भारत में Washing Machine के 10 बेहतरीन ब्रांडस जिन पर आप कर सकते हैं भरोसा

भारत में कई वॉशिंग मशीन ब्रांड्स हैं, जिन पर लोग बहुत भरोसा करते हैं। इस लेख में हमने टिकाऊपन, बढ़िया फीचर्स और सर्विस नेटवर्क के हिसाब से ये टॉप 10 वाशिंग मशीन ब्रांडस चुने हैं। ये ब्रांड्स रोज़ाना कपड़े धोना बहुत आसान और आरामदायक बना देते हैं।
भारत में उपलब्ध टॉप 10 वाशिंग मशीन ब्रांडस
भारत में उपलब्ध टॉप 10 वाशिंग मशीन ब्रांडस

घर में रोज़ाना कपड़ों की धुलाई एक अहम काम है और वॉशिंग मशीन वही उपकरण है जो इसे आसान बनाता है। लेकिन मशीन तभी भरोसेमंद होती है जब उसके पीछे सही ब्रांड की क्वालिटी और सर्विस सपोर्ट हो। भारत में कई ऐसे Washing Machine ब्रांडस हैं जिनका नाम सालों से लोगों के भरोसे के साथ जुड़ा है। ये ब्रांड्स मशीन की मजबूती, पानी-बिजली की खपत, वॉशिंग प्रोग्राम और आफ्टर-सेल सर्विस के लिए पहचाने जाते हैं। चाहे टॉप लोड मशीन हो या फुल्ली ऑटोमैटिक फ्रंट लोड, इन कंपनियों ने विभिन्न जरूरतों के हिसाब से मॉडल्स पेश किए हैं। नीचे दिए गए 10 मॉडल्स में से सही Brands चुनकर आप अपने रोज़ाना के लांड्री के अनुभव को संतुलित और टिकाऊ बना सकते हैं। जरुरत के हिसाब से सही मशीन चुनने से न सिर्फ कपड़े बेहतर साफ़ होते हैं बल्कि मशीन लंबे समय तक आपका साथ देती है।

नीचे देखें भारत में उपलब्ध टॉप वाशिंग मशीन ब्रांडस के 10 विकल्प और जानें विस्तार से।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Haier 6 kg 5 Star Oceanus Wave Drum Washing Machine

    कपड़ों की धुलाई अगर कम समय में सही तरह हो जाए, तो रोज़मर्रा का काम काफी हल्का लगने लगता है। Haier की यह 6 किलो फुली ऑटोमैटिक टॉप लोड वॉशिंग मशीन इसी सोच के साथ डिजाइन की गई है। Oceanus Wave Drum तकनीक पानी की तेज लेकिन संतुलित लहरें बनाती है, जिससे कपड़ों में जमी गंदगी निकलती है और कपड़े सुरक्षित रहते हैं। 5 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ यह मशीन बिजली की खपत कम रखती है और पानी का इस्तेमाल भी संतुलित करती है। 780 आरपीएम स्पिन स्पीड कपड़ों को जल्दी सुखाने में मदद करती है और धुलाई लगभग 40 मिनट में पूरा हो जाता है। इसमें वॉश, रिंस, स्पिन, टब ड्राय, स्मार्ट, सोक, डेलिकेट और क्विक जैसे 8 प्रोग्राम मिलते हैं। स्टेनलेस स्टील ड्रम लंबे समय तक टिकाऊ रहता है। डुअल मैजिक फिल्टर लिंट को अलग करता है। लो वॉटर प्रेशर पर भी यह मशीन आसानी से काम कर सकती है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Haier {HWM60-AE}
    • क्षमता - 6 किलोग्राम
    • वॉश प्रोग्राम - 8 
    • रंग - मूनलाइट सिल्वर
    • स्पिन स्पीड - 780 RPM
    • आइटम का वजन - 54 किलोग्राम

    खूबियां

    • तेज लहरें बनाकर कपड़ो में जमीं गंदगी को निकालने के लिए Oceanus Wave Drum तकनीक
    • सर्दियों में कपड़ो को जल्दी सूखाने के लिए 780 RPM स्पिन स्पीड
    • अलग-अलग तरह के फैब्रिक के कपड़ो को सफाई से धोने के लिए 8 वाशिंग प्रोग्राम्स

    कमी

    • मशीन की फंक्शनलिटी को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    01
  • Whirlpool 7 kg Magic Clean 5 Star Washing Machine

    घर के रोज़मर्रा के कपड़े हों या हफ्ते भर की भारी धुलाई, Whirlpool की यह 7 किलो क्षमता वाली टॉप लोड Fully Automatic Washing Machine काम को आसान बना देती है। यह फुली ऑटोमैटिक मशीन खास तौर पर हार्ड वॉटर कंडीशन को ध्यान में रखकर बनाई गई है। हाई वाटर वॉश तकनीक पानी की क्वालिटी को पहचानकर वॉश साइकल को उसी हिसाब से एडजस्ट करती है, जिससे कपड़ों की सफाई बेहतर होती है। ZPF तकनीक कम पानी के प्रेशर में भी टब को तेजी से भर देती है, इसलिए लो प्रेशर वाले इलाकों में भी परेशानी नहीं आती। 740 आरपीएम की स्पिन स्पीड कपड़ों को जल्दी सुखाने में मदद करती है और 12 अलग-अलग वॉश प्रोग्राम हर तरह के फैब्रिक के लिए सही विकल्प देते हैं। ऑटो-टब क्लीन फीचर हर वॉश के बाद टब को साफ रखता है। स्टील ड्रम और स्टेनलेस स्टील बॉडी इसे मजबूत बनाते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Whirlpool {MAGIC CLEAN 7.0 GENX}
    • क्षमता - 7 किलोग्राम
    • वॉश प्रोग्राम - 12
    • रंग - ग्रे
    • स्पिन स्पीड - 740 RPM
    • आइटम का वजन - 27 किलोग्राम

    खूबियां

    • पानी की क्वालिटी को पहचानकर वॉश साइकल को हिसाब से एडजस्ट करने के लिए हार्ड वाटर वॉश तकनीक
    • कम पानी के प्रेशर में भी टब को तेजी से भरने के लिए ZPF तकनीक
    • हर तरह के फैब्रिक को सफाई से धोने के लिए 12 अलग-अलग वॉश प्रोग्राम

    कमी

    • मशीन चलते समय वाइब्रेशन करने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • IFB 7 Kg 5 Star with Deep Clean Top Load Washing Machine

    कपड़ों की धुलाई अगर समझदारी से हो और मशीन खुद हालात के हिसाब से काम करे, तो रोज़ का झंझट काफी कम हो जाता है। IFB की यह 7 किलो फुली ऑटोमैटिक टॉप लोड वॉशिंग मशीन इसी सोच पर काम करती है। इसमें दिया गया AI सिस्टम कपड़ों के फैब्रिक और लोड का वजन पहचानकर पानी की मात्रा, वॉश एक्शन और समय अपने आप तय करता है, जिससे कपड़े साफ भी होते हैं और जल्दी खराब भी नहीं होते। डीप क्लीन तकनीक और ट्रायडिक पल्सेटर की वजह से तेल, ग्रीस और जिद्दी दाग भी बिना ज्यादा रगड़ के निकल जाते हैं। Aqua Energie हार्ड वॉटर को ट्रीट करके डिटर्जेंट की क्षमता बढ़ाती है और रंगों को फीका पड़ने से बचाती है, जबकि ActivMix पहले ही पानी और डिटर्जेंट को मिलाकर वॉश को असरदार बनाता है। 720 आरपीएम स्पिन स्पीड नमी जल्दी निकाल देती है, जो उमस और बारिश के मौसम में खास काम आती है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - IFB {TL701MG1}
    • क्षमता - 7 किलोग्राम
    • वॉश प्रोग्राम - 9 
    • रंग - मिड ग्रे
    • स्पिन स्पीड - 720 RPM
    • आइटम का वजन - 31 किलोग्राम

    खूबियां

    • पानी की मात्रा, वॉश एक्शन और समय खुद से समझकर धुलाई करने के लिए AI सिस्टम
    • कपड़ो से तेल, ग्रीस और जिद्दी दागों को हटाने के लिए डीप क्लीन तकनीक और ट्रायडिक पल्सेटर
    • वॉटर और डिटर्जेंट को पहले से ही मिलाकर बेहतर धुलाई के लिए ActivMix

    कमी

    • धुलाई में ज्यादा पानी लगने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    03
  • VW 7.5 kg 5 Star Aqua Spin Semi Automatic Top Load Washing Machine

    अगर आप ऐसी वॉशिंग मशीन चाहते हैं जो बिजली और पानी दोनों की बचत करे और फिर भी कपड़ों को अच्छी तरह साफ करे, तो VW 7.5 किलो Semi Automatic Washing Machine एक समझदारी भरा विकल्प है। यह मशीन उन घरों के लिए बनी है जहाँ कंट्रोल अपने हाथ में रखना पसंद किया जाता है। 1350 आरपीएम की तेज स्पिन स्पीड कपड़ों से पानी जल्दी निकाल देती है, जिससे सुखाने में समय कम लगता है। इसमें जेंटल, नॉर्मल और स्ट्रॉन्ग जैसे 3 वॉश मोड दिए गए हैं, जिससे हल्के कपड़ों से लेकर जींस और भारी कपड़ों तक की धुलाई आसानी से हो जाती है। रोलर जेट पल्सेटर कपड़ों के हर धागे तक डिटर्जेंट वाला पानी पहुँचाकर गंदगी और धूल को प्रभावी तरीके से हटाता है, साथ ही कपड़ों को नुकसान भी नहीं पहुँचाता। रैट अवे फीचर मशीन को चूहों से होने वाले नुकसान से बचाता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - VW {Aqua Spin 0075P}
    • क्षमता - 7.5 किलोग्राम
    • वॉश प्रोग्राम - 3
    • रंग - ब्लैक
    • स्पिन स्पीड - 1350 RPM
    • आइटम का वजन - 22.5 किलोग्राम

    खूबियां

    • सर्दियों में कपड़ो से जल्दी पानी निकालने और सुखाने के लिए 1350 आरपीएम की तेज स्पिन स्पीड
    • हल्के कपड़ो से लेकर भारी कंबल तक धोने के लिए 3 वॉश मोड्स
    • गंदगी को कपड़ो से खींचकर निकालने के लिए रोलर जेट पल्सेटर

    कमी

    • प्रोडक्ट को लेकर अभी तक कोई शिकायत नही है।
    04
  • Samsung 8 kg 5 Star Fully-Automatic Top Load Washing Machine

    बड़े परिवार में रोज़ की धुलाई अगर बिना मेहनत और कम खर्च में हो जाए, तो काफी राहत मिलती है। Samsung की यह 8 किलो फुली ऑटोमैटिक टॉप लोड वॉशिंग मशीन उसी आराम को ध्यान में रखकर बनाई गई है। Eco Bubble तकनीक डिटर्जेंट को पहले ही झाग में बदल देती है, जिससे कपड़ों के रेशों तक सफाई जल्दी पहुँचती है और कम ऊर्जा व पानी में बेहतर नतीजा मिलता है। 5 स्टार एनर्जी रेटिंग और डिजिटल इन्वर्टर मोटर बिजली की खपत को संतुलित रखते हैं और लंबे समय तक भरोसेमंद परफॉर्मेंस देते हैं। 700 आरपीएम की स्पिन स्पीड कपड़ों से नमी जल्दी निकालती है, जिससे सुखाने का समय कम होता है। डायमंड ड्रम और ड्यूल स्टॉर्म पल्सेटर कपड़ों को नुकसान पहुँचाए बिना अच्छी धुलाई करते हैं। सॉफ्ट क्लोज़िंग डोर चुपचाप बंद होती है, जिससे झटके की आवाज़ नहीं आती। मैजिक फिल्टर लिंट और रेशों को अलग रखता है, जिससे कपड़े साफ दिखते हैं और मशीन भी साफ रहती है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Samsung {WA80BG4441BGTL}
    • क्षमता - 8 किलोग्राम
    • वॉश प्रोग्राम - 6
    • रंग - लाइट ग्रे
    • स्पिन स्पीड - 700 RPM
    • आइटम का वजन - 28.50 किलोग्राम

    खूबियां

    • कम पानी और बिजली खपत के साथ में जबरदस्त धुलाई के लिए ईको बबल तकनीक
    • कपड़ो की क्वालिटी को बनाए रखते हुए शानदार धुलाई के लिए डायमंड ड्रम और ड्यूल स्टॉर्म पल्सेटर
    • बिना झटके और आवाज के बंद होने वाला सॉफ्ट क्लोजिंग डोर

    कमी

    • धुलाई में ज्यादा समय लगने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    05
  • LG Smart Choice 9 KG Fully-Automatic Front Load Washing Machine

    जब घर में कपड़ों का ढेर बड़ा हो और हर तरह के फैब्रिक की अलग देखभाल चाहिए, तब यह LG 9 किलो Front Load Washing Machine एक भरोसेमंद साथी बनती है। AI डायरेक्ट ड्राइव तकनीक कपड़ों के वजन और बनावट को पहचानकर वॉश मूवमेंट अपने आप तय करती है, जिससे कपड़ों को लगभग 18 प्रतिशत ज्यादा सुरक्षा मिलती है। 6 मोशन डायरेक्ट ड्राइव सिस्टम अलग अलग कपड़ों के लिए अलग धुलाई स्टाइल अपनाता है, जिससे सफाई गहरी होती है लेकिन कपड़े खराब नहीं होते। स्टीम फीचर एलर्जी और बैक्टीरिया को कम करने में मदद करता है, जो बच्चों और संवेदनशील त्वचा वाले लोगों के लिए खास फायदेमंद है। 1200 आरपीएम की स्पिन स्पीड कपड़ों को जल्दी सुखाने में सहायक रहती है। 14 वॉश प्रोग्राम रोजमर्रा से लेकर बेडशीट और डुवेट तक की जरूरतें पूरी करते हैं। Wi-Fi और स्मार्ट कंट्रोल इसे और सुविधाजनक बना देते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - LG {FHP1209Z5M}
    • क्षमता - 9 किलोग्राम
    • वॉश प्रोग्राम - 14
    • रंग - मिडिल ब्लैक
    • स्पिन स्पीड - 1200 RPM
    • आइटम का वजन - 63 किलोग्राम

    खूबियां

    • कपड़ो के वजन और बनावट को पहचानकर वॉश तय करने के लिए डायरेक्ट ड्राइव तकनीक
    • हर तरह के फैब्रिक को पहचानकर सफाई से धुलाई के लिए मोशन डायरेक्ट ड्राइव सिस्टम
    • गंदे कपड़ो से बैक्टीरिया को हटाने के लिए स्टीम एलर्जी फीचर

    कमी

    • इंस्टालेशन में देरी होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    06
  • Voltas Beko, A Tata Product 11 Kg 5 Star Washing Machine

    जब घर में कपड़ों की संख्या ज़्यादा हो और हर वॉश में भरोसेमंद सफाई चाहिए, तब Voltas Beko की यह 11 किलो फुली ऑटोमैटिक टॉप लोड वॉशिंग मशीन काम को आसान बना देती है। बड़ी क्षमता की वजह से एक बार में भारी लोड भी आराम से धुल जाता है, जो बड़े परिवारों के लिए काफी उपयोगी है। डबल वॉटरफॉल तकनीक पानी और डिटर्जेंट को कपड़ों पर समान रूप से फैलाती है, जिससे दाग अच्छे से निकलते हैं और कपड़े ज्यादा साफ महसूस होते हैं। इनबिल्ट हीटर ठंडे मौसम या ज्यादा गंदे कपड़ों में बेहतर सफाई देता है। 700 आरपीएम की स्पिन स्पीड कपड़ों से अतिरिक्त पानी निकालने में मदद करती है, जिससे सुखाने में कम समय लगता है। जेंटल वेव स्टेनलेस स्टील ड्रम कपड़ों को नुकसान पहुँचाए बिना धुलाई करता है। लो वॉटर प्रेशर में भी मशीन बिना रुकावट काम करती है, जो कई घरों में बड़ी राहत है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Voltas Beko {WTL1106UEAH}
    • क्षमता - 11 किलोग्राम
    • वॉश प्रोग्राम - 10 
    • रंग - ब्लैक
    • स्पिन स्पीड - 700 RPM
    • आइटम का वजन - 40 किलोग्राम

    खूबियां

    • पानी और डिटर्जेंट को अच्छे से मिलाकर बेहतर धुलाई के लिए डबल वॉटरफॉल तकनीक
    • सर्दियों में बिना परेशानी के कपड़ो को साफ करने के लिए इनबिल्ट हीटर
    • कपड़ो को नुकसान पहुचांए बिना सफाई के लिए जेंटल वेव स्टेनलेस स्टील ड्रम

    कमी

    • खराब प्रोडक्ट डिलीवर होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    07
  • Godrej Smart Choice 7 Kg 5 Star Top Load Washing Machine

    अगर आप ऐसी वॉशिंग मशीन चाहते हैं जो कम पानी के दबाव में भी बिना रुके काम करे और कपड़ों की देखभाल भी अच्छे से करे, तो Godrej की यह 7 किलो टॉप लोड वॉशिंग मशीन एक भरोसेमंद विकल्प बनती है। इसमें दी गई Tidal Wash तकनीक कपड़ों पर हल्का और तेज दोनों तरह का पानी का बहाव बनाती है, जिससे गंदगी आसानी से निकलती है। Turbo 6 पल्सेटर के छह रिड्ज़ पानी की तेज हलचल पैदा करते हैं, जिससे डिटर्जेंट हर कपड़े के रेशे तक पहुँचता है। 720 RPM की स्पिन स्पीड कपड़ों से पानी बेहतर तरीके से निकालती है, जिससे सुखाने में समय कम लगता है। Fabrisafe स्टील ड्रम कपड़ों को नुकसान पहुँचाए बिना धुलाई करता है। जीरो प्रेशर तकनीक की वजह से यह मशीन बहुत कम पानी के दबाव में भी टब भर लेती है। मैजिक लिंट फिल्टर कपड़ों से निकली रेशों को अलग रखता है, जिससे धुलाई साफ रहती है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Godrej {WTEON ALP 70}
    • क्षमता - 7 किलोग्राम
    • वॉश प्रोग्राम - 12 
    • रंग - ग्रेफाइट ग्रे
    • स्पिन स्पीड - 720 RPM
    • आइटम का वजन -  किलोग्राम

    खूबियां

    • हल्के और तेज पानी बहाव के साथ में कपड़ो से गंदगी निकालने के लिए Tidal Wash तकनीक
    • कपड़ो की क्वालिटी को बनाए रखते हुए सफाई के लिए Fabrisafe स्टील ड्रम
    • कम पानी के दबाव में भी टब को भरने के लिए जीरो प्रेशर तकनीक

    कमी

    • मशीन चलते समय थोडी आवाज करने को लेकर अमेजेन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    08
  • Electrolux 9kg 5 Star Fully Automatic Front Load Washing Machine

    यह 9 किलो फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन उन लोगों के लिए बनाई गई है जो कपड़ों की गहरी सफाई के साथ उनकी उम्र भी बढ़ाना चाहते हैं। इसमें दिया गया स्टीम वॉश फीचर पूरे लोड को सिर्फ 40 डिग्री तापमान पर भाप के साथ धोता है, जिससे कपड़े ज़्यादा सुरक्षित रहते हैं और ऊर्जा की बचत भी होती है। हाईजनिक केयर तकनीक वॉश साइकिल के अंत में सॉफ्ट वेपर स्प्रे देती है, जो 99.9 प्रतिशत तक जर्म्स और एलर्जन को हटाने में मदद करती है। UltraMix तकनीक डिटर्जेंट और सॉफ्टनर को पहले ही अच्छी तरह घोल देती है, जिससे कपड़ों पर साबुन के दाग, रंग उड़ना या रेशे जमने जैसी समस्या नहीं होती। इस मशीन में कई वॉश प्रोग्राम मिलते हैं, जो पारंपरिक हाथ से धुलाई जैसा अनुभव देते हैं। वूलमार्क सर्टिफिकेशन की वजह से यह ऊनी कपड़ों की देखभाल के लिए भी पूरी तरह सुरक्षित है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Electrolux {EWF9024R5SB}
    • क्षमता - 9 किलोग्राम
    • वॉश प्रोग्राम - 15
    • रंग - डार्क सिल्वर
    • स्पिन स्पीड - NA
    • आइटम का वजन - 73 किलोग्राम

    खूबियां

    • 40 डिग्री तापमान पर भाप के साथ धोने के लिए स्टीम वॉश फीचर
    • 99.9 प्रतिशत तक जर्म्स और एलर्जन को हटाने के लिए सॉफ्ट वेपर स्प्रे
    • ऊनी कपड़ों की देखभाल के लिए वूलमार्क सर्टिफिकेशन

    कमी

    • मशीन को लेकर अभी तक कोई शिकायत नही है।
    09
  • Panasonic 8 kg 5 Star Inverter Fully Automatic Washing Machine

    Panasonic की यह 8 किलो फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन रोज़मर्रा की धुलाई को आसान और असरदार बनाने के लिए तैयार की गई है। 5 स्टार एनर्जी रेटिंग और इन्वर्टर टेक्नोलॉजी की वजह से यह मशीन कम बिजली में बेहतर परफॉर्मेंस देती है, जिससे लंबे समय में बिजली की बचत होती है। स्टीम फीचर कपड़ों की गहरी सफाई में मदद करता है और जिद्दी गंदगी व एलर्जन को हटाने में उपयोगी साबित होता है। इस मशीन में 15 अलग-अलग वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं, जिससे हर तरह के कपड़ों के लिए सही साइकिल चुनना आसान हो जाता है। Drynamic Spin टेक्नोलॉजी कपड़ों से अतिरिक्त पानी निकालकर सुखाने का समय लगभग 20 प्रतिशत तक कम कर देती है, जो खासकर बरसात या सर्दियों में फायदेमंद है। क्विक 15 मोड हल्के गंदे कपड़ों को सिर्फ 15 मिनट में धो देता है। वहीं ड्र्म क्लीन फीचर ड्रम को अंदर और बाहर से साफ रखकर बदबू और बैक्टीरिया से बचाव करता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Panasonic {148MH2L01}
    • क्षमता - 8 किलोग्राम
    • वॉश प्रोग्राम - 15 
    • रंग - डार्क सिल्वर
    • स्पिन स्पीड - 700 RPM
    • आइटम का वजन - 68 किलोग्राम

    खूबियां

    • जिद्दी गंदगी व एलर्जन को हटाने के लिए स्टीम फीचर
    • हर तरह के कपड़ो को सही साइकल चुनकर धोने के लिए 15 वॉश प्रोग्राम्स
    • गीले कपड़ो से 20 प्रतिशत जल्दी पानी निकालने के लिए Drynamic Spin टेक्नोलॉजी

    कमी

    • मशीन को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    10

तुलना: भारत में उपलब्ध टॉप 10 वाशिंग मशीन ब्रांड मॉडल्स

मॉडल

क्षमता

वॉश प्रोग्राम

फीचर्स

Haier {HWM60-AE}

6 किलोग्राम

8

Oceanus Wave Drum तकनीक,  5 स्टार एनर्जी रेटिंग,  780 आरपीएम स्पिन, डुअल मैजिक फिल्टर, लो वॉटर प्रेशर

Whirlpool {MAGIC CLEAN 7.0 GENX}

7 किलोग्राम

12

हाई वाटर वॉश तकनीक, ZPF तकनीक, 740 आरपीएम की स्पिन स्पीड,  ऑटो-टब क्लीन फीचर, स्टील ड्रम और स्टेनलेस स्टील बॉडी

IFB {TL701MG1}

7 किलोग्राम

9

AI सिस्टम, डीप क्लीन तकनीक और ट्रायडिक पल्सेटर,  Aqua Energie हार्ड वॉटर को ट्रीट, 720 आरपीएम स्पिन स्पीड

VW {Aqua Spin 0075P}

7.5 किलोग्राम

3

1350 आरपीएम की तेज स्पिन स्पीड, 3 वॉश मोड, रोलर जेट पल्सेटर, रैट अवे फीचर

Samsung {WA80BG4441BGTL}

8 किलोग्राम

6

Eco Bubble तकनीक, 5 स्टार एनर्जी रेटिंग और डिजिटल इन्वर्टर मोटर, 700 आरपीएम की स्पिन स्पीड, डायमंड ड्रम और ड्यूल स्टॉर्म पल्सेटर, मैजिक फिल्टर

LG {FHP1209Z5M}

9 किलोग्राम

14

AI डायरेक्ट ड्राइव तकनीक, 6 मोशन डायरेक्ट ड्राइव सिस्टम, स्टीम फीचर, Wi-Fi और स्मार्ट कंट्रोल 

Voltas Beko {WTL1106UEAH}

11 किलोग्राम

10

डबल वॉटरफॉल तकनीक, इनबिल्ट हीटर, 700 आरपीएम की स्पिन स्पीड,  जेंटल वेव स्टेनलेस स्टील ड्रम, लो वॉटर प्रेशर

Godrej {WTEON ALP 70}

7 किलोग्राम

12

Tidal Wash तकनीक, Turbo 6 पल्सेटर,  720 RPM की स्पिन स्पीड, Fabrisafe स्टील ड्रम, जीरो प्रेशर तकनीक

Electrolux {EWF9024R5SB}

9 किलोग्राम

15

स्टीम वॉश फीचर, हाईजनिक केयर तकनीक,  UltraMix तकनीक, वूलमार्क सर्टिफिकेशन

Panasonic {148MH2L01}

8 किलोग्राम

15

5 स्टार एनर्जी रेटिंग और इन्वर्टर टेक्नोलॉजी,  Drynamic Spin टेक्नोलॉजी, क्विक 15 मोड, ड्र्म क्लीन फीचर

ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें हाउस ऑफ एप्पलाइंसेस का पेज।

इन्हें भी पढ़ें :-

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • किस ब्रांड की वॉशिंग मशीन ज्यादा भरोसेमंद होती है?
    +
    यह आपकी जरुरत और बजट के ऊपर निर्भर करता है। ऐसा ब्रांड चुनें जिनका सर्विस नेटवर्क मजबूत हो, स्पेयर पार्टस आसानी से मिलें और ग्राहक समीक्षा सकारात्मक हो।
  • फ्रंट लोड और टॉप लोड मशीन में क्या फर्क है?
    +
    फ्रंट लोड मशीन पानी कम खर्च करती है और कपड़ों को सॉफ्ट तरीके से धोती है, वहीं टॉप लोड मशीन उपयोग में तेज़ और कम झंझट वाली होती है।
  • वॉशिंग मशीन लेते समय किन फीचर्स को देखें?
    +
    घर के लिए वाशिंग मशीन लेते समय उसकी कैपेसिटी, वॉश प्रोग्राम्स, एनर्जी एफिशियंसी और कंपनी के सर्विस नेटवर्क जैसे फीचर्स पर ध्यान दें ताकि रोज़ाना उपयोग संतोषजनक रहे।