फटा-फट पकेगी हर डिश Hawkins Cooker में, भारतीय रसोईघर के लिए है परफेक्ट पसंद!

Hawkins कुकर भारतीय रसोईघर के लिए एक अच्छी पसंद हैं, जिनके साथ रोज़ाना खाना पकाने का काम आसान हो जाता है। एल्युमिनियम और स्टेनलेस स्टील मटेरियल से बने इन प्रेशर कुकर में तरह-तरह की डिशेज़ को कम समय में आसानी से तैयार किया जा सकता है। फिर चाहे परिवार छोटा हो या बड़ा, इनके अलग-अलग क्षमता वाले विकल्प हर रसोई के लिए भरोसेमंद हैं।
रोजाना की कुकिंग के लिए Hawkins कुकर
रोजाना की कुकिंग के लिए Hawkins कुकर

जब भी बात आती है एक अच्छी क्वालिटी के कुकर का चयन करने की तो भारतीय रसोईघरों में हॉकिन्स हमेशा से ही एक पसंदीदा नाम रहा है। इसके कुकर मजबूत मटेरियल से बने होते हैं, जिनकी क्वालटी लंबे समय तक खरबा नहीं होती है। Hawkins Cookers में करीब 1.5 लीटर से लेकर 10 लीटर या उससे ज्यादा क्षमता वाले मॉडल्समिलते हैं जो छोटे और बड़े हर साइज के परिवार के लिए सही रहते हैं। इनमें खाना जलने या चिपकने की समस्या आसानी से नहीं आती है और ये साफ करने में भी काफी सुविधाजनक रहते हैं। ज्यादातर विकल्प गैस स्टोव और इंडक्शन दोनों पर ही इस्तेमाल करने के लिहाज से सही होते हैं। 

जांचे गए विकल्पजांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Hawkins Contura Black XT Aluminium Inner Lid Pressure Cooker

    • एल्यूमिनियम मटेरियल से बना यह प्रेशर कुकर दाल, चावल, मीट, छोले और अन्य प्रकार की चीजों को कम समय में अच्छी तरह से पकाने के लिए एक अच्छा विकल्प है। Hawkins के इस कुकर की खासियत यह है कि घुमावदार डिजाइन की वजह से इसका हर हिस्सा एक समान स्तर पर गर्म होता है, जिस वजह से खाना कच्चा नहीं रहता।
    • 3-4 लोगों के लिए इस 3 Litre Cooker में आसानी से चीजें पका सकते हैं और सबसे अच्छी बात यह है कि पीजी में रहने वाले छात्र और घर से दूर रहने वाले बैचलर्स भी इसमें कुकिंग कर सकते हैं। यदि गैस स्टोव नहीं है, तो इसे इंडक्शन पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
    • यह कुकर पूरी सुरक्षा सुनिश्चित करता है, क्योंकि जब तक सारा प्रेशर निकल नहीं जाता, इसका ढक्कन खोला नहीं जा सकता।

    अन्य सुविधाएं

    • फूड-ग्रेड स्टेनलेस स्टील लिड
    • ऑटोमेटिक सेफ्टी वॉल्व
    • मजबूत गास्केट
    01
  • Hawkins 5 Litre Contura Pressure Cooker

    • घुमावदार डिजाइन वाला यह प्रेशर कुकर तरह-तरह की डिशेज़ को आसानी से बनाने में मदद करता है। इसकी खासियत है कि बड़े मुंह की वजह से इसमें आसानी से किसी भी चम्मच का इस्तेमाल करके चीजों को भूना जा सकता है और मोटी सतह तेज़ आंच पर खाना बनाने के लिहाज से भी अच्छी है।
    • यह 5 लीटर प्रेशर कुकर 5 से 7 लोगों के लिए खाना पकाने के लिहाज से काफी अच्छा है और इसमें रोजाना खाए जाने वाले दाल-चावल के साथ-साथ खास अवसरों पर पकने वाले मटन और पुलाव जैसी डिशेज भी आसानी से तैयार की जा सकती हैं।
    • चीजों को तेजी से पकाने वाला यह कुकर गैस की भी बचत करता है और इसमें खाने के जलने की समस्या भी नहीं आती है।

    अन्य सुविधाएं

    • इंडक्शन कम्पैटिबल
    • सैंडविच बॉटम
    • तेज हीटिंग
    02
  • हमारे मूल मूल्यहमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Hawkins Classic 10 Litre Pressure Cooker

    • चाहे परिवार बड़ा हो या घर में किसी पार्टी के लिए ज्यादा मेहमान आने वाले हों, यह 10 Litre प्रेशर कुकर ज्यादा मात्रा में चीजों को पकाने के लिए सही है। इसके साथ अलग-अलग बैच में खाना बनाने का झंझट खत्म होता है।
    • एल्यूमिनियम मटेरियल से बना यह कुकर जंग से सुरक्षित रहता है और रोजाना इस्तेमाल और धुलाई के बावजूद इसकी क्वालिटी में किसी तरह की कमी नहीं आती है। वहीं, इसकी सफाई करना भी काफी आसान है। 
    • मोटी सतह की वजह से हॉकिन्स के इस प्रेशर कुकर में हर चीज सही तरह से और कम समय में पकती है। इसमें खाना आसानी से जलता नहीं है और उसके स्वाद में भी किसी तरह की कमी नहीं आती।

    अन्य सुविधाएं

    • सेफ्टी-लिड
    • प्रेशर रेगुलेटर
    • स्ट्रेट बॉडी डिजाइन
    03
  • Hawkins 5 Litre Miss Mary Handi Pressure Cooker

    • यह हांडी प्रेशर कुकर भारतीय रसोईघरों में रोज पकने वाली चीजों को कम समय में तैयार करने के लिए एक सही चुनाव है। इसमें लगी बढ़िया क्वालिटी वाली गास्केट (रबर) आसानी से कटती नहीं है जिस वजह से यह इस्तेमाल करने के लिए सुरक्षित बनता है। 
    • Hawkins के इस 5 Litre Cooker में आसानी से 7-9 लोगों के लिए खाना पका सकते हैं और साथ ही रोजाना इस्तेमाल के बावजूद इसकी बॉडी पर आसानी से खरोंच नहीं आती और न ही ज़ंग लगने की समस्या आती है। खास डिजाइन वाला ढक्कन की वजह से कुकर को खोलना-बंद करना काफी आसान रहता है। 
    • इसमें लगे बढ़िया क्वालिटी वाले हैंडल तेज आंच पर भी गर्म नहीं होते हैं जिस वजह से इसे संभालना आसान रहता है और हाथ जलने का खतरा नहीं रहता है।

    अन्य सुविधाएं

    • एल्यूमिनियम मटेरियल
    • चमकदार फिनिश
    • 3.25mm मोटी सतह


    स्मार्ट चॉइस पर देखिए गैजेट, होम एप्लाइंसेस, फैशन व लाइफस्टाइल से जुड़े अलग-अलग प्रोडक्ट्स

    04
  • Hawkins Quik 1.5 Litre Stainless Steel Pressure Cooker

    • फिर चाहे तेज आंच पर मसाला भूनना हो या स्लो कुकिंग करनी हो, हॉकिन्स के ये प्रेशर कुकर काफी भरोसेमंद हैं। सही डिजाइन इसे इस्तेमाल करने में पूरी तरह से सुरक्षित बनाती है।
    • अकेले रहने वाले लोगों के लिए यह 1.5 लीटर कुकर काफी अच्छा है, जिसमें आसानी से तरह-तरह की डिशेज बन जाती हैं और इसे साफ करने के लिए भी ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती है।
    • यह स्टेनलेस स्टील कुकर हर बार कुकिंग करते समय सही प्रेशर बनाकर रखता है, जिससे खाना सही तरह से पकता है और साथ ही उसके जलने या चिपकने की समस्या नहीं होती है।

    अन्य सुविधाएं

    • 2 गुना तेज कुकिंग
    • फूड ग्रेड मटेरियल
    • वेल्डेड हैंडल्स
    05

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • हॉकिन्स स्टेनलेस स्टील और एल्युमिनियम कुकर में से कौन सा बेहतर है?
    +
    स्टेनलेस स्टील कुकर ज्यादा टिकाऊ, साफ करने में आसान और नॉन-टॉक्सिक होते हैं, लेकिन एल्युमिनियम कुकर आमतौर पर किफायती होते हैं और हीट को तेजी से फैलाते हैं। रोजाना भारतीय खाना पकाने के लिए, दोनों ही अच्छे हैं, लेकिन टिकाऊपन और स्वास्थ्य कारणों से स्टेनलेस स्टील को प्राथमिकता दी जाती है।
  • छोटे परिवार के लिए हॉकिन्स कुकर की कौन सी क्षमता उपयुक्त है?
    +
    2-3 लोगों के छोटे परिवार के लिए 2 से 5 लीटर की क्षमता वाला हॉकिन्स कुकर सही होता है। यह दाल, चावल और सब्जियों को कम समय में अच्छी तरह से पकाने के लिए बढ़िया है।
  • हॉकिन्स प्रेशर कुकर का गास्केट कितनी बार बदलना चाहिए?
    +
    हॉकिन्स Pressure Cooker का गास्केट आमतौर पर हर 6-12 महीने में या जब भी आप देखें कि प्रेशर ठीक से नहीं बन रहा है या भाप लीक हो रही है, तब बदलना चाहिए। नियमित उपयोग से गास्केट घिस जाता है जिस वजह से उसे बदलना जरूरी होता है।
  • क्या ये इंडक्शन स्टोवटॉप पर काम करते हैं?
    +
    हॉकिन्स के सारे कुकर इंडक्शन कम्पैटिबल नहीं होते हैं। आपको मॉडल का चयन करते समय इंडक्शन कम्पैटिबल का लोगो देखना होगा। हॉकिन्स कुकर के स्टेनलेस स्टील और कुछ अन्य मॉडल इंडक्शन के लिए डिजाइन किए जाते हैं।
  • टिकाऊपन के लिए इन्हें कैसे साफ करना चाहिए?
    +
    हॉकिन्स कुकर को हर इस्तेमाल के बाद गर्म पानी और हल्के साबुन से धोएं। अंदर से दाग हटाने के लिए नींबू के रस इस्तेमाल कर सकते हैं। कुकर को अच्छी तरह सुखाकर रखें और गास्केट को भी साफ करके अलग से स्टोर करें।