पुरुषों के लिए Messenger Bags जो काम और स्टाइल दोनों संभालें

मैसेंजर बैग काम और स्टाइल का अच्छा मेल देते हैं। इन Office Bag का डिज़ाइन भी अच्छा है और इनमें सामान रखने की काफी जगह होती है, इसलिए ये हर दिन ऑफिस जाने और बाकी कामों के लिए एक मज़बूत विकल्प साबित होते हैं।
पुरुषों के लिए मैसेंजर बैग्स
पुरुषों के लिए मैसेंजर बैग्स

आज के समय में बैग सिर्फ सामान रखने का जरिया नहीं रहा, बल्कि यह पर्सनालिटी का भी हिस्सा बन चुका है। ऑफिस जाना हो, क्लाइंट मीटिंग हो या रोज़मर्रा की भागदौड़, पुरुष ऐसे बैग चाहते हैं जो देखने में स्मार्ट हों और इस्तेमाल में काम के साबित हों। Messenger Bag स्टाइल इसी वजह से पसंद किया जाता है क्योंकि इसे कंधे पर आराम से कैरी किया जा सकता है और हाथ भी फ्री रहते हैं। WildHorn, uppercase, Gear और Mokobara जैसे ब्रांडस के डिजाइन वाले बैग लैपटॉप, जरूरी फाइलें, चार्जर और रोज़ का सामान आसानी से संभाल लेता है। इनका मजबूत स्ट्रैप, हल्का वजन और अंदर के सही कम्पार्टमेंट पूरे दिन के इस्तेमाल को आरामदायक बनाते हैं। स्टाइल के मामले में भी यह बैग कैजुअल और फॉर्मल दोनों पहनावे के साथ फिट बैठ जाता है।

नीचे देखें मैसेंजर बैग्स के 5 शानदार विकल्प।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • WildHorn Leather Laptop Messenger Bag for Men

    ऑफिस जाते समय लैपटॉप के साथ बाकी जरुरी सामान रखने के लिए यह मैसेंजर बैग काफी उपयोगी साबित होता है। यह बैग 15 इंच तक के लैपटॉप को सुरक्षित रखने के लिए पैडेड कंपार्टमेंट के साथ आता है, जिससे ट्रैवल के दौरान भी सुरक्षा बनी रहती है। अंदर मौजूद कई पॉकेट्स चार्जर, डायरी, मोबाइल और ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स को सलीके से रखने में मदद करते हैं। लेदर से बना यह बैग लंबे समय तक मजबूत साबित होता है और समय के साथ इसका लुक और बेहतर होता जाता है। प्रोफेशनल फिनिश और शानदार डिज़ाइन इसे हर तरह के आउटफिट के साथ सूट करता है। एडजस्टेबल स्ट्रैप होने के चलते इस लंबे समय तक कैरी कर सकते हैं जिससे यह बैग काम और ट्रेवल दोनों के लिए उपयुक्त बन जाता है।

    01
  • FATMUG Laptop Messenger Bag For Men

    ऑफिस की भागदौड़ हो या छोटी ट्रैवल ट्रिप, एक ऐसा बैग चाहिए जो हर स्थिति में साथ निभाए। यह Laptop Bag बड़े साइज में आता है और 16.5 इंच तक के लैपटॉप के लिए अलग से सुरक्षित कंपार्टमेंट देता है। अंदर और बाहर मौजूद कई ज़िप पॉकेट्स चार्जर, फाइलें, एक्सेसरीज़ और रोज़मर्रा की चीज़ों को आसानी से व्यवस्थित रखने में मदद करते हैं। इसकी खासियत यह है कि इसे बैकपैक, स्लिंग बैग या बिना स्ट्रैप के ब्रीफकेस की तरह भी कैरी किया जा सकता है। मजबूत ऑक्सफोर्ड फैब्रिक इसे टिकाऊ बनाता है और प्रोफेशनल लुक देता है। इसका कन्वर्टिबल डिजाइन रोज़ाना ऑफिस जाने वालों और ट्रैवल करने वालों दोनों के लिए बेहद उपयोगी साबित होता है।

    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • uppercase 14L Professional Laptop Messenger Bag

    दफ्तर के कागजात से लेकर रोजाना के ट्रेवल में लैपटॉप को सुरक्षित रखने के लिए एक ऐसा बैग ज़रूरी होता है जो काम को आसान बना दे। यह लैपटॉप मैसेंजर बैग 15.6 इंच तक के लैपटॉप को रखने के लिए अलग से पैडेड कंपार्टमेंट देता है, साथ ही टैबलेट के लिए भी जगह मौजूद है। अंदर दिए गए कई ऑर्गनाइज़र फोन, चार्जर, पासपोर्ट और ज़रूरी एक्सेसरीज़ को सही तरह से रखने में मदद करते हैं। सामने और पीछे के फुल एक्सेस पॉकेट्स से जरूरी सामान जल्दी निकाला जा सकता है। यह uppercase Bag पानी से बेहतर सुरक्षा देता है और ट्रॉली स्लीव के साथ ट्रैवल के दौरान काफी सुविधाजनक रहता है। एडजस्टेबल और डिटैचेबल शोल्डर स्ट्रैप के साथ आप इसको आराम से कैरी कर सकते हैं।

    03
  • Gear Inspired Alive Moving 14L/16" Faux Leather Messenger Bag

    सुबह ऑफिस निकलते समय जब लैपटॉप और ज़रूरी फाइलें साथ ले जानी हों, तब मल्टी-यूटिल्टी बैग काम आता है। यह फॉक्स लेदर से बना ब्रीफकेस हल्का होने के साथ रोज़मर्रा के इस्तेमाल के लिए आरामदायक डिज़ाइन देता है। पानी से बचाने वाला मटेरियल हल्की बारिश या छींटों में भी सामान को सुरक्षित रखता है। इस Gear ब्रांड के Crossbody Bag के अंदर एक बड़ा मेन कंपार्टमेंट है, जिसमें पैडेड स्लीव लैपटॉप और टैबलेट को सही सपोर्ट देती है। सामने का ज़िप पॉकेट और अंदर दिया गया ऑर्गनाइज़र चार्जर, डायरी और छोटे एक्सेसरीज़ को सलीके से रखने में मदद करता है। ट्रॉली स्लीव, मज़बूत ज़िपर और एडजस्टेबल शोल्डर स्ट्रैप इसे ऑफिस और ट्रैवल दोनों के लिए उपयोगी विकल्प बनाते हैं।

    04
  • MOKOBARA The Transit Briefcase Laptop Messenger Bag

    ऑफिस या बिज़नेस मीटिंग के लिए जब एक ऐसा बैग चाहिए जो दिखने में सादा हो लेकिन इस्तेमाल में पूरी तरह काम का, तब यह ब्रीफकेस सही विकल्प बनता है। नायलॉन और वेगन लेदर का कॉम्बिनेशन इसे हल्का होने के साथ पानी से बचाने वाला भी बनाता है। अंदर दिया गया फ्लैट ओपनिंग टेक कंपार्टमेंट लैपटॉप और टैबलेट को सुरक्षित माइक्रोसुएड लाइनिंग के साथ रखता है, जिससे स्क्रैच की चिंता नहीं रहती। सामने मौजूद बकेट पॉकेट में पेन, स्लिप पॉकेट और ज़िप सेक्शन रोज़मर्रा की चीज़ों को व्यवस्थित रखते हैं। इसी डिज़ाइन फिलॉसफी के साथ MOKOBARA Bag को मल्टी फंक्शनल बनाया है। 

    05

इन्हें भी पढ़ें :-

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • मैसेंजर स्टाइल बैग रोज़ाना इस्तेमाल के लिए क्यों सही रहते हैं?
    +
    क्योंकि इन्हें कंधे पर आराम से कैरी किया जा सकता है और जरूरी सामान व्यवस्थित तरीके से रखा जा सकता है।
  • क्या ऐसे बैग ऑफिस के लिए प्रोफेशनल लगते हैं?
    +
    हाँ, सिंपल डिजाइन और सही रंग चुनने पर ये ऑफिस के माहौल में भी सलीकेदार और प्रोफेशनल दिखते हैं।
  • बैग चुनते समय किन बातों पर ध्यान देना चाहिए?
    +
    बैग लेते समय उसका साइज, अंदर के कम्पार्टमेंट, स्ट्रैप की मजबूती और हल्का वजन देखना जरूरी होता है।