बजट में मिलने वाले ये बढ़िया 3D Printers देंगे शानदार प्रिंटिंग का अनुभव

अगर आप भी कम बजट में बढ़िया 3D Printer लेने का विचार कर रहे हैं, तो यहां दिए गए इनके 5 विकल्पों को देख सकते हैं, जिनमें आपको मल्टी-कलर प्रिंटिंग, AI फेल्योर डिटेक्शन और ऑटो लेवलिंग जैसे शानदार फीचर्स मिलेंगे, जो आपकी प्रिटिंग को तेज व आसान बना सकते हैं।
3D प्रिंटर्स
3D प्रिंटर्स

कम बजट है लेकिन एडवांस फीचर्स से लैस 3D प्रिंटर की तलाश है? तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है, क्योंकि यहां बताए गए प्रिंटर्स के विकल्प शुरुआती और अनुभवी लोगों के लिए बढ़िया हो सकते हैं। इन Printers की तेज स्पीड कम समय में मॉडल्स को प्रिंट करने की सुविधा देती है। वहीं इनका सेटअप भी काफी आसान होता है, जिसे आप खुद से असेंबल कर सकते हैं। सबसे खास बात है कि इनमें ऑटो बेड लेवलिंग और फुल-ऑटो कैलिब्रेशन जैसी शानदार तकनीक शामिल होती है, जो मशीन को खुद से सेटिंग एडजस्ट करने की सुविधा प्रदान करती है, इससे प्रिंटर का इस्तेमाल करना आसान हो सकता है। इनमें से कुछ में मटेरियल ब्रेकेज डिटेक्शन फीचर शामिल होता है, जो प्रिटिंग के दौरान फिलामेंट में होने वाली टूट-फूट की जानकारी आपको तुरंत देता है। इन प्रिंटर का सबसे खास फीचर इनका रिज्यूम सिस्टम होता है, जो आपकी रुकी हुई प्रिटिंग को फिर से चालू करने में मदद करता है। इससे आपको बार-बार सेटिंग्स नहीं बदलनी पड़ती है। नीचे आप 3D प्रिंटर के 5 विकल्पों को देख सकते हैं।

जागरण स्मार्ट-चॉइस पर आप ऐसी अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • WOL3D Bambu Lab A1 Mini 3D Printer

    अगर आप भी स्मार्ट प्रिटिंग करना चाहते हैं, तो यह 3D प्रिंटर आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। इसमें आपको 500mm/s तक की तेज स्पीड मिलती है, जिससे आप बड़े मॉडल्स को कम समय में आसानी से बना सकते हैं। वहीं इसमें 180×180×180mm की बिल्ड साइज शामिल होती है यानी आप इस 3D प्रिंटर में छोटे से लेकर मीडियम साइज तक के मॉडल्स को तैयार कर सकते हैं। अन्य फीचर्स की बात करें, तो यह मल्टी-कलर प्रिंटिंग तकनीक के साथ काम करता है यानी आप एक ही मॉडल में अलग-अलग तरह के रंगों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस 3D प्रिंटर में आपको ऑटो बेड लेवलिंग और फुल-ऑटो कैलिब्रेशन तकनीक शामिल मिलती है, जिसकी मदद से मशीन खुद से सेटिंग को एडजस्ट करती है। इस प्रिंटर में शामिल डायरेक्ट ड्राइव एक्सट्रूडर तकनीक बेहतर फिलामेंट कंट्रोल देता है यानी यह फीचर प्लास्टिक के धागे को सही तापमान पर पिघलाकर सही मात्रा में मशीन से बाहर निकालता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - WOL3D Bambu
    • मटेरियल - प्लास्टिक
    • कलर - A1 mini
    • विशेष सुविधा - फुल ऑटो कैलिब्रेशन
    • आइटम का वजन - 12 किलोग्राम
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - Windows, macOS, Linux
    • प्रिंटिंग तकनीक - FDM

    खूबियां

    • यह प्रिंटर AI फेल्योर डिटेक्शन तकनीक के साथ काम करता है, जो प्रिंट के दौरान गलती पहचान कर आपको अलर्ट देता है।
    • इस प्रिंटर की खासियत है कि यह काफी शांत होता है, जिससे प्रिंटिंग के दौरान बहुत कम शोर होता है। 

    कमी 

    • अभी तक अमेजन यूजर्स को इस प्रिंटर में कुछ खास कमी देखने को नहीं मिली है।
    01
  • ANYCUBIC Photon Mono 4 Resin 3D Printer

    यह रेजिन 3D प्रिंटर है जिसकी मदद से आप बिना रुकावट बेहद साफ और डिटेल मॉडल तैयार कर सकते हैं। इसमें 7 इंच की 10K मोनो LCD स्क्रीन लगी है, जो बेहद साफ प्रिंट रिजॉल्यूशन प्रदान करती है। इसमें शामिल LighTurbo लाइट सोर्स रोशनी को सामान रूप से फैलाने में मदद करती है, जिससे मॉडल का हर लेयर सही तरीके से बनाने में मदद मिलती है। यह प्रिंटर लगभग 70mm/h तक की स्पीड के साथ काम करता है, जिससे प्रिटिंग तेज और आसान हो सकती है। वहीं इसका प्रिंट वॉल्यूम 6.04" x 3.42" x 6.49" है, जिससे आप इसमें छोटे मॉडल्स, मिनिएचर और ज्वेलरी को डिजाइन कर सकते हैं। इसकी Laser Engraved 2.0 तकनीक प्रिंटिंग के दौरान बेहतर ग्रिप प्रदान करती है, जिससे प्रिंट प्लेट पर आसानी से टिका रहता है और इधर-उधर नहीं खिसकता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - ANYCUBIC Photon Mono
    • मटेरियल - मेटल
    • कलर - ग्रे
    • विशेष सुविधा - पावरफुल लाइट सोर्स
    • आइटम का वजन - 3.5 किलोग्राम
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - Linux
    • प्रिंटिंग तकनीक - MSLA

    खूबियां

    • शुरुआती लोगों के लिए यह प्रिंटर बढ़िया माना जाता है, क्योंकि यह 4 पॉइंट लेवलिंग विधि के साथ आता है, जिससे इसे इस्तेमाल करना काफी आसान हो सकता है।
    • इस प्रिंटर की खासियत है कि आपने जहां से प्रिटिंग करना बंद किया होता है यह दोबारा वहीं से शुरू होती है, जिससे आपको बार-बार सेटिंग्स बदलने की जरूरत नहीं पड़ती।

    कमी 

    • अमेजन यूजर्स को फिलहाल इस प्रिंटर में कुछ खास कमी देखने को नहीं मिली है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Anycubic Kobra 2 Neo 3D Printer

    अगर आप भी बिगिनर्स हैं तो किफायती कीमत में मिलने वाला यह 3D प्रिंटर आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है। यह 4.3 इंच की बड़ी टच स्क्रीन के साथ आता है, जिससे इससे कंट्रोल करना बेहद आसान हो सकता है। वहीं इसकी प्रिंटिंग स्पीड 250mm/s तक होती है, जिससे आप कम समय में प्रिटिंग कर सकते हैं। इसमें शामिल इंटीग्रेटेड एक्सट्रूडर फीचर साफ और स्मूद प्रिंट प्रदान कर सकता है। यह LeviQ 2.0 ऑटो-लेवलिंग सिस्टम के साथ काम करता है, जो स्मार्ट Z-Offset फीचर की मदद से बेड के लेवल को अपने आप सेट करता है, जिससे आपको मैन्युअल एडजस्टमेंट की जरूरत कम पड़ती है। इस Printing Machine का बिल्ड साइज 8.7" x 8.7" x 9.84" है, जिससे आप इस प्रिंटर में मीडियम साइज तक के मॉडल्स को तैयार कर सकते हैं। इसमें मौजूद डबल-गियर एक्सट्रूजन सिस्टम प्रिंटर में बेहतर ग्रिप प्रदान करता है, जिससे फिलामेंट फिसलता नहीं है और आप आसानी से प्रिंट कर सकते हैं। इसमें शामिल प्रिंट रिज्यूम तकनीक आपकी रुकी हुई प्रिटिंग को फिर से चालू करने में मदद करता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Anycubic Kobra
    • मटेरियल - मेटल
    • कलर - कोबरा
    • विशेष सुविधा - 5X हाई स्पीड
    • आइटम का वजन - 7 किलोग्राम
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - Linux
    • प्रिंटिंग तकनीक - FDM

    खूबियां

    • इस प्रिंटर में मटेरियल ब्रेकेज डिटेक्शन फीचर मौजूद है, जो प्रिटिंग के दौरान फिलामेंट के टूटने पर आपको तुरंत जानकारी देता है।
    • यह प्रिंटर फास्ट असेंबली सिस्टम के साथ आता है, जिससे इसे जल्दी सेटअप करना आसान हो सकता है।

    कमी 

    • अमेजन यूजर्स इस प्रिंटर में अभी तक कुछ खास कमी देखने को नहीं मिली है।
    03
  • 3IDEA Creality Ender 3 V3 SE 3D Printer

    एडवांस फीचर्स से लैस इस 3D प्रिंटर में आपको 250mm/s की स्पीड मिलती है, जिससे आप इसमें कम समय में मॉडल्स को बना सकते हैं। इसमें शामिल स्प्राइट डायरेक्ट एक्सट्रूडर फीचर प्रिंटर में फिलामेंट को सीधे तरीके से फीड करने में मदद करता है, जिससे शानदार प्रिटिंग क्वालिटी मिल सकती है। इसमें मौजूद CR टच फीचर ऑटो लेवलिंग सिस्टम बेड को अपने आप सही लेवल पर सेट करने में मदद करता है, जिसका फायदा यह है कि आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती है और मॉडल्स प्लेट पर स्थिर रहता है। इसमें ड्यूल Z-axis फीचर शामिल है, जो प्रिंटिंग के दौरान ज्यादा स्थिरता देता है। बिल्ड साइज की बात करें, तो यह 8.66 x 8.66 x 9.84 इंच साइज में आता है, जिससे आप इसमें मीडियम साइज तक के मॉडल्स तैयार कर सकते हैं। इसमें विजुअल UI तकनीक शामिल है, जो मॉडल की गुणवत्ता को परखता है। इस प्रिंटर में शामिल ऑटो फिलामेंट लोडिंग/अनलोडिंग फीचर, अपने आप प्रिंटर के नोजर को गर्म करता है, पुरानी सामग्री को बाहर करता है और नई सामाग्री को मशीन में डालता है, जिससे आपको कम मेहनत करनी पड़ती है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - 3IDEA Creality
    • मटेरियल - मेटल
    • कलर - ब्लैक
    • विशेष सुविधा - टच सेंसर
    • आइटम का वजन - 6 किलोग्राम
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - Windows 10, macOS, Linux
    • संगत डिवाइस - पर्सनल कंप्यूटर

    खूबियां

    • इसमें शामिल ऑटो लेवलिंग तकनीक समय की बचत कर प्रिंट की गुणवत्ता को बेहतर करती है, जिससे सटीक मैपिंग होती है और बढ़िया मॉडल बनकर तैयार हो सकता है।
    • यह प्रिंटर ना केवल इस्तेमाल करने में आसान होता है, बल्कि इसका सेटअप भी काफी आसान होता है।

    कमी 

    • अभी तक अमेजन यूजर्स को इस 3D प्रिंटर में कुछ खास कमी देखने को नहीं मिली है।
    04
  • WOL 3D Ender 3 Model 2021 Original DIY 3D Printer

    कम बजट में बढ़िया 3D प्रिंटर लेना का विचार कर रहे हैं, तो यह एक बढ़िया विकल्प हो सकता है। इसकी सबसे खास बात है कि आप इसे खुद असेंबल कर सकते हैं। यह 220x220x250mm साइज में आता है, जिससे आप इसमें छोटे मॉडल्स और ज्वेलरी आदि को बना सकते हैं। इसमें मौजूद रिज्यूम फंक्शन बिजली जाने के बाद प्रिंट को दोबारा उसी फंक्शन से शुरू करने की सुविधा देता है, जहां प्रिंटिंग बंद हुई थी। इसमें अपग्रेडेड एक्सट्रूडर क्लॉगिंग फीचर शामिल है, जो फिलामेंट की पकड़ को मजबूत करता है और जाम होने से रोकता है, जिससे फिलामेंट घिसने से बच सकता है। इसमें V-slot व्हील्स और POM रोलर लगे होते हैं, जिससे मशीन कम शोर के साथ बिना रुकावट चल सकती है। इसमें शामिल पावर सप्लाई सेफ्टी फीचर बिजली के उतार-चढ़ाव, शार्ट सर्किट और ओवरहीटिंग से प्रिंटर को सुरक्षा प्रदान करता है। वहीं इसका हीटेड बेड केवल 5 मिनट में 110°C तक गर्म हो सकता है, जिससे प्रिटिंग बढ़िया होती है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - WOL 3D Ender
    • मटेरियल - मेटल
    • कलर - ब्लैक
    • विशेष सुविधा - इस्तेमाल में आसान
    • आइटम का वजन - 7 किलोग्राम
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - Windows 10, 7 और 8
    • संगत डिवाइस - लैपटॉप, पर्सनल कंप्यूटर

    खूबियां

    • यह प्रिंटर कम शोर के साथ प्रिटिंग की सुविधा देता है, जिससे आप शांत माहौल में अपना काम कर सकते हैं। 
    • इसका सेटअप काफी आसान होता है और इसे इस्तेमाल करना भी आसान माना जाता है।

    कमी 

    • अमेजन यूजर्स को इस प्रिंटर में फिलहाल कुछ खास कमी देखने को नहीं मिली है।
    05

3D प्रिंटर्स के 5 मॉडल्स की तुलना

यहां हमने बजट में मिलने वाले 3D प्रिंटर्स के 5 मॉडल्स की तुलना की है ताकि आपको समझने में आसानी हो कि इनमें से कौन-सा विकल्प आपके लिए अधिक बेहतर हो सकता है। 

मॉडल्स नाम

ऑपरेटिंग सिस्टम

कम्पैटिबल डिवाइस

विशेष सुविधा

WOL3D Bambu Lab A1 Mini 3D Printer  

Windows, macOS, Linux 

लैपटॉप, पर्सनल कंप्यूटर 

500mm/s स्पीड, मल्टी-कलर प्रिंटिंग 

ANYCUBIC Photon Mono 4  

Linux 

लैपटॉप 

LighTurbo लाइट सोर्स, 10K Mono LCD स्क्रीन

Anycubic Kobra 2 Neo 3D Printer 

Linux 

पर्सनल कंप्यूटर 

ऑटो लेवलिंग, स्मार्ट Z-Offset

3IDEA Creality Ender 3 V3 SE 3D Printer 

Windows 10, macOS, Linux 

पर्सनल कंप्यूटर 

अपग्रेडेड विजुअल UI, ड्यूल Z-axis

WOL 3D Ender 3 Model 2021  

Windows 10, Windows 7, Windows 8  

लैपटॉप, पर्सनल कंप्यूटर 

सेटअप में आसान, रिज्यूम फंक्शन

ऐसे और भी लेख पढ़ने के लिए अन्य की कैटेगरी पर क्लिक करें।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • 3डी प्रिंटर कितने प्रकार के होते हैं?
    +
    3D प्रिंटर मुख्य रूप से 2 प्रकार के होते हैं - FDM (फ्यूज्ड डिपोजिशन मॉडलिंग) और रेजिन (स्टीरियोलिथोग्राफी - SLA, DLP) प्रिंटर।
  • बिगनर्स के लिए कौन सा 3डी प्रिंटर सबसे अच्छा है?
    +
    अगर आप बिगनर्स हैं, तो FDM प्रिंटर आपके लिए अच्छे विकल्प हो सकते हैं, क्योंकि ये उपयोग में आसान और किफायती होते हैं।
  • 3डी प्रिंटर के लिए कौन सा सॉफ्टवेयर इस्तेमाल होता है?
    +
    3डी प्रिंटिंग के लिए Cura, Prusa Slicer, Simplify3D जैसे स्लाइसर सॉफ्टवेयर का उपयोग किया जाता है।