भारतीय किचन में तड़का, मसाले और ज़्यादा तेल में पकने वाले व्यंजन आम बात है, जिससे धुआं, बदबू और चिकनाहट जल्दी फैल जाती है। ऐसे में एक अच्छी क्वालिटी की किचन चिमनी न सिर्फ हवा को साफ़ रखती है, बल्कि किचन की दीवारों और कैबिनेट्स को भी गंदा होने से बचाती है। एलिका ब्रांड की चिमनी अपने स्टाइलिश डिज़ाइन, पावरफुल सक्शन, कम शोर और एडवांस फिल्टर टेक्नोलॉजी के लिए जानी जाती हैं, जो भारतीय घरों की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाई गई है। Elica Kitchen Chimney के बेस्ट मॉडल्स अलग-अलग रसोई साइज और कुकिंग स्टाइल के अनुसार अमेजन पर मौजूद हैं, जो आपकी रसोई को साफ-सुथरा रखने में मदद करेंगी। इनके बेस्ट मॉडल को नीचे देख सकते हैं। इनमें ऑटो-क्लीन फीचर, टच कंट्रोल, मोशन सेंसर, एलईडी लाइट और एनर्जी-एफिशिएंट मोटर जैसे स्मार्ट फीचर्स मिलते हैं, जो इस्तेमाल को आसान और मेंटेनेंस को कम कर देते हैं। वहीं छोटे किचन के लिए कॉम्पैक्ट मॉडल और बड़े किचन के लिए हाई-सक्शन चिमनी बढ़िया रहते हैं।
आइए नीचे लिस्ट में उपलब्ध एलिका चिमनी के बेहतरीन मॉडल्स पर नजर डालें -
Elica 90cm 1600 m3/hr Filterless Autoclean Kitchen Chimney
एलिका की यह 90 सेमी ऑटो-क्लीन किचन चिमनी एक पावरफुल और स्टाइलिश विकल्प है, जो भारतीय किचन की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिज़ाइन की गई है। यह टी-शेप, वॉल-माउंटेड चिमनी है, जो 3 से 5 बर्नर वाले गैस स्टोव के लिए सही रहती है। इसका ब्लैक फिनिश और फुल ग्रिल डिज़ाइन रसोई को मॉडर्न और प्रीमियम लुक देता है। इसमें 1600 क्यूबिक मीटर प्रति घंटा सक्शन पावर दी गई है, जो भारी तड़का, मसाले और ज्यादा तेल में पकने वाले खाने के दौरान भी धुआं और बदबू को जल्दी बाहर निकाल देती है। यह फिल्टरलेस टेक्नोलॉजी पर काम करती है, जिससे बार-बार फिल्टर साफ़ करने की झंझट नहीं रहती है। साथ ही इसमें ऑटो-क्लीन फीचर दिया गया है, जिसमें अंदर जमा तेल अपने-आप ऑयल कलेक्शन ट्रे में इकट्ठा हो जाता है, जिससे सफाई आसान हो जाती है। अगर कंट्रोल की बात करें, तो इसमें टच कंट्रोल और मोशन सेंसर दोनों दिए गए हैं। यानी आप हाथ हिलाकर भी चिमनी को ऑन-ऑफ कर सकते हैं या स्पीड बदल सकते हैं। इसमें 3 स्पीड लेवल मिलते हैं, जिन्हें कुकिंग के हिसाब से सेट किया जा सकता है। चिमनी का अधिकतम शोर स्तर 58 डेसिबल है, जिससे यह ज्यादा आवाज़ किए बिना आराम से काम करती है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - Elica
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 45D x 90W x 45H सेंटीमीटर
- रंग - काला
- एयर फ्लो कैपेसिटी - 1600 घन मीटर प्रति घंटा
- विशेष सुविधा - ऑटो क्लीन,बिल्ट इन ऑयल कलेक्टर, एलईडी लाइटिंग
- वोल्टेज - 220 वोल्ट
- स्पीड की संख्या - 3
खूबियां
- रोशनी के लिए इसमें 1 एलईडी लैंप है, जिससे कुकिंग एरिया में अच्छे से रोशनी मिलती है।
- यह चिमनी डक्टेड सिस्टम पर काम करती है।
- इसकी बिजली खपत लगभग 180 वॉट है और यह 220 वोल्ट पावर सप्लाई पर चलती है।
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स का कहना है कि यह चलने पर ज्यादा शोर करती है।
01
Elica 60cm 1500 m3/hr BLDC Filterless Autoclean Kitchen Chimney
एलिका की बीएलडीसी ऑटो-क्लीन किचन चिमनी एक आधुनिक, एनर्जी-एफिशिएंट और दमदार परफॉर्मेंस वाली चिमनी है, जो भारतीय घरों के लिए बढ़िया मॉडल है। इसमें बीएलडीसी (ब्रशलेस डीसी) मोटर दी गई है, जो इन्वर्टर तकनीक पर काम करती है। यह मोटर कम बिजली खपत में ज्यादा ताकत देती है और सामान्य मोटर की तुलना में लगभग 50% तक बिजली बचाने में मदद करती है। साथ ही यह बीएलडीसी मोटर ज्यादा टिकाऊ होती है, कम गर्म होती है और लंबे समय तक बिना किसी परेशानी के काम करती है, इसलिए यह हर घर के लिए एक भरोसेमंद Elica Chimney फॉर Kitchen बन जाती है। इसका कर्व्ड ग्लास और 60 सेमी वॉल-माउंटेड साइज 2 से 4 बर्नर वाले गैस स्टोव के लिए एकदम सही रहती है। वहीं ब्लैक फिनिश और स्टाइलिश डिज़ाइन से रसोई को प्रीमियम और मॉडर्न लुक मिलता है। इसमें हीट ऑटो-क्लीन फीचर दिया गया है। सिर्फ एक टच से चिमनी के अंदर जमी हुई चिकनाई पिघलकर नीचे लगे ऑयल कलेक्टर ट्रे में इकट्ठा हो जाती है। इससे आपको फिल्टर निकालकर बार-बार साफ़ करने की जरूरत नहीं पड़ती है और इसका मेंटेनेंस बहुत आसान हो जाता है। इसका स्टेनलेस स्टील और रस्ट-फ्री डिज़ाइन चिमनी को लंबे समय तक टिकाऊ बनाता है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - Elica
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 42D x 60W x 47.8H सेंटीमीटर
- रंग - काला
- एयर फ्लो कैपेसिटी - 1500 घन मीटर प्रति घंटा
- विशेष सुविधा - ऑटो क्लीन,बिल्ट इन ऑयल कलेक्टर, एलईडी लाइटिंग
- वोल्टेज - 220 वोल्ट
- स्पीड की संख्या - 9
खूबियां
- इसमें 1500 क्यूबिक मीटर प्रति घंटा सक्शन पावर दी गई है, जो भारी तड़का, ज्यादा मसाले और तेल में पकने वाले खाने के दौरान भी धुआं और बदबू को तेजी से बाहर निकाल देती है।
- यह फिल्टरलेस टेक्नोलॉजी पर काम करती है, जिससे हवा का फ्लो बेहतर रहता है।
- इसमें टच कंट्रोल और मोशन सेंसर दोनों की सुविधा मिलती है।
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स ने इसके चलने पर ज्यादा शोर होने की शिकायत की है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Elica 60 cm 1350 m3/hr Filterless Autoclean Kitchen Chimney
इस एलिका चिमनी में 1350 क्यूबिक मीटर प्रति घंटा सक्शन पावर दी गई है, जो रोज़मर्रा की कुकिंग, हल्के से मीडियम तड़के और मसालेदार खाने के दौरान निकलने वाले धुएं और बदबू को तेजी से बाहर निकाल देती है। यह फिल्टरलेस टेक्नोलॉजी पर काम करती है, जिससे एयर फ्लो बेहतर रहता है और फिल्टर साफ करने की झंझट नहीं रहती है। इसकी चौड़ाई 60 सेमी है और इसके डायमेंशन लगभग 60 × 47.5 × 42.6 सेंटीमीटर हैं, जिससे यह छोटे और मीडियम साइज किचन में आसानी से फिट हो जाती है। इसका कर्व्ड ग्लास डिज़ाइन न सिर्फ देखने में सुंदर है, बल्कि धुएं को बेहतर तरीके से बाहर करने में भी मदद करता है। इसमें दिया गया ऑटो-क्लीन फीचर बहुत उपयोगी है। सिर्फ एक बटन दबाने पर चिमनी के अंदर जमा हुआ तेल और चिकनाई पिघलकर नीचे लगे बिल्ट-इन ऑयल कलेक्टर ट्रे में इकट्ठा हो जाती है। इससे सफाई आसान हो जाती है और यह चिमनी लंबे समय तक अच्छी तरह काम करती रहती है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - Elica
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 42.6D x 60W x 47.5H सेंटीमीटर
- रंग - काला
- एयर फ्लो कैपेसिटी - 1350 घन मीटर प्रति घंटा
- विशेष सुविधा - ऑटो क्लीन,बिल्ट इन ऑयल कलेक्टर, एलईडी लाइटिंग
- वोल्टेज - 220 वोल्ट
- स्पीड की संख्या - 3
खूबियां
- इसकी 60 सेमी साइज 2 से 4 बर्नर वाले गैस स्टोव के लिए अच्छे से काम करती है।
- इसमें टच कंट्रोल के साथ मोशन सेंसर दिया गया है, जिससे आप हाथ हिलाकर चिमनी को ऑन-ऑफ कर सकते हैं या स्पीड बदल सकते हैं।
- इसमें 3 स्पीड लेवल मिलते हैं, जिन्हें आप कुकिंग के हिसाब से सेट कर सकते हैं।
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स ने चिमनी के चलने पर तेज शोर होने की शिकायत की है।
03
Elica 60cm 1200 m3/hr Baffle Filters Autoclean Kitchen Chimney
इस एलिका चिमनी में 2 स्टेनलेस स्टील बैफल फ़िल्टर दिए गए हैं, जिनमें गहरे ग्रूव्स बने होते हैं। ये ग्रूव्स हवा के साथ आने वाली तेल और चिकनाई को प्रभावी तरीके से पकड़ लेते हैं, जिससे मोटर तक ग्रीस नहीं पहुंचती है। वहीं बैफल फ़िल्टर ज्यादा टिकाऊ होते हैं और इन्हें हाथ से या डिशवॉशर में आसानी से धोया जा सकता है, जिससे बार-बार सफाई की परेशानी कम हो जाती है। यह डिज़ाइन एयरफ्लो को भी बेहतर बनाए रखता है। साथ ही इसमें 1200 क्यूबिक मीटर प्रति घंटा सक्शन पावर दी गई है, जो हल्के से मध्यम स्तर की कुकिंग, तड़का और मसालेदार भोजन के दौरान निकलने वाले धुएं और बदबू को आसानी से बाहर निकाल देती है। यह रोज़ाना इस्तेमाल के लिए एक संतुलित और प्रभावी सक्शन कैपेसिटी है। बेहतर विज़िबिलिटी के लिए इसमें 2 एलईडी लैंप दिए गए हैं, जो कुकिंग एरिया को अच्छी तरह से रोशन करते हैं। इसकी सालाना बिजली खपत लगभग 130 वॉट है और यह 230 वोल्ट पावर सप्लाई पर चलती है, जिससे बिजली की बचत भी होती है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - Elica
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 42D x 60W x 47.8H सेंटीमीटर
- रंग - काला
- एयर फ्लो कैपेसिटी - 1200 घन मीटर प्रति घंटा
- विशेष सुविधा - ऑटो क्लीन,बिल्ट इन ऑयल कलेक्टर, एलईडी लाइटिंग
- वोल्टेज - 230 वोल्ट
- स्पीड की संख्या - 3
खूबियां
- इस एलिका चिमनी में हीट ऑटो-क्लीन फीचर दिया गया है।
- इसका स्टेनलेस स्टील और रस्ट-फ्री डिज़ाइन लंबे समय तक टिकाऊ बना रहता है।
- इसमें टच कंट्रोल के साथ मोशन सेंसर दिया गया है, जिससे आप बिना बटन दबाए हाथ हिलाकर भी चिमनी को ऑन-ऑफ कर सकते हैं।
- इसमें 3 स्पीड लेवल मौजूद हैं, जिन्हें कुकिंग के अनुसार चुन सकते हैं।
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स ने चिमनी के चलने पर अधिक शोर होने की शिकायत की है।
04
Elica 60cm 900 m3/hr Baffle Filter Kitchen Chimney
एलिका ब्रांड का यह मॉडल 900 क्यूबिक मीटर प्रति घंटा सक्शन पावर के साथ आता है, जो हल्की से मध्यम कुकिंग, बॉयलिंग, फ्राई करना और स्टिर-फ्राई के दौरान निकलने वाले धुएं और बदबू को जल्दी हटाने में सक्षम है। रोज़मर्रा के इस्तेमाल के लिए यह सक्शन पर्याप्त और बढ़िया है। इसमें 3 स्पीड पुश-बटन कंट्रोल पैनल मौजूद है, जिनसे पावर, फैन स्पीड और लाइट को एक-एक बटन से आसानी से नियंत्रित कर सकते हैं। साथ ही कुकिंग के प्रकार के अनुसार स्पीड बदलना आसान रहता है। इसकी 60 सेमी साइज 2-4 बर्नर वाले गैस स्टोव के साथ अच्छे से प्रभावी तरीके से काम करती है। यह पिरामिड शेप, वॉल-माउंटेड चिमनी है जिसको डक्टेड और नॉन-डक्टेड दोनों तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें बैफल फ़िल्टर दिया गया है, जो स्टेनलेस स्टील से बना है और इसके गहरे खांचे हवा के साथ आने वाली तेल और चिकनाई को प्रभावी रूप से पकड़ लेते हैं, जिससे ग्रीस मोटर तक नहीं पहुंचती और चिमनी की परफॉर्मेंस लंबे समय तक बनी रहती है। वहीं 900 क्यूबिक मीटर प्रति घंटा सक्शन पावर की मदद से यह रोज़मर्रा की कुकिंग के दौरान निकलने वाले धुएं और बदबू को तेजी से बाहर निकाल देती है, जिससे किचन का माहौल साफ और ताज़ा बना रहता है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - Elica
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 47.5D x 60W x 57.3H सेंटीमीटर
- रंग - काला
- एयर फ्लो कैपेसिटी - 900 घन मीटर प्रति घंटा
- विशेष सुविधा - एलईडी लाइटिंग
- वोल्टेज - 220 वोल्ट
- स्पीड की संख्या - 3
खूबियां
- इस चिमनी में स्टेनलेस स्टील बैफल फ़िल्टर लगे हैं।
- यह पुश बटन कंट्रोल पैनल के साथ आती है।
- इसमें 1 एलईडी लैंप है, जो कुकिंग एरिया को साफ रोशनी देता है।
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स ने इसकी सक्शन पावर को कम बताया है।
05
अमेजन पर एलिका चिमनी के बेहतरीन मॉडल्स की संक्षिप्त जानकारी
यहां पर हमने अमेजन पर उपलब्ध एलिका चिमनी के 5 बढ़िया मॉडल्स के फीचर्स के मुख्य बिन्दुओं को तालिका में बताया है, जो तड़का और ज्यादा तेल वाली कुकिंग के लिए बढ़िया विकल्प है। इनके आधार पर आप अपने बजट, किचन के साइज और कुकिंग जरूरत के हिसाब से सही चिमनी चुन सकते हैं और अपने किचन को साफ़, स्टाइलिश और स्मोक-फ्री रख सकते हैं।
इसी तरह घरेलू उपकरण की जानकारी आप हाउस ऑफ एप्लाइंसेस कैटेगरी पर देख सकते हैं।
इन्हें भी पढ़ें
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।