Amazon पर मिल रही ये Hindware Chimney चुटकियों में किचन को करेगी स्मोक फ्री

इस लेख में आपको अमेजन पर उपलब्ध हिंडवेयर चिमनी के 5 विकल्पों के बारे में बताया गया है, जो अपनी दमदार सक्शन पावर और स्टाइलिश डिजाइन के कारण काफी पसंद की जाती है।
अमेजन पर उपलब्ध टॉप हिंडवेयर चिमनी
अमेजन पर उपलब्ध टॉप हिंडवेयर चिमनी

क्या आप भी अपनी किचन में आने वाली गंध और धुएं से परेशान हैं और इस परेशानी से निपटने के लिए एक भरोसेमंद ब्रांड की चिमनी लेने का विचार कर रहे हैं? तो हिंडवेयर ब्रांड की चिमनी आपके लिए शानदाक विकल्प हो सकती है। यहां हमने Amazon पर उपलब्ध Hindware किचन चिमनी के 5 विकल्पों के बारे में जानकारी दी है। ये चिमनी दमदार सक्शन पावर, BLDC मोटर, स्टाइलिश डिजाइन और ऑटो-क्लीन व फिल्टरलेस जैसी एडवांस तकनीक से लैस है, जो आपकी किचन को मिनटों में धुएं और गंध से फ्री कर सकती है। आइए नीचे दिए इन 5 मॉडल्स की खूबियों और फीचर्स के बारे में अधिक जानते हैं।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Hindware Smart Appliances Regina Wall Mounted Chimney

    3 से 4 बर्नर वाले गैस स्टोव के लिए 90 सेंटीमीटर वाली यह हिंडवेयर किचन चिमनी एक बढ़िया विकल्प हो सकती है। यह चिमनी BLDC मोटर के साथ काम करती है, जो बेहद शांत, टिकाऊ और कम बिजली खपत करने वाली मानी जाती है। इस चिमनी में आपको 1500 CMH की सक्शन पावर मिलती है, जो धुएं को तुरंत किचन से बाहर निकालने में सक्षम हो सकती है। यह फिल्टरलेस डिजाइन मे आने वाली चिमनी है, जिसमें आपको बार-बार फिल्टर बदलने का झंझट नहीं रहता है। वहीं इस Kitchen Chimney की ऑटो क्लीन तकनीक हीटिंग के जरिए चिमनी के अंदर जमा तेल और ग्रीस को गर्म करके ऑयल कलेक्टर में जमा कर देता है। इससे आपको चिमनी साफ करने में ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती है केवल ऑयल कलेक्टर को समय-समय पर निकालकर साफ करना होता है। इस किचन चिमनी को इस्तेमाल करना बेहद आसान होता है, क्योंकि इसमें टच कंट्रोल और मोशन सेंसर दोनों की सुविधा मिलती है। इसके मोशन सेंसर से आप केवल हाथ का इशारा करके चिमनी को बंद या चालू कर सकते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Regina 
    • साइज - 90cm
    • कलर - ब्लैक
    • विशेष सुविधा - ऑटो क्लीन
    • सक्शन पावर - 1500 m3/hr
    • मोटर वारंटी - 12 साल 
    • प्रोडक्ट वारंटी - 3 साल 

    खूबियां

    • यह किचन चिमनी टी-शेप डिजाइन मे आती है और इसका ब्लैक ग्लस व स्टेनलेस स्टील बॉडी इसे प्रीमियम लुक देती है, जो आपकी किचनी की शोभा बढ़ा सकती है।
    • इस चिमनी में LED लाइट्स लगी होती हैं, जो स्टोव के आस-पास अच्छी रोशनी प्रदान करती है।

    कमी 

    • अभी तक यूजर्स को इस चिमनी में कुछ खास कमी देखने को नहीं मिली है।
    01
  • Hindware Smart Appliances Olenna 75cm Kitchen Chimney

    हिंडवेयर की यह किचन चिमनी 75 सेंटीमीटर साइज में आती है, जो 2 से 3 बर्नर वाले गैस स्टोव के लिए उपयुक्त मानी जाती है। इस चिमनी की ब्लैक फिनिश इसे प्रीमियम और मॉडर्न लुक देती है, जो हर किचन के इंटीरियर में आसानी से फिट होती है। इसमें आपको 1200m3/hr की सक्शन पावर मिलती है, जो धुंआ, भाप और गंध को तेजी से बाहर खींचने में सक्षम मानी जाती है। इससे आपकी किचन हर समय फ्रेश और गंध मुक्त रह सकती है। इसमें आपको मोशन सेंसर और टच कंट्रोल की सुविधा मिलती है यानी आप इस चिमनी को हाथ के इशारे से बंद या चालू कर सकते हैं और इसके पैनल को टच करके भी स्पीड को सेट कर सकते हैं और अन्य सेटिंग्स को एडजस्ट कर सकते हैं। इस चिमनी में आपको LED लाइट्स लगी मिलती है, जो स्टोव के पास अधिक रोशनी देती है जिससे आप खाना बनाते समय सब कुछ साफ देख सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Olenna 
    • साइज - 75cm
    • कलर - ब्लैक
    • विशेष सुविधा - मोशन सेंसर
    • सक्शन पावर - 1200 m3/hr
    • प्रोडक्ट वारंटी - 2 साल 

    खूबियां

    • यह चिमनी फिल्टरलेस तकनीक के साथ आती है, जिसमें कोई फिल्टर नहीं होता है और आपको बार-बार फिल्टर बदलने का झंझट भी नहीं रहता है।
    • इस चिमनी में ऑटो क्लीन तकनीक शामिल होती है, जो हीटिंग के माध्यम से चिमनी के अंदर की सफाई करके गंदगी को ऑयल कलेक्टर में जमा करती है।

    कमी 

    • इस चिमनी को लेकर फिलहाल यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Hindware Smart Appliances Nadia IN 90 cm Chimney

    हिंडवेयर की यह किचन चिमनी कर्व्ड डिजाइन में आती है, जो देखने में काफी स्टाइलिश और प्रीमियम लगती है। यह 90 सेंटीमीटर की चिमनी 3 से 4 बर्नर वाले गैस स्टोव के लिए अच्छी मानी जाती है। इसकी 1500m3/hr की हाई पावर सक्शन धुएं को तेजी से खींचने में सक्षम मानी जाती है, जिससे आपकी किचन साफ और गंध मुक्त रह सकती है। इस Hindware Chimney में टच और मोशन कंट्रोल की सुविधा मिलती है, जिससे आप इस चिमनी को अपने हाथ के इशारे से चालू या बंद कर सकते हैं और इसके अलावा चाहे तो टच पैनल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसकी फिल्टरलेस तकनीक एयरफ्लो को आसान बनाती है, जिससे चिमनी ज्यादा गंदी नहीं होती है और इसकी मेंटेनेंस आसान होती है। इसमें ऑटो-क्लीन तकनीक शामिल है, जिसमें केवल एक बटन दबाकर चिमनी के अंदर जमा ग्रीस और तेल को आसानी से हटाया जा सकता है। इससे चिमनी को साफ करने में ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Nadia 
    • साइज - 90cm
    • कलर - ब्लैक
    • विशेष सुविधा - ऑयल कलेक्टर
    • सक्शन पावर - 1500 m3/hr
    • मोटर वारंटी - 10 साल 
    • प्रोडक्ट वारंटी - 2 साल 

    खूबियां

    • इस हिंडवेयर चिमनी में LED लाइट्स लगी होती हैं, जिससे स्टोव के आस-पास काफी रोशनी मिलती है। इससे आप आसानी से ज्यादा रोशनी में खाना बना सकते हैं।
    • इस किचन चिमनी में ऑयल कलेक्टर लगा होता है, जो चिमनी के अंदर से निकली गंदगी को अपने अंदर जमा करता है। इसे आप आसानी से निकालकर समय-समय पर इसकी सफाई कर सकते हैं।

    कमी 

    • इस चिमनी को लेकर फिलहाल यूजर्स ने कोई खास शिकायत नहीं की है।
    03
  • Hindware Smart Appliances Regina 60 cm Chimney

    अगर आपके घर में भी रोजाना मसालेदार और डीप फ्राई वाली डिश बनती है, तो यह हिंडवेयर चिमनी आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकती है। यह 60 सेंटीमीटर साइज में आती है, जो छोटी किचन और 2 बर्नर वाले स्टोव के लिए बढ़िया मानी जाती है। आप इसी दीवार पर आसानी से टांग सकते हैं। इसमें शामिल 1300 CMH सक्शन पावर तली-भुनी और मसालेदार खाने से निकलने वाले धुएं और गंध को तेजी से खींचकर बाहर निकालने में सक्षम मानी जाती है। यह फिल्टरलेस तकनीक के साथ आने वाली चिमनी है, जिससे इसकी सफाई अधिक आसान होती है और बार-बार चिमनी बदलने की जरूरत नहीं पड़ती है। इसकी ऑटो क्लीन तकनीक चिमनी के अंदर अपने आप सफाई करती है। दरअसल, यह हीटिंग के माध्यम से चिमनी के अंदर जमा तेल और ग्रीस को बाहर निकालती है और ऑयल कलेक्टर में गंदगी को जमा करती है, जिसे आपको समय-समय पर निकालकर साफ करना होता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Regina 
    • साइज - 60cm
    • कलर - ब्लैक
    • विशेष सुविधा - मैक्स साइलेंस
    • सक्शन पावर - 1300 m3/hr
    • मोटर वारंटी - 10 साल 
    • प्रोडक्ट वारंटी - 2 साल

    खूबियां

    • यह चिमनी मैक्स साइलेंस तकनीक के साथ आती है यानी यह चिमनी कम आवाज के साथ काम करती है, जिससे किचन में खाना बनाते समय शोर कम होता है।
    • इसमें आपको टच कंट्रोल और मोशन सेंसर दोनों की सुविधा मिलती है। आप अपनी जरूरत अनुसार दोनों में से किसी का भी उपयोग कर सकते हैं।

    कमी 

    • यूजर्स ने इस चिमनी को लेकर अभी तक कोई खास शिकायत नहीं की है।
    04
  • Hindware Smart Appliances Skyla Neo BLDC 90 Blk Chimney

    अगर आपके पास भी 3 से 4 बर्नर वाला गैस स्टोव है, तो 90 सेंटीमीटर साइज वाली हिंडवेयर की यह किचन चिमनी आपके लिए शानदार विकल्प हो सकती है। इसमें 1500 CMH की सक्शन पावर शामिल होती है, जो तेजी से किचन में जमा धुआं और गंध खींचने में सक्षम मानी जाती है। जिससे आपकी किचन स्मोक फ्री हो सकती है। इसमें BLDC मोटर लगा होता है, जो कम बिजली खपत के साथ बेहतर परफॉर्मेंस देने में सक्षम माना जाता है और इस ब्रांड के अनुसार यह कम शोर करता है, जिससे आप शांत माहौल में खाना पका सकते हैं। यह Chimney फिल्टरलेस डिजाइन में आता है, जिससे आपको इसमें बार-बार फिल्टर बदलने या साफ करने की जरूरत नहीं पड़ती है। इसकी ऑटो क्लीन तकनीक चिमनी के अंदर जमा ग्रीस और तेल को गर्म करके ढीला करती है और नीचे लगी ऑयल कलेक्टर में जमा करती है, जिसे आप समय-समय पर निकालकर साफ कर सकते हैं। इसमें मोशन और टच कंट्रोल की सुविधा मिलती है, जिसे आप अपनी जरूरत अनुसार इस्तेमाल कर सकते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Skyla Neo 
    • साइज - 90cm
    • कलर - ब्लैक
    • विशेष सुविधा - फिल्टलेस
    • सक्शन पावर - 1500 m3/hr
    • मोटर वारंटी - 12 साल 
    • प्रोडक्ट वारंटी - 3 साल 

    खूबियां

    • इसमें ऑटोमैटिक लूवर ओपनिंग सिस्टम होता है, जो चिमनी ऑन करते अपना आप खुल जाते हैं और धुएं और भाप को तेजी से बाहर निकालने में मदद करते हैं।
    • इस चिमनी में लगी LED लाइट स्टोव के आस-पास अधिक रोशनी देती है, जिससे खाना बनाते समय आपको सब साफ दिखता है।

    कमी 

    • इस चिमनी को लेकर फिलहाल यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
    05

हिंडवेयर चिमनी के 5 मॉडल्स की तुलना

यहां हिंडवेयर चिमनी के 5 मॉडल्स की तुलना की है, जिससे आपको समझने में आसानी हो कि इनमें से कौन-सा विकल्प आपके लिए अधिक बेहतर हो सकता है।

मॉडल नाम 

साइज 

विशेष सुविधाएं 

वारंटी

Hindware Regina  

90 सेमी  

1500 CMH पावरफुल सक्शन, BLDC मोटर, फिल्टरलेस तकनीक  

मोटर पर 12 साल, प्रोडक्ट पर 3 साल

Hindware Olenna  

75 सेमी   

1200 CMH सक्शन, फिल्टरलेस डिजाइन, ऑटो क्लीन टेक्नोलॉजी 

मोटर पर 10 साल प्रोडक्ट पर 2 साल

Hindware Nadia IN  

90 सेमी    

1500 CMH हाई सक्शन, कर्व्ड ग्लास डिजाइन, मोशन सेंसर, टच कंट्रोल  

मोटर पर 10 साल, प्रोडक्ट पर 2 साल

Hindware Regina 

60 सेमी      

1300 CMH सक्शन, मैक्स साइलेंस, टच कंट्रोल  

मोटर पर 10 साल, प्रोडक्ट पर 2 साल 

Hindware Skyla Neo  

90 सेमी  

1500 CMH सक्शन, BLDC मोटर, फिल्टरलेस, ऑटो क्लीन 

मोटर पर 12 साल, प्रोडक्ट पर 3 साल

इसी तरह के अन्य लेख को पढ़ने के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर क्लिक करें।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • हिंडवेयर चिमनी क्यों लोकप्रिय है?
    +
    हिंडवेयर चिमनी अपनी शानदार सक्शन पावर और टिकाऊ डिजाइन के कारण ज्यादा पसंद की जाती है।
  • हिंडवेयर चिमनी में कितने साल की वारंटी मिलती है?
    +
    हिंडवेयर अपनी चिमनी पर 2 से 3 साल की प्रोडक्ट और 10 से 12 साल की मोटर पर वारंटी देता है।
  • हिंडवेयर की कौन-सी चिमनी सबसे अच्छी है?
    +
    हिंडवेयर की BLDC मोटर वाली चिमनी ज्यादा अच्छी मानी जाती है, क्योंकि इनकी सक्शन पावर काफी बढ़िया होती है और यह कम शोर करते हैं।