ये हैं Amazon पर मौजूद शक्तिशाली 1000W मिक्सर ग्राइंडर, सब कुछ पिसेगा आसानी से

अमेजन पर उपलब्ध बढ़िया 1000 वाट मिक्सर ग्राइंडर के बढ़िया देख लें। Sujata, Bosch, Preethi, Bajaj और Philips ब्रांड ये मिक्सर मशीन पावरफुल मोटर, तेज़ ग्राइंडिंग, टिकाऊ जार और सेफ्टी फीचर्स के साथ आती हैं।
अमेजन पर उपलब्ध बढ़िया 1000 Watt मिक्सर ग्राइंडर
अमेजन पर उपलब्ध बढ़िया 1000 Watt मिक्सर ग्राइंडर

मॉडर्न कीचन में तेजी से काम करने के लिए बढ़िया सा मिक्सर ग्राइंडर चाहिए, तो 1000 वॉट मिक्सर ग्राइंडर को ला सकते हैं। ये आज हर आधुनिक किचन की ज़रूरत बन चुके हैं। इनकी मदद से आप रोज़ाना मसाले पीस सकते हैं, स्मूदी बना सकते हैं, चटनी तैयार कर सकते हैं या फिर कठोर और सूखे मसालों को आसानी से पीस सकते हैं। Amazon पर उपलब्ध बढ़िया 1000 Watt मिक्सर ग्राइंडर मजबूत मोटर, शार्प स्टेनलेस स्टील ब्लेड, मल्टी-स्पीड कंट्रोल और सेफ्टी फीचर्स के साथ आते हैं, जो बेहतर परफॉर्मेंस और लंबे समय तक चलते हैं। वहीं अलग-अलग काम के लिए इनके साथ छोटी-बड़ी कैपेसिटी के जार मिलते हैं। चलिए अमेजन पर मौजूद 1000W मिक्सर ग्राइंडर के बढ़िया विकल्पों पर नजर डालते हैं -

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Sujata MG03 Mixer Grinder|1000 Watts

    इस सुजाता मिक्सर ग्राइंडर में 1000 वॉट की दमदार मोटर दी गई है, जिसमें 100% कॉपर वाइंडिंग और डबल बॉल बेयरिंग लगी हैं। यह मोटर बहुत मज़बूत है और लगातार भारी काम करने पर भी स्मूद तरीके से चलती है। यह Sujata Mixer 25,000 आरपीएम की तेज़ स्पीड पर काम करता है, जिससे सामग्री जल्दी पीसती है और ज़्यादा गर्म नहीं होती है, जिससे खाने का प्राकृतिक स्वाद बना रहता है। इसके साथ नारियल दूध निकालने का खास अटैचमेंट मिलता है, जिससे नारियल का दूध आसानी से और ज़्यादा मात्रा में निकाला जा सकता है, जो खासतौर पर साउथ इंडियन और कोस्टल डिशेज़ के लिए उपयोगी है। इसमें कुल 4 जार दिए गए हैं, जिसमें 1.75 लीटर का मजबूत और पारदर्शी लिक्विडाइज़र जार शेक, जूस, छाछ के लिए, 1.5 लीटर का स्टेनलेस स्टील जार डोसा बैटर, ग्रेवी आदि के लिए, 1 लीटर का ड्राई ग्राइंडिंग जार मसाले, कॉफी के लिए और 500 एमएल का छोटा चटनी जार के लिए है। इसमें सेल्फ-ड्रेनेज डिज़ाइन भी है, जिससे मोटर में पानी जमा नहीं होता और मशीन की लाइफ बढ़ती है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड - Sujata 
    • वाट क्षमता - 1000W
    • रंग - काला 
    • खास सुविधा - बदलने वाली ब्लेड 
    • क्षमता - 1.75 लीटर
    • स्पीड - 3 
    • वोल्टेज - 240 वोल्ट

    खूबियां 

    • इसके ब्लेड फूड-ग्रेड स्टेनलेस स्टील के बने हैं, जो तेज और टिकाऊ हैं। 
    • इसका टैम्पर टूल बिना मशीन बंद किए सामग्री को नीचे दबाने में मदद करता है। 
    • पल्स फंक्शन से कंट्रोल बेहतर मिलता है। 

    कमी 

    • कुछ अमेजन यूजर्स ने बताया कि चलने पर ज्यादा शोर करता है। 
    01
  • Bosch Pro 1000W Mixer Grinder

    इस दमदार और भरोसेमंद मिक्सर ग्राइंडर मशीन को आप रोज़मर्रा और हेवी ग्राइंडिंग के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें 1000 वॉट की पावरफुल मोटर दी गई है, जो सूखे और गीले मसालों को आसानी से पीसती है। वहीं इसका पाउंडिंग ब्लेड डिज़ाइन मोटे और कुंद किनारे पत्थर पर कूटने जैसा असर देते हैं। इससे मसाले कटने की बजाय कुटते हैं, जिससे उनका असली टेक्सचर और स्वाद बना रहता है। इसी वजह से सांभर मसाला जैसे पारंपरिक मसालों का स्वाद ज्यादा आता है। गीले पीसने के लिए इस Bosch मिक्सर में एक्टिव फ्लो ब्रेकर तकनीक दी गई है, जो बैटर को ब्लेड पर बराबर गिरने में मदद करती है। इससे बैटर में हवा मिलती है और डोसा या इडली का बैटर ज्यादा मुलायम और फूला हुआ बनता है।इसमें दिए गए हाई क्वालिटी स्टेनलेस स्टील जार मजबूत और टिकाऊ हैं, जिनके हैंडल एर्गोनॉमिक डिजाइन के हैं, जिससे इस्तेमाल करना आसान हो जाता है। यह पूरी तरह हैंड्स-फ्री ऑपरेशन के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें मजबूत लिड-लॉक सिस्टम और नीचे की तरफ सक्शन फीट दिए गए हैं, जिससे मशीन ग्राइंडिंग के दौरान हिलती नहीं है और आपको पकड़कर रखने की जरूरत नहीं पड़ती है।


    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड - Bosch
    • वाट क्षमता - 1000W
    • रंग - काला 
    • खास सुविधा - ओवरलोड प्रोटेक्शन
    • क्षमता - 1.4 लीटर
    • स्पीड - 3 
    • वोल्टेज - 240 वोल्ट

    खूबियां 

    • स्टेनलेस स्टील ब्लेड गीले, सूखे और चटनी पीसने में बेहतरीन परफॉर्मेंस देते हैं। 
    • कंसील्ड बुश डिजाइन होने से ग्राइंडिंग के दौरान कोई मिलावट नहीं होती है और खाना सुरक्षित रहता है।
    • सेफ्टी के लिए इसमें ओवरलोड प्रोटेक्शन दिया गया है, जो ज़्यादा लोड पड़ने पर मोटर को नुकसान से बचाता है। 

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने इसकी परफॉरमेंस को बढ़िया नहीं बताया है।


    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Preethi Boltz Mixer Grinder for Kitchen

    प्रीति ब्रांड का यह एक शक्तिशाली और भरोसेमंद 1000 वॉट का मिक्सर ग्राइंडर है, जो रोज़मर्रा के किचन कामों को आसान बना देता है। इसमें हाई टॉर्क सिग्मा W2 मोटर दी गई है, जो कम समय में तेज़ और स्मूद ग्राइंडिंग करता है। इस Preethi मशीन में सिर्फ 90 सेकंड में बारीक पिसाई संभव है। इसमें 4 जार मिलते हैं, जिनमें 3 स्टेनलेस स्टील जार हैं, जो सूखी मसाले, गीली ग्राइंडिंग और चटनी के लिए हैं। 1 ब्लेंडर जार मिल्कशेक, स्मूदी, प्यूरी के लिए है। इसकी खास ब्लेड डिज़ाइन सख्त सामग्री को भी आसानी से काटकर पीस देता है। वहीं 3D एयर कूलिंग तकनीक मोटर को जल्दी ठंडा रखती है, जिससे मोटर की उम्र बढ़ती है। सेफ्टी के लिए इसमें ओवरहीट प्रोटेक्शन फीचर है, जो मिक्सर के ज़्यादा गर्म होने पर अपने-आप मोटर को बंद कर देता है। इससे मोटर खराब होने से बचती है और मशीन सुरक्षित रहती है। वहीं जार में बहुत ज़्यादा सामग्री डालने पर या मोटर पर ज़रूरत से ज़्यादा दबाव पड़ने पर ओवरलोड प्रोटेक्शन मिक्सर को बंद कर देता है। एडजस्टेबल स्पीड कंट्रोल नॉब से इस्तेमाल आसान हो जाता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड - Preethi
    • वाट क्षमता - 1000W
    • रंग - काला 
    • खास सुविधा - एडजस्टेबल स्पीड कंट्रोल, ओवरलोड प्रोटेक्शन, एंटी-स्किड, ऑटो शट-ऑफ, ओवरहीट प्रोटेक्शन
    • क्षमता - 1.5 लीटर
    • स्पीड - 3 
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट

    खूबियां 

    • एंटी-स्किड बेस मिक्सर को फिसलने से रोकता है।
    • ऑटो शट-ऑफ तकनीक से किसी भी गड़बड़ी में मिक्सर को अपने-आप बंद हो जाता है।
    • इसकी ब्लेड काफी धारधार है, जो सख्त से सख्त सामग्री को अच्छे से पिसती है।

    कमी 

    • कुछ अमेजन ग्राहको ने मिक्सर के चलने पर ज्यादा आवाज़ करने की शिकायत की है।
    03
  • Bajaj Military Series Glamore 1000 W Mixer Grinder

    यह 1000 वॉट मिक्सर ग्राइंडर हेवी-ड्यूटी काम के लिए बढ़िया विकल्प है, जिसको आप अमेजन से घर ला सकते हैं। इसमें मिलिट्री ग्रेड स्टेनलेस स्टील जार दिए गए हैं, जो बहुत मजबूत और टिकाऊ हैं। इन जार के स्टेनलेस स्टील हैंडल मज़बूत पकड़ देते हैं, जिससे जार उठाना और इस्तेमाल करना बहुत आसान हो जाता है। इसके ट्रांसपेरेंट और मजबूत ढक्कन से आप ग्राइंडिंग या ब्लेंडिंग के दौरान अंदर की सामग्री को आसानी से देख सकते हैं। इसमें 1000 वॉट का पावरफुल मोटर है, जो लगभग 20,000 आरपीएम की तेज़ स्पीड पर काम करता है, जिससे मसाले, दालें और अन्य सामग्री जल्दी और बारीक पिस जाती हैं। यह Bajaj मिक्सर रोज़ाना की कठिन ग्राइंडिंग को आसानी से संभाल सकता है। इसमें ड्यूराकट ब्लेड्स लगे हैं, जो लंबे समय तक तेज रहते हैं और सूखी ग्राइंडिंग व चटनी बनाने में बेहतरीन परिणाम देते हैं। साथ में तीन स्टेनलेस स्टील जार लिक्विडाइज़िंग, ड्राई ग्राइंडिंग और चटनी जार और ब्लेंडर जार व फ्रूट फ़िल्टर भी मिलता है, जिससे जूस, स्मूदी और प्यूरी बनाना आसान हो जाता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड - Bajaj
    • वाट क्षमता - 1000W
    • रंग - काला 
    • खास सुविधा - एडजस्टेबल स्पीड कंट्रोल
    • क्षमता - 1.2 लीटर
    • स्पीड - 3 
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट

    खूबियां 

    • पल्स मोड की मदद से आप बिना मिक्सर बंद किए मिक्सिंग कर सकते हैं, जिससे ग्रेवी, ब्रेड क्रम्ब्स या हल्की पिसाई आसानी से होती है।
    • रोटरी नॉब से स्पीड कंट्रोल करना बेहद आसान है। 

    कमी 

    • कुछ अमेजन यूजर्स ने कार्यक्षमता और अधिक शोर करने पर आपत्ति जताई है।



    04
  • Philips Plastic Hl7714/01, 1000 Watts Powerpro Motor Mixer Grinder

    इस ग्राइंडर मिक्सर में पावर प्रो 1000 वॉट मोटर दी गई है, जो बहुत ताकतवर है। इससे सख्त मसाले, दालें और बड़ी मात्रा में सामग्री भी आसानी से और तेज़ी से पीस सकती है। यह मोटर 30 मिनट तक लगातार बिना ज़्यादा गर्म हुए या ट्रिप हुए ग्राइंडिंग कर सकती है। इस Philips मिक्सर में क्विक कूल वेंटिलेशन टेक्नोलॉजी दी गई है, जो मोटर की गर्मी को जल्दी बाहर निकाल देती है। इससे मोटर ठंडी रहती है और लंबे समय तक अच्छे से काम करती है। इसके साथ 4 जार मिलते हैं, जिसमें 3 स्टेनलेस स्टील और 1 लिक्विड जार हैं, जो पूरी तरह लीक-प्रूफ हैं, जिससे ग्राइंडिंग के दौरान सामग्री बाहर नहीं गिरती है। इसके SS304 स्टेनलेस स्टील से बने मजबूत और जंग-रहित ब्लेड बहुत टिकाऊ हैं और लंबे समय तक तेज बने रहते हैं, जिससे हर बार बढ़िया ग्राइंडिंग मिलती है। इसका एजलेस और कॉम्पैक्ट डिज़ाइन किचन में कम जगह घेरता है और साफ करना भी आसान रहता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड - Philips 
    • वाट क्षमता - 1000W
    • रंग - नीला 
    • खास सुविधा - किनारों से रहित बॉडी, लीक प्रूफ, जंग रहित, वेंटिलेशन तकनीक
    • क्षमता - 0.4 लीटर, 1 लीटर, 1.5 लीटर
    • स्पीड - 3 
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट

    खूबियां 

    • इसमें स्ट्रॉन्ग सक्शन फीट दिए गए हैं, जो मिक्सर को चलाते समय मज़बूती से अपनी जगह पर टिकाए रखते हैं। 
    • जार और ब्लेड स्टेनलेस स्टील के बने हैं, जिन पर जंग नहीं लगती है। 

    कमी 

    • कुछ अमेजन ग्राहकों ने इसके अधिक शोर करने और कार्यक्षमता को लेकर शिकायत की है। 
    05

1000 वाट मिक्सर ग्राइंडर के 5 प्रमुख विकल्प की जानकारी 

यहां आप तालिका के जरिए 1000 Watt वाले Mixer Machine के 5 ब्रांडेड मॉडल्स को फीचर्स, परफॉर्मेंस, गुणवत्ता और मोटर क्षमता के आधार पर समझ सकते हैं, ताकि कीचन काम के लिए बढ़िया सा मिक्सर घर ला सकें।

फीचर / मॉडल

Sujata MG03

Bosch Pro 1000W

Preethi Boltz MG-288

Bajaj Military Series

Philips HL7714/01

पावर

1000 Watt

1000 Watt 

1000 Watt 

1000 Watt 

1000 Watt 

मोटर

डबल बॉल बेयरिंग मोटर, 25000 RPM

पाउंडिंग ब्लेड टेक्नोलॉजी

हाई टॉर्क SIGMA W2 मोटर

टाइटन मोटर

पॉवर प्रो मोटर

Jजार संख्या

4 जार (ब्लेंडर+3)

3 जार (स्टेनलेस)

4 जार (3SS + ब्लेंडर)

3 स्टेनलेस जार + फ्रूट फिल्टर

4 जार (स्टेनलेस)

ख़ास फीचर

नारियल दूध एक्स्ट्रैक्टर, टैम्पर, सेल्फ ड्रेन 

पाउण्डिंग ब्लेड, एक्टिव फ्लो ब्रेकर

3D एयर कूलिंग

मिलिटरी ग्रेड जार, ड्यूरा कट ब्लेड

क्विक कूल वेंटिलेशन

इसी तरह घरेलू उपकरण की जानकारी आप हाउस ऑफ एप्लाइंसेस कैटेगरी पर देख सकते हैं। 

इन्हें भी पढ़ें 

 

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • 1000 वॉट मिक्सर ग्राइंडर क्या होता है?
    +
    1000 वॉट मिक्सर ग्राइंडर एक पावरफुल ग्राइंडर होता है जिसमें 1000 वॉट की मोटर लगी होती है। यह सख्त मसाले, डोसा बैटर, चटनियां, जूस, स्मूदी और भारी सामग्री को जल्दी और आसानी से पिसता है।
  • 1000 वॉट मिक्सर ग्राइंडर का उपयोग किन कामों के लिए किया जा सकता है?
    +
    इसे सूखी और गीली ग्राइंडिंग, चटनी, मसाला पावडर, बैटर, स्मूदी, जूस, प्यूरी और दाल आदि पीसने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • 1000 वॉट मिक्सर ग्राइंडर क्यों बेहतर होता है?
    +
    1000 वॉट मॉडल में ज्यादा पावर होने के कारण यह तेज़ ग्राइंडिंग करता है, मोटर गर्म कम होती है, भारी सामग्री को बिना रुके पीसता है और मोटर की लाइफ भी अच्छी रहती है।