किचन के लिए बेस्ट रेटेड Induction Cooktop जो मिनटों में बनाए स्वादिष्ट खाना

अपनी किचन के लिए भरोसेमंद और बढ़िया इंडक्शन कुकटॉप ढूंढ रहे हैं? तो यहां हम आपको इसके 5 बेस्ट रेटेड विकल्पों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप अपनी जरूरत व बजट अनुसार चाहे तो चुन सकते हैं।
किचन के लिए इंडक्शन कुकटॉप
किचन के लिए इंडक्शन कुकटॉप

जो लोग सिंगल रहते हैं या जिनका केवल 2 से 3 लोगों का परिवार होता है वह ज्यादातर गैस से ज्यादा इंडक्शन इस्तेमाल करना पसंद करते हैं। जाहिर है इंडक्शन साइज में छोटा होता है, 1 से 3 लोगों का खाना इस पर आराम से बन जाता है और यह इस्तेमाल करने में भी गैस से अधिक सुरक्षित और आसान माना जाता है। सबसे बड़ी बात इसमें किसी भी टाइम गैस खत्म होने का डर नहीं रहता है। तो अगर आप भी Induction लेने का प्लान कर रहे हैं, लेकिन अमेजन पर इतने ज्यादा विकल्पों को देखकर कंफ्यूज हैं तो यहां हम आपको इसके 5 बेस्ट रेटेड विकल्पों के बारे में नीचे बताने जा रहे हैं, ताकि आपको अपने लिए सही विकल्प चुनने में आसानी हो।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Usha Cook Joy (3616) 1600-Watt Induction Cooktop

    ऊषा का यह इंडक्शन चूल्हा 1600 वॉट पावर आउटपुट के साथ आता है, जो जल्दी खाना पकाने में मदद करता है। यह इंडक्शन गैस के मुकाबले कम समय लेता है। यह सील्ड टॉप डिजाइन में आता है, जो इसे पानी और तेल से सुरक्षित रखता है और खराब होने से बचा सकता है। वहीं इससे इस इंडक्शन की सफाई भी काफी आसान हो जाती है। यह 1 बर्नर के साथ आता है, जो छोटे परिवारों या अकेले रहने वाले लोगों के लिए शानदार विकल्प हो सकता है। इस Induction Cooktop में पुश बटन कंट्रोल दिया होता है, जिससे इसे चलाना बहुत आसान है। इसमें आपको अलग-अलग कुकिंग मोड के साथ टेम्परेचर कंट्रोल की सुविधा भी मिलती है, जिसे आप अपनी जरूरत अनुसार एडजस्ट कर सकते हैं। इसमें ओवरहीट प्रोटेक्शन शामिल है, जो इंडक्शन को ज्यादा गर्म होने से बचाता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Usha Cook Joy 
    • कलर - ब्लैक
    • विशेष सुविधा - इलेक्ट्रिक 
    • हीटिंग एलिमेंट - 1 
    • वॉट क्षमता - 1600W
    • वारंटी - 1 साल की वारंटी

    खूबियां

    • इस इंडक्शन में डिजिटल डिस्प्ले लगा होता है, जिससे आप इस टेम्परेटर व अन्य सेटिंग्स को आसानी से देख सकते हैं।
    • इसमें ऑटो पैन डिटेक्शन फीचर शामिल है यानी अगर इंडक्शन पर बर्तन नहीं रखा होता है, तो यह अपने आप बंद हो जाता है।

    कमी 

    • यूजर्स ने फिलहाल इस इंडक्शन को लेकर कोई खास कमी नहीं बताई है।
    01
  • Philips Viva Collection HD4928/01 2100-Watt Induction Cooktop

    फिलिप्स का यह इंडक्शन चूल्हा भी आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इसमें शामिल फीचर्स की बात करें, तो यह 2100 वॉट क्षमता के साथ आता है, जो तेज हीटिंग के साथ खाना जल्दी पकाने में मदद करता है। इस इंडक्शन पर आप सब्जी बनाने से लेकर दाल, चावल और दूध तक गर्म कर सकते हैं। इस पर ग्लॉस टॉप का किया होता है, जो ना केवल देखने में प्रीमियम व स्टाइलिश लगता है, बल्कि इसे साफ करना भी आसान होता है। इसमें 10 प्री सेट मेन्यू शामिल होते हैं, जैसे - सब्जी, दाल आदि। इससे खाना पकाना अधिक आसान हो सकता है। इस इंडक्शन में 0 से 3 घंटे तक का टाइमर लगा मिलता है, जिससे आप प्री सेट मेन्यू को सेट करके टाइमर लगा सकेत हैं। इससे खाना बनने पर यह इंडक्शन खुद बंद हो जाएगा।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Philips Viva 
    • कलर - ब्लैक
    • वॉट क्षमता - 2100W
    • विशेष सुविधा - 5 प्री सेट मेन्यू 
    • हीटिंग एलिमेंट - 1 
    • वारंटी - 1 साल की वारंटी

    खूबियां

    • इसमें ऑटो ऑफ फीचर शामिल होता है, स्मार्ट सेंसर के माध्यम से बर्तन इंडक्शन पर है या नहीं इसका पता लगाता है और इंडक्शन खाली होने पर इसे अपने आप बंद कर देता है।
    • यह इंडक्शन नो फ्लेम कुकिंग तकनीक के साथ काम करता है यानी इस इंडक्शन का सरफेस बिल्कुल ठंडा होता है, जिससे हाथ जलने का डर नहीं होता है।

    कमी 

    • इस इंडक्शन को लेकर फिलहाल यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Havells Insta Cook QT Induction Metal Cooktop

    हैवेल्स का यह इंडक्शन चूल्हा 1200 वॉट क्षमता के साथ आता है, जो कम बिजली खपत के साथ खाना जल्दी पकाने में मदद करता है। इसे इस्तेमाल करना बहुत आसान होता है, क्योंकि इसमें पुश बटन कंट्रोल लगे मिलते हैं, जिससे आप केवल बटन दबाकर अपने अनुसार मोड को चुन सकते हैं। इसमें डिजिटल LED डिस्प्ले लगा होता है, जिससे आप सेटिंग्स और टाइमर को आसानी से देख सकते हैं। इसमें पहले सेट कुकिंग मेन्यू मिलते हैं, जिससे आप अलग-अलग तरह की डिश को इस इंडक्शन पर तैयार कर सकते हैं। इस Havells के Induction पर टाइमर फीचर लगा होता है, जिससे आप खाने की टाइमिंग सेट करके अपना बाकी का काम आसानी से कर सकते हैं और खाना बन जाने पर यह इंडक्शन अपने आप बंद हो जाता है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Insta Cook QT 
    • कलर - ग्रे
    • वॉट क्षमता - 1200W
    • विशेष सुविधा - मेटल कुकटॉप 
    • हीटिंग एलिमेंट - 1 
    • वारंटी - 2 साल की वारंटी

    खूबियां

    • इसमें ऑटो पैन डिटेक्शन फीचर शामिल है यानी अगर इंडक्शन पर बर्तन नहीं रखा होता है, तो इंडक्शन अपने आप बंद हो जाता है।
    • यह इंडक्शन 1 बर्नर के साथ आता है, जो सिंगल रहने वाले लोगों या 2 लोगों के परिवार के लिए शानदार विकल्प माना जा सकता है।

    कमी 

    • इस इंडक्शन को लेकर फिलहाल यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
    03
  • Bajaj ICX 200FP 2000 W Induction Cooktop

    अगर आप सिंगल रहते हैं या आपका केवल 2 लोगों का परिवार है तो बजाज का यह इंडक्शन चूल्हा आपके लिए शानदार विकल्प हो सकता है। यह 2000 वॉट क्षमता के साथ आता है, जो खाना जल्दी गर्म करने में मदद करता है। इस Induction Chulha में आपको 7 प्री-सेट मेन्यूज मिलते हैं, जिसमें अलग-अलग प्रकार के डिश होते हैं। आप इन मेन्यू को अपनी पसंद अनुसार चुनकर इंडक्शन पर अपना पसंदीदा खाना पका सकते हैं। इसमें ऑटो पैन डिटेक्शन फीचर शामिल होता है। यह फीचर इंडक्शन पर बर्तन नहीं होने पर अपने आप इंडक्शन को बंद कर देता है, जिससे ना केवल बिजली की बचत होती है बल्कि किसी तरह की दुर्घटना से भी बचाव मिलता है। इस इंडक्शन चूल्हा का शाइनी ग्लॉस फिनिश इसे प्रीमियम लुक देता है और इसे साफ करने में भी आसानी देता है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Bajaj ICX 200FP 
    • कलर - ब्लैक
    • वॉट क्षमता - 2000W
    • विशेष सुविधा - इन-बिल्ट वोल्टेज स्टेबलाइजर 
    • हीटिंग एलिमेंट - 1 
    • वारंटी - 1 साल की वारंटी

    खूबियां

    • इस इंडक्शन में डिजिटल LED डिस्प्ले लगा होता है, जिससे आप तापमान, समय व मोड आदि को आसानी से देख सकते हैं और टच पैनल कंट्रोल के माध्यम से सेटिंग्स को बदल भी सकते हैं।
    • इस इंडक्शन का कूल टच सरफेस इसकी सतह को ठंडा रखने में मदद करता है, जिससे खाना पकाते समय हाथ चलने का खतरा नहीं रहता है।

    कमी 

    • यूजर्स ने फिलहाल इस इंडक्शन को लेकर कोई खास शिकायत नहीं की है।
    04
  • Prestige PIC 6.1 V3 2200 Watts Induction Cooktop

    अगर आप एक एडवांस फीचर्स से लैस और स्मार्ट इंडक्शन लेना चाहते हैं, तो यह इंडक्शन कुकटॉप आपके लिए बढ़िया विकल्प हो सकता है। यह 2200 वॉट क्षमता के साथ आने वाला इंडक्शन है, जो खाना जल्दी पकाने में मदद करता है। इसमें आपको 7 प्री सेट मेन्यू मिलते हैं, जिससे आप अपना पसंदीदा खाना इस पर आसानी से पका सकते हैं और आपको बार-बार तापमान या समय सेट नहीं करना पड़ता है। यह इंडक्शन ऑटोमैटिक विस्टल काउंट तकनीक के साथ आता है। यह फीचर तब काम करता है जब आप प्रेशर कुकर पर खाना पकाते हैं। यह कुकर के सीटी की आवाज को पहचान कर अपने आप हीटिंग मोड को कम कर देता है, जिससे खाना जलता नहीं है और लंबे समय तक गर्म भी रहता है। इस Induction Stove में टाइमर फंक्शन दिया होता है, जिससे आप खाना पकाने के लिए समय सेट कर सकते हैं और इस दौरान आराम से अपना बाकी काम भी पूरा कर सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Prestige PIC 
    • कलर - ब्लैक
    • वॉट क्षमता - 2200W
    • विशेष सुविधा - टच बटन 
    • हीटिंग एलिमेंट - 1 
    • वारंटी - 1 साल की वारंटी

    खूबियां

    • इसमें 4KV Surge प्रोटेक्शन फीचर शामिल है, जो बिजली से होने वाले उतार-चढ़ाव से इंडक्शन को खराब होने से बचा सकता है।
    • इसमें शामिल ड्यूल हीट सेंसर जरूरत के हिसाब से तापमान को संतुलित करता है, जिससे खाना जलने से बचता है।

    कमी 

    • यूजर्स ने इस इंडक्शन को लेकर कुछ खास कमी नहीं बताई है।
    05

इंडक्शन कुकटॉप के 5 मॉडल्स की तुलना

यहां हमने ऊपर बताए गए 5 इंडक्शन कुकटॉप के मॉडल्स की तुलना की है, ताकि आपको समझने में आसानी कि इनमें से कौन-सा विकल्प आपके लिए अधिक बेहतर है।

मॉडल नाम 

वॉट क्षमता 

विशेष सुविधा 

वारंटी

Usha Cook Joy 3616  

1600W  

सील्ड टॉप, आसान बटन कंट्रोल   

1 साल

Philips Viva Collection HD4928/01  

2100W  

हाई पावर, इंडियन प्रिसेट मेन्यू  

1 साल

Havells Insta Cook QT  

1200W  

किफायती और इस्तेमाल में आसान  

2 साल

Bajaj ICX 200FP  

2000W  

7 प्री-सेट इंडियन मेन्यू, डिजिटल डिस्प्ले 

1 साल 

Prestige PIC 6.1 V3  

2200W  

ऑटो व्हिसल काउंटर, 4KV सर्ज प्रोटेक्शन  

1 साल 

इसी तरह के लेख को पढ़ने के लिए अन्य की कैटेगरी पर क्लिक करें।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • सबसे अच्छा इंडक्शन कौन-सा होता है?
    +
    वैसे तो अमेजन पर आपको कई अलग-अलग ब्रांड के इंडक्शन मिल जाएंगे, लेकिन प्रेस्टीज PIC 20 मॉडल इसमें सबसे बढ़िया माना जाता है। क्योंकि यह किफायती कीमत में उपलब्ध होता है और इस्तेमाल करने में बेहद आसान होता है।
  • क्या इंडक्शन सुरक्षित होता है?
    +
    इंडक्शन में ओवरहीट प्रोटेक्शन, वोल्टेज प्रोटेक्शन और ऑट-कट ऑफ जैसे फीचर्स शामिल होते हैं, जो इंडक्शन को इस्तेमाल में सुरक्षित बनाते हैं।
  • कितने वॉट का इंडक्शन लेना चाहिए?
    +
    1000 से लेकर 2000 वॉट क्षमता वाला इंडक्शन बढ़िया माना जाता है। आप अपने बजट व जरूरत अनुसार इनमें से कोई भी विकल्प चुन सकते हैं।