Amazon पर स्टीम तकनीक वाली Front Load Washing Machine के 5 विकल्प, जो करेंगी कपड़ों की गहरी सफाई

यहां हम आपको अमेजन पर उपलब्ध फ्रंट लोड Washing Machine के 5 विकल्प दिखाने जा रहे हैं, जो स्टीम तकनीक के साथ आती हैं।
अमेजन पर उपलब्ध स्टीम तकनीक वाली फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन
अमेजन पर उपलब्ध स्टीम तकनीक वाली फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन

क्या आपके कपड़े भी ज्यादा गंदे होते हैं? क्या आपको घर में भी छोटे बच्चे या पालतू जानवर हैं? तो स्टीम तकनीक के साथ आने वाली फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकती है। दरअसल, यह तकनीक ड्रम में कपड़ों की सफाई के दौरान गर्म भाप छोड़ती है, जो कपड़ों के रेशों में अंदर तक जाकर बैक्टीरिया, एलर्जी और गंदगी को साफ कर सकती है। यही कारण है कि आजकल स्टीम तकनीक वाली वॉशिंग मशीन काफी लोकप्रिय हो रही है और इसलिए Haier, Samsung, LG, Bosch और IFB जैसे अधिकतर ब्रांड अपनी वॉशिंग मशीन में यह तकनीक देते हैं। यहां हमने Amazon पर उपलब्ध इसे 5 विकल्पों के बारे में आपको बताया है, ताकि आप भी अपनी जरूरत व बजट अनुसार एक सही विकल्प का चुनाव कर सकें।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Haier 8 kg 5 Star Powered by AI-DBT Fully Automatic Front Load Washing Machine

    अगर आप भी स्टीम तकनीक वाली वॉशिंग मशीन लेना चाहते हैं, तो हायर की यह 8 किलोग्राम क्षमता वाली वॉशिंग मशीन एक शानदार विकल्प हो सकती है। इसमें Puri स्टीम तकनीक शामिल होती है, जो एक भाप के माध्यम से कपड़ों में मौजूद 99% तक बैक्टीरिया को खत्म कर सकती है। वहीं इस मशीन की सबसे बड़ी खूबी है कि यह AI पावर्ड है, जिससे कपड़े धोना आसान हो जाता है। दरअसल, यह AI तकनीक कपड़ों का वजन और फैब्रिक समझकर उसी हिसाब से पानी और वॉश प्रोग्राम को अपने आप एडजस्ट करती है, जिससे ना केवल समय की बचत होती है बल्कि पानी की बर्बादी भी कम होती है। वहीं कपड़े भी बेहतर ढंग से साफ होते हैं। यह फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन बड़े ड्रम के साथ आती है, जिसमें कपड़े बिना उलझे बेहतर ढंग से साफ होते हैं और आप एक बार में 3 से 4 लोगों के कपड़े आराम से इसमें डाल सकते हैं। इस हायर वॉशिंग मशीन में आपको 15 से ज्यादा वॉश प्रोग्राम मिलते हैं, जिन्हें आप कपड़ों के फैब्रिक के हिसाब से इस्तेमाल कर सकते हैं। इस ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन में Laser Seamless वेल्डिंग ड्रम शामिल होता है जो कपड़ों के फैब्रिक को धुलाई के दौरान खराब होने से बचाता है। इसमें मौजूद इन-बिल्ट हीटर तकनीक पानी को सही तापमान पर गर्म करती है, जिससे कपड़ों में लगे जिद्दी दाग आसानी से साफ हो सकते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Haier HW80-IM12929C
    • कैपेसिटी - 8 किलोग्राम
    • एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार
    • विशेष सुविधा - बड़ा ड्रम
    • मशीन प्रकार - फ्रंट लोड
    • वॉश प्रोग्राम - 15 प्रोग्राम
    • मोटर वारंटी - 20 साल
    • प्रोडक्ट वारंटी - 5 साल

    खूबियां

    • इस हायर वॉशिंग मशीन में LED डिस्प्ले लगा होता है, जो स्मार्ट कंट्रोल पैनल के साथ आता है। इससे मशीन की सेटिंग्स को बदलना काफी आसान होता है और आपको एक यूजर-फ्रेंडली इंटरफेस मिलता है।
    • इस वॉशिंग मशीन में लगी इन्वर्टर मोटर बिजली की कम खपत के साथ बेहतर परफॉर्मेंस देता है और शोर भी बहुत कम करता है।

    कमी 

    • इस वॉशिंग मशीन को लेकर यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
    01
  • LG 7 Kg 5 Star Fully-Automatic Front Load Washing Machine

    एलजी की यह 7 किलोग्राम की वॉशिंग मशीन 3 से 4 लोगों के परिवारों के लिए शानदार विकल्प हो सकती है। इसमें डायरेक्ट ड्राइव तकनीक शामिल है, जो मशीन की मोटर को सीधे ड्रम से जोड़ती है। इससे मशीन शांत और ज्यादा बेहतर ढंग से चल सकती है। इसमें स्टीम तकनीक शामिल होती है, जो एलर्जी और बैक्टीरिया-वायरस को कपड़ों से हटा सकता है। अगर आपके घर में छोटे बच्चे हैं, जो मशीन के साथ छेड़छाड़ करते हैं, तो यह मशीन आपके लिए हो सकती है क्योंकि इसमें चाइल्ड लॉक फीचर दिया होता है, जो वॉशिंग मशीन की सभी सेटिंग्स को लॉक कर देता है। इससे बच्चे और मशीन दोनों सुरक्षित रहते हैं। इस फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन में 1200RPM की हाई स्पिन स्पीड शामिल होती है, जो ड्रम को तेजी से घूमाकर कपड़ों को तेजी से सूखाने में मदद करता है। इसकी ऑटो रिस्टार्ट तकनीक लाइट कटने पर जिस सेटिंग्स पर रुकती है दोबारा लाइट के आ जाने पर दोबारा वहीं से शुरू हो जाती है। इससे आपको बार-बार प्रोग्राम को नहीं बदलना पड़ता है। इस वॉशिंग मशीन में शामिल स्मार्ट डाग्नोसिस तकनीक मशीन की डिस्प्ले पर एरर के माध्यम से आपको बताता है कि मशीन में दिक्कत है, ताकि आप समय रहते मशीन को ठीक करवा सकें।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - LG FHB1207Z2M
    • कैपेसिटी - 7 किलोग्राम
    • एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार
    • विशेष सुविधा - इन-बिल्ट हीटर
    • मशीन प्रकार - फ्रंट लोड
    • मशीन RPM - 1200RPM
    • वॉश प्रोग्राम - 10 प्रोग्राम
    • मोटर वारंटी - 10 साल
    • प्रोडक्ट वारंटी - 2 साल

    खूबियां

    • इस एलजी वॉशिंग मशीन में आपको स्टेनलेस स्टील ड्रम शामिल मिलता है, जिसमें जंग लगने की समस्या कम रहती है। इससे कपड़े भी खराब नहीं होते हैं।
    • इसमें आपको 10 वॉश प्रोग्राम मिलते हैं, जिन्हें आप कपड़ों के फैब्रिक हिसाब से चुन सकते हैं।

    कमी 

    • यूजर्स को इस वॉशिंग मशीन में फिलहाल कोई खास कमी देखने को नहीं मिली है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Samsung Smart Choice 12 kg Fully-Automatic Front Load Washing Machine

    अगर आपका परिवार भी बहुत बड़ा है, जहां से 7 से 8 सदस्य रहते हैं तो 12 किलोग्राम की यह वॉशिंग मशीन आपके लिए शानदार विकल्प हो सकती है। इसमें हाईजीन स्टीम तकनीक शामिल है, जो कपड़ों में एलर्जी पैदा करने वाले बैक्टीरिया और वायरस को भाप के जरिए खत्म कर सकती है। इससे ना केवल आपके कपड़े हाइजीन हो सकते हैं, बल्कि उनमें सिलवटें भी कम रहती हैं। यह AI तकनीक के साथ काम करने वाली वॉशिंग मशीन है। इसमें AI इकोबबल तकनीक शामिल है, जो डिटर्जेंट में पानी को घोलकर झाग बनाती है, जिससे कपड़े गहराई तक साफ हो सकते हैं। इस ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन में आपको Wifi कनेक्टिविटी की सुविधा भी मिलती है, जिससे आप अपने स्मार्टफोन को मशीन से कनेक्ट करके सीधे अपने मोबाइल से इसकी सेटिंग्स को बदल सकते हैं और घर से बाहर रहकर भी मशीन को ऑन या ऑफ कर सकते हैं। यह सैमसंग वॉशिंग मशीन DIT मोटर के साथ आती है, जो सीधे ड्रम से जुड़ी होती है। इससे शोर कम होता है और बेहतर परफॉर्मेंस मिलता है। इस फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन में लगा इन-बिल्ट हीटर सही तापमान में पानी को गर्म करके फिर कपड़ों को साफ करता है, जिससे जिद्दी दाग आसानी से साफ हो सकते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Samsung WW12DG5B24AXTL
    • कैपेसिटी - 12 किलोग्राम
    • एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार
    • विशेष सुविधा - ड्रम क्लीन
    • मशीन प्रकार - फ्रंट लोड
    • मशीन RPM - 1400RPM
    • वॉश प्रोग्राम - 14 प्रोग्राम
    • मोटर वारंटी - 20 साल
    • प्रोडक्ट वारंटी - 2 साल

    खूबियां

    • इस सैमसंग वॉशिंग मशीन में सेल्फ डाग्नोसिस सिस्टम शामिल है, जो मशीन में होने वाली खराबी का पता लगाकर आपको ऐप के माध्यम से बताता है।
    • इसमें चाइल्ड लॉक फीचर शामिल होता है, जो मशीन की सभी सेटिंग्स को लॉक देता है, जिससे बच्चे मशीन के साथ छेड़छाड़ नहीं कर पाते हैं।

    कमी 

    • सैमसंग के इस वॉशिंग मशीन को लेकर फिलहाल यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
    03
  • Bosch 7 kg 5 Star Fully-Automatic Front Loading Washing Machine

    बॉश की यह 7 किलोग्राम वॉशिंग मशीन एंटी-बैक्टीरियल तकनीक शामिल होती है, जो भाप का इस्तेमाल कर कपड़ों से बैक्टीरिया और कीटाणुओं को पनपने से रोकने में मदद कर सकती है। इससे कपड़े ज्यादा साफ और हाइजीनिक हो सकते हैं। यह ब्रांड दावा करता है कि इस मशीन में मौजूद एंटी स्टेन तकनीक मिट्टी, चाय, तेल और पसीने जैसे दागों को आसानी से साफ करने में सक्षम होता है। यह ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन AI एक्टिव वॉटर + फीचर के साथ आती है, जो कपड़ों के वजन को सेंसर के माध्यम से समझकर उसी अनुसार पानी को एडजस्ट करती है। इससे पानी की बचत हो सकती है। इसमें आपको 15 वॉश प्रोग्राम मिलते हैं, जिन्हें आप कपड़ों के फैब्रिक अनुसार एडजस्ट कर सकते हैं। इस वॉशिंग मशीन में लगी LED डिस्प्ले इसे इस्तेमाल करने में आसान बनाती है, क्योंकि आप डिस्प्ले पर सेटिंग्स को आसानी से देख व बदल सकते हैं। इसमें मौजूद 1200RPM हाई स्पिन स्पीड कपड़ों को तेजी से सूखाने में मदद करती है। यह बॉश वॉशिंग मशीन सॉफ्ट केयर ड्रम के साथ आती है, जो दावा करती है कि यह कपड़ों के फैब्रिक को खराब होने से बचाती है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Bosch WAJ24266IN
    • कैपेसिटी - 7 किलोग्राम
    • एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार
    • विशेष सुविधा - AI एक्टिव वॉटर+
    • मशीन प्रकार - फ्रंट लोड
    • मशीन RPM - 1200RPM
    • वॉश प्रोग्राम - 15 प्रोग्राम
    • मोटर वारंटी - 12 साल
    • प्रोडक्ट वारंटी - 2 साल

    खूबियां

    • बॉश की यह वॉशिंग मशीन इन-बिल्ट हीटर के साथ आती है, जो मशीन में पानी को सही तापमान पर गर्म करके कपड़ों को धोती है, जिससे जिद्दी दाग आसानी से साफ हो सकते हैं।
    • यह फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन इको साइलेंट तकनीक के साथ काम करती है, जिससे यह मशीन बहुत कम शोर करती है।

    कमी 

    • इस बॉश वॉशिंग मशीन को लेकर यूजर्स की कुछ खास शिकायत नहीं है।
    04
  • IFB 6 Kg 5 Star Fully Automatic Front Load Washing Machine

    आईएफबी की यह 6 किलोग्राम की वॉशिंग मशीन डीप क्लीन तकनीक से लैस है, जो मशीन के अंदर जमा गंदगी, साबुन और बैक्टीरिया और फफूंद को हटाकर मशीन की अच्छी सफाई कर सकता है। यह मशीन स्टीम रिफ्रेश तकनीक के जरिए कपड़ों को भाप देकर उसमें मौजूद बैक्टीरिया और एलर्जी को खत्म करने का दावा करता है। इसमें लगा इको इन्वर्टर ऊर्जा और पानी की बचत के लिए मोटर की स्पीड को लोड के हिसाब से एडजस्ट करता है। यह AI पावर्ड वॉशिंग मशीन है जो कपड़ों का वजन और फैब्रिक सेंसर के माध्यम से समझकर उसी अनुसार वॉश प्रोग्राम को चुनता है। इससे 25% पानी और 30% समय की बचत हो सकती है। इसकी 9 Swirl वॉश कपड़ों को 9 अलग-अलग मोशन में साफ करता है, जिससे कपड़े बेहतर ढंग से साफ होते हैं। यह फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन इन-बिल्ट हीटर के साथ आती है, जिससे पानी सही तापमान पर गर्म होता है और फिर कपड़ो की सफाई करता है जिससे कपड़ों में लगे जिद्दी दाग आसानी से साफ हो सकते हैं। इसमें 1000RPM की हाई स्पिन स्पीड शामिल होती है जो कपड़ों को तेजी से सूखाने में मदद करती है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - IFB DIVA GXN 6010 CMS
    • कैपेसिटी - 6 किलोग्राम
    • एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार
    • विशेष सुविधा - AI पावर्ड
    • मशीन प्रकार - फ्रंट लोड
    • मशीन RPM - 1000RPM
    • वॉश प्रोग्राम - 10+1 प्रोग्राम
    • मोटर वारंटी - 10 साल
    • प्रोडक्ट वारंटी - 4 साल

    खूबियां

    • इस ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन में स्टेनलेस स्टील ड्रम लगी होती है, जिसमें जंग लगने का खतरा कम रहता है और कपड़े भी इसमें सुरक्षित रहते हैं।
    • इसमें 10+1 वॉश प्रोग्राम शामिल है, जिसे आप कपड़ों के फैब्रिक के हिसाब से एडजस्ट कर सकते हैं।

    कमी

    • यूजर्स ने इस वॉशिंग मशीन को लेकर अभी तक कोई खास शिकायत नहीं की है।
    05

स्टीम तकनीक वाली फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन के 5 मॉडल्स की तुलान

यहां हमने ऊपर बताए गए 5 मॉडल्स की तुलना की है, ताकि आपको समझने में आसानी हो कि आपकी जरूरत व बजट अनुसार इनमें से कौन-सा विकल्प आपके लिए अधिक बेहतर हो सकता है।

मॉडल नाम 

कैपेसिटी 

खास फीचर्स 

वारंटी

Haier HW80-IM12929C 

8  किलोग्राम 

PuriSteam, 525mm सुपर ड्रम, इन्वर्टर मोटर , इन-बिल्ट हीटर 

20 साल मोटर, 5 साल प्रोडक्ट

LG FHB1207Z2M 

7 किलोग्राम  

डायरेक्ट ड्राइव, स्टीम वॉश, 6 मोशन DD  

10 साल मोटर, 2 साल प्रोडक्ट

Samsung WW12DG5B24AXTL 

12 kg किलोग्राम  

AI इको बबल, सुपर स्पीड, Wi-Fi, हाइजीन स्टीम, डिजिटल इन्वर्टर  

20 साल मोटर, 2 साल प्रोडक्ट

Bosch WAJ24266IN 

7 किलोग्राम   

AI एक्टिव वॉटर+, एंटी बैक्टीरिया प्रोग्राम, इन-बिल्ट हीटर  

12 साल मोटर, 2 साल प्रोडक्ट

IFB DIVA GXN 6010 CMS 

6 किलोग्राम  

डीप क्लीन, AI पावर्ड, 9 Swirl, स्टीम रिफ्रेश, इन-बिल्ट हीटर 

10 साल मोटर, 4 साल प्रोडक्ट

इसी तरह के अन्य लेख को पढ़ने के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर क्लिक करें।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • स्टीम तकनीक वाली वॉशिंग मशीन के क्या फायदे हैं?
    +
    स्टीम तकनीक वाली वॉशिंग मशीन कपड़ों को नॉर्मल वॉश से ज्यादा बेहतर साफ कर सकती है। यह कपड़ों से बैक्टीरिया व एलर्जी निकालने का काम करती है, जिससे कपड़े ज्यादा हाइजीन हो सकते हैं।
  • क्या स्टीम तकनीक वाली वॉशिंग मशीन महंगी होती है?
    +
    नॉर्मल वॉशिंग मशीन के मुकाबले स्टीम वॉश तकनीक वाली वॉशिंग मशीन थोड़ी महंगी हो सकती है।
  • फ्रंड लोड वॉशिंग मशीन में कौन-कौन से फीचर्स मिलते हैं?
    +
    फ्रंड लोड वॉशिंग मशीन में स्टीम तकनीक के अलावा इन-बिल्ट हीटर, AI, एनर्जी सेविंग और हाई स्पिन स्पीड जैसे फीचर्स शामिल मिलते हैं।