₹30,000 से कम में हर घर के लिए परफेक्ट Refrigerator, मिलेगी दमदार कूलिंग

अमेजन पर आपको ₹30,000 रुपये के भीतर कई शानदार Fridge के ऑप्शन मिलते हैं जो स्मार्ट कूलिंग, पर्याप्त स्टोरेज स्पेस और उर्जा बचत जैसे फीचर्स के साथ हर घर की जरूरतों को पूरा करते हैं। नीचे देखें 5 बढ़िया विकल्प।
₹30,000 के अंदर रेफ्रिजरेटर मॉडल्स
₹30,000 के अंदर रेफ्रिजरेटर मॉडल्स

घर की रोजमर्रा की जरूरतों में एक भरोसेमंद रेफ्रिजरेटर का होना बेहद ज़रूरी है। चाहे दूध, फल-सब्ज़ियाँ हो या कुछ समय तक खाने-पीने के सामान, सही फ्रिज उनमें ताजगी बनाए रखता है और खाने को सुरक्षित रखता है। ₹30,000 रुपये के अंदर भी आज ऐसे कई स्मार्ट और फंक्शनल Refrigerator मिलते हैं जो छोटे से मीडियम परिवार के लिए उपयुक्त होते हैं। इनमें अच्छा कूलिंग सिस्टम, पर्याप्त स्टोरेज स्पेस और उर्जा की बचत करने वाली तकनीक मिलती है। सही मॉडल चुनकर आप न केवल बिजली का खर्च कम कर सकते हैं बल्कि लंबे समय तक भरोसेमंद परफॉर्मेंस भी पा सकते हैं। इनमें फ्रोजन सेक्शन, वॉटर टैंक और आसान डोर डिज़ाइन जैसे फीचर्स भी शामिल होते हैं, जिससे रोज़ाना के उपयोग का अनुभव और भी बेहतर हो जाता है। अगर आपका घर छोटा है या आप पहली बार फ्रिज लेने का सोच रहे हैं, तो यह रेंज आपके लिए समझदारी भरा विकल्प बन सकती है।

नीचे देखिए 30,000 रुपये के अंदर रेफ्रिजरेटर के 5 शानदार ऑप्शन।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Haier 300 L 2 Star Frost Free Bottom Mount Double Door Refrigerator

    अगर आप ऐसा रेफ्रिजरेटर चाहते हैं जिसमें रोज़मर्रा की ज़रूरत की चीज़ें बिना झुके आसानी से मिल जाएं, तो यह Haier का यह डबल डोर रेफ्रिजरेटर एक समझदारी भरा विकल्प हो सकता है। इसमें फ्रीज़र नीचे दिया गया है, जिससे सब्ज़ी, दूध और बाकी इस्तेमाल की चीज़ें ऊपर की ओर आसानी से रखी और निकाली जा सकती हैं। 300 लीटर की कुल क्षमता 3 से 4 सदस्यों वाले परिवार के लिए आरामदायक स्टोरेज देती है, जिसमें 225 लीटर फ्रेश फूड और 75 लीटर फ्रीज़र स्पेस शामिल है। यह फ्रॉस्ट फ्री रेफ्रिजरेटर ट्विन इन्वर्टर टेक्नोलॉजी के साथ आता है, जो कम शोर के साथ स्थिर कूलिंग देता है और बिजली की खपत को बेहतर तरीके से कंट्रोल करता है। 1 घंटे में बर्फ जमाने की सुविधा और ट्विस्ट आइस मेकर रोज़मर्रा की जरूरतों को आसान बना देते हैं। टफन्ड ग्लास शेल्फ, एंटी बैक्टीरियल गैसकेट और स्टेबलाइज़र फ्री ऑपरेशन इसे लंबे समय तक भरोसेमंद बनाते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल का नाम - Haier {HRB-3502BS-P}
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 64.1D x 59.5W x 160H सें.मी.
    • कैपेसिटी - 300 लीटर
    • कॉन्फ़िगरेशन - डबल डोर
    • फूड कैपेसिटी - 225 लीटर
    • फ्रीजर कैपेसिटी - 75 लीटर

    खूबियां

    • फल, सब्जी और डेयरी प्रोडक्ट्स को ऊपर आसानी से संभाल कर रखने के लिए नीचे फ्रीजर
    • कम शोर के साथ में स्थिर कूलिंग के लिए ट्विन इन्वर्टर टेक्नोलॉजी
    • गर्मी के मौसम में फटा-फट बर्फ की जरुरत को पूरा करने के लिए 1 घंटे में बर्फ जमाने की सुविधा

    कमी

    • फ्रिज में डिलीवरी के समय डेंट होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    01
  • Samsung 236 L 3 Star Double Door Refrigerator

    2 से 3 सदस्यों के परिवार के लिए स्टाइलिश और स्मार्ट रेफ्रिजरेटर ढूंढ रहे हैं, तो यह Samsung का डबल डोर रेफ्रिजरेटर बढ़िया ऑप्शन हो सकता है। इसकी 236 लीटर की क्षमता रोज़मर्रा के खाने-पीने का सामान आराम से स्टोर करने के लिए काफी है, जिसमें 183 लीटर फ्रेश फूड और 53 लीटर फ्रीज़र स्पेस मिलता है। इस रेफ्रिजरेटर की सबसे खास बात इसकी कन्वर्टिबल सुविधा है, जिससे आप जरूरत के हिसाब से फ्रीज़र या फ्रिज स्पेस को एडजस्ट कर सकते हैं। डिजिटल इन्वर्टर कंप्रेसर न सिर्फ कम शोर में काम करता है, बल्कि बिजली की खपत भी कम करता है और लंबे समय तक टिकाऊ परफॉर्मेंस देता है। पावर कूल फीचर एक टच में तेजी से ठंडक पहुंचाता है, जिससे ग्रॉसरी या ड्रिंक्स जल्दी ठंडी हो जाती हैं। टफन्ड ग्लास शेल्फ, एंटी बैक्टीरियल गैसकेट और ऑल राउंड कूलिंग सिस्टम खाने की ताज़गी बनाए रखने में मदद करते हैं। एलिगेंट इनॉक्स फिनिश इसकी लुक को मार्डन और प्रीमियम बनाती है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल का नाम - Samsung {RT28C3733S8/HL}
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 64D x 55.5W x 154.5H सें.मी.
    • कैपेसिटी - 236 लीटर
    • कॉन्फ़िगरेशन - डबल डोर
    • फूड कैपेसिटी - 183 लीटर
    • फ्रीजर कैपेसिटी - 53 लीटर

    खूबियां

    • फ्रीजर को फ्रीज स्पेस में बदलने के लिए कन्वर्टिबल मोड्स की सुविधा
    • कम शोर और बिजली खपत के साथ में शानदार कूलिंग के लिए डिजीटल इन्वर्टर कंप्रेसर
    • अंदर रखी चीजों को फटा-फट ठंडा करने के लिए पावर कूल फीचर

    कमी

    • फ्रीज की स्टोरेज कैपेसिटी कम होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • LG 242 L 3 Star Smart Inverter Double Door Refrigerator

    घर के लिए ऐसा रेफ्रिजरेटर चाहिए जो दिखने में भी अच्छा लगे और रोज़मर्रा की जरूरतों को आराम से संभाल ले, तो LG का यह 242 लीटर कैपेसिटी वाला रेफ्रिजरेटर बढ़िया विकल्प बनता है। 2 से 3 सदस्यों के परिवार के लिए इसकी स्टोरेज क्षमता काफी व्यावहारिक है, जिसमें 180 लीटर का फ्रिज सेक्शन और 62 लीटर का फ्रीज़र मिलता है। इसमें लगा स्मार्ट इन्वर्टर कंप्रेसर बिजली की खपत को नियंत्रित करता है और कम शोर करता है। इस Double Door Fridge की डोर कूलिंग प्लस तकनीक की वजह से ठंडी हवा तेजी से और समान रूप से पूरे फ्रिज में फैलती है, जिससे खाना ज्यादा समय तक ताजा रहता है। मल्टी एयर फ्लो सिस्टम हर शेल्फ तक सही तापमान बनाए रखता है। एडजस्ट होने वाली टेम्पर्ड ग्लास शेल्फ, बड़ा वेजिटेबल ट्रे, ट्विस्ट आइस ट्रे और डिओडोराइज़र रोज़मर्रा के इस्तेमाल को आसान बनाते हैं। शाइनी स्टील फिनिश किचन को एक प्रीमियम लुक देती है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल का नाम - LG {GL-l292RPZX}
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 66.9D x 58.5W x 147.5H सें.मी.
    • कैपेसिटी - 242 लीटर
    • कॉन्फ़िगरेशन - डबल डोर
    • फूड कैपेसिटी - 180 लीटर
    • फ्रीजर कैपेसिटी - 62 लीटर

    खूबियां

    • खाने को ज्यादा समय तक ठंडा रखने के लिए डोर कूलिंग प्लस तकनीक
    • फ्रिज के अंदर को बदबू को कम करके सुगंध बनाए रखने के लिए डिओडोराइज़र
    • कम शोर और कम बिजली खपत के साथ काम करने वाला स्मार्ट इन्वर्टर कंप्रेसर

    कमी

    • फ्रीज की कूलिंग थोडी कम होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    03
  • Whirlpool 270 L Triple-Door Refrigerator

    यह ट्रिपल डोर रेफ्रिजरेटर 270 लीटर की क्षमता के साथ मध्यम आकार के परिवार के लिए पूरी तरह उपयुक्त रहता है, वहीं इसका 3 डोर डिज़ाइन रोज़ाना इस्तेमाल को ज्यादा सुविधाजनक बना देता है। इस रेफ्रिजरेटर की खास बात इसका नीचे दिया गया एक्टिव फ्रेश जोन है, जहां फल और सब्जियां अलग से रखी जा सकती हैं। इससे बदबू आपस में नहीं मिलती और सब्जियां ज्यादा समय तक ताजी रहती हैं। Zeolite टेक्नोलॉजी और Moisture Retention सिस्टम मिलकर फल और सब्जियों की नमी बनाए रखते हैं, जिससे उनकी ताजगी दोगुनी देर तक बनी रहती है। माइक्रोब्लॉक टेक्नोलॉजी बैक्टीरिया की ग्रोथ को रोकने में मदद करती है, जिससे खाना ज्यादा सुरक्षित रहता है। एयर बूस्टर सिस्टम हर कम्पार्टमेंट में समान ठंडक पहुंचाता है। स्टेबलाइजर फ्री ऑपरेशन इसे 160 से 300 वोल्ट के उतार-चढ़ाव में भी बेफिक्र चलने लायक बनाता है। मजबूत टफन्ड ग्लास शेल्फ और स्टाइलिश स्टील फिनिश इसे टिकाऊ और आकर्षक दोनों बनाते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल का नाम - Whirlpool {FP 313D PROTTON ROY}
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 71.7D x 60.1W x 187.4H सें.मी.
    • कैपेसिटी - 270 लीटर
    • कॉन्फ़िगरेशन - डबल डोर
    • फूड कैपेसिटी - 223 लीटर
    • फ्रीजर कैपेसिटी - 73 लीटर

    खूबियां

    • फल और सब्जियों को ज्यादा समय तक ताजा रखने के लिए एक्टिव फ्रैश जोन
    • फ्रिज के अंदर रखे सामान की ताजगी बनाए रखने के लिए Zeolite टेक्नोलॉजी और Moisture Retention सिस्टम
    • हर कोने में समान रुप से ठंडक पहुचानें के लिए एयर बूस्टर सिस्टम

    कमी

    • रेफ्रिजरेटर में किसी तरह की तकनीकी खराबी को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    04
  • IFB Smart Choice 241L 3 Star Double Door Refrigerator

    IFB का यह 241 लीटर का रेफ्रिजरेटर उन परिवारों के लिए बनाया गया है जो स्पेस, फ्लेक्सिबिलिटी और भरोसेमंद कूलिंग तीनों चाहते हैं। 3 से 4 सदस्यों के परिवार के लिए उपयुक्त यह फ्रिज अपने 360 डिग्री कूलिंग सिस्टम की वजह से हर कोने तक समान ठंडक पहुंचाता है, जिससे खाना ज्यादा समय तक ताजा बना रहता है। इसमें दिया गया एडवांस्ड इन्वर्टर कंप्रेसर न सिर्फ बिजली की खपत को नियंत्रित करता है बल्कि शोर भी कम करता है। इसका 10 इन 1 ट्रू कन्वर्टिबल फीचर इसे बेहद खास बनाता है, जहां आप जरूरत के हिसाब से फ्रिज और फ्रीजर मोड बदल सकते हैं। चाहे टर्बो कूलिंग हो, आइसक्रीम स्टोरेज, डेयरी मोड या पावर सेविंग, हर जरूरत के लिए अलग विकल्प मौजूद है। एक्स्ट्रा वाइड डिजाइन, बड़ा एक्सएल बोतल बिन, क्वाड्रा क्रिस्पर विद ह्यूमिडिटी कंट्रोल और एक्टिव डिओडोराइजर जैसी सुविधाएं रोजमर्रा के इस्तेमाल को आसान बनाती हैं। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल का नाम - IFB {GG-2913DKSET}
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 67D x 59.4W x 154H सें.मी.
    • कैपेसिटी - 241 लीटर
    • कॉन्फ़िगरेशन - डबल डोर
    • फूड कैपेसिटी - 177 लीटर
    • फ्रीजर कैपेसिटी - 64 लीटर

    खूबियां

    • फ्रिज के हर कोने तक समान कूलिंग पहुचानें के लिए 360 डिग्री कूलिंग सिस्टम
    • बिजली की कम खपत के लिए एडवांस्ड इन्वर्टर कंप्रेसर 
    • फ्रीज को फ्रीजर में बदलने के लिए 10 इन 1 ट्रू कन्वर्टिबल फीचर

    कमी

    • फ्रिज चलते समय थोडी आवाज करने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    05

तुलना: ₹30,000 के अंदर रेफ्रिजरेटर मॉडल्स

मॉडल

कैपेसिटी

फीचर्स

Haier {HRB-3502BS-P}

300 लीटर

225 लीटर फ्रेश फूड और 75 लीटर फ्रीज़र स्पेस, ट्विन इन्वर्टर टेक्नोलॉजी, 1 घंटे में बर्फ जमाने की सुविधा, ट्विस्ट आइस मेकर,  टफन्ड ग्लास शेल्फ, एंटी बैक्टीरियल गैसकेट

Samsung {RT28C3733S8/HL}

236 लीटर

183 लीटर फ्रेश फूड और 53 लीटर फ्रीज़र स्पेस, कन्वर्टिबल सुविधा,  डिजिटल इन्वर्टर कंप्रेसर, पावर कूल फीचर, टफन्ड ग्लास शेल्फ, एंटी बैक्टीरियल गैसकेट और ऑल राउंड कूलिंग सिस्टम

LG {GL-l292RPZX}

242 लीटर

180 लीटर का फ्रिज सेक्शन और 62 लीटर का फ्रीज़र, स्मार्ट इन्वर्टर कंप्रेसर, डोर कूलिंग प्लस तकनीक,  मल्टी एयर फ्लो सिस्टम, टेम्पर्ड ग्लास शेल्फ, बड़ा वेजिटेबल ट्रे, ट्विस्ट आइस ट्रे

Whirlpool {FP 313D PROTTON ROY}

270 लीटर

एक्टिव फ्रेश जोन,  Zeolite टेक्नोलॉजी और Moisture Retention सिस्टम, माइक्रोब्लॉक टेक्नोलॉजी, एयर बूस्टर सिस्टम, मजबूत टफन्ड ग्लास शेल्फ और स्टाइलिश स्टील फिनिश

IFB {GG-2913DKSET}

241 लीटर

360 डिग्री कूलिंग सिस्टम, एडवांस्ड इन्वर्टर कंप्रेसर,  10 इन 1 ट्रू कन्वर्टिबल फीचर, टर्बो कूलिंग, एक्स्ट्रा वाइड डिजाइन, बड़ा एक्सएल बोतल बिन,  एक्टिव डिओडोराइजर

ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें हाउस ऑफ एप्पलाइंसेस का पेज।

जब यह लेख लिखा गया है, तब सभी रेफ्रिजरेटर की कीमत ₹30,000 से कम थी। लेकिन हां, समय के साथ कीमत कम-ज्यादा हो सकती है, जिससे हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं है। वास्तविक समय में कीमत जानने के लिए Amazon पर जरूर देखें।

इन्हें भी पढ़ें :-

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • क्या 30,000 रुपये के फ्रिज में अच्छी कूलिंग मिलती है?
    +
    हाँ, इस रेंज के कई मॉडल्स में संतुलित कूलिंग सिस्टम मिलता है जो रोज़मर्रा के उपयोग के लिए पर्याप्त होता है।
  • इस बजट में फ्रिज का साइज कितना मिलता है?
    +
    आमतौर पर 230 से 300 लीटर तक की क्षमता वाले फ्रिज इस रेंज में उपलब्ध होते हैं जो छोटे-मध्यम परिवार के लिए उपयुक्त हैं।
  • रेफ्रिजरेटर लेते समय किन फीचर्स को देखें?
    +
    फ्रिज लेते समय उसकी कूलिंग क्षमता, ऊर्जा रेटिंग और स्टोरेज स्पेस पर ध्यान दें ताकि फ्रिज आपकी रोज़ाना की जरूरतों को बेहतर ढंग से पूरा करे।