Canon के ये Colour Printer घर पर फोटो और डॉक्यूमेंट प्रिंटिंग को बना देंगे आसान

घर के लिए बढ़िया कैनन कलर प्रिंटर के शानदार विकल्प यहां देख सकते हैं, जो शानदार प्रिंट क्वालिटी, कम इंक खर्च, वायरलेस कनेक्टिविटी और आसान इस्तेमाल के साथ पढ़ाई और फोटो प्रिंटिंग जैसे रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करते हैं।
घर के लिए बढ़िया कैनन कलर प्रिंटर
घर के लिए बढ़िया कैनन कलर प्रिंटर

घर पर पढ़ाई, ऑफिस वर्क या रोजमर्रा के प्रिंटिंग कामों के लिए बाहर जाने का मन नहीं करता है इसलिए घर पर ही अच्छा कलर प्रिंटर लाना चाहते हैं। वैसे तो बाजार में ढेर सारे ब्रांड मौजूद हैं लेकिन खासकर कैनन के कलर प्रिंटर अपनी बेहतरीन प्रिंट क्वालिटी, भरोसेमंद परफॉर्मेंस और आसान इस्तेमाल के लिए जाने जाते हैं। ये प्रिंटर फोटो, डॉक्यूमेंट और स्कूल प्रोजेक्ट्स को साफ, शार्प और रंगीन प्रिंट में बदल देते हैं, जिससे घर पर ही प्रोफेशनल जैसी प्रिंटिंग मिल जाती है। Colour Printer Canon के कई मॉडल ऐसे हैं जो कॉम्पैक्ट डिजाइन, कम इंक खर्च और वायरलेस कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स के साथ आते हैं, जिससे मोबाइल या लैपटॉप से सीधे प्रिंट करना आसान हो जाता है। अगर आप घर के लिए एक भरोसेमंद और किफायती कलर प्रिंटर ढूंढ रहे हैं, तो नीचे बताये गए कैनन के कलर प्रिंटर आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं। 

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Canon PIXMA MegaTank G3000 All in One WiFi Inktank Colour Printer

    कैनन ब्रांड का यह पिक्समा मेगाटैंक G3000 एक ऑल-इन-वन कलर इंकटैंक प्रिंटर है, जो घर और छोटे ऑफिस की रोजमर्रा की प्रिंटिंग जरूरतों के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह इंकजेट प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी पर काम करता है और जिसमें प्रिंट, स्कैन और कॉपी तीनों फंक्शन मिलते हैं, इसलिए आपको अलग-अलग मशीन लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह प्रिंटर वाई-फाई और USB कनेक्टिविटी के साथ आता है, जिससे आप लैपटॉप, मोबाइल या कंप्यूटर से सीधे प्रिंट निकाल सकते हैं। मोबाइल से प्रिंट करने के लिए इसमें कैनन प्रिंट इंकजेट /SELPHY ऐप, PIXMA क्लाउड लिंक और कैनन प्रिंट सर्विस का सपोर्ट भी मिलता है। इसमें 600×1200 DPI रिज़ॉल्यूशन वाला स्कैनर दिया गया है, जिससे डॉक्यूमेंट और फोटो साफ और डिटेल में स्कैन होते हैं। इसकी प्रिंट स्पीड कलर में लगभग 5 पेज प्रति मिनट और ब्लैक एंड व्हाइट में 8.8 पेज प्रति मिनट तक है, जो घर के कामों के लिए सही रहती है। इसका अधिकतम प्रिंट रिज़ॉल्यूशन 4800×1200 डीपीआई है, जिससे फोटो और रंगीन प्रिंट बेहद साफ और शार्प दिखाई देते हैं। यह लो प्रिंटिंग कॉस्ट वाली मशीन है, जिसमें ब्लैक प्रिंट की लागत लगभग 10 पैसे प्रति पेज और कलर प्रिंट की लागत लगभग 24 पैसे प्रति पेज आती है, जिससे लंबे समय में खर्च कम होता है। इसके इंकटैंक में GI790 सीरीज़ की स्याही इस्तेमाल होती है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - कैनन
    • प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी - इंकजेट
    • रंग - काला
    • मॉडल नाम - PIXMA
    • प्रिंटर आउटपुट - कलर 
    • अधिकतम प्रिंट स्पीड (रंगीन) - 5 ppm
    • मोनोक्रोम के लिए अधिकतम प्रिंट स्पीड - 8.8 ppm

    खूबियां 

    • इसके साथ अतिरिक्त ब्लैक इंक बॉटल भी दी जाती है, जिससे ज्यादा प्रिंटिंग की जा सकती है।
    • यह प्रिंटर A4, A5, B5, लेटर, लीगल, फोटो साइज और एनवेलप जैसे कई पेपर साइज सपोर्ट करता है।
    • इसमें अधिकतम 100 शीट की इनपुट क्षमता दी गई है, जिससे बार-बार पेपर डालने की जरूरत नहीं पड़ती है।


     कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने बताया कि इसे इंस्टॉल करना बहुत मुश्किल है।
    01
  • Canon PIXMA MegaTank G3730 All-in-One Wireless Inktank Colour Printer

    कैनन का यह वाई फाई इंकटैंक कलर प्रिंटर घर और होम ऑफिस के लिए बढ़िया विकल्प है। इसमें 600×1200 डीपीआई रिज़ॉल्यूशन वाला स्कैनर दिया गया है, जिससे डॉक्यूमेंट और फोटो साफ और डिटेल में स्कैन होते हैं। इसकी ब्लैक एंड व्हाइट में प्रिंट स्पीड लगभग 11 पेज प्रति मिनट और कलर में 6 पेज प्रति मिनट है, जो घर और छोटे कामों के लिए सही मानी जाती है। इसका अधिकतम प्रिंट रिज़ॉल्यूशन 4800×1200 डीपीआई है, जिससे फोटो और रंगीन प्रिंट काफी शार्प और स्पष्ट दिखाई देते हैं। यह इंकजेट प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी पर काम करता है और इसमें प्रिंट, स्कैन और कॉपी तीनों सुविधाएं मिलती हैं, जिससे रोजमर्रा के काम आसानी से पूरे किए जा सकते हैं। इसमें वाई-फाई, यूएसबी 2.0, एयरप्रिंट, मोप्रिया और डायरेक्ट वायरलेस जैसी कनेक्टिविटी दी गई है, जिससे आप मोबाइल, लैपटॉप या टैबलेट से सीधे प्रिंट निकाल सकते हैं। यह प्रिंटर कई तरह के पेपर साइज जैसे A4, A5, A6, लीगल, फोटो साइज, कार्ड साइज और एनवेलप आदि को सपोर्ट करता है। इसमें 64 से 275 GSM तक की पेपर थिकनेस का सपोर्ट मिलता है और 100 शीट की इनपुट क्षमता दी गई है। इसमें बॉर्डरलेस प्रिंटिंग का फीचर भी है, जिससे फोटो बिना किनारों के साफ और आकर्षक प्रिंट होती हैं। 


    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - कैनन
    • प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी - इंकजेट
    • रंग - काला
    • मॉडल नाम - PIXMA
    • प्रिंटर आउटपुट - कलर 
    • अधिकतम प्रिंट स्पीड (रंगीन) -  6 ppm
    • मोनोक्रोम के लिए अधिकतम प्रिंट स्पीड - 11 ppm

    खूबियां 

    • कैमरा डायरेक्ट प्रिंटिंग फीचर की मदद से आप वायरलेस तरीके से फोटो भी प्रिंट कर सकते हैं।
    • यह पावर खपत कम करता है, जिससे बिजली की बचत होती है।
    • इसमें स्टैंडर्ड और इकोनॉमी प्रिंट मोड भी दिए गए हैं, जिससे जरूरत के हिसाब से इंक की बचत की जा सकती है।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने कनेक्टिविटी की समस्या बताई है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Canon PIXMA MegaTank G1730 Single Function Color Printer

    इस कलर प्रिंटर में ब्लैक-एंड-व्हाइट पेज को प्रिंट करने में लगभग 11 पेज प्रति मिनट और कलर को प्रिंट करने में 6 पेज प्रति मिनट का समय लगता है। वहीं इसका अधिकतम प्रिंट रिज़ॉल्यूशन 4800×1200 डीपीआई है, जिससे टेक्स्ट और फोटो दोनों साफ और शार्प दिखाई देते हैं। इसमें स्टैंडर्ड और इकोनॉमी प्रिंट मोड दिए गए हैं, जिससे जरूरत के अनुसार इंक की बचत भी की जा सकती है। यह एक कॉम्पैक्ट और किफायती सिंगल फंक्शन इंकटैंक कलर प्रिंटर है, जो घर और छोटे ऑफिस में रोजमर्रा की प्रिंटिंग जरूरतों के लिए बनाया गया है। यह इंकजेट प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी पर काम करता है, जिसमें केवल प्रिंट का फंक्शन मिलता है। इस Canon Colour Printer में  कनेक्टिविटी यूएसबी 2.0 के जरिए होती है, जिससे आप इसे सीधे कंप्यूटर या लैपटॉप से कनेक्ट करके प्रिंट निकाल सकते हैं। इसमें GI71S सीरीज की छोटी रिफिलेबल इंक बॉटल्स का इस्तेमाल होता है, जो कम खर्च में ज्यादा प्रिंट देती हैं। एक ब्लैक बॉटल से लगभग 3100 पेज और कलर बॉटल से लगभग 4400 पेज तक प्रिंट मिल सकते हैं। इसकी प्रिंटिंग लागत भी कम है, जिसमें ब्लैक प्रिंट लगभग 13 पैसे प्रति पेज और कलर प्रिंट लगभग 25 पैसे प्रति पेज पड़ता है, जिससे लंबे समय में खर्च कम रहता है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - कैनन
    • प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी - इंकजेट
    • रंग - काला
    • मॉडल नाम - PIXMA
    • प्रिंटर आउटपुट - कलर 
    • अधिकतम प्रिंट स्पीड (रंगीन) -  6 ppm
    • मोनोक्रोम के लिए अधिकतम प्रिंट स्पीड - 11 ppm

    खूबियां 

    • यह प्रिंटर A4, A5, A6, लीगल, फोटो साइज, कार्ड साइज और एनवेलप जैसे कई तरह के पेपर साइज को सपोर्ट करता है।
    • इसमें 64 से 275 GSM तक की पेपर थिकनेस का सपोर्ट और 100 शीट तक की इनपुट क्षमता मिलती है। 
    • रिफिल करने योग्य इंक टैंक होने से स्याही खत्म होने पर नई बोतल से इंक भरकर फिर से इस्तेमाल किया जा सकता है।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने बताया कि प्रिंटर अच्छे से काम नहीं करता है।
    03
  • Canon PIXMA MegaTank G4780 All-in-one Inktank Colour Printer

    इस कैनन प्रिंटर में ऑटो डुप्लेक्स फीचर मौजूद है, जिससे कागज के दोनों तरफ अपने आप प्रिंट निकलता है और पेपर की बचत होती है। इसमें 600×1200 डीपीआई रिज़ॉल्यूशन वाला स्कैनर दिया गया है, जो डॉक्यूमेंट और फोटो को साफ और डिटेल में स्कैन करता है। इसका अधिकतम प्रिंट रिज़ॉल्यूशन 4800×1200 डीपीआई है, जिससे टेक्स्ट और कलर प्रिंट काफी शार्प और प्रोफेशनल क्वालिटी के आते हैं। इसमें प्रिंट स्पीड ब्लैक में लगभग 11 पेज प्रति मिनट और कलर में 6 पेज प्रति मिनट है, जो घर और ऑफिस के कामों के लिए अच्छी मानी जाती है। इसमें GI71 सीरीज की रिफिलेबल इंक बॉटल का इस्तेमाल होता है, जो कम खर्च में ज्यादा प्रिंट देती हैं। स्टैंडर्ड और इकोनॉमी प्रिंट मोड की मदद से इंक की खपत को कंट्रोल किया जा सकता है। यह प्रिंटर A4, A5, A6, लीगल और अन्य सामान्य पेपर साइज सपोर्ट करता है। इस प्रिंटर में 2.7 इंच का एलसीडी टच स्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है, जिससे सेटिंग्स बदलना और प्रिंटर को ऑपरेट करना बेहद आसान हो जाता है। 

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - कैनन
    • प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी - इंकजेट
    • रंग - काला
    • मॉडल नाम - PIXMA G4780
    • प्रिंटर आउटपुट - कलर 
    • अधिकतम प्रिंट स्पीड (रंगीन) - 6 ppm
    • मोनोक्रोम के लिए अधिकतम प्रिंट स्पीड - 11 ppm

    खूबियां 

    • यह इंकजेट टेक्नोलॉजी पर काम करता है और इसमें प्रिंट, स्कैन, कॉपी के साथ एडीएफ की सुविधा भी मिलती है। 
    • इसमें यूएसबी, वाई-फाई और डायरेक्ट वायरलेस कनेक्टिविटी दी गई है, जिससे आप लैपटॉप, मोबाइल या टैबलेट से बिना तार के सीधे प्रिंट निकाल सकते हैं।
    • इसमें 64 से 275 GSM तक की पेपर थिकनेस का सपोर्ट मिलता है जिससे रोजमर्रा का काम आसान हो जाता है।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने बताया कि यह प्रिंटर अच्छे से काम नहीं करता है। 
    04
  • Canon PIXMA E477 All in One WiFi Colour Printer for Home

    यह कैनन ऑल-इन-वन प्रिंटर है, जिसमें प्रिंट, स्कैन और कॉपी तीनों काम एक ही मशीन से हो जाते हैं। इसकी प्रिंट स्पीड लगभग 8 पेज प्रति मिनट ब्लैक और 4 पेज प्रति मिनट कलर है, जो सामान्य इस्तेमाल के लिए ठीक है। इसका प्रिंट रिज़ॉल्यूशन 4800 × 600 डीपीआई है, जिससे टेक्स्ट और फोटो दोनों अच्छे क्वालिटी में प्रिंट होते हैं। इसमें ऑटो पावर ऑन फीचर दिया गया है, जिससे प्रिंट कमांड मिलते ही प्रिंटर अपने आप चालू हो जाता है और कुछ समय बाद खुद बंद भी हो जाता है, जिससे बिजली की बचत होती है। यह इंकजेट टेक्नोलॉजी पर चलता है, जिससे कलर प्रिंट साफ और शार्प आते हैं। इसमें वाई-फाई कनेक्टिविटी और USB कनेक्शन दोनों विकल्प मिलते हैं, जिससे आप लैपटॉप, कंप्यूटर या मोबाइल से आसानी से प्रिंट कर सकते हैं। इसका स्कैनर रिज़ॉल्यूशन 600 × 1200 डीपीआई है, जिससे डॉक्यूमेंट और फोटो साफ स्कैन होते हैं। यह मोबाइल प्रिंटिंग को सपोर्ट करता है, जिसमें कैनन प्रिंट ऐप, पिक्समा क्लाउड लिंक और सेल्फी ऐप के जरिए सीधे फोन से प्रिंट किया जा सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - कैनन
    • प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी - इंकजेट
    • रंग - ब्लू_वाईफ़ाई
    • मॉडल नाम - Pixma
    • प्रिंटर आउटपुट - कलर 
    • अधिकतम प्रिंट स्पीड (रंगीन) - 4 ppm
    • मोनोक्रोम के लिए अधिकतम प्रिंट स्पीड - 8 ppm

    खूबियां 

    • यह लो-कॉस्ट कार्ट्रिज सिस्टम के साथ आता है, जिससे प्रिंटिंग खर्च कम रहता है।
    • इसका डिजाइन हल्का और कॉम्पैक्ट है, और वजन लगभग 3.5 किलोग्राम है। 
    • इसमें पिक्टब्रिज सपोर्ट मिलता है, जिससे सीधे कैमरा से प्रिंट लिया जा सकता है।

    कमी 

    • अमेजन ग्रहकों ने बताया कि यह अच्छे से काम नहीं करता है।


    05

घर के लिए बढ़िया कैनन कलर प्रिंटर मॉडल्स की संक्षिप्त जानकारी 

नीचे आप घर के लिए बढ़िया कैनन कलर प्रिंटर के टॉप 5 मॉडल्स के मुख्य बिंदुओं के बारे में जानेंगे, जो कॉम्पैक्ट डिजाइन, कम इंक खर्च और वायरलेस कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स के साथ आते हैं। इनको आप अपनी जरूरत के अनुसार ले सकते हैं।

मॉडल

फ़ंक्शन

कनेक्टिविटी

प्रिंट स्पीड (Mono/Color)

पेज यील्ड (लगभग)

खास फीचर

Canon PIXMA G3000

प्रिंट, स्कैन, कॉपी

Wi-Fi, USB

8.8 / 5 ipm

6000 (ब्लैक), 7000 (कलर)

लो-कॉस्ट इंक, बॉर्डरलेस प्रिंट

Canon PIXMA G3730

प्रिंट, स्कैन, कॉपी

Wi-Fi, AirPrint, USB

11 / 6 ipm

3100 (ब्लैक), 4400 (कलर)

2 साल वारंटी, मोबाइल प्रिंटिंग

Canon PIXMA G1730

केवल प्रिंट

USB

11 / 6 ipm

3100 (ब्लैक), 4400 (कलर)

सिंपल प्रिंट-ओनली मॉडल

Canon PIXMA G4780

प्रिंट, स्कैन, कॉपी, ADF

Wi-Fi, USB

11 / 6 ipm

हाई यील्ड इंक सिस्टम

ऑटो डुप्लेक्स, ADF, टच स्क्रीन

Canon PIXMA E477

प्रिंट, स्कैन, कॉपी

Wi-Fi, USB

8 / 4 ipm

कार्ट्रिज आधारित

लो-कॉस्ट कार्ट्रिज, कॉम्पैक्ट डिजाइन


ऐसी ही जानकारी आप स्मार्ट च्वॉइस पेज पर देख सकते हैं। 

इन्हें भी पढ़ें 

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • घर के लिए सबसे अच्छा Canon कलर प्रिंटर कौन-सा है?
    +
    घर के उपयोग के लिए इंक टैंक वाले कैनन प्रिंटर सबसे अच्छे माने जाते हैं, क्योंकि इनकी प्रिंट कॉस्ट कम होती है और हजारों पेज एक बार में प्रिंट हो सकते हैं। जैसे Canon PIXMA G3000 All‑in‑One Ink Tank Printer या Canon PIXMA G2010 Ink Tank Printer घरेलू उपयोग, बच्चों की पढ़ाई और फोटो प्रिंट के लिए लोकप्रिय विकल्प हैं।
  • कैनन इंक प्रिंटर और कार्ट्रिज प्रिंटर में क्या अंतर है?
    +
    कैनन इंक टैंक प्रिंटर में बड़ी बोतलों से स्याही भरी जाती है, जिससे प्रति पेज खर्च बहुत कम होता है और ज्यादा प्रिंट निकलते हैं। वहीं कार्ट्रिज प्रिंटर में छोटे कार्ट्रिज होते हैं, जो जल्दी खत्म होते हैं और उनकी कॉस्ट ज्यादा पड़ती है। घर में ज्यादा प्रिंटिंग के लिए इंक टैंक बेहतर रहता है।
  • क्या कैनन के होम प्रिंटर मोबाइल से प्रिंट कर सकते हैं?
    +
    हां, कई कैनन प्रिंटर में वाई-फाई और मोबाइल प्रिंटिंग सपोर्ट मिलता है। कैनन ऐप या एयर प्रिंट/ Mopria जैसे फीचर से आप सीधे मोबाइल से फोटो या डॉक्यूमेंट प्रिंट कर सकते हैं। उदाहरण के लिए Canon PIXMA G4770 MegaTank आल इन वन प्रिंटर में वायरलेस प्रिंटिंग और स्मार्ट फीचर मिलते हैं।