घर पर उपयोग के लिए कौन-सा Printer है बढ़िया? रोजाना की जरुरतों के लिए टॉप विकल्प

क्या आप भी घर में छोटे-मोटे प्रिटिंग कार्यों के लिए बढ़िया प्रिंटर देख रहे हैं और ब्रांड या मॉडल को लेकर दुविधा में हैं? तो घर के लिए इंक-टैंक या ऑल-इन-वन Printer सबसे उपयुक्त विकल्प माने जाते हैं क्योंकि ये कम लागत में बेहतर प्रिंट क्वालिटी और मल्टी-फंक्शन सुविधाएँ प्रदान करते हैं।
होम यूज के लिए बढ़िया प्रिंटर मॉडल्स
होम यूज के लिए बढ़िया प्रिंटर मॉडल्स

घर के उपयोग के लिए प्रिंटर चुनते समय प्रिंट की क्वालिटी, प्रति पेज लागत और उपयोग में आसान सबसे महत्वपूर्ण चीजें होती हैं। आजकल इंक-टैंक प्रिंटर अधिक पसंद किए जा रहे हैं क्योंकि इनमें रिफिल इंक की लागत कम होती है और लंबे समय तक लगातार प्रिंटिंग की जा सकती है। उदाहरण के लिए, Epson EcoTank सीरीज़ जैसे प्रिंटर बहुत कम प्रति-पेज लागत के साथ हजारों पेज प्रिंट करने की क्षमता देते हैं। Canon और HP के ऑल-इन-वन मॉडल भी घर के लिए उपयुक्त माने जाते हैं क्योंकि इनमें प्रिंट, स्कैन और कॉपी तीनों सुविधाएँ एक ही मशीन में मिलती हैं और वायरलेस प्रिंटिंग की सुविधा रोज़मर्रा के उपयोग को आसान बनाती है। एक बढ़िया प्रिंटर स्टूडेंट, घर के छोटे-मोटे कामों के लिए लंबे समय तक उपयोगी साबित होता है।

नीचे देखें अमेजन पर उपलब्ध घर के लिए 5 बढ़िया प्रिंटर मॉडल्स और जानें विस्तार से।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Canon PIXMA E470 All in One Printer for Home

    घर के रोज़मर्रा प्रिंट, स्कैन और कॉपी के काम को आसान बनाने के लिए यह ऑल-इन-वन इंकजेट प्रिंटर उपयोगी विकल्प साबित हो सकता है। रंगीन और काले दोनों प्रकार की प्रिंटिंग के साथ यह छोटा डिजाइन घर में आसानी से फिट हो जाता है। वाई-फाई और यूएसबी कनेक्टिविटी के कारण आप लैपटॉप या मोबाइल से सीधे प्रिंट निकाल सकते हैं। 4800×600 डीपीआई तक की प्रिंट रेजोल्यूशन साफ आउटपुट देती है, जबकि 600×1200 डीपीआई स्कैनर दस्तावेज़ों की अच्छी क्वालिटी में स्कैनिंग करता है। लगभग 60 शीट इनपुट क्षमता और कम प्रिंट लागत Canon प्रिंटर को रोज़ाना उपयोग के लिए किफायती बनाती हैं। पीजी-47 और सीएल-57एस कार्ट्रिज सपोर्ट के साथ यह प्रिंटर आसान इंस्टॉलेशन और भरोसेमंद प्रदर्शन प्रदान करता है।

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड - Canon PIXMA E470 
    • कनेक्टिविटी तकनीक - यूएसबी, वाई-फाई
    • प्रिटिंग तकनीक - इंकजैट 
    • कलर - ब्लैक
    • अधिकतम प्रिंट स्पीड (कलर) - 4 पीपीएम 
    • आइटम का वजन - 3.5 किलोग्राम

    खूबियां 

    • लैपटॉप या मोबाइल से सीधे प्रिंट निकालने के लिए वाई-फाई और यूएसबी कनेक्टिविटी
    • कम प्रिंट लागत में बढ़िया प्रिंट के लिए 60 शीट इनपुट क्षमता

    कमी

    • प्रिंट क्वालिटी को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    01
  • HP Smart Tank 589 All-in-One Wi-Fi Colour Printer

    तेज़ प्रिंटिंग और कम लागत वाले लंबे समय तक चलने वाले इंक सिस्टम की वजह से यह ऑल-इन-वन प्रिंटर घर के लिए भरोसेमंद विकल्प बन जाता है। प्रिंट, स्कैन और कॉपी तीनों कामों को एक ही मशीन में आसानी से किया जा सकता है, जिससे अलग-अलग डिवाइस रखने की आवश्यकता नहीं पड़ती। वाई-फाई और हाई-स्पीड यूएसबी कनेक्टिविटी के कारण लैपटॉप, मोबाइल या डेस्कटॉप से सीधे प्रिंट निकालना आसान हो जाता है। यह HP Printer एक बार इंक भरने पर लगभग 4000 ब्लैक और 6000 रंगीन पेज तक प्रिंट कर सकता है, जिससे बार-बार इंक बदलने की परेशानी कम होती है। लगभग 30 पेज प्रति मिनट ब्लैक और 24 पेज प्रति मिनट रंगीन प्रिंट स्पीड काम को तेज बनाती है। 100 शीट इनपुट ट्रे और आसान बटन कंट्रोल इसे उपयोग के लिए सुविधाजनक और किफायती प्रिंटर बनाता है।

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड - HP Smart Tank 589 
    • कनेक्टिविटी तकनीक - इथरनेट, यूएसबी, वाई-फाई
    • प्रिटिंग तकनीक - इंकजैट
    • कलर - सफेद
    • अधिकतम प्रिंट स्पीड (कलर) - 24 पीपीएम 
    • आइटम का वजन - 5.03 किलोग्राम

    खूबियां 

    • एक बार इंक भरने पर लगभग 4000 ब्लैक और 6000 रंगीन पेज तक प्रिंट
    • 30 पेज प्रति मिनट ब्लैक और 24 पेज प्रति मिनट रंगीन प्रिंट स्पीड

    कमी

    • प्रिटिंग की स्पीड कम होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Epson Ecotank L130 Single Function Inktank Colour Printer

    बड़े साइज पेपर पर भी क्लियर और रंगीन प्रिंट निकालने की क्षमता इस प्रिंटर को होम यूज के लिए उपयोगी बनाती है। यह सिंगल फंक्शन इंकटैंक प्रिंटर केवल प्रिंटिंग करता है। यूएसबी कनेक्टिविटी के माध्यम से इसे सीधे कंप्यूटर से जोड़कर आसानी से उपयोग किया जा सकता है। Espon में हाई क्वालिटी वाला 5760x1440 डीपीआई प्रिंट रिज़ॉल्यूशन मिलता है, जिससे टेक्स्ट और रंगीन ग्राफिक्स दोनों साफ और शार्प दिखाई देते हैं। लगभग 27 पेज प्रति मिनट ब्लैक और 15 पेज प्रति मिनट रंगीन प्रिंट स्पीड रोजमर्रा के दस्तावेज़ों के लिए बढ़िया परफॉर्मेंस देती है। A3, A4 और लीगल जैसे विभिन्न पेपर साइज सपोर्ट होने के कारण पोस्टर, चार्ट और प्रेज़ेंटेशन प्रिंट करना भी आसान हो जाता है। हाई कैपेसिटी वाली इंक बोतलें लंबे समय तक चलती हैं, जिससे प्रिंटिंग लागत कम रखने में मदद मिलती है।

    जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड - Epson Ecotank L130 
    • कनेक्टिविटी तकनीक - यूएसबी
    • प्रिटिंग तकनीक - इंकजेट
    • कलर - ब्लैक
    • अधिकतम प्रिंट स्पीड (कलर) - 15 पीपीएम 
    • आइटम का वजन - 2.69 किलोग्राम

    खूबियां 

    • हाई क्वालिटी वाला 5760×1440 डीपीआई प्रिंट रिज़ॉल्यूशन
    • A3, A4 और लीगल जैसे विभिन्न पेपर साइज सपोर्ट

    कमी

    • प्रिंटर की फंक्शनलिटी को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    03
  • Canon PIXMA MegaTank G3000 All in One Colour Printer

    घर पर रोजमर्रा की प्रिंटिंग जरूरतों को आसान बनाने के लिए यह ऑल-इन-वन प्रिंटर प्रिंट, स्कैन और कॉपी तीनों काम एक ही मशीन में उपलब्ध कराता है। वायरलेस प्रिंटिंग के लिए वाई-फाई और यूएसबी कनेक्टिविटी की सुविधा मिलती है। 4800×1200 डीपीआई प्रिंट रिज़ॉल्यूशन दस्तावेज़ों और फोटो प्रिंट में क्लियर टेक्स्ट और सटीक रंग देता है। लगभग 8.8 ipm ब्लैक और 5 ipm कलर प्रिंट स्पीड घरेलू उपयोग के लिए पर्याप्त होती है। Canon की उच्च प्रिंट यील्ड क्षमता, जिसमें एक सेट इंक से हजारों पेज प्रिंट किए जा सकते हैं, लंबे समय तक कम लागत वाली प्रिंटिंग में मदद करती है। बॉर्डरलेस प्रिंटिंग सपोर्ट के कारण फोटो और क्रिएटिव प्रिंट भी आकर्षक दिखाई देते हैं, जबकि 100-शीट इनपुट ट्रे लगातार प्रिंटिंग को आसान बनाती है।

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड - Canon PIXMA Mega Tank G300 
    • कनेक्टिविटी तकनीक - इथरनेट, यूएसबी, वाई-फाई
    • प्रिटिंग तकनीक - इंकजेट
    • कलर - ब्लैक
    • अधिकतम प्रिंट स्पीड (कलर) - 5 पीपीएम 
    • आइटम का वजन - 6 किलोग्राम

    खूबियां 

    • घरेलू उपयोग के लिए लगभग 8.8 ipm ब्लैक और 5 ipm कलर प्रिंट स्पीड
    • एक सेट इंक से हजारों पेज प्रिंट करने के लिए उच्च प्रिंट यील्ड क्षमता

    कमी

    • वाई-फाई कनेक्टिविटी ठीक से काम ना करने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    04
  • Brother HL-L2440DW Monochrome Laser Printer

    लंबे समय तक फास्ट प्रिंटिंग के लिए तैयार यह मोनोक्रोम लेज़र प्रिंटर घर के लिए उपयुक्त विकल्प हो सकता है। यह प्रति मिनट लगभग 30 पेज की प्रिंट स्पीड देता है, जिससे बड़े दस्तावेज़ भी कम समय में आसानी से प्रिंट हो जाते हैं। ऑटो डुप्लेक्स प्रिंटिंग सुविधा कागज़ की बचत करती है क्योंकि यह दोनों तरफ प्रिंटिंग की सुविधा देती है। ड्यूल-बैंड वाई-फाई, वाई-फाई डायरेक्ट, LAN और USB कनेक्टिविटी के कारण Brother Printer को से लैपटॉप, डेस्कटॉप या मोबाइल डिवाइस से आसानी से कनेक्ट किया जा सकता है। इसमें 250 शीट की पेपर ट्रे दी गई है, जिससे बार-बार पेपर भरने की जरूरत कम पड़ती है। 3000 पेज का इनबॉक्स टोनर शुरुआती प्रिंटिंग लागत को कम रखने में मदद करता है। 1200×1200 dpi तक की प्रिंट रिज़ॉल्यूशन साफ और शार्प टेक्स्ट प्रिंट प्रदान करती है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड - Brother HL-L2440DW 
    • कनेक्टिविटी तकनीक - यूएसबी, वाई-फाई
    • प्रिटिंग तकनीक - लेजर
    • कलर - ब्लैक
    • अधिकतम प्रिंट स्पीड (कलर) - 30 पीपीएम 
    • आइटम का वजन - 7.1 किलोग्राम

    खूबियां 

    • दोनों तरफ प्रिंटिंग के साथ कागज की बचत करने के लिए ऑटो डुप्लेक्स प्रिंटिंग सुविधा
    • बार-बार पेपर भरने की जरूरत करने के लिए 250 शीट की पेपर ट्रे

    कमी

    • प्रिंटर को लेकर अभी तक कोई शिकायत नही है।
    05

तुलना: घर पर उपयोग के लिए बढ़िया प्रिंटर मॉडल्स

यहां पर हमने ऊपर बताए गए 5 बेहतरीन विकल्पों के मॉडल्स के साथ में उनकी प्रिटिंग स्पीड और प्रोडक्ट के वजन की जानकारी दी है जिनसे आप अपने लिए प्रिंटर चुनने से पहले देख सकते हैं।

मॉडल

अधिकतम प्रिटिंग स्पीड (कलर)

आइटम का वजन

Canon PIXMA E470

4 पीपीएम

3.5 किलोग्राम

HP  Smart Tank 589

24 पीपीएम

5.03 किलोग्राम

Epson Ecotank L130

15 पीपीएम

2.69 किलोग्राम

Canon PIXMA Mega Tank G300

5 पीपीएम

6 किलोग्राम

Brother HL-L2440DW

30 पीपीएम 

7.1 किलोग्राम

निष्कर्ष :-

आज के समय में अलग-अलग ब्रांडस घर के उपयोग के लिए बढ़िया प्रिंटर विकल्प उपलब्ध कराते हैं। इन प्रिंटर मॉडल्स में आपको प्रिंट, स्कैन और कॉपी तीनों की सुविधा मिलती है। साथ ही वाई-फाई और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ मोबाइल या लैपटॉप से भी प्रिंट कर सकते हैं। लेकिन कौन-सा प्रिंटर आपकी जरुरतों और बजट में फिट बैठेगा ये पूरी तरह से आपके ऊपर निर्भर करता है। हमने ऊपर 5 बेहतरीन विकल्पों की जानकारी दी है जिन्हें आप देख सकते हैं।

इन्हें भी पढ़ें :-

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • घर के उपयोग के लिए कौन-सा प्रिंटर बेहतर माना जाता है?
    +
    इंक-टैंक या ऑल-इन-वन प्रिंटर घरेलू उपयोग के लिए बेहतर माने जाते हैं क्योंकि इनकी प्रति पेज लागत कम होती है और कई सुविधाएँ एक साथ मिलती हैं।
  • प्रिंटर लेते समय सबसे जरुरी क्या देखना चाहिए?
    +
    प्रति पेज लागत, प्रिंट क्वालिटी, वायरलेस कनेक्टिविटी और प्रिंटिंग आवश्यकता को ध्यान में रखना चाहिए।
  • क्या इंक-टैंक प्रिंटर लंबे समय के लिए किफायती होते हैं?
    +
    हाँ, रिफिल इंक की कम कीमत के कारण लंबे समय में इंक-टैंक प्रिंटर अधिक किफायती साबित होते हैं।