8KG क्षमता वाली Front Load Washing Machine कपड़ों से मिटा देंगी जिद्दी दागों का नाम-ओ-निशान

आज समय में फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन अधिक लोकप्रिय हैं क्योंकि ये बेहतर धुलाई, कम पानी की खपत और आधुनिक फीचर्स के साथ आती है। खासतौर पर 8KG की क्षमता वाली Washing Machine मध्यम से लेकर बड़े परिवार के लिए बढ़िया हो सकती है। इसलिए यहां हम आपको 5 बेस्ट रेटेड फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन 8 किलोग्राम के बारे में जानकारी देंगे।
8 किलो क्षमता वाली 5 सर्वश्रेष्ठ रेटिंग वाली फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन
8 किलो क्षमता वाली 5 सर्वश्रेष्ठ रेटिंग वाली फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन

अगर आप भी घर के लिए 8KG की क्षमता वाली फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन लेना चाहते हैं, तो यहां आपको Haier, Samsung, LG, IFB और Bosch की वॉशिंग मशीन के बारे में बताएंगे, जो कम पानी और बिजली में बेहतरीन धुलाई करती हैं। साथ ही, कपड़ों की अच्छी तरह से देखभाल करती हैं। इनमें एडवांस वॉश तकनीक, इन्वर्टर मोटर, मल्टीपल वॉश प्रोग्राम, कम शोर और कई अन्य सुविधाएं मिलती हैं, जिसकी वजह से ये 8KG की Front Load Washing Machine हर घर की पहली पसंद बन चुकी हैं। ये फुली ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन शांत तरीके से चलती हैं और कपड़ों को उलझने से बचाती हैं, जो इन्हें घर के लिए स्मार्ट विकल्प बनाता है। 

यहां हम आपको 8 किलोग्राम की क्षमता में आने वाली 5 बेस्ट रेटेड फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन के बारे में बताएंगे। 

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Haier 8 kg 5 Star Fully Automatic Front Load Washing Machine

    हायर ब्रांड की यह वॉशिंग मशीन 525 मिमी के सुपर ड्रम के साथ आती है, जो ज्यादा मात्रा में कपड़ों को सही ढंग से धुलने के लिए बढ़िया मानी जाती है। इस फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन में इन्वर्टर मोटर तकनीक है, जो कम शोर और लंबे समय तक बेहतरीन प्रदर्शन करती है। 8 किलोग्राम की क्षमता वाली यह Haier फुली ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन बड़े परिवार के लिए उपयुक्त हो सकती है। साथ ही, इसमें 1200 RPM की हाई स्पिन स्पीड मोटर है, जो कपड़ों को तेजी से धुलने और सुखाने में मदद करती है। इस 8 किलोग्राम ऑटोमेटिक फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन में अलग-अलग प्रकार के फैब्रिक वाले कपड़ों को साफ तरीके से धुलने के लिए 15 वॉश प्रोग्राम मिलते हैं। इस मॉडल का स्टेनलेस स्टील ड्रम लंबे समय तक उपयोग करने के लिए सुरक्षित है। साथ ही, यह कपड़ों की गुणवत्ता को भी बनाए रखता है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड - Haier
    • मॉडल - HW80-IM12929C
    • प्रोडक्ट डायमेंशन -58D x 55W x 85H सेंटीमीटर
    • खास फीचर्स - इन्वर्टर,
    • लीज़र सीमलेस ड्रम, रिफ्रेश, सुपर ड्रम
    • नियंत्रण प्रकार - ऑटोमेटिक
    • वोल्टेज - 220 वोल्ट
    • अधिकतम रोटेशनल स्पीड - 1200 आरपीएम

    खासियत

    • डायनेमिक बैलेंस टेक्नोलॉजी
    • पुरीस्टीम हाइजीन वॉश
    • ऑटो-क्लीनिंग डुअल नोजल स्प्रे
    • स्मार्ट कंट्रोल पैनल के साथ LED डिस्प्ले 

    कमी

    • अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने वॉशिंग मशीन में अधिक शोर की समस्या बताई है।
    01
  • Samsung 8 kg, 5 star Fully-Automatic Front Load Washing Machine

    अगर आप भी 8 किलोग्राम की क्षमता वाली फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन लेना चाहते हैं, तो सैमसंग ब्रांड का चयन करना बेहतर विकल्प हो सकता है। इकोबबल तकनीक वाली यह फुली ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन पानी में अच्छे से बुलबुले बना कर कपड़ों की कोमलता से सफाई करती है। इस Samsung वॉशिंग मशीन में स्मार्ट कनेक्टिविटी के लिए AI कंट्रोल और WI-FI की सुविधा है, जिसे स्मार्टफोन के साथ जोड़कर कहीं से भी नियंत्रित किया जा सकता है। 5 स्टार की एनर्जी रेटिंग वाली यह 8 किलोग्राम फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन बिजली की कम खपत के लिए अच्छी हो सकती है। इसके डायमंड ड्रम में पानी निकलने के छेद 25% छोटे हैं और प्रत्येक हीरे के आकार के गड्डे के अंदर गहराई में स्थित होते हैं। यह सतह कपड़ों की कोमल सफाई के लिए अनुकूल वातावरण बनाती है। इस ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन में विभिन्न प्रकार के फैब्रिक वाले कपड़ों को साफ तरीके से धुलने के लिए 21 वॉश प्रोग्राम मिलते हैं। इसका हाइजीन स्टीन 99.9% कीटाणु और एलर्जी पैदा करने वाले तत्वों को हटाता है। इसका ड्रम क्लीन फंक्शन गंदगी और 99.9% बदबू पैदा करने वाले बैक्टीरिया को हटाता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड - Samsung
    • मॉडल - WW80T504DAX1TL
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - 0.09 किलोवाट घंटे प्रति वर्ष
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 55D x 60W x 85H सेंटीमीटर
    • वोल्ट - 230 वोल्ट
    • वोल्टेज - 50 वाट
    • खास फीचर्स - बबल टेक्नोलॉजी, चाइल्ड लॉक, ड्रम क्लीन, हाइजीन स्टीम, इन्वर्टर
    • आइटम का वजन - 49 किलोग्राम 

    खासियत

    • चाइल्ड लॉक 
    • ड्रम क्लीन और हाइजीन स्टीम फंक्शन
    • डिजिटल इन्वर्टर तकनीक 
    • इन बिल्ट हीटर
    • 1400 आरपीएम की शक्तिशाली मोटर 

    कमी 

    • अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने इस वॉशिंग मशीन की कार्यक्षमता में कमी बताई है। 
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • IFB 8 Kg 5 Star, Fully Automatic Front Load Washing Machine

    5 स्टार की एनर्जी रेटिंग वाली यह आईएफबी फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन कम बिजली की खपत करती है। इस फुली ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन में 1200 आरपीएम की हाई स्पिन स्पीड है, जो कपड़ों से पानी निकाल देती है, जिससे सुखाने का समय काफी कम हो जाता है। इस IFB 8 किलोग्राम फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन में ऑटो लोड सेंसिंग तकनीक है, जो कपड़ों के वजन का पता लगाकर धुलाई के लिए जरूरी पानी की सही मात्रा और साइकिल के समय को अपने आप एडजस्ट करती है। इस 8KG Washing Machine की बॉडी को उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री के साथ तैयार किया गया है, जिसकी वजह से यह बेहद मजबूत और टिकाऊ है। इस मॉडल में बच्चों की सुरक्षा के लिए चाइल्ड लॉक मिलता है। ऑटो रीस्टार्ट फंक्शन के साथ आने वाली इस फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन में इस मॉडल में बच्चों की सुरक्षा के लिए चाइल्ड लॉक मिलता है। इस फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन में ऑटो रीस्टार्ट की सुविधा है, जो बिजली जाने के बाद मशीन की धुलाई काम वहीं से फिर शुरू कर देती है, जहां से वह रुकी थी। 

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड - IFB
    • खास फीचर्स - 9 स्वर्ल वॉश, एक्वा एनर्जी, ऑटो-लोड सेंसिंग, इको इन्वर्टर, पावर स्टीम, AI द्वारा संचालित, स्टीम रिफ्रेश , वाईफाई/वॉयस सक्षम
    • अधिकतम रोटेशनल स्पीड - 1200 आरपीएम
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 61.8 x 59.8 x 87.5 सेंटीमीटर
    • शोर स्तर - 42db
    • आइटम का वजन - 71 किलोग्राम 

    खासियत 

    • इको इन्वर्टर मोटर
    • स्टेनलेस स्टील ड्रम
    • क्विक एक्सप्रेस वॉश
    • ऑटो टब क्लीन
    • एंटी रस्टप्रूफ बॉडी
    • कम शोर पर काम करें 

    कमी 

    • अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने वॉशिंग मशीन की कार्यक्षमता में कमी बताई है। 
    03
  • Bosch 8KG 5 Star Fully-Automatic Front Loading Washing Machine

    8 किलोग्राम की क्षमताा में आने वाली यह बॉश फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन बड़े परिवारों के लिए बढ़िया हो सकती है। इस फुली ऑटेमेटिक वॉशिंग मशीन में AI एक्टिव वाटर प्लस तकनीक है, जो कपड़ों को बेहतरीन तरीके से धुलती है। साथ ही बिजली व पानी की बचत करती है। 1400 आरपीएम की हाई स्पिन स्पीड मोटर के साथ आने वाली इस Bosch 8 किलोग्राम वॉशिंग मशीन में अलग-अलग प्रकार के कपड़ों को साफ तरीके से धुलने के लिए 15 वॉश प्रोग्राम मिलते हैं। डिजिटल डिस्प्ले के साथ आने वाली इस फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन का उपयोग करना काफी आसान है। इसका एंटी टेंगल फीचर आपके कपड़ों को उलझने और खराब होने से बचाता है। वहीं, इसमें एंटी रिंकल का फंक्शन भी उपलब्ध है, जो 50% तक सिलवटों को कम करता है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड - Bosch
    • मॉडल - WAJ28260IN
    • वोल्टेज - 220 वोल्ट
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 59D x 59.8W x 84.8H सेंटीमीटर
    • खास फीचर्स - चाइल्ड लॉक, इन बिल्ट हीटर और 1400 आरपीएम
    • आइटम का वजन - 72 किलो 100 ग्राम

    खासियत 

    • एंटी बैक्टीरियल टैक
    • 5 स्टार की एनर्जी रेटिंग 
    • स्टेनलेस स्टील ड्रम

    कमी 

    • अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने इस वॉशिंग मशीन की कस्टमर सर्विस में कमी बताई है। 
    04
  • LG 8 Kg, 5 Star, Fully-Automatic Front Load Washing Machine

    एलजी ब्रांड की यह फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन 8 किलोग्राम की क्षमता के साथ आती है, जो मध्यम से लेकर बड़े परिवार के लिए उपयुक्त हो सकती है। इस फुली ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन में 1200 आरपीएम की हाई स्पिन स्पीड मोटर है, जिससे कपड़े जल्दी सूखते हैं। इस 8 किलोग्राम वॉशिंग मशीन में अलग-अलग प्रकार के फैब्रिक वाले कपड़ों को साफ तरीके से धुलने के लिए 10 वॉश प्रोग्राम मिलते हैं। इस LG ऑटोमेटिक टॉप लोड वॉशिंग मशीन का स्टेनलेस स्टील ड्रम लंबे समय तक उपयोग करने के लिए मजबूत व टिकाऊ है। इसका हाइजीन स्टीम कपड़ों को बेहतरीन तरीके से धुलता है। इसमें बच्चों की सुरक्षा के लिए चाइल्ड लॉक मिलता है।  

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड - LG
    • मॉडल - ‎FHB1208Z4M
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 55D x 60W x 85H सेंटीमीटर
    • पानी की खपत - 8.2 किलोग्राम प्रति लीटर
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - 0.07 किलोवाट घंटे प्रति वर्ष
    • खास फीचर्स - चाइल्ड लॉक, हाइजीन स्टीम, इन्वर्टर, एलईडी डिस्प्ले, स्मार्ट कनेक्टिविटी
    • आइटम का वजन - 57 किलोग्राम 

    खासियत 

    • चाइल्ड लॉक 
    • कम बिजली व पानी की खपत करें
    • एलईडी डिस्प्ले
    • स्मार्ट कनेक्टिविटी
    • ऑटो रीस्टार्ट 

    कमी 

    • अमेजन पर ग्राहकों ने इस वॉशिंग मशीन में कंपन की समस्या बताई है। 
    05

8 किलोग्राम की क्षमता में कौन सी फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन बढ़िया है? 

यहां हम आपको तालिका के माध्यम अलग-अलग ब्रांड्स की 8 किलोग्राम फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन के बारे में जानकारी दी जा रही है ताकि आप अपने लिए शानदार प्रदर्शन वाली वॉशिंग मशीन का चयन कर सकें। 

ब्रांड्स 

आरपीएम स्पीड 

खास फीचर्स 

Haier 

1200 आरपीएम

इन्वर्टर, लीज़र सीमलेस ड्रम, रिफ्रेश, सुपर ड्रम

Samsung 

1400 आरपीएम

बबल टेक्नोलॉजी, चाइल्ड लॉक, ड्रम क्लीन, हाइजीन स्टीम, इन्वर्टर

IFB 

1200 आरपीएम

9 स्वर्ल वॉश, ऑटो-लोड सेंसिंग, इको इन्वर्टर, पावर स्टीम, AI द्वारा संचालित, स्टीम रिफ्रेश, वाईफाई/वॉयस सक्षम

Bosch 

1400 आरपीएम

चाइल्ड लॉक और इन बिल्ट हीटर

LG 

1200 आरपीएम

चाइल्ड लॉक, हाइजीन स्टीम, इन्वर्टर, एलईडी डिस्प्ले, स्मार्ट कनेक्टिविटी

इसी तरह के लेख पढ़ने के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर क्लिक करें। 

इन्हें भी पढ़ें:-

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • 8 किलो फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन कितने लोगों के परिवार के लिए उपयुक्त है?
    +
    यह आमतौर पर 3-5 सदस्यों वाले परिवार के लिए उपयुक्त है।
  • कौन सी 8 किलोग्राम फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन बढ़िया है?
    +
    अगर आप भी 8 किलोग्राम की क्षमता वाली वॉशिंग मशीन लेना चाहते हैं, तो Haier, Samsung, LG, Bosch और IFB ब्रांड्स को बढ़िया माना जा सकता है।
  • क्या 8 किलो फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन में कोई विशेष सुविधाएं होती हैं?
    +
    कई मॉडलों में भाप धोने, त्वरित धोने और स्वचालित सफाई जैसी सुविधाएं होती हैं।