देखें ₹25,000 से कम में Amazon पर मिल रहे ये Double Door Refrigerator जो हैं बजट-फ्रेंडली

₹25,000 से कम कीमत में अमेजन पर भरोसेमंद और बढ़िया बजट-फ्रेंडली डबल डोर Refrigerator ढूंढ रहे हैं? तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है, क्योंकि यहां आपको इसके 5 शानदार विकल्प मिल जाएंगे, जिन्हें आप अपनी जरूरत व बजट अनुसार चुन सकते हैं।
₹25,000 से कम में अमेजन पर उपलब्ध बजट-फ्रेंडली डबल डोर रेफ्रिजरेटर
₹25,000 से कम में अमेजन पर उपलब्ध बजट-फ्रेंडली डबल डोर रेफ्रिजरेटर

क्या आप भी अमेजन पर एक बजट-फ्रेंडली डबल डोर रेफ्रिजरेटर तलाश रहे हैं जिसकी कीमत ₹25,000 से कम हो? तो आप सही जगह पर हैं, क्योंकि आज यहां हम आपको ₹25,000 से कम कीमत वाले बजट-फ्रेंडली डबल डोर रेफ्रिजरेटर्स के 5 शानदार विकल्पों के बारे में बताने जा रहे हैं जो अमेजन पर बढ़िया रेटिंग्स व रिव्यू के साथ उपलब्ध हैं। इस लेख में Haier, Samsung, Godrej, Whirlpool और IFB जैसे मशहूर ब्रांड्स के रेफ्रिजरेटर्स के बारे में जानकारी दी गई है, जो इन्वर्टर तकनीक, इन-बिल्ट स्टेबलाइजर, कंवर्टिबल मोड, स्मार्ट डीफ्रॉस्ट और 360 डिग्री कूलिंग जैसे दमदार फीचर्स से लैस है। आइए नीचे इन रेफ्रिजरेटर्स के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करते हैं, ताकि आपको अपने लिए सही विकल्प चुनने में आसानी हो।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यहां जिन डबल डोर रेफ्रिजरेटर्स के विकल्प दिए गए हैं अभी उनकी कीमत फिलहाल अमेजन पर ₹25,000 रुपये से कम है। भविष्य में इन कीमतों में बदलाव हो सकता है। इसलिए प्रोडक्ट लेने से पहले लेटेस्ट प्राइस डिटेल जरूर चेक करें।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Haier 237L 3 Star Frost Free Bottom Mount Double Door Refrigerator

    237 लीटर कैपेसिटी वाला यह हायर रेफ्रिजरेटर 3 से 4 लोगों के परिवार के लिए शानदार विकल्प हो सकता है। इसमें ट्विन इन्वर्टर तकनीक शामिल होती है, जो फ्रिज के कंप्रेसर और फैन दोनों की स्पीड को जरूरत के हिसाब से कंट्रोल करता है। इससे फ्रिज के अंदर लगातार कूलिंग बनी रहती है और बिजली की खपत भी कम होती है, जिससे आप बिजली बिल में बचत कर सकते हैं। यह हायर रेफ्रिजरेटर 8 इन 1 कंवर्टिबल मोड्स के साथ आता है, जिसमे आपको नॉर्मल मोड, वेज मोड, वेकेशन मोड, सर्प्राइज पार्टी मोड, समर मोड, टर्बो मोड, होम अलोन मोड और फ्रीजर मोड शामिल मिलते हैं। इन मोड्स को आप अपनी जरूरत के हिसाब से सेट कर सकते हैं। इस ब्रांड का दावा है कि यह डबल डोर रेफ्रिजरेटर 200% तेजी से बर्फ को जमाने में सक्षम है। यह इन-बिल्ट स्टेबलाइजर के साथ आता है, जो 100V से लेकर 300V तक वोल्टेज रेंज को आसानी से हैंडल कर सकता है और आपको इसमें अलग से स्टेबलाइजर लगाने की जरूरत नहीं पड़ती है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Haier HEB-243GS-P
    • कैपेसिटी - 237 लीटर
    • कलर - मून सिल्वर
    • एनर्जी रेटिंग - 3 स्टार
    • विशेष सुविधा - टर्बो मोड
    • वारंटी - 1 साल की वारंटी

    खूबियां

    • यह हायर रेफ्रिजरेटर फ्रॉस्ट-फ्री तकनीक के साथ काम करता है, जिससे फ्रीजर की सतह पर जमने वाली बर्फ अपने आप डीफ्रॉस्ट हो जाती है। इससे आपको बार-बार बर्फ हटाने की जरूरत नहीं पड़ती है।
    • इस डबल डोर रेफ्रिजरेटर में ऑल राउंड कूलिंग सिस्टम शामिल है, जो फ्रिज के अंदर हर कोने में ठंडी हवा को फैलाता है। इससे अंदर रखा खाने-पीने का सामान लंबे समय तक फ्रेश बना रह सकता है। 

    कमी 

    • अभी तक यूजर्स को इस रेफ्रिजरेटर में कोई कमी देखने को नहीं मिली है।
    01
  • Whirlpool 308 L 3 Star Convertible Frost Free inverter Double Door Refrigerator

    अगर आप किफायती कीमत में शानदार फीचर्स से लैस रेफ्रिजरेटर लेना चाहते हैं, तो यह व्हर्लपूल फ्रिज आपके लिए बढ़िया विकल्प साबित हो सकता है। इसमें शामिल फीचर्स की बात करें, तो यह 5 इन 1 कंवर्टिबल मोड के साथ आता है, जिसमें आप कूलिंग पावर को अपनी जरूरत के हिसाब से 5 अलग-अलग मोड्स में बदल सकते हैं। यह 308 लीटर क्षमता के साथ आता है, जो 4 से 5 लोगों के परिवार के लिए बढ़िया माना जाता है। यह व्हर्लपूल रेफ्रिजरेटर इंटेलिसेंस इन्वर्टर फीचर के साथ आता है, जो कंप्रेसर की स्पीड को जरूरत के हिसाब से कम या ज्यादा करता है। इससे फ्रिज में लगातार कूलिंग बनी रहती है और बिजली की खपत भी कम होती है। इस डबल डोर रेफ्रिजरेटर में 12 घंटे कूलिंग रिटेंशन तकनीक शामिल है। यह तकनीक बिजली जाने के बाद भी फ्रिज के अंदर 12 घंटे तक कूलिंग को बनाए रखता है, जिससे अंदर रखा खाने-पीने का सामान फ्रेश रह सकता है। यह स्टेबलाइजर-फ्री ऑपरेशन के साथ आता है यानी आपको अलग से इसमें स्टेबलाइजर लगाने की जरूरत नहीं पड़ती है और यह 95V से 300V तक के वोल्टेज रेंज को आसानी से हैंडल कर सकता है। इस रेफ्रिजरेटर को इस्तेमाल करना बहुत आसान होता है, क्योंकि इसमें UI पैनल लगा होता है, जिससे आप सीधे फ्रिज के डोर से तापमान व अन्य सेटिंग्स को बदल सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Whirlpool IF INV 355 TITAN 
    • कैपेसिटी - 308 लीटर
    • कलर - टाइटन स्टील
    • एनर्जी रेटिंग - 3 स्टार
    • विशेष सुविधा - UI पैनल
    • वारंटी - 1 साल की वारंटी

    खूबियां

    • इस डबल डोर रेफ्रिजरेटर में आपको फ्लेक्सिबल शेल्व्स लगे मिलते हैं, जिन्हें आप अपने हिसाब से एडजस्ट कर सकते हैं।
    • इसमें 7 डेज डयरी फ्रेशनेस तकनीक शामिल होती है, जो दूध और दूध से बने प्रोडक्ट्स को फ्रिज में लंबे समय तक ताजा बनाए रखने में मदद कर सकता है।

    कमी 

    • यूजर्स ने इस रेफ्रिजरेटर को लेकर कुछ खास शिकायत नहीं की है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Godrej 223 L 3 Star Convertible Freezer 6-In-1 Double Door Refrigerator

    223 लीटर कैपेसिटी वाला यह रेफ्रिजरेटर स्मार्ट तकनीक से लैस है। दरअसल, यह AI द्वारा चलने वाला रेफ्रिजरेटर है, जो फूड लोड को ट्रैक करता है और आपको फ्रिज खाली करने की जानकारी देता है। वहीं इसमें स्मार्ट डीफ्रॉस्ट तकनीक भी शामिल होती है यानी फ्रीजर की सतह पर जमी बर्फ को यह अपने आप पिघला देता है। इस डबल डोर रेफ्रिजरेटर में आपको 6 इन 1 कंवर्टिबल मोड मिलते हैं, जिसमें - ऑटो मोड, आइस क्रीम मोड, लो लोड मोड, हाई लोड मोड, डीप फ्रीजर मोड और कोल्ड स्टोरेज मोड शामिल है। आप इन मोड्स को अपनी जरूरत अनुसार इस्तेमाल कर सकते हैं। गोदरेज का यह रेफ्रिजरेटर नैनो शील्ड तकनीक के साथ काम करता है यानी फ्रिज में रखे खाने-पीने के सामान को इस तकनीक की मदद से बैक्टीरिया और वायरस से बचाया जा सकता है। इससे फ्रिज के अंदर रखा खाना सुरक्षित व ताजा बना रह सकता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Godrej RT EONVALOR
    • कैपेसिटी - 223 लीटर
    • कलर - स्टील रश
    • एनर्जी रेटिंग - 3 स्टार
    • विशेष सुविधा - इन्वर्टर तकनीक 
    • वारंटी - 1 साल की वारंटी

    खूबियां

    • इसमें वेदर सेंसिंग फीचर शामिल होता है, जो मौसम को समझकर उसी अनुसार अपने आप कूलिंग स्पीड को कम या ज्यादा करता है।
    • यह गोदरेज रेफ्रिजरेटर फ्राम फ्रेशनेस तकनीक के साथ आता है, जो सब्जियों और फलों को 30 दिनों तक फ्रेश रख सकता है।

    कमी 

    • अभी तक यूजर्स को इस रेफ्रिजरेटर में कोई कमी देखने को नहीं मिली है।
    03
  • IFB 243L 2 Star Frost Free Double Door Refrigerator

    243 लीटर कैपेसिटी वाला यह रेफ्रिजरेटर डबल डोर डिजाइन में आता है, जिसमें आपको काफी स्टोरेज स्पेस मिलता है। इसमें 64 लीटर का फ्रीजर सेक्शन होता है। इसमें आपको फ्रॉस्ट-फ्री तकनीक शामिल मिलती है, जिससे आपको मैन्युअल डिफ्रॉस्टिंग की समस्या नहीं होती है। यह डबल डोर रेफ्रिजरेटर 360 डिग्री कूलिंग फीचर के साथ आता है, जो ठंडी हवा को फ्रिज में चारों तरफ फैलाता है। इससे फ्रिज में रखा खाने-पीने का सामान लंबे समय तक ताजा बना रह सकता है। यह 7 इन 1 मल्टीमोड फीचर के साथ आता है, जिससे आप जरूरत के हिसाब कूलिंग को 7 अलग-अलग मोड में एडजस्ट कर सकते हैं। इसमें इन-बिल्ट स्टेबलाइजर होता है, जो बिजली से होने से वाले उतार-चढ़ाव को आसानी से हैंडल कर सकता है। इसमें ऑटो कनेक्ट फीचर शामिल होता है, जो बिजली कटने पर रेफ्रिजरेटर को इन्वर्टर से अपने आप कनेक्ट कर देता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - IFB IFBFF-2902NBSE
    • कैपेसिटी - 243 लीटर
    • कलर - ग्रे
    • एनर्जी रेटिंग - 2 स्टार
    • विशेष सुविधा - 360 डिग्री कूलिंग
    • वारंटी - 4 साल की वारंटी

    खूबियां

    • इसमें एक्टिव Deodorizer फीचर शामिल है, जो फ्रिज के अंदर से आने वाली गंध को हटा सकता है।
    • इस रेफ्रिजरेटर के साथ आने वाले बॉक्स में ह्यूमिडिटी कंट्रोल फीचर होता है, जो बॉक्स में रखे सब्जियों और फलों को लंबे समय तक ताजा बनाए रख सकता है।

    कमी 

    • अभी तक यूजर्स को इस रेफ्रिजरेटर में कोई खास कमी देखने को नहीं मिली है।
    04
  • Samsung 236 L Frost Free Double Door Refrigerator

    सैमसंग का यह रेफ्रिजरेटर डिजिटल इन्वर्टर तकनीक के साथ काम करता है। यह तकनीक रेफ्रिजरेटर की कूलिंग को जरूरत अनुसार कम या ज्यादा करता है। इससे कंप्रेसर पर कम लोड पड़ता है और बिजली की खपत कम होती है। इसमें आपको इन-बिल्ट स्टेबलाइजर मिलता है, जो 100v से 300v तक आसानी से बिजली के उतार-चढ़ाव को झेल सकता है। इस रेफ्रिजरेटर में कंवर्टिबल मोड शामिल होता है, जिसमें आप फ्रीजर को जरूरत पड़ने पर फ्रिज मोड में बदल सकते हैं। इससे आपको अधिक स्टोरेज स्पेस मिल जाता है। इस सैमसंग रेफ्रिजरेटर में ऑल राउंड कूलिंग तकनीक शामिल है, जो रेफ्रिजरेटर के अंदर हर कोने में ठंडी हवा फैलाता है। इससे खाने-पीने का सामान लंबे समय तक ताजा बना रह सकता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Samsung RT28C3733S8/HL
    • कैपेसिटी - 236 लीटर
    • एनर्जी रेटिंग - 3 स्टार
    • विशेष सुविधा - इन-बिल्ट स्टेबलाइजर
    • वारंटी - 1 साल की वारंटी

    खूबियां

    • इस रेफ्रिजरेटर में 15 दिनों तक खाने-पीने के सामान को ताजा रखने की क्षमता होती है यानी 15 के बाद भी इस फ्रिज में खाना ताजा रह सकता है।
    • इस डबल डोर रेफ्रिजरेटर में डोर अलार्म की सुविधा शामिल होती है यानी अगर रेफ्रिजरेटर का डोर गलती से खुला रह जाता है, तो यह डोर बंद करने के लिए अलार्म देता है।

    कमी

    • अभी तक यूजर्स को इस रेफ्रिजरेटर में कोई कमी देखने को नहीं मिली है।
    05

₹25,000 से कम कीमत वाले डबल डोर रेफ्रिजरेटर्स के 5 मॉडल्स की तुलना 

ऊपर हमने ₹25,000 से कम कीमत वाले जिन 5 डबल डोर रेफ्रिजरेटर्स के बारे में आपको बताया है यहां हमने उनकी तुलना की है, ताकि आपको समझने में आसानी हो कि इनमें से कौन-सा विकल्प आपके लिए ज्यादा बेहतर हो सकता है।

मॉडल नाम 

कैपेसिटी 

विशेष सुविधा 

वारंटी

Haier (HEB-243GS-P, Moon Silver) 

237 लीटर  

8 इन 1 कंवर्टिबल मोड्स, ट्वीन इन्वर्टर, 200% फास्ट आइस मेकिंग 

1 साल

Whirlpool (IF INV 355 TITAN STEEL(3S) CONV-TL) 

308 लीटर 

फ्रॉस्ट-फ्री, इन्वर्टर तकनीक, इन-बिल्ट स्टेबलाइजर 

1 साल

Godrej (RT EONVALOR 260C RCIF ST RH, Steel Rush) 

223 लीटर  

6 इन 1 कंवर्टिबल मोड, AI Powered, स्मार्ट डीफ्रॉस्ट, इन्वर्टर तकनीक 

1 साल 

IFB (IFBFF-2902NBSE, Brush Grey) 

243 लीटर  

7 इन 1 मल्टी डोर, 360 डिग्री कूलिंग 

4 साल

Samsung (RT28C3733S8/HL, Silver, Elegant Inox) 

236 लीटर  

कंवर्टिबल मोड, डिजिटल इन्वर्टर विद डिस्प्ले 

1 साल

इसी तरह के अन्य लेख को पढ़ने के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर क्लिक करें।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • ₹25,000 से कम में किस ब्रांड का रेफ्रिजरेटर सबसे बढ़िया है?
    +
    ₹25,000 से कम कीमत में आपको अमेजन पर Samsung, Haier, व्हर्लपूल और गोदरेज आदि ब्रांड्स के रेफ्रिजरेटर्स मिल जाएंगे, जो यूजर्स द्वारा काफी पसंद किए जाते हैं।
  • ₹25,000 से कम कीमत वाले रेफ्रिजरेटर्स में कौन-कौन से फीचर्स मिलते हैं?
    +
    इस रेंज में आने वाले रेफ्रिजरेटर्स में आपको इन्वर्टर तकनीक, इन-बिल्ट स्टेबलाइजर, कंवर्टिबल मोड, स्मार्ट डीफ्रॉस्ट और 360 डिग्री कूलिंग जैसे दमदार फीचर्स शामिल मिलते हैं।
  • क्या इन्वर्टर फ्रिज लेना फायदेमंद है?
    +
    इन्वर्टर तकनीक बिजली की खपत कम करने के लिए बेहतर मानी जाती है। वहीं, ये इन्वर्टर फ्रिज बहुत कम शोर भी करता है और यह नॉर्मल रेफ्रिजरेटर के मुताबिक अधिक टिकाऊ भी माना जाता है।