अमेजन पर बॉश का बढ़िया मिक्सर ग्राइंडर ढूंढ रहे हैं? लेकिन इतने ऑप्शंस के बीच समझ नहीं आ रहा कौन-सा मॉडल लेना सही होगा? तो यहां हम आपको अमेजन पर उपलब्ध इसके 5 विकल्पों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें यूजर्स द्वारा काफी बढ़िया रेटिंग प्राप्त है। इन मिक्सर ग्राइंडर की सबसे बड़ी खासियत इनमें मौजूद पावरफुल कॉपर मोटर है जो अधिक टिकाऊ मानी जाती है और कठोर से कठोर सामाग्री को जल्दी पीस सकती है। इन Bosch के Mixer Grinder के साथ आने वाले जार में सेफ्टी लॉक लगा होता है जिससे आप बिना किसी टेंशन हैंड्स-फ्री ग्राइंडिंग कर सकते हैं। इसके अलावा इनमें ओवरलोड और ओवरहीट प्रोटेक्शन जैसे सेफ्टी फीचर्स भी मौजूद होते हैं जो इन मिक्सर ग्राइंडर को भरोसेमंद के साथ-साथ सुरक्षित भी बनाते हैं। आइए इनके बारे में नीचे अधिक जानते हैं।
ऐसी अन्य जानकारी के लिए जागरण स्मार्ट-च्वाइस पर क्लिक करें।
Bosch TrueMixx Pro MGM8856BIN 1000 Watt 5 Jar Mixer Grinder
बॉश का यह मिक्सर ग्राइंडर 1000w क्षमता के साथ आता है, जिसकी मैक्स स्पीड 24000 RPM होती है। यह कठोर से कठोर चीजों को बारीक पीसने में सक्षम हो सकती है। इसकी मोटर कॉपर की होती है जो जंग से सुरक्षित मानी जाती है। वहीं इस मिक्सर ग्राइंडर की ABS बॉडी इसे मजबूत व टिकाऊ बनाती है। इसमें आपको 4 जार मिलते हैं जिसमें से 3 स्टेनलेस स्टील के होते हैं और एक जार प्लास्टिक का होता है। इस मिक्सर ग्राइंडर के साथ आने वाले जार सेफ्टी लॉक के साथ आते हैं जिससे ग्राइंडिंग के दौरान सामाग्री बाहर आने का खतरा नहीं रहता है। आप इन मिक्सर ग्राइंड जार की मदद से मसालों को पीस सकते हैं, चटनी बना सकते हैं, जूस व स्मूदी बना सकते हैं और खड़े मसालों को भी पीस सकते हैं। इस जार में लगे ब्लैड्स स्टेनलेस स्टील के होते हैं जो सामाग्री को बारीक और जल्दी पीसने में मदद करते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - TrueMixx Pro
- कैपेसिटी - 1.5 लीटर
- कलर - ब्लैक
- मटेरियल - कॉपर, प्लास्टिक, स्टेनलेस स्टील
- विशेष सुविधा - ओवरहीट प्रोटेक्शन
- वोल्टेज - 230 वोल्ट
- वॉट क्षमता - 1000W
खूबियां
- यह मिक्सर ग्राइंडर ओवरहीट प्रोटेक्शन के साथ आता है, जो ग्राइंडर के ओवरहीट होने पर अपने आप मशीन को बंद कर देता है।
- यह हैवी ड्यूटी मोटर के साथ आता है जिससे कठोर सामाग्री भी आसानी से ग्राइंड हो सकती है।
कमी
- इस मिक्सर ग्राइंडर को लेकर फिलहाल यूजर्स को कोई खास कमी देखने को नहीं मिली है।
01
Bosch Bold 750Watt Mixer Grinder
यह बॉश मिक्सर ग्राइंडर 750 वॉट की पावरफुल HiFlux मोटर के साथ आता है, जिससे आप कठोर सामाग्री जैसे - नारियल, खड़े मसाले आदि को आप आसानी से इसमें बारीक पीस सकते हैं। इसमें स्टोन पाउंडिंग तकनीक शामिल होती है, जिससे ग्राइंडर में मसाले पीसते समय इनका स्वाद बना रहता है। इस मिक्सर ग्राइंडर के साथ आने वाले जार में यूनिक डिजाइन के ब्लंट ब्लैड्स होते हैं, जो सामाग्री को जल्दी व बारीक पीसने में मदद कर सकते हैं। इसकी 30 मिनट मोटर रेटिंग केवल 30 मिनट में बिना ओवरहीटिंग के चीजों को ग्राइंड करने में सक्षम मानी जाती है। इस मिक्सर ग्राइंडर के साथ आने वाले जार हैंड्स-फ्री ऑपरेशन के साथ आते हैं यानी इनमें सेफ्टी लॉक लगा होता है जिससे ग्राइंडिंग के दौरान सामाग्री बाहर नहीं आती हैं। इसमें आपको 4 मिलते हैं जिसमें से 3 स्टेनलेस स्टील के होते हैं और 1 प्लास्टिक मटेरियल में आता है, जो खासतौर पर जूस निकालने के लिए डिजाइन किया गया है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Bosch Bold
- कैपेसिटी - 1 लीटर
- कलर - ब्लैक
- मटेरियल - ABS
- विशेष सुविधा - सेफ्टी लॉक
- वोल्टेज - 240 वोल्ट
- वॉट क्षमता - 750W
खूबियां
- इसमें एडजस्टेबल स्पीड कंट्रोल की सुविधा मिलती है, जिसे आप जरूरत के हिसाब से एडजस्ट कर सकते हैं।
- इसमें मजबूत सक्शन फीट लगे होते हैं, जिससे ग्राइंडिंग के दौरान मिक्सर इधर-उधर नहीं भागता है।
कमी
- यूजर्स ने इस मिक्सर ग्राइंडर को लेकर कोई खास शिकायत नहीं की है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Bosch Appliances TrueMixx Pro Mixer Grinder
यह बॉश मिक्सर ग्राइंडर 750W क्षमता वाली पावरफुल मोटर के साथ आता है, जो सामाग्री को तेजी से ग्राइंड करने में मदद करता है। इसकी मोटर 30 मिनट मोटर रेटिंग के साथ आती है यानी यह कठोर चीजों को भी बिना ओवरहीटिंग के केवल 30 मिनट में ग्राइंड कर सकता है। इस मिक्सर ग्राइंडर के साथ आने वाले जार में यूनिक लीड लॉक लगे होते हैं, जिससे ग्राइंडिंग के दौरान सामाग्री बाहर नहीं आती है। इस Bosch मिक्सर ग्राइंडर में 4 जार शामिल होते हैं जिसमें से 3 स्टेनलेस स्टील बॉडी में आते हैं जिसमें जंग लगने की समस्या नहीं होती है और इन्हें साफ करना भी आसान होता है। वहीं इस Grinder Machine में 1 प्लास्टिक जार भी शामिल होता है जो जूस व स्मूदी बनाने के लिए बना होता है। इसमें ऑटोमैटिक कंट्रोल नॉब्स लगे होते हैं जिससे ग्राइंडिंग करना अधिक आसान हो जाता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Bosch Appliances
- कैपेसिटी - 1.4 लीटर
- कलर - ब्लैक
- मटेरियल - प्लास्टिक
- विशेष सुविधा - एडजस्टेबल स्पीड कंट्रोल
- वोल्टेज - 240 वोल्ट
- वॉट क्षमता - 750W
खूबियां
- इसमें ओवरहीट प्रोटेक्शन शामिल होता है जो ग्राइंडिंग के दौरान मिक्सर मशीन के अधिक गर्म होने पर इसे अपने आप बंद कर देता है।
- इस मिक्सर ग्राइंडर की मोटर कॉपर की होती है जो इसे लंबे समय तक टिकाऊ बनाए रख सकती है।
कमी
- इस मिक्सर ग्राइंडर को लेकर फिलहाल यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
03
Bosch Plastic Truemixx Radiance Mixer Grinder
बॉश का यह मिक्सर ग्राइंडर 3 स्टेनलेस स्टील जार के साथ आता है जिसमें से एक 1.5 लीटर का होता है। इसमें आप जूस व स्मूदी निकाल सकते हैं। इसके अलावा इसके साथ आने वाले अन्य 2 छोटे जार में आप मसाले पीस सकते हैं और चटनी जैसे सामाग्री को बान सकते हैं। इस जार में सेफ्टी लॉक लगे होते हैं जिसका फायदा यह होता है कि ग्राइंडिंग के दौरान सामाग्री बाहर नहीं आती है और बिना किसी टेंशन हैंड्स-फ्री ग्राइंडिंग कर सकते हैं। इसमें ओवरलोड प्रोटेक्शन फीचर शामिल होता है यानी अगर मिक्सर ग्राइंडर में सामाग्री की मात्रा बहुत ज्यादा होती है तो यह चालू नहीं होता है, जिससे ओवरलोडिंग से होने वाला खतरा कम हो सकता है। इसमें पावरफुल कॉपर मोटर शामिल होती है जो अधिक टिकाऊ मानी जाती है और इसकी हाई स्पीड सामाग्री को तेजी से पीसने में मदद कर सकती है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Truemixx Radiance
- कैपेसिटी - 1.5 लीटर
- कलर - लाल
- मटेरियल - प्लास्टिक
- विशेष सुविधा - सेफ्टी लॉक
- वोल्टेज - 230 वोल्ट
- वॉट क्षमता - 600W
खूबियां
- यह मिक्सर ग्राइंडर 90dB नॉइज़ लेवल के साथ काम करता है यानी ग्राइंडिंग के दौरान यह मिक्सर ग्राइंडर काफी कम शोर करता है।
- इस मिक्सर ग्राइंडर की ब्लैड्स काफी मजबूत व शार्प होती है, जिससे कठोर से कठोर सामाग्री भी इसमें आसानी से पीस सकती हैं।
कमी
- यूजर्स ने इस मिक्सर ग्राइंडर को लेकर फिलहाल कोई शिकायत नहीं की है।
04
Bosch TrueMixx Black 500 Watt Joy Mixer Grinder
बॉश का यह मिक्सर ग्राइंडर 500 वॉट की पावरफुल कॉपर मोटर के साथ आता है, जिससे आप इसमें कठोर सामाग्री जैसे - नारियल और खड़े मसाले आदि का आप आसानी से इसमें पीस सकते हैं। इस मिक्सर ग्राइंडर में 3 जार मिलते हैं जो स्टेनलेस स्टील मटेरियल में आते हैं। इसका फायदा यह होता है कि इनमें जंग लगने का डर नहीं रहता है और इन्हें साफ करना बहुत आसान होता है। इन जार में लगे ब्लैड्स भी काफी शार्प होते हैं जिससे कठोर सामाग्री को बारीक पीसा जा सकता है। ये जार सेफ्टी लॉक के साथ आते हैं जिससे ग्राइंडिंग के दौरान इसमें से सामाग्री बाहर नहीं आती है और आप हैंड्स-फ्री ग्राइंडिंग का लाभ उठा सकते हैं। यह बॉश मिक्सर ग्राइंडर 90dB नॉइज़ ऑपरेशन के साथ काम करता है यानी ग्राइंडिंग के दौरान आवाज बहुत कम आती है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Bosch TrueMixx
- कैपेसिटी - 1.5 लीटर
- कलर - ब्लैक
- मटेरियल - प्लास्टिक
- विशेष सुविधा - इन-बिल्ट ग्राइंडर
- स्पीड नंबर - 4
- वॉट क्षमता - 500W
खूबियां
- इसमें ओवरहीट प्रोटेक्शन शामिल होता है यानी अगर ग्राइंडिंग के दौरान मिक्सर ग्राइंडर काफी ज्यादा गर्म हो जाता है, तो यह तकनीक मशीन को अपने आप बंद कर देती है।
- इस मिक्सर ग्राइंडर के नीचे रबर फीट लगे होते हैं जिससे सामाग्री पीसते समय मशीन इधर-उधर नहीं हिलती है और एक जगह टिकी रहती है।
कमी
- इस मिक्सर ग्राइंडर को लेकर फिलहाल यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
05
बॉश मिक्सर ग्राइंडर के 5 मॉडल्स की तुलना
यहां हमने ऊपर बताए गए Bosch मिक्सर ग्राइंडर के 5 मॉडल्स की तुलना की है, जिससे आपको समझने में आसानी होगी कि इनमें से कौन-सा विकल्प आपकी जरूरत के अनुसार ज्यादा बेहतर होगा।
इसी तरह के अन्य लेख को पढ़ने के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर क्लिक करें।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।