कपड़ों के फैब्रिक को खराब होने से बचाता है। इस Samsung ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन में आपको 21 वॉश प्रोग्राम मिलते हैं, जिसमें - 15' क्वीक वॉश, हाइजीन स्टीम, एक्टिव वियर, वूल, साइलेंट वॉश और कॉटन जैसे प्रोग्राम शामिल हैं। अन्य फीचर्स की बात करें, तो इसमें 1400 RPM हाई स्पिन स्पीड वाली मोटर लगी होती है, जो कपड़ों को तेजी से घूमाती है जिससे कपड़ों में से आधे से ज्यादा पानी निकल जाता है। इससे कपड़े जल्दी सूखते हैं। इस Front Load की Washing Machine में डिजिटल इन्वर्टर तकनीक शामिल होती है, जो मोटर की स्पीड को जरूरत के हिसाब से कम या ज्यादा करती है। इससे मोटर पर दबाव कम पड़ता है और बिजली की बचत भी हो सकती है। इसमें Wifi कनेक्शन सपोर्ट मिलता है जिसकी मदद से आप अपने मोबाइल को वॉशिंग मशीन से जोड़ सकते हैं और मशनी की सभी सेटिंग्स को ऐप के माध्यम से कंट्रोल कर सकते हैं। इसमें मौजूद इन-बिल्ट हीटर पानी को सही तापमान पर गर्म करता है जिसमें आप अपने बच्चों के कपड़े साफ कर सकते हैं। गर्म पानी में कपड़े साफ करने से उनमें मौजूद बैक्टीरिया और एलर्जी कम हो सकती है और जिद्दी दाग भी आसानी से साफ हो सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - ‎Samsung WW80T504DAX1TL
    • कलर - Inox
    • कैपेसिटी - 8 किलोग्राम
    • एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार
    • विशेष सुविधा - AI पावर्ड
    • मशीन प्रकार - फ्रंट लोड
    • स्पिन स्पीड - 1400 RPM
    • वॉश प्रोग्राम - 21 प्रोग्राम

    खूबियां

    • यह फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन चाइल्ड लॉक फीचर के साथ आता है, जो मशनी की सभी सेटिंग्स को लॉक कर देता है। इससे छोटे बच्चे मशीन के साथ छेड़छाड़ नहीं कर पाते हैं और सुरक्षित रहते हैं। 
    • इसमें ड्रम क्लीन तकनीक शामिल है जो कपड़ों को धोने के बाद अपने आप ड्रम की सफाई करता है, जिससे 99.9% तक बैक्टीरिया खत्म हो सकते हैं और ड्रम से बदबू भी नहीं आती है।

    कमी 

    • इस वॉशिंग मशीन को लेकर फिलहाल यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
    05
  • Whirlpool 8 Kg 5 Star Inverter Supreme Care Front Load Fully Automatic Washing Machine

    व्हर्लपूल की यह 8 किलोग्राम की वॉशिंग मशीन 5 से 6 लोगों के परिवार के लिए सही विकल्प साबित हो सकती है। इसमें आपको बेबी केयर के साथ-साथ इन-बिल्ट हीटर जैसे तकनीक शामिल मिलती है जो बच्चों के कपड़ों को साफ और सुरक्षित ढंग से धुलाई करने में मददगार होती है। वहीं इस Whirlpool फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन में मौजूद अन्य फीचर्स की बात करें, तो यह स्टेनलेस स्टील ड्रम के साथ आती है जो कपड़ों को बेहतर ढंग से साफ करने के साथ-साथ उनके फैब्रिक को खराब होने से भी बचाती है। इस वॉशिंग मशीन को इस्तेमाल करना आसान होता है क्योंकि इसमें LED डिस्प्ले लगा होता है जिससे आप केवल टच करके सेटिंग्स को आसानी से बदल सकते हैं। इस व्हर्लपूल वॉशिंग मशीन का दावा है कि यह 100 जिद्दी दाग जैसे - ग्रेवी, इंक, जूस और तेज जैसे दागों को पूरी तरह से हटा सकता है। इसमें 6 सॉफ्ट मूव तकनीक शामिल होती है, जो कपड़ों को 6 अलग-अलग प्रकार से साफ करती है जिससे बेहतर ढंग से कपड़े साफ होते हैं। इसमें मौजूद फ्रेश केयर फीचर कपड़े धूलने के बाद भी 6 घंटे तक कपड़ों को फ्रेश बनाए रखता है। वहीं इसमें शामिल स्टीम तकनीक गर्म भाप के जरिए कपड़ों से 99.9% बैक्टीरिया को हटाने में मदद करता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Whirlpool XS8014BWME
    • कलर - मिड नाइट ग्रे
    • कैपेसिटी - 8 किलोग्राम
    • एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार
    • विशेष सुविधा - स्टीम तकनीक
    • मशीन प्रकार - फ्रंट लोड
    • स्पिन स्पीड - 1400 RPM
    • वॉश प्रोग्राम - 15 प्रोग्राम

    खूबियां

    • इसमें आपको काफी बड़ा ड्रम मिलता है जिसमें एक बार में आप काफी कपड़ों को डाल सकते हैं और इसमें कपडे़ उलझते भी कम है।
    • यह व्हर्लपूल वॉशिंग मशीन 15 वॉश प्रोग्राम के साथ आता है, जिन्हें आप कपड़ों के फैब्रिक अनुसार इस्तेमाल कर सकते हैं।

    कमी 

    • इस वॉशिंग मशीन को लेकर फिलहाल यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
    06

बेबी केयर वॉश प्रोग्राम वाली वॉशिंग मशीन के 5 मॉडल्स की तुलना

यहां ऊपर बताए गए 5 वॉशिंग मशीन की तुलना की गई है ताकि आपको समझने में आसानी हो कि इनमें से कौन-सा विकल्प आपके लिए अधिक बेहतर हो सकता है।

मॉडल नाम 

कैपेसिटी 

मशीन प्रकार

खास फीचर्स

Godrej WTEON VLVT 80 5.0 FDTN MTBK

8 किलोग्राम

टॉप लोड

जीरो प्रेशर तकनीक, स्टेनलेस स्टील ड्रम, डेलिकेट और बेबी केयर वॉश प्रोग्राम

‎LG ‎FHP1209Z5M

9 किलोग्राम

फ्रंट लोड

Wifi, स्मार्ट डाग्नोसिस, स्टीम बेबी केयर

IFB SERENA OXN 7012 CMS

7 किलोग्राम

फ्रंट लोड

AI तकनीक, बेबी वियर, इको इन्वर्टर मोटर

Samsung WW80T504DAX1TL

8 किलोग्राम

फ्रंट लोड

DIT मोटर, बेबी केयर, स्टीम तकनीक

Whirlpool XS8014BWME

8 किलोग्राम

फ्रंट लोड

इन-बिल्ट हीटर, फ्रेश केयर, बेबी केयर

Haier HW80-IM12929C 

8 किलोग्राम 

फ्रंट लोड 

AI-DBT,  PuriSteam तकनीक, 525mm सुपर ड्रम

इसी तरह के अन्य लेख को पढ़ने के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर क्लिक करें।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • बेबी केयर वॉश प्रोग्राम क्या है?
    +
    यह वॉशिंग मशीन में एक फीचर होता है जो बच्चों के कपड़ों को धोने के लिए डिजाइन किया गया है। यह प्रोग्राम बच्चों के कपड़ों को कमोल तरीके साफ करता है, जिससे फैब्रिक सुरक्षित रहता है।
  • क्या बेबी केयर वॉश प्रोग्राम सभी वॉशिंग मशीन में उपलब्ध होता है?
    +
    नहीं, यह फीचर केवल कुछ फ्रंट और टॉप लोड वॉशिंग मशीन में उपलब्ध होता है।
  • बच्चों के कपड़ों को साफ करने के लिए किस डिटर्जेंट का इस्तेमाल करना चाहिए?
    +
    बच्चों के कपड़ों को साफ करने के लिए आप नॉन-एलर्जेनिक डिटर्जेंट का उपयोग कर सकते हैं, जो बच्चों के कपड़ों के लिए सुरक्षित माना जाता है।