इन बढ़िया कन्वेक्शन Microwave Oven से घर पर बनाएं केक, पिज़्ज़ा और इंडियन डिशेज

कन्वेक्शन माइक्रोवेव ओवन आपकी रोजमर्रा की कुकिंग को तेज, आसान और ज़्यादा मज़ेदार बना देते हैं। यहां नीचे बेकिंग, ग्रिलिंग और कुकिंग के लिए बेहतरीन विकल्प मौजूद हैं। इनके फीचर्स, सेफ्टी, कुकिंग मोड्स के हिसाब से अपनी रसोई के लिए बढ़िया ओवन लें सकते हैं।
बढ़िया कन्वेक्शन माइक्रोवेव ओवन
बढ़िया कन्वेक्शन माइक्रोवेव ओवन

आप घर पर ही केक, पिज़्ज़ा, ग्रिल्ड सब्ज़ियां या स्वादिष्ट भारतीय खाना बनाना चाहते हैं, तो एक अच्छा कन्वेक्शन माइक्रोवेव ओवन आपका काम बहुत आसान कर सकता है। लेख में बताए जा रहे बढ़िया कन्वेक्शन माइक्रोवेव ओवन में से आप अपनी रसोई के लिए बढ़िया विकल्प चुन सकते हैं और स्वादिष्ट पकवानों का आनंद ले सकते हैं। इनमें आप बेकिंग, ग्रिलिंग और कुकिंग जैसे कई काम आसानी से कर सकते हैं। इन Convection Microwave में सुरक्षा के लिए सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं, जिनका इस्तेमाल पूरी तरह सुरक्षित है। इसके अलावा, ये माइक्रोवेव ओवन समय और बिजली दोनों की बचत करते हैं और कम मेहनत में बेहतर कुकिंग रिज़ल्ट देते हैं। प्री-सेट कुकिंग मोड्स और आसान कंट्रोल्स की वजह से नए यूज़र्स भी इन्हें बिना किसी परेशानी के इस्तेमाल कर सकते हैं।

चलिए कन्वेक्शन माइक्रोवेव ओवन के शानदार विकल्प देखें - 

 

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Panasonic 23L Convection Microwave Oven

    पैनासोनिक का यह 23 लीटर कन्वेक्शन माइक्रोवेव ओवन एक मॉडर्न और भरोसेमंद विकल्प है, जो रोजमर्रा की कुकिंग से लेकर बेकिंग और ग्रिलिंग तक हर काम को आसानी से करता है। इसकी 23 लीटर क्षमता 3 से 4 सदस्यों वाले परिवार के लिए सही रहती है। इस Panasonic ओवन में 800 वॉट की हाई पावर दी गई है, जिससे खाना तेज, समान रूप से और स्वादिष्ट तरीके से पकता है। इसमें 360 डिग्री हीट रैप खास तकनीक है, जिसमें एडवांस हीट वेव डक्ट्स चारों तरफ से गर्मी को समान रूप से फैलाते हैं, जिससे खाना अंदर-बाहर एक जैसा पकता है। इसमें 61 ऑटो कुक मेन्यू पहले से मौजूद हैं, जिनकी मदद से आप स्टार्टर से लेकर मिठाइयों तक कई तरह के हेल्दी और स्वादिष्ट व्यंजन आसानी से बना सकते हैं। री-हीट और डिफ्रॉस्ट के ऑटो मोड्स खाना दोबारा गर्म करने या फ्रीज किया हुआ खाना गलाने में मदद करते हैं, वो भी बिना स्वाद और टेक्सचर खराब किए। इसका मैजिक ग्रिल फीचर ऊपर और पीछे से ड्यूल ग्रिल पावर देता है, जिससे खाना बाहर से कुरकुरा और अंदर से जूसी बनता है। इसका कॉम्पैक्ट डिज़ाइन कम जगह में फिट हो जाता है, जबकि अंदर से पर्याप्त स्पेस मिलता है। टच की-पैड कंट्रोल इस्तेमाल में आसान और साफ करने में सुविधाजनक है।

    स्पेसिफिकेशन 

    • कैपेसिटी - 23 लीटर
    • ब्रांड - Panasonic
    • मॉडल संख्या - HIL1901MBPB
    • हीटिंग मेथड - कन्वेक्शन 
    • वाट - 800 वाट 
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट 
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 40.5D x 48.6W x 29.2H सेंटीमीटर

    खूबियां 

    • सफाई के लिए इसमें वेपर क्लीन फीचर दिया गया है, जिससे एक बटन दबाते ही ओवन बदबू और दाग-धब्बों से साफ हो जाता है।
    • टच कीपैड से आप ओवन को नियंत्रित कर सकते हैं। 
    • बच्चों की सुरक्षा के लिए चाइल्ड लॉक दिया हुआ है। 

    कमी 

    • कुछ अमेजन ग्राहकों ने बताया कि इससे आसानी से ब्रेड और केक नहीं बन पाता।
    01
  • IFB 30L Convection Microwave Oven with 101 Standard Cook Menus

    यह 30 लीटर क्षमता वाला IFB कन्वेक्शन माइक्रोवेव ओवन बड़े परिवार और ज़्यादा कुकिंग करने वालों के लिए बढ़िया विकल्प है। इसमें कन्वेक्शन हीटिंग सिस्टम दिया गया है, जिससे आप बेकिंग, ग्रिलिंग, खाना पकाने, रीहीट और डिफ्रॉस्ट जैसे सभी काम आसानी से कर सकते हैं। यह ओवन मल्टी-पर्पज़ कुकिंग के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसमें 101 ऑटो कुक मेन्यू मिलते हैं, जिनकी मदद से आप बिना ज़्यादा मेहनत किए अलग-अलग तरह के व्यंजन बना सकते हैं। साथ ही इसमें 4 कॉम्बी कुक मोड और 10 पावर लेवल भी मिलते हैं, जिससे आप खाने के अनुसार सही तापमान और पावर चुन सकते हैं। इसमें कन्वेक्शन तापमान 40 से 200 डिग्री सेल्सियस तक सेट किया जा सकता है और प्रीहीट फीचर बेकिंग के लिए बेहद उपयोगी है। सेफ्टी के लिए इसमें सिरेमिक चाइल्ड सेफ्टी लॉक मौजूद है, जो खासकर छोटे बच्चों वाले घरों में सुरक्षित इस्तेमाल सुनिश्चित करता है। टच की-पैड कंट्रोल इस्तेमाल करने में आसान है और साफ करने में अच्छी है। डिज़ाइन और क्वालिटी की बात करें तो इसका ब्लैक सिरेमिक फिनिश स्टाइलिश बनाता है। 


    स्पेसिफिकेशन 

    • कैपेसिटी - 30 लीटर
    • ब्रांड - IFB
    • हीटिंग मेथड - कन्वेक्शन 
    • वाट - 800 वाट 
    • लॉक - चाइल्ड लॉक 
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 53.9D x 30W x 44H सेंटीमीटर

    खूबियां 

    • इसका वेट डिफ्रॉस्ट फीचर जमी हुई चीज़ों को सही तरीके से पिघलाता है।
    • 360 डिग्री मोटराइज़्ड रोटिसरी पूरे खाने को चारों तरफ से घुमाकर समान रूप से भूनने में मदद करती है, जिससे पकवान बाहर से कुरकुरा और अंदर से अच्छी तरह पका रहता है।
    • इसका डिसइन्फेक्ट फीचर बर्तन या अंदरूनी हिस्से को साफ और कीटाणुरहित रखने में मदद करता है।

    कमी 

    • कुछ अमेजन ग्राहकों के अनुसार ओवन ने कुछ समय बाद काम करना बंद कर दिया।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • LG 28 L Convection Microwave Oven

    इस एलजी माइक्रोवेव में हेल्थ प्लस मेन्यू दिया गया है, जिससे आप कम तेल में हेल्दी रेसिपी बना सकते हैं। इसमें मिठाई, चावल के व्यंजन, सूप, तंदूर से बने व्यंजन, कॉन्टिनेंटल, भारतीय व्यंजन, चटपटा व्यंजन जैसे कई प्रोग्राम शामिल हैं। कुल मिलाकर इसमें 251 ऑटो कुक मेन्यू और रेसिपी मिलती हैं, जिनकी मदद से सूप, सलाद, और पारंपरिक भारतीय व्यंजन बहुत आसानी से बनाए जा सकते हैं। ऑटो कुक मेन्यू में पहले से समय और तापमान सेट होता है, जिससे बस डिश चुनकर स्टार्ट करना होता है। इसकी 28 लीटर क्षमता 4 से 6 सदस्यों वाले परिवार के लिए सही है। यह LG ओवन ज्यादा तापमान पर कन्वेक्शन कुकिंग को सपोर्ट करता है, जिससे केक, पिज़्ज़ा और ब्रेड जैसी चीज़ें आसानी से बनाई जा सकती हैं। पावर और परफॉर्मेंस के लिए इसमें 5 माइक्रोवेव पावर लेवल दिए गए हैं। इसका ग्रिल पावर 1200 वॉट और कन्वेक्शन पावर 1950 वॉट है, जिससे खाना तेज़ और समान रूप से पकता है। इसमें I-Wave टेक्नोलॉजी है, जो माइक्रोवेव को अंदर समान रूप से फैलाती है, जिससे खाना अंदर-बाहर एक जैसा पकता है और पोषण भी बना रहता है। क्वार्ट्ज हीटर सुरक्षित और तेज़ कुकिंग देता है, साथ ही हाथ जलने का खतरा भी कम करता है।

    स्पेसिफिकेशन 

    • कैपेसिटी - 28 लीटर
    • ब्रांड - LG 
    • हीटिंग मेथड - कन्वेक्शन 
    • वाट - 900 वाट 
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 49.5 सेंटीमीटर D x 51 सेंटीमीटर W  x 30.5 सेंटीमीटर H 

    खूबियां 

    • इसकी स्टेनलेस स्टील कैविटी ज़्यादा हाइजेनिक और टिकाऊ है। 
    • सफाई के लिए इसमें स्टीम क्लीन और सेल्फ क्लीनिंग कैविटी फीचर दिया गया है, जिससे अंदर की गंदगी और बदबू आसानी से साफ हो जाती है।
    • डीह्यूमिडिफिकेशन फीचर बिस्किट, चिप्स और नमकीन जैसी चीज़ों को दोबारा कुरकुरा बनाने में मदद करता है।

    कमी 

    • कुछ अमेजन ग्राहकों के अनुसार यह ओवन ठीक से काम नहीं करता।
    03
  • Godrej 23 L Convection Microwave Oven

    23 लीटर क्षमता वाला यह कन्वेक्शन माइक्रोवेव ओवन स्मार्ट और हेल्दी कुकिंग के लिए बढ़िया विकल्प है, जो बेकिंग, ग्रिलिंग, रीहीटिंग, डिफ्रॉस्ट और पूरी तरह से खाना पकाने के सभी काम आसानी से करता है। इसके 205 इंस्टाकुक रेसिपी में भारतीय और इंटरनेशनल दोनों तरह की रेसिपी शामिल हैं, जिससे आप स्वादिष्ट खाना बना  सकते हैं। इसमें हेल्दी एयर फ्राई मोड दिया गया है, जिससे आप बहुत कम या बिना तेल के कुरकुरा खाना बना सकते हैं। ऑयल-फ्री रेसिपीज़ फीचर हेल्दी खाने के लिए बढ़िया है। इसमें 800 वॉट पावर और क्वार्ट्ज हीटर दिया गया है, जिससे खाना तेज, समान रूप से और हेल्दी तरीके से पकता है। LED डिजिटल डिस्प्ले के साथ टच की-पैड, कॉम्बिनेशन कुकिंग, 4 स्टेप कुकिंग, एक्सप्रेस कुकिंग, डबल साइडेड ग्रिल रैक, क्रस्टी प्लेट और डिफ्रॉस्ट मोड शामिल हैं। भारतीय स्वाद को ध्यान में रखते हुए इसमें पनीर, घी और दही बनाने के प्रोग्राम साथ ही इडली, ढोकला, अप्पम, जलेबी का बैटर जैसे कई स्पेशल मोड दिए गए हैं।

    स्पेसिफिकेशन 

    • कैपेसिटी - 23 लीटर
    • ब्रांड - Godrej
    • हीटिंग मेथड - कन्वेक्शन 
    • वाट - 800 वाट 
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 40.5 सेंटीमीटर D x 48 सेंटीमीटर W  x 29 सेंटीमीटर H 

    खूबियां 

    • इस ओवन में स्टेनलेस स्टील कैविटी दी गई है, जो ज़्यादा हाइजेनिक, टिकाऊ और बेहतर हीट डिस्ट्रीब्यूशन देती है। 
    • मल्टी डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम और ड्यूल थर्मल प्रोटेक्शन से कुकिंग सुरक्षित और समान रूप से होती है। 
    • टच कीपैड के साथ इसमें एलईडी डिस्प्ले मिलती है। 

    कमी 

    • कुछ अमेजन ग्राहकों के अनुसार इसने कुछ महीने के बाद ही काम करना बंद कर दिया।
    04
  • Samsung 28L, Convection Microwave Oven

    यह सैमसंग कन्वेक्शन माइक्रोवेव ओवन कुकिंग के साथ-साथ बेकिंग, ग्रिलिंग, रीहीटिंग और डिफ्रॉस्टिंग के लिए एक भरोसेमंद और बेहतरीन विकल्प है। इसकी 28 लीटर क्षमता 4 से 6 सदस्यों वाले परिवार के लिए सही रहती है। यह कन्वेक्शन, ग्रिल और माइक्रोवेव, तीनों हीटिंग मोड के साथ आता है, जिससे आप तरह-तरह के व्यंजन आसानी से बना सकते हैं। इस ओवन में Samsung की सिरेमिक एनैमल कैविटी दी गई है, जो लंबे समय तक टिकाऊ, साफ करने में आसान और हाइजेनिक रहती है। यह 6 पावर लेवल और मल्टी-स्टेज प्रोग्राम के साथ आता है, जिनमें ऑटो कुक, पावर डिफ्रॉस्ट, प्री-हीट, डो प्रूफ/दही बनाना और इको मोड शामिल हैं। पावर की बात करें तो यह माइक्रोवेव मोड में 1400 वॉट, ग्रिल में 1500 वॉट और कन्वेक्शन में 2100 वॉट पावर देता है, जिससे खाना तेज और समान रूप से पकता है। ऑटो कुक मेन्यू में भारतीय रेसिपी के लिए खास सेटिंग दी गई हैं, जिससे एक टच पर कुकिंग आसान हो जाती है। इसमें 30 सेकंड प्लस, टर्नटेबल ऑन/ऑफ और चाइल्ड सेफ्टी लॉक जैसे फीचर्स भी हैं, जो सुरक्षा और सुविधा बढ़ाते हैं।

    स्पेसिफिकेशन 

    • कैपेसिटी - 28 लीटर
    • ब्रांड - Samsung 
    • हीटिंग मेथड - कन्वेक्शन, ग्रिल, माइक्रोवेव
    • वाट - 900 वाट 
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 47.5 D x 51.7 W x 31 H सेंटीमीटर 

    खूबियां 

    • इसमें डिओडराइज़ेशन फीचर दिया गया है, जो अंदर की बदबू को दूर रखता है।
    • इसका टाइमर, साउंड ऑन/ऑफ मोड और टच की-पैड कंट्रोल इस्तेमाल करने में आसान है। 
    • अंदर का स्पेस बड़ा है, जिससे बड़ी प्लेट और बर्तन आसानी से रखे जा सकते हैं। 

    कमी 

    • कुछ अमेजन ग्राहकों ने इसकी गुणवत्ता और कार्यक्षमता को बढ़िया नहीं बताया है।


    05

कन्वेक्शन माइक्रोवेव ओवन के मॉडल्स की संक्षिप्त तुलना 

यहां नीचे तालिका में आपको अमेजन पर मौजूद कन्वेक्शन माइक्रोवेव ओवन के टॉप 5 ब्रांड्स के मुख्य बिंदु के बारे में जानकारी दी है। इनके आधार पर आपका निर्णय आसान हो सकता है और अपने लिए बढ़िया ओवन चुन कर सकते हैं। 

मॉडल

क्षमता

खास फीचर्स

ऑटो कुक मेन्यू

Panasonic 23L (NN-CT353BFDG)

23 लीटर

360° हीट रैप, मैजिक ग्रिल, 800W पावर

61 मेन्यू

IFB 30L (30BRC2)

30 लीटर

360° रोटिसरी, 4 कॉम्बी मोड, 10 पावर लेवल, स्टीम क्लीन

101 मेन्यू

LG 28L (MC2846BV)

28 लीटर

हेल्थ प्लस मेनू, तंदूर से, I-Wave, रोटी बास्केट

251 मेन्यू

Godrej 23L (GME 523 CF1 RM)

23 लीटर

हेल्दी एयर फ्राय, ऑयल-फ्री, 205 इंस्टाकुक

205 मेन्यू

Samsung 28L (MC28A5013AK/TL)

28 लीटर

दही बनाना, सिरेमिक एनैमल, इको मोड

ऑटो कुक

इसी तरह घरेलू उपकरण की जानकारी आप हाउस ऑफ एप्लाइंसेस कैटेगरी पर देख सकते हैं। 

इन्हें भी पढ़ें 

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • कन्वेक्शन माइक्रोवेव ओवन क्या होता है?
    +
    कन्वेक्शन माइक्रोवेव ओवन एक ऐसा ओवन है जो माइक्रोवेव, ग्रिल और कन्वेक्शन हीटिंग, तीनों तरीकों से खाना पकाने की क्षमता रखता है। यह सिर्फ़ खाना गर्म नहीं करता, बल्कि बेक, ग्रिल, रोस्ट और पूरी कुकिंग भी करता है।
  • कन्वेक्शन ओवन में ऑटो कुक मेन्यू का फायदा क्या है?
    +
    ऑटो कुक मेन्यू में पहले से प्री-सेट रेसिपीज़ और समय-तापमान दिए होते हैं। आपको बस डिश चुननी होती है और ओवन अपने आप सही तरीके से खाना तैयार कर देता है, जिससे कुकिंग आसान और टाइम बचाने वाली बनती है।
  • क्या कन्वेक्शन माइक्रोवेव में स्टीम क्लीन या डिफ्रॉस्ट फीचर होता है?
    +
    हां, ज्यादातर बेस्ट कन्वेक्शन माइक्रोवेव ओवन में स्टीम क्लीन, डिओडराइज़ और डिफ्रॉस्ट जैसे फीचर्स होते हैं। स्टीम क्लीन से ओवन अंदर की गंदगी भाप की मदद से ढीली होती है और साफ़ करना आसान होता है। साथ ही डिफ्रॉस्ट जमे हुए खाने को बिना पकाए सही तरीके से पिघलाता है। वहीं डिओडराइज़ बदबू को दूर रखता है।