ये 5 फुली ऑटोमैटिक Washing Machines कम बिजली खपत में करेगी कपड़ों की जबरदस्त धुलाई

क्या आपके पुराने वॉशिंग मशीन के कारण बिजली बिल ज्यादा आता है? तो टेंशन छोड़ दीजिए क्योंकि यहां हम आपको फुली ऑटोमैटिक वाले 5 बेस्ट एनर्जी एफिशिएंट वॉशिंग मशीन की जानकारी देने जा रहे हैं, जिन्हें आप अपने बजट व जरूरत अनुसार चुन सकते हैं।
5 बेस्ट एनर्जी एफिशिएंट फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन
5 बेस्ट एनर्जी एफिशिएंट फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन

पुरानी वॉशिंग मशीन ने बिजली का बिल बढ़ा दिया है? क्या आप भी अब एक नई और कम बिजली खपत में बेहतर परफॉर्मेंस देने वाली वॉशिंग मशीन तलाश रहे हैं? तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। क्योंकि आज यहां हम आपको अमेजन पर उपलब्ध 5 फुली ऑटोमैटिक Washing Machines के बारे में बताने जा रहे हैं, जो एनर्जी एफिशिएंट हैं। दरअसल, इन वॉशिंग मशीन को 5 स्टार एनर्जी रेटिंग प्राप्त है जो यह दर्शाती है कि ये मशीनें कम बिजली खपत करती हैं। वहीं इनमें इन्वर्टर तकनीक भी शामिल होती है जो खासतौर पर कम ऊर्जा खपत के लिए काफी मशहूर है। इसके अलावा हमारे द्वारा बताए गए इन 5 फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन में आपको Wifi कनेक्टिविटी, AI स्मार्ट सेंसर और डायरेक्ट ड्राइव जैसे फीचर्स भी मिलते हैं जो कम ऊर्जा खपत में मदद करते हैं और कपड़ों की बेहतर सफाई भी करते हैं। तो आइए बिना किसी देरी नीचे दिए विकल्पों को देखते हैं और इनके बारे में अधिक विस्तार से जानते हैं।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Haier 8 kg 5 Star Powered by AI-DBT Fully Automatic Front Load Washing Machine

    हायर की यह 8 किलोग्राम वॉशिंग मशीन एनर्जी एफिशिएंट है क्योंकि यह 5 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ आती है, जो बताती है कि यह मशीन बिजली की खपत कम करती है। इसके अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें आपको 525mm की सुपर ड्रम मिलती है, जिसमें आप एक बार में काफी मात्रा में कपड़ों को धो सकते हैं। इसमें शामिल Puri स्टीम तकनीक कपड़ों से 99.9% बैक्टीरिया को खत्म करती है। इस Haier फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन में आपको 15 से ज्यादा वॉश प्रोग्राम्स मिलते हैं, जिन्हें आप अपनी जरूरत अनुसार इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल टेक फीचर ड्रम में पनपने वाले बैक्टीरिया और जर्म्स को खत्म करता है। इससे कपड़े हाइजीनिक रहते हैं और उनमें बदबू नहीं रहती है। यह हायर वॉशिंग मशीन AI DBT तकनीक के साथ काम करती है यानी यह मशीन में कपड़े के वजन और प्रकार को समझकर उसी हिसाब से पानी, समय, वॉश प्रक्रिया को अपने आप एडजस्ट करती है। इसमें आपको इन-बिल्ट हीटर लगा मिलता है जो पानी को सही तापमान पर गर्म करता है, जिससे कपड़ों में लगे जिद्दी दाग आसानी से साफ होते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन

    • कैपेसिटी - 8 किलोग्राम
    • कलर - व्हाइट
    • विशेष सुविधा - सुपर ड्रम
    • एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार
    • वारंटी - 5 साल

    खूबियां

    • इस हायर वॉशिंग मशीन में LED डिस्प्ले लगी होती है, जिससे आप वॉशिंग प्रोग्राम व अन्य सेटिंग्स को आसानी से देख सकते हैं। इससे मशीन का इस्तेमाल करना आसान हो जाता है।
    • इसमें इन्वर्टर मोटर तकनीक मौजूद है, जो एनर्जी सेविंग परफॉर्मेंस देती है और कम शोर के साथ कपड़े धोती है।

    कमी 

    • अभी तक यूजर्स को इस वॉशिंग मशीन में कोई कमी देखने को नहीं मिली है।
    01
  • Samsung 7 kg Fully-Automatic Front Load Washing Machine

    7 किलोग्राम की यह Samsung वॉशिंग मशीन छोटे परिवारों के लिए बेहतरीन विकल्प हो सकती है और अगर आप एक एनर्जी एफिशिएंट मशीन चाहते हैं, तो यह परफेक्ट चॉइस है क्योंकि यह 5 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ आती है और इसी के साथ इसमें डिजिटल इन्वर्टर भी शामिल होती है। यह मोटर की स्पीड को जरूरत के हिसाब से कंट्रोल करती है, जिससे मशीन कम बिजली खपत के साथ शांत और स्मूद तरीके से कपड़ों को धोती है। इस Automatic Washing Machine में इन-बिल्ट हीटर होता है जो ड्रम में मौजूद पानी को सही तापमान पर गर्म करता है, जिससे कपड़ों में लगे जिद्दी दाग हल्के या पूरी तरह से साफ हो जाते हैं। इस फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन में इको बबल तकनीक शामिल है, जो डिटर्जेंट को पानी में अच्छी तरह मिलाती है। इससे डिटर्जेंट कपड़ों में अंदर तक आसानी से जाता है और बेहतर सफाई होती है। इसमें 1200 RPM की स्पिन स्पीड शामिल होती है जो कपड़ों को तेजी से सूखाने में मदद करती है। इसमें डायमंड ड्रम लगा होता है, जो कपड़ों को रगड़ से बचाता है और स्मूदली उन्हें धोता है। इससे कपड़ों का फैब्रिक खराब नहीं होता। 

    स्पेसिफिकेशन

    • कैपेसिटी - 7 किलोग्राम
    • कलर - ग्रे
    • विशेष सुविधा - चाइल्ड लॉक
    • एनर्जी स्टार - 5 स्टार 
    • वारंटी - 2 साल

    खूबियां

    • इस सैमसंग वॉशिंग मशीन में चाइल्ड लॉक फीचर शामिल है। यह फीचर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जिनके घरों में छोटे बच्चे हैं। यह तकनीक मशीन की सभी सेटिंग्स को लॉक कर देता है, जिससे बच्चे मशीन के साथ छेड़छाड़ नहीं कर पाते हैं।
    • यह साइलेंट ऑपरेशन के साथ काम करने वाली वॉशिंग मशीन है यानी कपड़े धोते समय यह मशीन बहुत कम शोर करती है, जिससे आप रात के समय भी बिना किसी को परेशान किए कपड़े साफ कर सकते हैं।

    कमी 

    • अभी तक यूजर्स को इस वॉशिंग मशीन में कोई खास कमी देखने को नहीं मिली है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • LG Smart Choice 7 Kg Fully-Automatic Front Load Washing Machine

    एलजी की यह 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाली वॉशिंग मशीन आपके लिए उपयुक्त हो सकती है, क्योंकि यह बिजली की खपत को कम करती है, जिससे आप बिजली बिल में बचत कर सकते हैं। इस 7KG वॉशिंग मशीन में इन्वर्टर डायरेक्ट ड्राइव तकनीक शामिल है। इसमें मोटर मशीन की ड्रम से जुड़ी होती है, जिससे शोर और वाइब्रेशन बहुत कम होता है। इसमें 1200 RPM की मोटर शामिल है, जो तेजी से कपड़ों को सूखाने में मदद करती है। इस मशीन में चाइल्ड लॉक फीचर मौजूद है, जो वॉशिंग मशीन की सभी सेटिंग्स को लॉक कर देता है। इससे बच्चे मशीन का गलत इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं। इस ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन में ऑटो रिस्टार्ट की सुविधा भी मिलती है यानी बिजली कटने के बाद मशीन जिस वॉशिंग प्रोग्राम पर बंद होती है दोबारा लाइट आने के बाद वहीं से शुरू हो जाती है। इससे आपको बार-बार सेटिंग्स बदलने की टेंशन नहीं रहती है। यह LG वॉशिंग मशीन एलर्जी और बैक्टीरिया को कपड़ों में से स्टीम के जरिए खत्म करती है। दरअसल, यह तकनीक ड्रम में एक गर्म भाप छोड़ती है जिससे सभी बैक्टीरिया व वायरस खत्म होते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन

    • कैपेसिटी - 7 किलोग्राम
    • कलर - व्हाइट
    • विशेष सुविधा - LED डिस्प्ले
    • एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार
    • वारंटी - 2 साल

    खूबियां

    • इस फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन में स्मार्ट डायग्नोसिस सिस्टम शामिल है, जो मशीन में होने वाली खराबी की जानकारी समय रहते आपको देती है।
    • इसमें LED डिस्प्ले लगा होता है जिसमें आप सभी सेटिंग्स को आसानी से देख सकते हैं।

    कमी 

    • अभी तक यूजर्स को इस वॉशिंग मशीन में कोई कमी देखने को नहीं मिली है।
    03
  • IFB 8 Kg 5 Star Fully Automatic Front Load Washing Machine

    8 किलोग्राम की यह आईएफबी वॉशिंग मशीन मिड साइज फैमिली के लिए बढ़िया विकल्प हो सकती है। इसमें आप एक बार काफी मात्रा में कपड़ों को धो सकते हैं और सबसे खास बात यह मशीन एनर्जी एफिशिएंट है, जो कम बिजली खपत में अच्छी वॉशिंग परफॉर्मेंस देती है। दरअसल, इस IFB मशीन को 5 स्टार एनर्जी रेटिंग प्राप्त है जो बताती है कि यह मशीन कम बिजली खपत करती है। इस फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन में डीप क्लीन तकनीक शामिल है। यह फीचर कपड़ों के रेशों के अंदर तक जमी गंदगी और दाग-धब्बों को साफ करने में मदद करती है। यह AI पावर्ड वॉशिंग मशीन है यानी यह कपड़ों का भार और फैब्रिक समझकर उसी अनुसार पानी और वॉशिंग प्रोग्राम को अपने आप चुनता है। इससे पानी और समय दोनों की बचत होती है। इसमें मौजूद इको इन्वर्टर मोटर की स्पीड को जरूरत अनुसार कम या ज्यादा करता है। इससे मोटर पर दबाव कम पड़ता है और बिजली की खपत भी कम होती है। वहीं यह मोटर बहुत कम शोर के साथ कपड़े धोती है। इसमें इन-बिल्ट हीटर लगा होता है जो सही तापमान पर पानी को गर्म करता है, जिससे कपड़ों में लगे जिद्दी दाग व बैक्टीरिया आदि हटते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन

    • कैपेसिटी - 8 किलोग्राम
    • कलर - व्हाइट
    • विशेष सुविधा - ऑटो-लोड सेंसिंग
    • एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार
    • वारंटी - 4 साल

    खूबियां

    • यह एक स्मार्ट वॉशिंग मशीन है, जिसमें आपको Wifi कनेक्टिविटी की सुविधा मिलती है यानी आप इस मशीन को अपने मोबाइल से कनेक्ट कर सकते हैं और घर से बाहर रहकर भी इसकी सेटिंग्स को बदल सकते हैं या इसे ऑन/ऑफ कर सकते हैं।
    • इस ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन में आपको गूगल असिस्टेंट फीचर मिलता है, जिससे आप इस मशीन को वॉयस कमांड्स देकर कंट्रोल कर सकते हैं।

    कमी 

    • कुछ यूजर्स को इस वॉशिंग मशीन में वॉटर लीकेज की समस्या देखने को मिली है।
    04
  • Whirlpool 7 Kg 5 Star Inverter Front Load Washing Machine with In-Built Heater

    व्हर्लपूल के इस 7 किलोग्राम वॉशिंग मशीन की सबसे बड़ी खासियत है कि यह 100 से ज्यादा जिद्दी दागों को साफ करने की क्षमता रखता है। वहीं यह मशीन एनर्जी एफिशिएंट भी है क्योंकि इसे 5 स्टार एनर्जी रेटिंग प्राप्त है। इसके अलावा इसमें इन्वर्टर तकनीक शामिल होती है जो मोटर की स्पीड को जरूरत अनुसार कम या ज्यादा करती है। इससे भी बिजली की खपत कम होती है। इसमें 6 सेंस सॉफ्ट मूव तकनीक शामिल है यानी यह मशीन 6 अलग-अलग मोशन के साथ कपड़ों को धोती है, जिससे कपड़े ज्यादा अच्छे से साफ होते हैं। इस Whirlpool फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन के साथ आने वाली ड्रम काफी बड़ी होती है जिसमें कपड़े आपस में उलझते नहीं है और इनका फैब्रिक भी खराब नहीं होता है। इसकी स्टीम वॉश तकनीक कपड़ों में 99.9% बैक्टीरिया व वायरस को खत्म करती है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • कैपेसिटी - 7 किलोग्राम
    • कलर - ब्लैक
    • विशेष सुविधा - इन-बिल्ट हीटर
    • एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार
    • वारंटी - 2 साल की वारंटी

    खूबियां

    • इस वॉशिंग मशीन में आपको 15 वॉश प्रोग्राम मिलते हैं जिन्हें आप अपनी जरूरत अनुसार इस्तेमाल कर सकते हैं। 
    • इसमें एडवांस LED डिस्प्ले लगा होता है जिसमें आप वॉशिंग प्रोग्राम व अन्य सेटिंग्स को आसानी से देख सकते हैं और इन्हें कंट्रोल कर सकते हैं।

    कमी 

    • अभी तक यूजर्स को इस वॉशिंग मशीन में कोई खास कमी देखने को नहीं मिली है।
    05

फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन के 5 मॉडल्स की तुलना

यहां हमने Haier, Samsung, LG, IFB और Whirlpool ब्रांड की वॉशिंग के बीच तुलना की है ताकि आपको समझने में आसानी हो कि इनमें से कौन-सा विकल्प आपके अनुसार ज्यादा बेहतर है।

मॉडल नाम 

कैपेसिटी 

एनर्जी रेटिंग 

इन्वर्टर तकनीक 

खास फीचर्स

Haier HW80-IM12929C  

8 किलोग्राम 

5 स्टार  

इन्वर्टर मोटर 

525mm सुपर ड्रम, इन-बिल्ट हीटर, पावर्ड AI-DBT

Samsung WW70R22EK0X/TL   

7 किलोग्राम  

5 स्टार  

डिजिटल इन्वर्टर  

इकोबबल तकनीक, हाइजिन स्टीम, इन-बिल्ट हीटर

LG Smart Choice FHB1207Z2W     

7 किलोग्राम 

5 स्टार 

इन्वर्टर डायरेक्ट ड्राइव   

स्टीम तकनीक, 6 मोशन DD, इन-बिल्ट हीटर

IFB SENATOR GXN 8012 CMS   

8 किलोग्राम 

5 स्टार 

इको इन्वर्टर  

डीप क्लीनस, AI पावर्ड, WiFi, स्टीम रिफ्रेश

Whirlpool SUPREME CARE 7012 -E 

7 किलोग्राम  

5 स्टार 

इन्वर्टर मोटर  

इन-बिल्ट हीटर, चाइल्ड लॉक, 100+ Tough Stains, स्टीम तकनीक

इसी तरह के अन्य लेख को पढ़ने के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर क्लिक करें।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • क्या 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाली वॉशिंग मशीन एनर्जी एफिशिएंट होती है?
    +
    जी हां, 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाली वॉशिंग मशीन एनर्जी एफिशिएंट मानी जाती है, क्योंकि इस रेटिंग के साथ आने वाली मशीन बताती है कि यह कम बिजली खपत करती हैं, जिससे आप बिजली बिल में बचत कर सकते हैं।
  • क्या इन्वर्टर तकनीक वाली वॉशिंग मशीन बिजली की बचत करती है?
    +
    इन्वर्टर तकनीक वाली वॉशिंग मशीन मोटर की स्पीड को जरूरत अनुसार कम या ज्यादा करती है, जिसस ऊर्जा की खपत कम होती है, जिससे बिजली बिल बचता है।
  • एक अच्छी एनर्जी एफिशिएंट वॉशिंग मशीन कैसे चुनें?
    +
    अगर आप एक अच्छी एनर्जी एफिशिएंट वॉशिंग मशीन लेना चाहते हैं, तो हमेशा 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाली मशीन चुनें और इसी के साथ यह भी देखें की मशीन में इन्वर्टर तकनीक शामिल है या नहीं।