हवाई यात्रा को इन 5 Cabin साइज वाले Luggage Bag के साथ बनाएं आसान

क्या आप अपनी अगली यात्रा के लिए सबसे अच्छे Cabin लगेज बैग की तलाश में हैं? यहां अमेजन पर उपलब्ध Skybags, Safari और Aristocrat जैसे ब्रांड के 5 बेहतरीन केबिन लगेज बैग शामिल किए गए हैं, जो आपकी यात्रा को आसान और आरामदायक बना सकते हैं।
5 बेहतरीन केबिल लगेज बैग
5 बेहतरीन केबिल लगेज बैग

हवाई यात्राएं करते समय अक्सर लोगों को समान के लिए सही बैग चुनने में परेशानी होती है। ज्यादा छोटे बैग में सामान फिट नहीं होता है और बड़ा बैग केबिन में नहीं रखा जा सकता है। ऐसे में हम आपके लिए कुछ ऐसे सही आकार वाले बैग लेकर आए हैं, जो केबिन में फिट हो सकते हैं और आपके सामान को व्यवस्थित तरीके से रखने के लिए भी अच्छे रहेंगे। दरअसल, ये Cabin साइज वाले Luggage Bag है, जो हवाई यात्राओं के लिए सबसे अच्छे माने जाते हैं। आप यहां कुछ लोकप्रिय ब्रांड के विकल्प देख सकते हैं, जो कि अलग-अलग कीमतों में अमेजन पर उपलब्ध हैं। वहींं, इनका मजबूत मटेरियल इन्हें आपकी ट्रिप में सालों-साल तक साथ निभाने के लिए टिकाऊ बनाता है। सुविधाजनक हैंडल और पहियों के साथ आने के कारण ये आपकी यात्रा को आसान बना सकते हैं। इसके अलावा आपके सामान को अंदर सुरक्षित रखने के लिए ये कॉम्बीनेशन लॉक भी दिया गया है, जिसमें आप अपना कोड सेट कर सकते हैं।

नीचे आप 5 बढ़िया केबिन लगेज बैग्स पर एक नजर डाल सकते हैं-

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Safari Cabin Pentagon Pro 8 Wheels 55Cm Trolley Bag

    यह केबिन ट्रॉली बैग Safari ब्रांड का है, जो 55 सेमी के छोटे आकार में आता है। इसे मजबूत पॉलीप्रॉपलीन मटेरियल से बनाया गया है, जो इसे हल्के के साथ-साथ टिकाऊ भी बनाता है। इस ट्रॉली बैग को मॉडर्न ट्रैवल की मुश्किलों को झेलने के लिए डिजाइन किया गया है।, ताकी यह खराब रास्तों की मार भी झेल सके। इसमें मिलने वाले 8 पहिए इसे आसानी से खींचने और घुमाने में मदद करते हैं। इनका 360 डिग्री घूमने वाला डिजाइन बैग को किसी भी सतह पर आराम से चलाने में मदद करता है। यह बिल्ट-इन 3 अंकों वाले कॉम्बीनेशन लॉक के साथ आता है, जिसमें अपनी मर्जी का कोड सेट करके आप अपने सामान को बैग में सुरक्षित कर सकते हैं। वहीं, अधिकतम सुरक्षा के लिए यह मजबूत चेन के साथ आता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • व्हील टाइप- स्पिनर
    • पहियों की संख्या- 8
    • लॉक टाइप- कॉम्बीनेशन लॉक
    • क्षमता- 43 लीटर
    • सेक्शन की संख्या- 2
    • रंग- नेवी
    • पैटर्न- सॉलिड
    • आउटर मटेरियल- पॉलीप्रापलीन
    • शेल टाइप- हार्ड

    खूबियां

    • आसान और व्यवस्थिक पैकिंग के लिए इसमें 2 अलग-अलग कंपार्टमेंट मिलते हैं।
    • बैग को आसानी से मूव करने के लिए यह डबल स्पिनर पहियों के साथ आता है।
    • इसमें अलग-अलग ऊंचाई पर सेट होने वाला मजबूत हैंडल भी दिया गया है।

    कमी

    • कुछ ग्राहक लॉक फंक्शनैलिटी के साथ समस्याओं की रिपोर्ट करते हैं।
    01
  • Skybags Cabin Acrylonitrile Butadiene Styrene (Abs) Luggage Trolley

    इस प्रीमियम हार्ड लगेज बैग पर ट्रेंडी प्रिंट किया गया है, जो आपको स्टाइल के साथ यात्रा करने का अनुभव दे सकता है। यह हल्का ट्रॉली बैग टिकाऊ और स्क्रैच रेसिस्टेंट ABS मटेरियल से बना है जो इसे मजबूत, पानी से सुरक्षित और खराब रास्तों के प्रभाव से बचाने का काम करता है। इसका 3-अंकों वाला कॉन्बीनेशन लॉक आप कभी भी अपनी मर्जी से बदल सकते हैं। वहीं, आपके सामान को बैग में सुरक्षित रखने और बाहर निकलने से बचाने के लिए इसमें प्रीमियम क्वालिटी की चेन दी गई हैं। इस Skybags ट्रॉली में ज्यादा सामान पैक करने के लिए बड़े मल्टी कम्पार्टमेंट और कम्प्रेशन स्ट्रैप दिए गए हैं जो जगह बचाने में मदद करते हैं और एकसाथ काफी सारा सामान रखने के लिए बढ़िया हो सकते हैं। यह छोटे आकार में आता है, जिसका साइज 55 सेमी रहने वाला है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • व्हील टाइप- स्पिनर
    • पहियों की संख्या- 4
    • लॉक टाइप- कॉम्बीनेशन लॉक
    • क्षमता- 31 लीटर
    • स्ट्रैप टाइप- एडजस्टेबल
    • सेक्शन की संख्या- 2
    • पैटर्न- मार्बल
    • आउटर मटेरियल- ABS

    खूबियां

    • आकर्षक लुक के लिए यह कई शानदार प्रिंट वाले विकल्पों में आता है।
    • इसमें चारों दिशाओं में आसानी से घूमने वाले 4 चिकने पहिए दिए गए हैं।
    • यह एडजस्टेबल हैंडल के साथ आता है, जिसकी ऊंचाई को कम-ज्यादा कर सकते हैं।

    कमी

    • कुछ ग्राहकों का कहना है कि इसपर खरोंच बहुत जल्दी पड़ जाती हैं।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Aristocrat Cabin Airpro 55 Cm(Small) Polypropylene Trolley Bag

    पॉलीप्रापलीन मटेरियल से बना यह लगेज बैग वजन में हल्का होने के साथ ही टिकाऊ भी हो सकता है। वहीं, इसपर खरोंच पड़ने की समस्या नहीं होती है और साथ ही पानी के संपर्क में आने से भी जल्दी खराब नहीं होता है। इसका 360 डिग्री घूमने वाला पहियों का डिजाइन इसे कहीं भी ले जाने के लिए आसान बनाता है। आसान मूवमेंट के लिए इसमें दोहरे पहिए लगे हैं, जो आसानी से किसी भी सतह पर बिना अटके चलते रह सकते हैं। Aristocrat के इस Trolley Bag में अधिकतम सुरक्षा का ध्यान रखते हुए मजबूत ज़िपर के साथ सुरक्षित कॉन्बीनेशन लॉक दिया गया है, जिसमें आप अपना पासकोड सेट कर सकते हैं। इसमें दो अलग-अलग कंपार्टमेंट के बीच कपड़े से बना कन्वपैक दिया गया है, ताकी दोनों का सामान व्यवस्थित रह सके।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • व्हील टाइप- स्पिनर
    • पहियों की संख्या- 4
    • लॉक टाइप- कॉम्बीनेशन लॉक
    • क्षमता- 33.5 लीटर
    • स्ट्रैप टाइप- स्ट्रेचबल
    • सेक्शन की संख्या- 2
    • रंग- टील
    • पैटर्न- सॉलिड
    • मटेरिटल- प्लास्टिक

    खूबियां

    • एडजस्टेबल पैकेजिंग स्ट्रैप सामान के अनुसार लोड को व्यवस्थित करने देती है।
    • इसमें तीन अलग-अलग स्तरों पर खुलने वाला ज़ंगरोधी हैंडल दिया गया है।
    • इसका मजबूत PP शेल बैग को टिकाऊ और खराब रास्तों के लिए उपयुक्त बनाता है।

    कमी

    • कुछ ग्राहकों ने बैग पर जल्दी निशान पड़ने की शिकायत की है।
    03
  • American Tourister Cabin Liftoff+ Luggage with Laptop Compartment

    इसे हार्ड केस वाले मजबूत और टिकाऊ पॉलप्रापलीन मटेरियल के साथ तैयार किया गया है। यह खरोंच और डेंट से बचाने के लिए प्रीमियम टेक्सचर वाली मजबूत इम्पैक्ट रेजिस्टेंट मजबूत बॉडी के साथ आता है, जो इसे खराब रास्तों पर भी नुकसान से बचाता है। इसमें 8 डबल स्पिनर पहिए दिए गए हैं, आसान, स्थिर और शांत रूप से चारों दिशाओं में घूमते हुए यात्रा को अधिक सुविधाजनक बना सकते हैं। इस American Tourister ट्रॉली बैग अधिकतम सुरक्षा और एयरपोर्ट सिक्योरिटी पर बिना किसी परेशानी के ट्रैवल के लिए इंटीग्रेटेड कॉम्बिनेशन लॉक दिया गया है, जिसमें 3 अंकों का कोड भी सेट किया जा सकता है। वहीं, इसका क्रॉस स्ट्रैप के साथ पूरी तरह से लाइनिंग वाला आंतरिक हिस्सा इसे आपके सामान को व्यवस्थित रूप से पैक करने के लिए उपयुक्त बनाता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • व्हील टाइप- स्पिनर
    • पहियों की संख्या- 8
    • लॉक टाइप- कॉम्बीनेशन लॉक
    • क्षमता- 45 लीटर
    • सेक्शन की संख्या- 1
    • जेब की संख्या- 2
    • पैटर्न- सॉलिड
    • शेल टाइप- हार्ड

    खूबियां

    • इस बैग में लैपटॉप को अलग से पैक करने के लिए एक सुरक्षित कंपार्टमेंट दिया गया है।
    • इसका टेलीस्कोपिक हैंडल अलग-अलग ऊंचाईयों पर खोला जा सकता है।
    • यह ज़िपर वाले कम्पार्टमेंट और सामान को अच्छे से पैक करने के लिए कई पॉकेट के साथ आता है।

    कमी

    • कुछ ग्राहकों को इसकी लॉक क्वालिटी पसंद नहीं आई है।
    04
  • UNITED COLORS OF BENETTON Cabin Small Trolley Bag

    कोबाल्ट काले रंग वाला यह ट्रॉली बैग हार्ड केस के साथ आता है, जो वाटर रेसिस्टेंट, हल्का और टिकाऊ भी हो सकता है। मजबूती का ध्यान रखते हुए इसे पॉलिस्टर मटेरियल से बनाया गया है। इसमें बड़ी जगह के साथ एक कम्पार्टमेंट वाला लगेज स्पेस दिया गया है, जिसकी क्षमता 34 लीटर रहने वाली है। इस लगेज बैग आसानी से चारों दिशाओं में घूमने वाले 8 पहिए दिए गए हैं, ताकी आप इसे किसी भी रास्ते पर आसानी से खींचते हुए ले जा सकें। यह रिट्रैक्टेबल एल्यूमीनियम ट्रॉली हैंडल के साथ आता है, जिसे अपने सुविधा के अनुसार अलग-अलग ऊंचाई पर सेट किया जा सकता है। इस बैग में काले के साथ ही नीले रंग का विकल्प भी अमेजन पर उपलब्ध है, जिसे अपनी पसंद के अनुसार ले सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • व्हील टाइप- स्पिनर
    • पहियों की संख्या- 8
    • लॉक टाइप- कॉन्बीनेशन लॉक
    • क्षमता- 34 लीटर
    • स्ट्रैप टाइप- रिट्रैक्टेबल
    • हैंडल की संख्या- 2
    • सेक्शन की संख्या- 1
    • पैटर्न- सॉलिड

    खूबियां

    • इसके 360 डिग्री घूमने वाले डुअल पहिए आसान मूवमेंट सुनिश्चित करते हैं।
    • सुरक्षा के लिहाज से इसमें 3 अंकों वाला कॉम्बीनेशन लॉक सिस्टम दिया गया है।
    • इसका पॉलिस्टर मटेरियल बैग को हल्का और टिकाऊ बनाता है।

    कमी

    • ग्राहकों ने किसी खास कमी का जिक्र नहीं किया है।
    05

5 बेहतरीन केबिन लगेज बैग्स की तुलना

केबिन लगेज Bag लेते समय, आकार, वजन, टिकाऊपन, पहियों की गुणवत्ता, हैंडल की मजबूती, और स्टोरेज स्पेस जैसे कारकों पर विचार करना महत्वपूर्ण है। अपनी यात्रा आवश्यकताओं और बजट के अनुसार एक विकल्प चुन सकते हैं-

बैग

मटेरियल

क्षमता

अन्य

Safari Cabin Pentagon Pro 55Cm Trolley Bag

हार्ड केस पॉलीप्रापलीन

43 लीटर

360 डिग्री घूमने वाले पहिए

Skybags Cabin Luggage Trolley

ABS मटेरियल

31 लीटर

वॉटप्रूफ और स्क्रेच रेजिस्टेंट

Aristocrat Cabin Airpro 55 Cm(Small) Trolley Bag

पॉलीप्रॉपलीन

33.5 लीटर

कॉम्बीनेशन लॉक

American Tourister Cabin Liftoff+ Luggage

पॉलिस्टर शेल

45 लीटर

पूरी तरह से लाइनिंग वाला इंटीरियर

UNITED COLORS OF BENETTON Cabin Trolley Bag

टिकाऊ पॉलिस्टर

34 लीटर

एल्यूमीनियम ट्रॉली हैंडल

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • सबसे अच्छा केबिन लगेज बैग सामग्री क्या है?
    +
    पॉली कार्बोनेट और बैलिस्टिक नायलॉन, पॉलिस्टर और ABS प्लास्टिक टिकाऊ और हल्के विकल्प हैं।
  • केबिन सामान बैग का आकार क्या होना चाहिए?
    +
    अधिकांश एयरलाइनों के लिए, केबिन सामान बैग का आकार 55 सेमी x 40 सेमी x 23 सेमी से अधिक नहीं होना चाहिए।
  • किस ब्रांड के लगेज बैग अच्छे होते हैं?
    +
    Safari, American Tourister, Aristocrat और Skybags जैसे ब्रांड के लगेज बैग अच्छे माने जाते हैं। ये मजबूत और टिकाऊ साबित हो सकते हैं।