भारतीय रसोई में खाना बनाते समय ज़्यादा तेल, मसाले और तेज आंच का इस्तेमाल होता है, जिससे धुआं, बदबू और चिकनाई जल्दी फैल जाती है। ऐसे में सही किचन चिमनी होना बहुत जरूरी हो जाता है, ताकि रसोई साफ-सुथरी बनी रहे। लेकिन बाज़ार में अलग-अलग साइज, सक्शन पावर, फिल्टर और फीचर्स वाली कई चिमनियां उपलब्ध हैं, जिनमें से सही विकल्प चुनने में परेशानी होती है। ऐसे में यह सवाल बहुत आम है कि भारतीय किचन के लिए कौन-सी चिमनी सबसे अच्छी होती है? इस लेख में आप इस सवाल का जवाब पा सकते हैं और अमेजन पर मौजूद 5 बढ़िया चिमनी के विकल्प देख सकते हैं। बात दें सही चिमनी वही होती है जिसमें अच्छी सक्शन पावर, मजबूत फिल्टर सिस्टम, सही साइज और आसान मेंटेनेंस होती है। यहां बताई गई Elica, Faber, Glen, Hindware और KAFF चिमनी इन सभी सुविधाओं के साथ आती है, जो भारतीय रसोई में अच्छे से काम करती हैं।
चलिए नीचे भारतीय रसोई के लिए बढ़िया चिमनी के विकल्पों पर नजर डाल लें -
Elica 60cm 1500 m3/hr BLDC Filterless Autoclean Kitchen Chimney
एलिका की यह 60 सेमी फिल्टरलेस ऑटो क्लीन किचन चिमनी भारतीय रसोई के लिए एक पावरफुल विकल्प है। यह कर्व्ड ग्लास डिज़ाइन वाली वॉल माउंटेड चिमनी है, जो 2 से 4 बर्नर वाले गैस स्टोव के लिए सही रहती है। इसमें 1500 घन मीटर प्रति घंटा की तेज सक्शन पावर दी गई है, जिससे ज्यादा तेल और मसालों से बनने वाला धुआं और गंध जल्दी बाहर निकल जाती है। यह फिल्टरलेस टेक्नोलॉजी के साथ आती है, जिससे बार-बार फिल्टर साफ करने की झंझट नहीं होती है। इसका ऑटो क्लीन फीचर और बिल्ट-इन ऑयल कलेक्टर की मदद से जमा हुआ तेल अपने आप ट्रे में इकट्ठा हो जाता है, जिससे सफाई बहुत आसान हो जाती है। इस Elica Chimney में BLDC मोटर दी गई है, जो कम बिजली खर्च करती है, कम आवाज करती है और लंबे समय तक टिकाऊ होती है। इसका अधिकतम नॉइज लेवल केवल 58 डेसीबल है, इसलिए किचन में ज्यादा शोर नहीं होता है। इसमें टच कंट्रोल और मोशन सेंसर दिया गया है, जिससे हाथ हिलाकर भी चिमनी को ऑन या ऑफ किया जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - Elica
- रंग - काला
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 42D x 60W x 47.8H सेंटीमीटर
- एयर फ्लो कैपेसिटी - 1500 घन मीटर प्रति घंटा
- खास सुविधा - ऑटो क्लीन, बिल्ट इन ऑयल कलेक्टर, एलईडी लाइटिंग
- वोल्टेज - 220 वोल्ट
- स्पीड की संख्या - 9
खूबियां
- 9 स्पीड लेवल होने की वजह से आप कुकिंग के हिसाब से सक्शन कंट्रोल कर सकते हैं।
- रोशनी के लिए इसमें 2 एलईडी लैंप हैं।
- यह चिमनी डक्टेड सिस्टम पर काम करती है।
कमी
- कुछ अमेजन ग्राहकों ने बताया कि यह चलने पर अधिक शोर करती है।
01
Faber 60 cm 1000 m/hr Kitchen Chimney
फैबर ब्रांड की यह 60 सेमी चिमनी रोज़मर्रा की भारतीय कुकिंग के लिए अच्छी तरह से काम करती है। यह टी-शेप डिज़ाइन वाली वॉल माउंटेड चिमनी है, जिसे 2 से 4 बर्नर वाले गैस स्टोव के ऊपर आसानी से लगाया जा सकता है। इसमें 1000 घन मीटर प्रति घंटा की सक्शन पावर दी गई है, जो हल्के से मध्यम तेल और मसालों वाली कुकिंग के दौरान बनने वाले धुएं और बदबू को आसानी से बाहर निकाल देती है, जिससे रसोई साफ और ताज़ा रहती है। इस Faber चिमनी में बैफल फिल्टर है, जो भारतीय किचन के लिए बढ़िया माना जाता है क्योंकि यह ज्यादा तेल और चिकनाई को अच्छे से पकड़ लेता है। यह फिल्टर टिकाऊ है और इसे समय-समय पर साफ करके दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं पुश बटन कंट्रोल से इसको चलाना बेहद आसान हो जाता है। आप अपनी ज़रूरत के हिसाब से इसकी 3 स्पीड में से कोई भी स्पीड चुन सकते हैं। इसका नॉइज़ लेवल केवल 49 डेसिबल है, इसलिए यह ज्यादा शोर नहीं करती है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - Faber
- रंग - काला
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 39D x 60W x 37H सेंटीमीटर
- एयर फ्लो कैपेसिटी - 1000 घन मीटर प्रति घंटा
- खास सुविधा - शोर कम करना
- वोल्टेज - 220 वोल्ट
- स्पीड की संख्या - 3
खूबियां
- इसमें 1.2 वाट का एलईडी लैंप अच्छी रोशनी देता है।
- इसका ब्लैक पाउडर कोटेड बॉडी और कंम्पैक्ट डिज़ाइन है।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने इसके अधिक शोर करने और इंस्टॉलेशन को बहुत घटिया बताया है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Glen 90 cm 1200 m/hr Filterless Thermal Autoclean Kitchen Chimney
यह ग्लेन चिमनी फिल्टरलेस टेक्नोलॉजी पर काम करती है, जिससे इसके फिल्टर चोक होने या रोज़ साफ करने की झंझट नहीं होती है। इसमें रिमूवेबल ऑयल कलेक्टर ट्रे दी गई है, जिसमें तेल जमा हो जाता है और आसानी से इसको निकालकर साफ किया जा सकता है। हीट ऑटो-क्लीन फीचर की मदद से अंदर जमी चिकनाई अपने आप पिघलकर ट्रे में आ जाती है, जिससे मेंटेनेंस बहुत आसान हो जाती है। इसे चलाने के लिए मोशन सेंसिंग टेक्नोलॉजी दी गई है, यानी आप सिर्फ हाथ हिलाकर चिमनी को ऑन या ऑफ कर सकते हैं। साथ ही इसमें टच सेंसर कंट्रोल भी है, जिससे लाइट और ऑटो-क्लीन फंक्शन को आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। यह कर्व्ड ग्लास डिज़ाइन और ब्लैक फिनिश वाली Glen चिमनी रसोई के लुक को प्रीमियम बनाती है। इसकी 90 सेमी साइज 3 से 5 बर्नर वाले स्टोव के लिए बिल्कुल सही है जो बड़ी और मॉडर्न भारतीय रसोई से धुआं और गंध को बेहतर तरीके से बाहर निकालती है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - Glen
- रंग - काला
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 90D x 47W x 52H सेंटीमीटर
- एयर फ्लो कैपेसिटी - 1200 घन मीटर प्रति घंटा
- खास सुविधा - बिल्ट इन ऑयल कलेक्टर
- वोल्टेज - 220 वोल्ट
- स्पीड की संख्या - 3
खूबियां
- इसमें 1200 घन मीटर प्रति घंटा की सक्शन पावर दी गई है, जिससे किचन धुआं से मुक्त रहता है।
- इसमें पावरफुल डीसी मोटर लगी है, जो कम आवाज़ में ज्यादा बेहतर परफॉर्मेंस देती है।
- मोटर की सुरक्षा के लिए इसमें थर्मल ओवरलोड प्रोटेक्टर दिया गया है, जो मोटर को ज़्यादा गर्म होने से बचाता है।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने इसके अधिक शोर करने और इंस्टॉलेशन को खराब बताया है।
03
Hindware Nadia IN 90 cm Filterless Auto Clean Chimney
90 सेमी साइज वाली यह किचन चिमनी भारतीय रसोई के लिए पावरफुल विकल्प है, जो खास तौर पर भारतीय किचन में ज़्यादा तेल और मसालों वाली कुकिंग के लिए बनाई गई है। यह वॉल माउंटेड कर्व्ड ग्लास डिज़ाइन में आती है और इसका ब्लैक फिनिश किचन को प्रीमियम लुक देता है। इसमें 1500 घन मीटर प्रति घंटा की तेज सक्शन पावर दी गई है, जो हैवी फ्राइंग के दौरान बनने वाले धुएं, बदबू और तेल को तेजी से बाहर निकाल देती है, जिससे किचन साफ और ताज़ा बनी रहती है। बेहतर रोशनी के लिए इसमें ड्यूल एलईडी लैंप दिए गए हैं, जो कुकिंग एरिया को अच्छी तरह रोशन करते हैं और कम बिजली खर्च करते हैं। इस Hindware चिमनी में फिल्टरलेस तकनीक दी हुई है, जिसमें मोटर और ब्लोअर को सुरक्षित रखने के लिए एक खास स्क्रीन दी गई है। इससे फिल्टर चोक होने की समस्या नहीं होगी और सक्शन हमेशा बेहतर बना रहेगा। वहीं ऑटो क्लीन फीचर के होने से सिर्फ एक बटन दबाने पर अंदर जमा तेल और चिकनाई अपने आप साफ हो जाती है। सफाई के लिए इसमें स्टेनलेस स्टील ऑयल कलेक्टर दिया गया है, जिसमें तेल इकट्ठा हो जाता है और जिसे आसानी से निकालकर धोया जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - Hindware
- रंग - काला
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 48.6D x 88W x 51.5H सेंटीमीटर
- एयर फ्लो कैपेसिटी - 1500 घन मीटर प्रति घंटा
- खास सुविधा - ऑयल कलेक्टर
- वोल्टेज - 220 वोल्ट
- स्पीड की संख्या - 3
खूबियां
- इस चिमनी को चलाने के लिए टच कंट्रोल पैनल दिया गया है।
- इसमें टर्बो स्पीड ऑप्शन है, जिससे ज़रूरत पड़ने पर और ज़्यादा तेज़ सक्शन मिल सकता है।
- इसमें मोशन सेंसर टेक्नोलॉजी दी गई है, यानी आप सिर्फ हाथ हिलाकर चिमनी को ऑन या ऑफ कर सकते हैं।
कमी
- कुछ अमेजन ग्राहको ने चिमनी के ठीक से काम न करने की शिकायत की है।
04
KAFF K-Series KEC 60A Filterless Auto-Clean Kitchen Chimney
केएएफएफ ब्रांड की यह फिल्टरलेस ऑटो-क्लीन चिमनी भारतीय रसोई के लिए बढ़िया विकल्प है। इसमें फिल्टरलेस टेक्नोलॉजी दी गई है, जिसके होने से फिल्टर चोक होने की समस्या नहीं होगी और सक्शन हमेशा बेहतर बना रहेगा। यह DHC यानी ड्राई हीट ऑटो क्लीन तकनीक के साथ आती है, जिससे अंदर जमा तेल और चिकनाई गर्म होकर अपने आप नीचे मैट ब्लैक ऑयल कलेक्टर ट्रे में इकट्ठा हो जाती है। इस ऑयल कलेक्टर को साफ करना आसान है। वहीं सामने की तरफ दिया गया ब्लैक ग्लास फ्रंट पैनल और डिजिटल डिस्प्ले इस KAFF चिमनी को और भी स्टाइलिश बनाता है और इस्तेमाल के दौरान साफ जानकारी दिखाता है। दमदार वेंटिलेशन के लिए इसमें 1450 घन मीटर प्रति घंटा की तेज़ सक्शन पावर दी गई है, जो मसालेदार भारतीय कुकिंग के दौरान बनने वाले धुएं और बदबू को जल्दी से बाहर निकाल देती है, जिससे रसोई साफ-सुथरी बनी रहती है। यह कर्व्ड ग्लास डिज़ाइन और मैट ब्लैक फिनिश के साथ आती है, जो आपकी किचन को प्रीमियम और मॉडर्न लुक देती है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - KAFF
- रंग - काला
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 49D x 59.5W x 53.8H सेंटीमीटर
- एयर फ्लो कैपेसिटी - 1450 घन मीटर प्रति घंटा
- खास सुविधा - ऑटो क्लीन, बिल्ट-इन स्लीक ऑयल कलेक्टर, अधिक सक्शन पॉवर, एलईडी लाइटिंग
- वोल्टेज - 220 वोल्ट
- स्पीड की संख्या - 3
खूबियां
- यह वॉल माउंटेड चिमनी है जिसको 2 से 4 बर्नर वाले स्टोव के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
- इसको चलाने के लिए थर्मोस्टैटिक टच कंट्रोल पैनल दिया गया है, जिसमें 3 स्पीड ऑप्शन मिलते हैं।
- इसमें जेस्चर मोशन कंट्रोल की मदद से आप बिना छुए सिर्फ हाथ हिलाकर चिमनी को ऑन, ऑफ या स्पीड बदल सकते हैं।
कमी
- कुछ अमेजन ग्राहकों ने चलने पर अधिक शोर होने की शिकायत की है।
05
भारतीय रसोई के लिए चिमनी के बेहतरीन मॉडल्स की संक्षिप्त जानकारी
यहां पर हमने अमेजन पर उपलब्ध चिमनी के 5 बढ़िया मॉडल्स के फीचर्स के मुख्य बिन्दुओं को तालिका में बताया है, जो भारतीय कुकिंग के लिए बढ़िया विकल्प है। इनके आधार पर आप अपने बजट, स्टोव की साइज और जरूरत के हिसाब से सही चिमनी चुन सकते हैं।
निष्कर्ष - अगर आपकी रसोई मध्यम से बड़ी है और आप रोज खाना तेज आंच पर बनाते हैं, तो Faber, Elica या KAFF चिमनियां अच्छे सक्शन और मजबूत फिल्टर के साथ बढ़िया विकल्प है। वहीं अगर आपका बजट थोड़ा कम है और रोज़मर्रा में पॉवरफुल परफॉर्मेंस चाहिए, तो Glen और Hindware भी बहुत अच्छे और बढ़िया विकल्प हैं। हालांकि सभी चिमनी बढ़िया हैं और ये उपभोक्ता की जरूरत और बजट पर निर्भर करती हैं।
इसी तरह घरेलू उपकरण की जानकारी आप हाउस ऑफ एप्लाइंसेस कैटेगरी पर देख सकते हैं।
इन्हें भी पढ़ें
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।