जब भी बात रसोई को एक नया और आधुनिक रूप देने की आती है, तो हम अक्सर केवल इंटीरियर, दीवारों के रंग या अलमारियों पर ही ध्यान केंद्रित करते हैं। लेकिन बिना प्रीमियम डिज़ाइन वाले कुकवेयर शामिल किए यह अधूरा लगता है। ऐसे में आप Ember Cookware का चयन कर सकते हैं। ये न केवल आपकी किचन के शेल्फ और स्टोव की शोभा बढ़ाते हैं, बल्कि रॉयल और लग्जरी लुक देते हैं। नॉन-स्टिक और नॉन-टॉक्सिक तकनीक से बने ये बर्तन आपकी सेहत का पूरा ख्याल रखते हैं, जिससे आप बेहद कम तेल या घी का इस्तेमाल करके भी स्वादिष्ट खाना तैयार कर सकते हैं
1. Ember Cookware Arcilla Ceramic Frying Pan 24 cm
अगर आप खाने को स्वादिष्ट के साथ-साथ हेल्दी बनाना चाहते हैं तो Ember ब्रांड के इस कुकवेयर को चुन सकते हैं। इसका हल्का डिज़ाइन और नॉन-स्टिक होने की वजह से कम तेल में आसानी से खाना बनाया जा सकता है। इस Ember Cookware Arcilla Ceramic Frying Pan को स्मूथ सर्फेस में बनाया गया है जिससे साफ करने में काफी आसानी होती है। यह 100% तक नॉन-टॉक्सिक है जिससे खाने में किसी भी तरह के हानिकारक रसायन नहीं मिलते हैं। हरे रंग वाले इस कुकवेयर को ISI सर्टिफाइड बनाया गया है जिसमें एक हैंडल मिलता है, जिससे इसे पकड़कर काम करना आसान हो जाता है। इसको गैस पर खाना पकाने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
2. Ember Cookware Pre-Seasoned Cast Iron Casserole
खाना बनाने के शौकीन हैं, साथ ही अपने किचन में सुंदर डिज़ाइन के कुकवेयर रखना चाहते हैं तो इस कास्ट आयरन कैसरोल का चयन कर सकते हैं। इसमें चावल, सब्जी से लेकर बिरयानी जैसे अलग-अलग और स्वादिष्ट भोजन को बना सकते हैं। इस Ember Cookware Pre-Seasoned Cast Iron Casserole को गैस से लेकर इंडक्शन तक पर इस्तेमाल में ले सकते हैं। इसे गोल आकार में डिज़ाइन किया गया है और यह कास्ट आयरन से बना है। यह रस्ट-प्रूफ है जिससे इस पर जंग नहीं लगता है। वहीं अगर आप इसमें खाना बनाते हैं तो काफी कम तेल की ज़रूरत पड़ती है।
3. Ember Cookware Arcilla Ceramic Dutch Oven
अपने खाना बनाने के अनुभव को और भी बेहतर करना चाहते हैं तो इस Ember कुकवेयर का चुनाव बेहतर होगा। इस Ember Cookware Arcilla Ceramic Dutch Oven को आर्सिला सिरेमिक कोटिंग की गई है जिससे यह लंबे समय तक चल सकता है। इसका गोल आकार और पॉलिश्ड फिनिश इसको और भी बेहतर दिखाने में मदद करता है। यह ट्रांसपेरेंट लिड के साथ आता है जिससे आपको पता चल सकता है कि खाना पक रहा है कि नहीं। यह आपके किचन को तो बेहतर दिखाएगा ही, साथ ही खाने को भी बढ़िया तरीके से पकने में मदद करेगा।
4. Ember Cookware Arcilla Ceramic Frying Pan
जब भी हेल्दी और स्वादिष्ट खाना बनाने की बात आती है तो Ember ब्रांड के इस फ्राई पैन का चयन एक बेहतर विकल्प होगा। इस नॉन-स्टिक Ember Cookware Arcilla Ceramic Frying Pan में हैंडल मिलता है जो गर्म नहीं होता और आसानी से पकड़कर खाना भी बनाया जा सकता है। 1.6 लीटर की क्षमता वाले इस कुकवेयर में एक साथ 2 से 3 लोगों के लिए खाना बनाया जा सकता है। इसमें ट्रांसपेरेंट लिड भी मिलता है ताकि आप आसानी से खाने को ढककर पका सकें। सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें खाना पकाते समय लगभग 75% तक कम तेल का उपयोग होता है।
5. Ember Cookware Arcilla Ceramic Non Stick Tawa
यह Ember ब्रांड का नॉन-स्टिक तवा है जिसमें आप रोटी, पराठे से लेकर अलग-अलग चीज़ों को आसानी से बना सकते हैं। इस Ember Cookware Arcilla Ceramic Non Stick Tawa सिरेमिक मटेरियल से बनाया गया है। इसका स्मूद सरफ़ेस इसे और भी आकर्षक बनाता है। यह चारों तरफ से बढ़िया तरीके से गर्म होता है जिसकी वजह से खाना समान रूप से और अच्छी तरह से पकता है। वहीं यह मज़बूत हैंडल के साथ आता है जिसे खाना पकाते समय पकड़ा जा सकता है।
