आज के समय में घर की सुरक्षा पहले से कहीं ज़्यादा जरूरी हो गई है और इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए फिंगरप्रिंट डोर लॉक एक स्मार्ट और आधुनिक समाधान बनकर सामने आये हैं। चाबी खोने या बार-बार ताला लगाने की झंझट से छुटकारा दिलाने वाले फिंगरप्रिंट डोर लॉक आपके घर को तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक एक्सेस देते हैं। फिंगरप्रिंट, पासकोड और स्मार्ट फीचर्स के साथ आने वाले ये लॉक न सिर्फ़ सुरक्षा बढ़ाते हैं, बल्कि घर को एक मॉडर्न टच भी देते हैं। इस लेख में आप अमेजन पर मौजूद फिंगरप्रिंट वाले डोर लॉक के बढ़िया विकल्प देख सकते हैं और अपने घर के लिए चुनकर सुरक्षा कर सकते हैं।
चलिए घर को सुरक्षित और आधुनिक बनाने के लिए फिंगरप्रिंट डोर लॉक के बढ़िया विकल्प देखें -
Native by UC Urban Company Smart Door Lock
यह एक आधुनिक और स्मार्ट डोर लॉक है, जो घर की सुरक्षा को और आसान व सुरक्षित बनाता है। इसमें 7 तरीकों से अनलॉक करने की सुविधा मिलती है, जैसे फिंगरप्रिंट, मोबाइल ऐप, पासकोड, विज़िटर कोड, आरएफआईडी कार्ड, फिज़िकल चाबी और डोरबेल बजने पर आने वाली अनलॉक रिक्वेस्ट। इस Smart Lock Door का डोरबेल कनेक्ट फीचर कैमरे के ज़रिए दरवाज़े की घंटी बजने पर विज़िटर की फोटो लेकर आपके मोबाइल पर भेज देता है, जिससे आप कहीं से भी देख सकते हैं कि दरवाज़े पर कौन है और चाहें तो ऐप से ही दरवाजा खोल सकते हैं। इस लॉक में 1080p एचडी कैमरा वाइड एंगल लगा है, जो कम रोशनी में भी साफ फोटो कैप्चर करता है। तेज और सुरक्षित फिंगरप्रिंट सिस्टम की मदद से आप बिना चाबी के तुरंत दरवाज़ा खोल सकते हैं। विज़िटर कोड के ज़रिए आप तय समय के लिए किसी को भी एक्सेस दे सकते हैं, जो घर पर कामवाली दीदी या मेहमानों के लिए बहुत उपयोगी है। सुरक्षा के लिए इसमें चार स्टेनलेस स्टील डेडबोल्ट और नाइट प्राइवेसी लैच दिया गया है, जिससे बाहर से कोई भी दरवाज़ा नहीं खोल सकता है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - Native by UC
- खास सुविधा - फिंगरप्रिंट, पासकोड, यूसी ऐप,
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 16.5 x 6.9 x 39.2 सेंटीमीटर
- मटेरियल - स्टेनलेस स्टील
- कंट्रोल मेथड - ऐप्प, टच
- कनेक्टिविटी - वाई-फाई
खूबियां
- बैटरी खत्म होने पर यूएसबी-सी केबल से तुरंत पावर देकर लॉक खोला जा सकता है।
- आपकी जानकारी पूरी तरह सुरक्षित रखने के लिए सारा डेटा एन्क्रिप्ट होकर सुरक्षित सर्वर पर स्टोर किया जाता है।
- इसमें 100 से ज़्यादा फिंगरप्रिंट सेव किए जा सकते हैं।
कमी
- अमेजन यूजर्स ने लेख लिखने तक कोई खास कमी नहीं बताई।
01
Mygate Smart Door Lock SE with 6 Unlock Methods, Fingerprint
घर के मेन दरवाज़े के लिए यह एक सुरक्षित और आधुनिक डिजिटल लॉक है, जिसमें 6 तरीकों से अनलॉक करने की सुविधा मिलती है। आप इसे फिंगरप्रिंट, ओटीपी, पिन, मोबाइल ऐप, आरएफआईडी कार्ड या सामान्य चाबी से खोल सकते हैं। यह स्मार्ट लॉक आपको बेहतरीन सुरक्षा और आसानी दोनों देता है, जिससे चाबी रखने की झंझट खत्म हो जाती है। इसकी मदद से आप कहीं से भी ओटीपी के ज़रिए दरवाज़े का एक्सेस शेयर कर सकते हैं। इसमें स्थायी, एक बार का, तय समय वाला या बार-बार इस्तेमाल होने वाला एक्सेस देने का विकल्प दिया हुआ है, जिसे मोबाइल ऐप से आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। यह 32 मिमी से 65 मिमी मोटाई वाले लकड़ी के दरवाज़ों के लिए बिल्कुल उपयुक्त है और दरवाज़े की खूबसूरती के साथ सुरक्षा भी बढ़ाता है। यह लॉक फ्री इंस्टॉलेशन और 3 साल की ऑन-साइट वारंटी के साथ आता है, जिसमें रिपेयर और रिप्लेसमेंट शामिल हैं। साथ ही, कम बैटरी होने पर अलर्ट मिल जाता है और जरूरत पड़ने पर यूएसबी-सी केबल से इमरजेंसी पावर देकर लॉक खोला जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - Mygate
- खास सुविधा - अनलॉक करने के 6 तरीके, ऐप कंट्रोल, डेकोय पिन फ़ीचर, कम बैटरी अलर्ट
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 29 x 7 x 2.4 सेंटीमीटर
- मटेरियल - स्टेनलेस स्टील
- कंट्रोल मेथड - ऐप
- कनेक्टिविटी - ब्लूटूथ
खूबियां
- यह स्मार्ट लॉक मज़बूत और टिकाऊ मटेरियल से बना है, जिसमें स्टेनलेस स्टील बोल्ट और एल्युमिनियम एलॉय बॉडी दी गई है।
- इसमें आप 100 तक फिंगरप्रिंट रजिस्टर कर सकते हैं और अनलिमिटेड पासवर्ड व मोबाइल ऐप एक्सेस भी शेयर कर सकते हैं।
- अनऑथराइज़्ड फ्रीज और पिन डिकॉय जैसे फीचर्स सुरक्षा को और मज़बूत बनाते हैं।
कमी
- अमेजन यूजर्स ने लेख लिखने तक कोई खास कमी नहीं बताई।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Godrej Smart Lock With Fingerprint for Home & Offices
यह स्मार्ट लॉक घर के मुख्य दरवाज़े के लिए एक भरोसेमंद और सुरक्षित 4-इन-1 डिजिटल डोर लॉक है। इसमें दरवाज़ा खोलने के लिए चार तरीके मिलते हैं - फिंगरप्रिंट, पिन कोड, RFID कार्ड और सामान्य चाबी। इसका 360 डिग्री फिंगरप्रिंट पहचान सिस्टम किसी भी एंगल से उंगली को पहचान लेता है और तेज व आसान तरीके से दरवाज़ा खोल सकते हैं। इस Godrej Smart Lock में 99 तक फिंगरप्रिंट रजिस्टर किए जा सकते हैं, जिससे पूरे परिवार या स्टाफ के लिए इस्तेमाल आसान हो जाता है। इसके अलावा, 99 RFID कार्ड भी रजिस्टर किए जा सकते हैं, जिससे बिना चाबी या पिन डाले कॉन्टैक्टलेस तरीके से दरवाज़ा खोला जा सकता है। वहीं अगर कभी बैटरी खत्म हो जाए या इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम काम न करे, तो इसमें मैकेनिकल चाबी का बैकअप भी दिया गया है, जिससे आप किसी भी आपात स्थिति में दरवाज़ा खोल सकते हैं। यह स्मार्ट लॉक मैट ब्लैक फिनिश में आता है, जो दरवाज़े को स्टाइलिश लुक देता है। कंपनी की तरफ से इस पर 3 साल की वारंटी मिलती है और 350 से ज़्यादा शहरों में 72 घंटे के अंदर फ्री प्रोफेशनल इंस्टॉलेशन की सुविधा दी गई है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - Godrej
- खास सुविधा - फिंगरप्रिंट
- प्रोडक्ट डायमेंशन -36.7 x 20 x 14 सेंटीमीटर
- मटेरियल - अलॉय स्टील
- कंट्रोल मेथड - टच
- लॉक टाइप - डिजिटल लॉक
खूबियां
- इसमें आप 4 से 9 अंकों तक के 99 अलग-अलग पिन कोड सेट कर सकते हैं।
- सुरक्षा को और मज़बूत बनाने के लिए इसमें तीन मजबूत बोल्ट वाला लॉकिंग सिस्टम दिया गया है।
कमी
- अमेजन यूजर ने इंस्टालेशन तकनीशियन को लेकर असंतुष्टि जाहिर की है।
03
LAVNA Digital Smart Door Lock With Fingerprint
फिंगरप्रिंट के साथ आने वाले इस स्मार्ट लॉक को लकड़ी के दरवाज़ों के लिए बनाया गया है, जो 6 तरीकों से अनलॉक करने की सुविधा देता है। यह ब्लूटूथ मोबाइल ऐप से पूरी तरह कंट्रोल होता है। आप मोबाइल ऐप के ज़रिए यूज़र जोड़ या हटा सकते हैं और पूरा सेटअप आसानी से कर सकते हैं। आप इसे फिंगरप्रिंट, मोबाइल ऐप, ओटीपी, पिन, आरएफआईडी कार्ड और मैनुअल चाबी से खोल सकते हैं। इसका 360 डिग्री फिंगरप्रिंट सेंसर सिर्फ 0.4 सेकंड में दरवाज़ा खोल देता है और इसमें 50 तक फिंगरप्रिंट सेव कर सकते हैं। इस LAVNA स्मार्ट Digital Lock में 50 तक आरएफआईडी कार्ड और 50 पिन कोड रजिस्टर किए जा सकते हैं। टच कीपैड इस्तेमाल में स्मूद और सुरक्षित है। साथ ही घर से बाहर होने पर ओटीपी एक्सेस की सुविधा मिलती है। वहीं बैटरी के 15% से कम होने पर यह लॉक लो पावर अलर्ट देता है। बैटरी पूरी तरह खत्म होने पर भी आप बाहर से पावर देकर लॉक खोल सकते हैं। इसको आप सिर्फ लकड़ी के दरवाज़ों के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - LAVNA
- खास सुविधा - इंस्टाल करने में आसान
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 7 x 7 x 24 सेंटीमीटर
- मटेरियल - जिंक
- कंट्रोल मेथड - ऐप
- कनेक्टिविटी - ब्लूटूथ
खूबियां
- सुरक्षा के लिए इसमें स्पाई कोड फीचर दिया गया है, जिससे आप असली पिन के आगे या पीछे कोई भी नंबर डालकर पिन छुपा सकते हैं।
- इसमें मैकेनिकल चाबी का बैकअप दिया गया है।
कमी
- अमेजन ग्राहक ने कस्टमर सपोर्ट को बढ़िया नहीं बताया।
04
QUBO Smart Door Lock Select from Hero Group
यह स्मार्ट लॉक कम से कम 3 सेंटीमीटर मोटाई वाले लकड़ी के दरवाज़ों पर फिट होता है। आप इसे फिंगरप्रिंट, पिन, ओटीपी, मोबाइल ऐप, आरएफआईडी कार्ड या मैकेनिकल चाबी से खोल सकते हैं। कुछ अतिरिक्त डिवाइस के साथ यह Fingerprint Door Lock रिमोट अनलॉक और वॉइस अनलॉक को भी सपोर्ट करता है, जिससे घर की सुरक्षा और सुविधा दोनों बढ़ जाती हैं। सुरक्षा के लिए इसमें ड्यूल बोल्ट सिस्टम दिया गया है, जिसमें एक मज़बूत मुख्य बोल्ट और एक अतिरिक्त लैच बोल्ट दी हुई है। यह डिजिटल लॉक छेड़छाड़ से सुरक्षित डिज़ाइन के साथ आता है। इसकी बॉडी मटेरियल एल्यूमिनियम एलॉय से बनी है, जो मजबूत और टिकाऊ है। इसमें लंबी बैटरी लाइफ मिलती है, जो सामान्य इस्तेमाल में करीब एक साल तक चल सकती है। वहीं बैटरी कम होने पर अलर्ट मिलता है और जरूरत पड़ने पर यूएसबी पावरबैंक से इमरजेंसी पावर देकर दरवाज़ा खोला जा सकता है। इसमें Cortex टेक्नोलॉजी वाला हाई-प्रिसिशन फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है, जो तेज और सटीक पहचान करता है। आप मोबाइल ऐप के ज़रिए परिवार के लिए स्थायी एक्सेस, घरेलू मदद के लिए तय समय का एक्सेस और मेहमानों के लिए एक बार का एक्सेस आसानी से दे सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - Qubo
- खास सुविधा - ऑटो-लॉक, बैक-लिट कीपैड, पासकोड अनलॉक
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 24.5 x 5.8 x 15 सेंटीमीटर
- मटेरियल - अल्युमीनियम
- कंट्रोल मेथड - ऐप
- लॉक प्रकार - बायोमेट्रिक, कीपैड
खूबियां
- यह स्मार्ट लॉक 7 तरीकों से अनलॉक होता है।
- इसमें 100 तक फिंगरप्रिंट सेव किए जा सकते हैं और अनलॉक हिस्ट्री मोबाइल ऐप में देखी जा सकती है।
- यह गलत पासवर्ड अलर्ट, प्राइवेसी मोड, ऑटो लॉक और स्पाई कोड जैसी सुविधाओं के साथ आता हैं।
कमी
- कुछ अमेजन उपयोगकर्ताओं ने फिंगरप्रिंट सेंसर में समस्या बताई है।
05
फिंगरप्रिंट डोर लॉक के मॉडल्स की संक्षिप्त तुलना
यहां नीचे तालिका में आपको अमेजन पर मौजूद फिंगरप्रिंट डोर लॉक के 5 ब्रांड्स देख लें, जिनकी फीचर्स, अनलॉक ऑप्शन, बच्चों की सुरक्षा, बैटरी जैसे मुख्य बिंदु के बारे में जानकारी दी है। इनके आधार पर आप बढ़िया सा लॉक चुनकर पाएं स्मार्ट, तेज़ और भरोसेमंद सुरक्षा।
इसी तरह घरेलू उपकरण की जानकारी आप हाउस ऑफ एप्लाइंसेस कैटेगरी पर देख सकते हैं।
इन्हें भी पढ़ें
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।