Amazon पर उपलब्ध बेस्ट रेटेड Side By Side Refrigerators, देखिए Samsung, LG जैसे ब्रांड्स के मॉडल्स

साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर आजकल बहुत लोकप्रिय हैं, लेकिन कौन सा ब्रांड आपके लिए सबसे अच्छा है? हम अमेजन पर उपलब्ध Haier, Samsung, LG, Voltas Beko और Godrej के कुछ बेस्ट रेटेड मॉडलों की समीक्षा करेंगे ताकी आप अपने लिए एक सही फ्रिज का चुनाव कर सकें।
Amazon पर उपलब्ध बेस्ट रेटेड साइड बाय साइड Refrigerators
Amazon पर उपलब्ध बेस्ट रेटेड साइड बाय साइड Refrigerators

Amazon पर कई लोकप्रिय ब्रांड के साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर उपलब्ध हैं। इसी वजह से उनमें से किसी एक का चुनाव मुश्किल हो सकता है। मगर, आप यहां पर कुछ बेस्ट रेटेड मॉडल्स देख सकते हैं, जो अमेजन पर उपलब्ध हैं और अपने प्रदर्शन से आपका दिल जीत सकते हैं। इनमें Haier, Samsung, LG, Voltas Beko और Godrej जैसे मशहूर कंपनियों के अलग-अलग क्षमता वाले फ्रिज देखने को मिलेंगे। ये सभी अपने शक्तिशाली कूलिंग देने की क्षमता के साथ ही ऊर्जा कुशल प्रदर्शन के लिए भी जाने जाते हैं। ऐसे में आप यहां पर इनके बढ़िया रेटिंग वाले Side By Side Refrigerators देख सकते हैं, जिनके फीचर्स की जानकारी भी सूची में शामिल की गई है। इनमें कंवर्टिबल मोड्स, अच्छा स्टोरेज स्पेस, कई लेटेस्ट कूलिंग टेक्नोलॉजी आदि मिलती हैं, जिनकी विस्तृत जानकारी के लिए नीचे शामिल किए विकल्पों पर एक नजर डाल सकते हैं-

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Samsung 653 L, 3 Star, Side By Side AI Enabled Smart Refrigerator

    यह 653 लीटर क्षमता का साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर 5 या उससे अधिक सदस्यों वाले परिवार के लिए उपयुक्त हो सकता है। इसमें नॉर्मल, एक्स्ट्रा फ्रिज, सीजनल, वेकेशन और होम अलोन 5-इन-1 कंवर्टिबल मोड्स दिए गए हैं, जिन्हें आप कूलिंग की जरूरत के अनुसार खुद से एडजस्ट कर सकते हैं। इस Samsung फ्रिज में डिजिटल इंवर्टर कंप्रेसर दिया गया है, जिसके जरिए कम शोर और टिकाऊ प्रदर्शन के साथ बेहतर ऊर्जा दक्षता मिल सकती है। 2 कंपार्टमेंट के साथ आने वाले इस रेफ्रिजरेटर में 4 शेल्व्स, 2 ड्रॉर, और 2 वेजिटेबल ड्रॉर दिए गए हैं। इसकी मजबूत कांच से बनी शेल्फ पर भारी बर्तनों को भी रखा जा सकता है। इसमें WiFi कनेक्टिविटी की सुविधा दी गई है, जिसके जरिए इसे फोन से कनेक्ट करके ऐप की मदद से भी चला सकते हैं। इसका पावर कूल तेज कूलिंग और साथ ही पावर फ्रीज तेजी से बर्फ जमाने का काम करता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Samsung
    • क्षमता- 653 लीटर
    • कॉन्फिगरेशन- फुल-साइज साइड-बाय-साइड
    • रंग- सिल्वर
    • अतिरिक्त फीचर्स- इंवर्टर कंप्रेसर, फ्रॉस्ट फ्री, एडजस्टेबल शेल्व्स
    • दरवाजों की संख्या- 2
    • डीफ्रॉस्ट सिस्टम- फ्रॉस्ट फ्री
    • वोल्टेज- 230 वोल्ट्स
    • शेल्फ टाइप- टफेंड ग्लास
    • फॉर्म फैक्टर- कंवर्टिबल

    खूबियां

    • ट्विन कूलिंग प्लस सुनिश्चित करता है कि खाना ज्यादा समय तक नम और ताजा रहे।
    • एडवांस्ड इंसुलेशन बाहर कितनी भी गर्मी या ठंड हो, किसी भी उतार-चढ़ाव को कम करता है।
    • मोड, तापमान आदि को नियंत्रित करने के लिए आसान LED डिस्प्ले दिया गया है।
    • सब्जियों को लंबे समय तक ताजा रखने के लिए यह मॉइस्ट फ्रेश ज़ोन वाले वेज बॉक्स के साथ आता है।

    कमी

    • कुछ लोग अमेजन पर तेज आवाजों की रिपोर्ट करते हैं।
    01
  • Haier 602L 3Star 2 Door Side by Side Frost Free Refrigerator

    इस साइड बाय साइड फ्रिज की क्षमता 602 लीटर है, जिसके मैजिक कंवर्टिबल ज़ोन के जरिए तापमान को -24°C से 9°C के बीच घटाया-बढ़ाया जा सकता है। यह एक्सपर्ट इंवर्टर टेक्नोलॉजी के जरिए 50% तक कम बिजली की खपत करते हुए ऊर्जा कुशल, टिकाऊ और कम शोर वाला प्रदर्शन दे सकता है। इसमें तापमान, मोड्स आदि को एडजस्ट करने के लिए डिजिटल डिस्प्ले दिया गया है। वहीं, इसकी डिओ फ्रेश टेक्नोलॉजी अंदर किसी भी तरह की दुर्गन्ध पैदा होने से रोकती है और आंतरिक भाग को तरोताजा बनाए रख सकती है। इस Haier रेफ्रिजरेटर में कुल 4 कंपार्टमेंट के साथ 3 मजबूत कांच से बने शेल्फ और 4 अलग-अलग ड्रॉर दिए गए हैं, ताकी खाने-पीने की चीजों को व्यवस्थित तरीके से रखा जा सके। इसमें अधिक सरल और बड़ा ट्रिपल ट्विस्ट आइस मेकर मिलता है, जिसमें एकसाथ ज्यादा मात्रा में बर्फ जमाई जा सकती है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Haier
    • क्षमता- 602 लीटर
    • कॉन्फिगरेशन- साइड-बाय-साइड
    • रंग- ब्लैक स्टील
    • अतिरिक्त फीचर्स- जंबो आइस मेकर, एक्सपर्ट इंवर्टर टेक्नोलॉजी, 100% कंवर्टिबल फ्रिज स्पेस
    • दरवाजों की संख्या- 2
    • डीफ्रॉस्ट सिस्टम- ऑटोमैटिक
    • वोल्टेज- 220 वोल्ट्स
    • शेल्फ टाइप- टफेंड ग्लास
    • कूलिंग मेथेड- कंप्रेसर

    खूबियां

    • इसके 100% फ्रिज स्पेस के साथ आपको खाद्य पदार्थों के लिए बड़ा स्टोरेज मिलता है।
    • सुविधाजनक नियंत्रण के लिए इसमें बाहर की तरफ डिस्प्ले पैनल दिया गया है।
    • डिओ फ्रेश टेक्नोलॉजी फ्रिज के आंतरिक हिस्से को दुर्गन्ध मुक्त रख सकती है।
    • यह 230v वोल्टेज रेंज पर भी बिना स्टेब्लाइजर के काम कर सकता है।

    कमी

    • कुछ लोग फ्रीजर में बर्फ पिघलने की समस्या बताते हैं।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • LG 655 L Frost Free Smart Inverter Double Door Side by Side Refrigerator

    ऑटो-डीफ्रॉस्ट फंक्शन के साथ यह प्रीमियम साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर अंदर बर्फ की परत जमने से रोकता है। इसकी कुल क्षमता 655 लीटर है, जो कि बड़े परिवारों के लिए उपयुक्त हो सकती है। इसमें बिजली की कम खपत, कम शोर वाले संचालन और वोल्टेज के उतार-चढ़ाव में भी टिकाऊ प्रदर्शन के लिए इंवर्टर कंप्रेसर दिया गया है। इसके फ्रिज वाले हिस्से में 3 शेल्व्स, 4 डोर बास्केट, एक वेजिटेबल बॉक्स और 2 ड्रॉर दिए गए हैं। वहीं, इसका फ्रीजर सेक्शन 4 शेल्व्स, 4 डोर बास्केट और एक ड्रॉर के साथ आता है। इस LG साइड बाय साइड फ्रिज में अंदर रखे प्रत्येक खाद्य पदार्थ को एक बराबर ठंडा करने वाला मल्टी एयर फ्लो सिस्टम मिलता है। यह Side By Side Refrigerator मल्टी डिजिटल सेंसर के साथ आता है, जो खाने की क्वालिटी को ज्यादा समय तक बनाए रखने में मदद करता है। इसमें बनने वाली बर्फ की मात्रा और फ्रीजिंग क्षमता दोनों को बढ़ाने के लिए एक्सप्रेस फ्रीज़ फीचर दिया गया है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- LG
    • क्षमता- 655 लीटर
    • कॉन्फिगरेशन- साइड-बाय-साइड
    • रंग- वेस्टर्न ब्लैक
    • अतिरिक्त फीचर्स- स्मार्ट इंवर्टर कंप्रेसर, मल्टी एयर फ्लो, स्मार्ट डाइग्नोसिस
    • डीफ्रॉस्ट सिस्टम- फ्रॉस्ट फ्री
    • वोल्टेज- 230 वोल्ट्स
    • शेल्फ टाइप- टफेंड ग्लास
    • कूलिंग मेथेड- कंप्रेसर
    • डोर ओरिएंटेशन- रिवर्सिबल

    खूबियां

    • इसमें साफ करने में आसान डोर गास्केट दिया गया है जिससे खाना ज्यादा समय तक हेल्दी और हाइजीनिक रह सकता है।
    • टफेंड ग्लास शेल्फ भारी सामान का वजन झेल सकते हैं और गिरने से बचाते हैं।
    • फ्रेश ज़ोन सब्जियों, मछली और मांस को सही तापमान देता है और लंबे समय तक उनकी ताजगी बनाए रखता है।
    • इसमें एलईडी डिस्प्ले, चाइल्ड लॉक और डोर अलार्म जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं।

    कमी

    • कुछ ग्राहक रेफ्रिजरेटर के नॉन-कन्वर्टिबल डिजाइन से नाखुश हैं।
    03
  • Voltas Beko, A Tata Product 472 L Side by Side Frost Free Refrigerator

    प्रो स्मार्ट कंप्रेसर वाला यह साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर 472 लीटर क्षमता में आता है, जो तेज कूलिंग और कम शोर के साथ बेहतर ऊर्जा दक्षता वाला प्रदर्शन दे सकता है। इस Voltas Beko फ्रिज में अंदर बर्फ की परत जमने से रोकने के लिए ऑटो-डीफ्रॉस्ट फंक्शन भी दिया गया है। इसका इलेक्ट्रॉनिक टेंप्रेचर कंट्रोल और डिस्प्ले आपको आसानी से तापमान को नियंत्रित करने की सुविधा देता है। वहीं, यह मल्टी एयर फ्लो फीचर से लैस है, जो फ्रिज में अंदर रखी सभी चीजों को समान रूप से ठंडा करने का काम करता है। इसमें मिलने वाला स्टेब्लाइजर फ्री ऑपरेशन वोल्टेज के उतार-चढ़ाव में भी टिकाऊ और सुरक्षित प्रदर्शन सुनिश्चित करता है, जिससे बिना रूकावट लगातार कूलिंग चल सकती है। इसके दरवाजे पर जर्म और बैक्टेरिया को अंदर प्रवेश करने से रोकने के लिए एंटी बैक्टेरियल गास्केट दिया गया है। इस फ्रिज का स्लीक डिजाइन आपके किचन को भी शानदार दिखा सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Voltas Beko
    • मॉडल- ‎RSB495/FPV300RXID
    • क्षमता- 472 लीटर
    • फ्रेश फूड कैपेसिटी- 294 लीटर
    • फ्रीजर कैपेसिटी- 142 लीटर
    • स्पेशल फीचर्स- फ्रीजर लाइट, फ्रॉस्ट फ्री, इंवर्टर कंप्रेसर
    • रंग- आइनॉक्स स्टील
    • वोल्टेज- 230 वोल्ट्स
    • रैक्स की संख्या- 3
    • डीफ्रॉस्ट सिस्टम- फ्रॉस्ट फ्री

    खूबियां

    • LED इल्यूमिनेशन रेफ्रिजरेटर के अंदर तेज और एनर्जी-एफिशिएंट लाइटिंग देता है।
    • डुअल ट्विस्ट आइस ट्रे से आसानी से घुमाकर और जल्दी बर्फ निकाली जा सकती है।
    • एंंटीबैक्टेरियल गास्केट और एयर फिल्टर्स साफ व हाइजनिक स्टोरेज सुनिश्चित करते हैं।
    • फल और सब्जियों को सुरक्षित तरीके से रखने के लिए अलग-अलग बॉक्स दिए गए हैं।

    कमी

    • कुछ ग्राहक रेफ्रिजरेटर के साथ ड्यूरेबिलिटी की समस्याओं की रिपोर्ट करते हैं।
    04
  • Godrej 600L 3Star Frost Free Inverter Side By Side Refrigerator

    बड़े परिवारों के लिए उपयुक्त रहने वाले इस साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर की क्षमता 600 लीटर है। इसकी एडवांस्ड इन्वर्टर टेक्नोलॉजी वेरिएबल स्पीड कंप्रेसर का इस्तेमाल करती है जो अपने ऑपरेशन को एडजस्ट करते हुए ज्यादा बेहतर प्रदर्शन देता है। इसमें 387 लीटर की फ्रेश फूड और 213 लीटर की फ्रीजर कैपेसिटी दी गई है, जो स्टोरेज को आसान और सुविधाजनक बना सकती है। यह स्मार्ट कंवर्टिबल ज़ोन के साथ आता है, जिसकी मदद से तापमान को -3°C से 5°C तक एडजस्ट किया जा सकता है। इस Godrej साइड बाय साइड फ्रिज का AI पावर्ड फ्रेशनेस वाला फीचर कूलिंग को कम-ज्यादा करने के लिए खाने के लोड, इस्तेमाल और दरवाजे की एक्टिविटी को सेंस करके शानदार प्रदर्शन दे सकता है। इसमें इको, हॉलीडे और सुपर फ्रीज 3 इंटेलिजेंट मोड्स दिए गए हैं, जिन्हें जरूरत के हिसाब से सेट किया जा सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Godrej
    • क्षमता- 600 लीटर
    • कॉन्फिगरेशन- साइड-बाय-साइड
    • रंग- ब्लैक ग्लास
    • अतिरिक्त फीचर्स- टच पैनल, इंवर्टर टेक्नोलॉजी, स्मार्ट कंवर्टिबल ज़ोन
    • डीफ्रॉस्ट सिस्टम- फ्रॉस्ट फ्री
    • वोल्टेज- 230 वोल्ट्स
    • शेल्फ टाइप- टफेंड ग्लास
    • कूलिंग मेथेड- कंप्रेसर
    • शेल्व्स की संख्या- 3

    खूबियां

    • एडवांस्ड इंवर्टर टेक्नोलॉजी कम आवाज के बेहतर कूलिंग दे सकती है।
    • ब्राइट LED प्रिज्म लेंस सामान को आसानी से ढूढ़ने में मदद करता है।
    • एडवांस्ड कंट्रोल पैनल फ्रीजर सैटिंग्स को आसानी से नियंत्रित करने की सुविधा देता है।
    • ज्यादा सब्जियों को रखने के लिए गहरे स्टोरेज वाला वेजिटेबल ड्रॉर दिया गया है।

    कमी

    • कुछ अमेजन ग्राहकों को इंस्टॉलेशन सर्विस से जुड़ी समस्या आई।

    अन्य घरेलू उपकरणों की जानकारी हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर मिल सकती है।

    05

तुलना: कौन सा साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर आपके लिए सबसे अच्छा है?

अलग-अलग क्षमता, कीमत, और फीचर्स के साथ आने वाले ब्रांडेड साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर में से अपने लिए सबसे अच्छा विकल्प चुनना आप पर निर्भर करता है। आप विभिन्न मॉडलों की तुलना के साथ अपने बजट, जरूरत, और प्राथमिकताओं के अनुसार सबसे उपयुक्त फ्रिज का चुनाव कर सकते हैं-

मॉडल्स

क्षमता

कंवर्टिबल मोड्स

खासियत

Samsung Side By Side AI Enabled Smart Refrigerator

653 लीटर

5-इन-1

Bespoke AI टेक्नोलॉजी

Haier 2 Door Side by Side Frost Free Refrigerator

602 लीटर

मैजिक कंवर्टिबल ज़ोन

डिओ फ्रेश टेक्नोलॉजी

LG Frost Free Smart Inverter Double Door Side by Side Refrigerator

655 लीटर

-

मल्टी एयर फ्लो

Voltas Beko, A Tata Product Side by Side Frost Free Refrigerator

472 लीटर

-

प्रो स्मार्ट इंवर्टर कंप्रेसर

Godrej Frost Free Inverter Side By Side Refrigerator

600 लीटर

स्मार्ट कंवर्टिबल ज़ोन्स

AI पावर्ड फ्रेशनेस

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर की औसत कीमत क्या है?
    +
    साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर की कीमत ब्रांड, मॉडल और सुविधाओं के आधार पर भिन्न होती है। आमतौर पर, इनकी कीमत 50,000 रुपये से लेकर 1,50,000 रुपये तक हो सकती है।
  • क्या साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर को अधिक रखरखाव की आवश्यकता होती है?
    +
    आधुनिक फ्रॉस्ट-फ्री तकनीक के साथ, साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर को बहुत कम रखरखाव की आवश्यकता होती है। नियमित सफाई और बर्फ बनाने की मशीन की जांच करना पर्याप्त है।
  • कौन सा साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर सबसे ऊर्जा कुशल है?
    +
    एलजी और सैमसंग के कुछ मॉडल सबसे अधिक ऊर्जा कुशल हो सकते हैं, जिनमें उच्च ऊर्जा दक्षता रेटिंग होती है। ऊर्जा दक्षता रेटिंग की जांच करना सुनिश्चित करें।