भारत में सबसे अच्छे 15 Litre Geyser के लिए Amazon पर देखिए Haier, Bajaj, Havells जैसे विकल्प

15 लीटर का गीजर छोटे परिवारों के लिए अच्छा हो सकता है। आप यहां पर भारत में Amazon पर उपलब्ध बढ़िया रेटिंग वाले विकल्प देख सकते हैं, जिसमें हायर, बजाज, हैवल्स जैसे लोकप्रिय ब्रांड के मॉडल्स शामिल हैं। इनके फीचर्स, कीमत और सुविधाओं से जुड़ी जानकारी आपको देखने मिलेगी।
Amazon पर देखिए भारत में मिलने वाले बढ़िया 15 लीटर गीजर
Amazon पर देखिए भारत में मिलने वाले बढ़िया 15 लीटर गीजर

भारत में 15 लीटर गीजर एक लोकप्रिय विकल्प है, खासकर छोटे परिवारों के लिए। इस लेख में, हम अमेजन पर उपलब्ध सर्वश्रेष्ठ 15 लीटर गीजर की तुलना करेंगे, जिसमें Haier, Bajaj, Havells, Racold और AO Smith जैसे ब्रांड शामिल हैं। ये सभी पानी को तेजी से गर्म करने में सक्षम है, जिसके साथ समय और बिजली दोनों की बचत हो सकती है। वहीं, इनकी ऊर्जा दक्षता को दर्शान के लिए इन्हें 4 और 5 एनर्जी स्टार रेटिंग भी मिली हुई है। वहीं अगर बात करें सुविधाओं की तो इनमें मजबूत क्वालिटी का टैंक मिलता है, जो कि लंबे समय तक चलने के लिए ज़ंग व संक्षारण से सुरक्षित रहता है। ये 15 Litre Geyser करंट से सुरक्षा देने के लिए शॉकप्रूफ बॉडी और आग लगने के खतरे को कम करने के लिए ओवरहीटिंग सुरक्षा, तापमान नियंत्रण, ऑटो शट-ऑफ जैसे कई फीचर्स से लैस हैं। इनके फंक्शन से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आप नीचे शामिल किए गए विकल्पों को देख सकते हैं-

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Haier Precis pro Water Geyser 15ltr 5 Star

    15 लीटर क्षमता का यह वॉटर हीटर अपने उच्च घनत्व वाले PUF इंसुलेशन के साथ पानी को लंबे समय तक गर्म रखने में सक्षम है, जिससे उसे बार-बार गर्म करने की जरूरत नहीं पड़ती है। इसे मजबूत तरीके से भारतीय घरों के लिए डिजाइन किया गया है। यह पेटेंटेड शॉकप्रूफ टेक्नोलॉजी के साथ आता है, जिससे करंट लगने का खतरा कम हो सकता है। इसमें सुविधाजनक नॉब कंट्रोल दिया गया है, जिसकी मदद से तापमान को घटाया और बढ़ाया जा सकता है। इस Haier गीजर की यू-टर्न फ्लो टेक्नोलॉजी गर्म और ठंडे पानी को आपस में मिलने से रोकती है, जिससे टैंक में भरा गर्म पानी जल्दी ठंडा नहीं होता है। इसका बैक्टेरियाप्रूफ सिस्टम पानी को 80℃ तक गर्म करके 99.99% बैक्टीरिया को खत्म कर सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Haier
    • क्षमता- 15 लीटर
    • स्पेशल फीचर्स- ओवरहीट प्रोटक्शन, बैक्टेरियाप्रूफ सिस्टम, शॉक प्रूफ
    • वॉटेज- 2000 वॉट्स
    • वोल्टेज- 230 वोल्ट्स
    • अधिकतम तापमान- 74 डिग्री सेल्सियस
    • अधिकतम प्रेशर- 8 बार
    • माउंट टाइप- वॉल

    खूबियां

    • इस गीजर पर 7 साल तक की लंबी वॉरंटी मिलती है।
    • इनेमल कोटिंग वाला टैंक ज़ंग और संक्षारण से सुरक्षित रहता है।
    • ऊर्जा दक्षता के लिए इसे 5 स्टार एनर्जी रेटिंग दी गई है।
    • तापमान को दर्शान के लिए यह टेंप्रेचर इंडिकेटर के साथ आता है।

    कमी

    • अमेजन ग्राहकों ने अभी तक कोई खास कमी नहीं बताई है।
    01
  • Havells Monza Pro 15L Storage Water Heater(Geyser)

    इस 15 लीटर गीजर में इंड्यूराशील्ड टेक्नोलॉजी के साथ आने वाला टैंक दिया गया है, जो संक्षारण के प्रति मजबूती से लंबे समय तक टिका रह सकता है और हार्ड वॉटर का सामना भी कर सकता है। इसमें मिलने वाला Mcoloy हीटिंग एलिमेंट तेज हीटिंग और बेहतर प्रदर्शन देता है, साथ ही हार्ड वॉटर की स्थिति में जंग लगने से बचाते हुए लंबा जीवनकाल सुनिश्चित करता है। यह Havells वॉटर हीटर 0.8MPa तक का प्रेशर भी संभाल सकता है और साथ ही मल्टी-फंक्शनल वॉल्व टैंक में अधिक दबाव बनने से रोकता है। इसका CFC मुक्त मोटा PUF इंसुलेशन टैंक में भरे गर्म पानी को जल्दी ठंडी होने से बचाता है, जिससे बिजली की खपत कम हो सकती है। इसकी खास व्हिर्लफ्लो टेक्नोलॉजी ठंडे और गर्म पानी को आपस में मिलने से रोककर 20% अधिक गर्म पानी देने में सक्षम है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Havells
    • मॉडल नंबर- GHWVMPUWAW15
    • क्षमता- 15 लीटर
    • स्पेशल फीचर्स- तेज हीटिंग, एंटी रस्ट
    • वॉटेज- 2000 वॉट्स
    • वोल्टेज- 240 वोल्ट्स
    • अधिकतम प्रेशर- 8 बार
    • माउंट टाइप- वॉल

    खूबियां

    • हैवी ड्यूटी एनॉड रॉड आंतरिक कंटेनर को संक्षारण से बचाती है।
    • डुअल सेफ्टी एडॉप्टर आग लगने और बिजली के झटके से बचा सकता है।
    • फायर-रिटार्डेंट पावर कॉर्ड आग फैलने से रोककर सुरक्षा बढ़ा सकता है।
    • इसमें हीटिंग प्रक्रिया को दर्शाने के लिए इंडिकेटर भी दिए गए हैं।

    कमी

    • अभी तक अमेजन ग्राहकों ने किसी खास कमी का जिक्र नहीं किया है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Racold Buono Pro NXG 15L ABS Body 5 Star Water Heater

    यह वॉटर हीटर टाइटेनियम प्लस टेक्नोलॉजी के साथ आता है, जो हार्ड वॉटर की स्थिती में भी टैंक को ज़ंग व संक्षारण से बचाकर लंबा जीवनकाल सुनिश्चित करती है। इस Racold गीजर में टैंक में भरे पानी को लंबे समय तक गर्म बनाए रखने के लिए PUF इंसुलेशन दिया गया है। इसका मैग्नेशियम एनॉड आंतरिक टैंक को संक्षारण से सुरक्षा देते हुए इसके जीवनकाल को बढ़ाता है। यह ज़ंग रोधी बॉडी के साथ आता है, जो जंग लगने की किसी भी संभावना को खत्म कर सकता है। इसमें तापमान नियंत्रण के लिए थर्मोस्टेट की सुविधा दी गई है, जिसे अपने अनुसार कम-ज्यादा किया जा सकता है। वहीं, अधिकतम सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इसमें सेफ्टी वॉल्व के साथ कट-आउट फीचर दिया गया है, ताकी टैंक में पानी का अधिक दबान ना बने और साथ ही यह ओवरहीट ना हो।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Racold
    • क्षमता- 15 लीटर
    • स्पेशल फीचर- रस्टप्रूफ
    • वॉटेज- 2000 वॉट्स
    • वोल्टेज- 15 वोल्ट्स
    • माउंट टाइप- वॉल
    • स्टाइल नाम- Buono Pro NXG
    • मटेरियल- प्लास्टिक

    खूबियां

    • 8 बार प्रेशर झेलने की क्षमता इसे ऊंची इमारतों के लिए उपयुक्त बनाती है।
    • रस्ट फ्री और स्मार्ट गार्ड फीचर के साथ यह लंबे समय तक चल सकता है।
    • संचालन प्रक्रिया को दर्शाने के लिए इसमें एलईडी इंडिकेटर दिए गए हैं।
    • 3 स्तरीय सुरक्षा इसे इस्तेमाल में अधिकतम सुरक्षित बनाने का काम करती है।

    कमी

    • कुछ ग्राहकों द्वारा पानी सही से गर्म ना होने की शिकायत की गई।
    03
  • AO Smith Geyser 15 Litre 5 Star Rating (BEE)

    सुरक्षित इस्तेमाल के लिए इस 15 लीटर गीजर को डुअल सेफ्टी के साथ डिजाइन किया गया है। इसमें फैक्ट्री-सेट थर्मोस्टैट, मल्टी-फंक्शन सेफ्टी वाल्व और थर्मल कट-आउट दिया गया है, जो हर दिन आपके बाथरूम के लिए सुरक्षित और भरोसेमंद तरीके से गर्म पानी देने का काम कर सकता है। यह ABS प्लास्टिक बॉडी और ब्लू डायमंड ग्लास लाइन टैंक के साथ आता है, जिनके जरिए संक्षारण से दोगुनी सुरक्षा मिल सकती है। इस AO Smith वॉटर हीटर का छोटा आकार और कॉम्पैक्ट डिजाइन इसे छोटी जगहों में भी आसानी से लगाने के लिए उपयुक्त बनाता है। 8 बार तक का प्रेशर झेलने का क्षमता रखने वाला यह गीजर ऊंची इमारतों में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें मल्टी-फंक्शनल सेफ्टी वॉल्व दिया गया है, ताकी टैंक के अंदर पानी का अधिक दबाव बनने से फटने का जोखिम कम हो सके।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- AO Smith
    • क्षमता- 15 लीटर
    • स्पेशल फीचर- ओवरहीट प्रोटक्शन, रस्टप्रूफ
    • वॉटेज- 2000 वॉट्स
    • वोल्टेज- 230 वोल्ट्स
    • अधिकतम तापमान- 75 डिग्री सेल्सियस
    • एफिशियंसी- 5 स्टार
    • अधिकतम प्रेशर- 8 बार
    • माउंट टाइप- वॉल

    खूबियां

    • बाहरी शॉकप्रूफ बॉडी करंट लगने के जोखिम को कम करती है।
    • 8 बार प्रेशर के साथ इसे ऊंची इमारतों के लिए डिजाइन किया गया है।
    • ब्लू डायमंड ग्लास लाइन टैंक लंबे समय तक चल सकता है।

    कमी

    • कुछ ग्राहकों का कहना है कि वॉटर हीटर से तेज आवाज आती है।
    04
  • Bajaj Shield Series New Shakti 15L Water Heater

    यह Bajaj ब्रांड का 15 लीटर गीजर है, जो छोटे परिवारों के लिए उपयुक्त हो सकता है। इसमें मरीन ग्रेड ग्लासलाइन कोटिंग के साथ आने वाला DuraAceTM टैंक दिया गया है, जो ज़ंग और संक्षारण से बचे रहते हुए लंबे समय तक चल सकता है। वहीं, इसका DuraCoatTM नॉन स्टिक हीटिंग एलिमेंट भी टैंक के जीवनकाल को बढ़ाने के लिए संक्षारण से सुरक्षा देता है। यह बाहरी बॉडी के लिए अनोखी वेल्ड फ्री ज्वाइंट टेक्नोलॉजी के साथ तैयार किया है। इसकी प्री कोटेड मेटल बॉडी भी ज़ंग से बची रह सकती है। इस वॉटर हीटर में 20% अधिक गर्म पानी देने वाली स्विर्लफ्लो टेक्नोलॉजी मिलती है, जो गर्म और ठंडे पानी को आपस में मिलने से रोकती है। इसमें दिए गए थर्मोस्टेट नॉब के जरिए तापमान को कंट्रोल कर सकते हैं और एलईडी इंडिकेटर से संचालन चालू या बंद होने का पता लगा सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Bajaj
    • क्षमता- 15 लीटर
    • स्पेशल फीचर- नॉन स्टिक कोटिंग
    • वॉटेज- 2000 वॉट्स
    • वोल्टेज- 230 वोल्ट्स
    • अधिकतम प्रेशर- 8 बार
    • माउंट टाइप- वॉल
    • स्टाइल नाम- Shield Series 15L

    खूबियां

    • बजाज वोल्टेज प्रो 4.5 किलोवॉट के सर्ज वोल्टेज में भी सुरक्षा बनाए रख सकता है।
    • मैग्नेशियम एनॉड टैंक को अधिकतम सुरक्षा देते हुए लंबा जीवनकाल दे सकती है।
    • इसमें आग से बचाने के लिए 16A प्लग के साथ फायर-रिटार्डेंट केबल मिलता है।
    • इसके मल्टीपल सेफ्टी सिस्टम सुरक्षा का पूरा ख्याल रखने का काम करते हैं।

    कमी

    • कुछ ग्राहकों को गीजर में लीकेज की समस्या आई है।

    अन्य उपकरणों की जानकारी के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर क्लिक करें।

    05

सूची में शामिल 15 लीटर गीजर मॉडल्स की तुलना

जहां एक तरफ सभी गीजर की क्षमता समान है, तो वहीं दूसरी तरफ ये कई पहलुओं पर एक-दूसरे से भिन्न हैं। इसमें कीमत से लेकर फीचर्स आदि शामिल है। ऐसे में आप अपनी जरूरतों और बजट का ध्यान रखते हुए अपने लिए एक उचित Geyser 15 ltr का चुनाव कर सकते हैं-

मॉडल्स

टैंक

सुरक्षा सुविधाएं

खासियत

Haier Precis pro Water Geyser 15ltr 5 Star

ग्लासलाइन स्टील टैंक

शॉकप्रूफ, 11-लेवल सेफ्टी

BPS टेक्नोलॉजी

Havells Monza Pro 15L Storage Water Heater

एंटी रस्ट टैंक

थर्मोस्टेट और कटआउ, डुअल सेफ्टी अडाप्टर

व्हिर्लफ्लो टेक्नोलॉजी

Racold Buono Pro NXG 15L ABS Body 5 Star Water Heater

टाइटेनियम प्लस टैंक

थर्मोस्टेट, कटआउ, सेफ्टी वॉल्व

टाइटेनियम प्लस टेक्नोलॉजी

AO Smith Geyser 15 Litre 5 Star

ब्लू डायमंड ग्लास टैंक

शॉकप्रूफ, थर्मल कटआउट, सेफ्टी वॉल्व

2X संक्षारण प्रतिरोध

Bajaj Shield Series New Shakti 15L Water Heater

DuraAceTM टैंक

थर्मोस्टेट, अग्निरोधी केबल

वेल्ड फ्री ज्वाइंट टेक्नोलॉजी

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • 15 लीटर गीजर कितने लोगों के परिवार के लिए पर्याप्त है?
    +
    15 लीटर गीजर आमतौर पर 2-4 लोगों के परिवार के लिए पर्याप्त होता है।
  • क्या 5 स्टार रेटिंग वाला वॉटर हीटर लेना जरूरी है?
    +
    5 स्टार रेटिंग वाला गीजर ऊर्जा की बचत के लिए फायदेमंद है, लेकिन यह जरूरी नहीं है। अगर आप बिजली बिलों पर पैसे बचाना चाहते हैं, तो 5 स्टार रेटिंग वाला गीजर एक अच्छा विकल्प है।
  • 15 लीटर गीजर की कीमत क्या है?
    +
    कीमत ब्रांड और सुविधाओं के आधार पर भिन्न होती है, लेकिन यह आमतौर पर 3000 रुपये से 8000 रुपये तक हो सकती है।