₹5,000 से कम में आने वाले ये Microwave Ovens कुकिंग बना देंगे आसान

5,000 रुपये से कम कीमत वाले माइक्रोवेव ओवन के बारे में यहां जान सकते हैं। लेख में आप कम बजट में टिकाऊ, भरोसेमंद और बेहतर परफॉर्मेंस वाला माइक्रोवेव ओवन चुन सकते हैं, जिससे आपकी किचन लाइफ और भी आसान और सुविधाजनक बन सकती है।
5000 रुपये से कम कीमत वाले किफायती माइक्रोवेव ओवन
5000 रुपये से कम कीमत वाले किफायती माइक्रोवेव ओवन

आज के समय में 5,000 रुपये से कम कीमत वाले किफायती माइक्रोवेव ओवन उन लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प बन चुके हैं, जो कम बजट में रोजमर्रा की कुकिंग को आसान बनाना चाहते हैं। ये माइक्रोवेव ओवन खाने को जल्दी गर्म करने, रीहीटिंग, बेकिंग और आसान स्नैक्स तैयार करने में काफी मददगार होते हैं। कम कीमत होने के बावजूद इनमें बेसिक कुकिंग मोड्स, आसान कंट्रोल और कॉम्पैक्ट डिजाइन मिलता है, जो छोटे किचन और कम जगह के लिए बिल्कुल बढ़िया हो सकते हैं। अगर पहली बार माइक्रोवेव ओवन लेने की सोच रहे हैं या कम बजट में एक भरोसेमंद विकल्प चाहते हैं, तो 5,000 रुपये से कम कीमत वाले ये माइक्रोवेव ओवन आपकी जरूरतों को अच्छे से पूरा कर सकते हैं। चलिए नीचे विकल्प पर नजर डालते हैं।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Haier 19 L Inverter Technology, Solo Microwave Oven

    हायर ब्रांड का यह 19 लीटर माइक्रोवेव ओवन एक किफायती और हल्का उपकरण है, जो रोजमर्रा की कुकिंग को आसान बनाता है। यह खासतौर पर खाना दोबारा गर्म करने, डीफ्रॉस्ट करने और आसान पकाने के लिए अच्छा विकल्प है। इसकी 19 लीटर की क्षमता छोटे परिवार, सिंगल यूजर या कपल्स के लिए सही रहती है। इसमें इन्वर्टर टेक्नोलॉजी दी गई है, जो लगातार और समान हीट देती है, जिससे खाना जल्दी और बराबर पकता है और बिजली की बचत भी होती है। यह Haier माइक्रोवेव सिर्फ 700 वॉट बिजली पर काम करता है, जिससे बिजली का बिल कम आता है। इसमें 5 पावर लेवल दिए गए हैं, जिन्हें आप अपनी जरूरत के अनुसार सेट कर सकते हैं। इसमें दो आसान नॉब कंट्रोल दिए गए हैं, जिससे इसको इस्तेमाल करना बहुत आसान हो जाता है। इसमें दिए गए ऑटो डीफ्रॉस्ट फीचर की मदद से आप फ्रीजर से निकला जमे हुए खाने को आसानी से और सुरक्षित तरीके से पिघला सकते हैं। वहीं स्टीम क्लीन फीचर माइक्रोवेव के अंदर की सफाई को आसान बनाता है, जिससे अंदर की कैविटी बिल्कुल साफ हो जाती है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • साइज - 19 लीटर
    • ब्रांड - Haier
    • मॉडल संख्या - HIL1901MBPB
    • रंग - काला
    • वाट - 700 वाट 
    • आइटम का वजन - 6.6 किलोग्राम
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 32.9D x 43.4W x 24.1H सेंटीमीटर

    खूबियां 

    • इसका हल्का वजन है और कॉम्पैक्ट साइज होने से आसानी से उठा सकते हैं। 
    • यह माइक्रोवेव कम शोर में काम करता है। 
    • इसमें टर्नटेबल, बीपर अलर्ट, साइड स्विंग डोर और वार्म फंक्शन जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं। 

    कमी 

    • कुछ अमेजन ग्राहकों ने बताया कि इसने 10 दिनों में ही काम करना बंद कर दिया। 
    01
  • iBELL Ibleo25Lgnew 25 Liters Electric Oven Toaster Grill

    आईबेल ब्रांड का यह इलेक्ट्रिक ओवन टोस्टर ग्रिल बेकिंग, ग्रिलिंग, टोस्टिंग और रोटिसरी जैसी जरूरतों को आसानी से पूरा करता है। इसमें 25 लीटर की बड़ी क्षमता दी गई है, जिससे आप एक साथ ज्यादा मात्रा में खाना बना सकते हैं। यह ओटीजी 1600 वॉट पावर पर काम करता है, जिससे खाना जल्दी और अच्छे से पकता है। इसमें 60 मिनट का टाइमर दिया गया है, जो तय समय पूरा होने पर अपने आप बंद हो जाता है और बेल बजाकर आपको सूचित करता है। इसके अंदर लगी इनर लाइट टेक्नोलॉजी की मदद से आप बिना दरवाज़ा खोले खाना पकते हुए देख सकते हैं। इस iBELL ओवन में तापमान कंट्रोल डायल, हीटिंग सिलेक्टर डायल और ऑपरेशन सिलेक्टर डायल दिए गए हैं, जिनसे आप जरूरत के अनुसार ऊपर की हीटिंग, नीचे की हीटिंग, ऊपर-नीचे दोनों हीटिंग या रोटिसरी के साथ हीटिंग चुन सकते हैं। इसमें फुल ब्लैक बॉडी दी गई है, जो मॉडर्न और स्टाइलिश लुक देता है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • साइज - 25 लीटर
    • ब्रांड - iBELL 
    • मॉडल संख्या - IBLEO25LGNEW
    • रंग - काला
    • वाट - 1600 वाट 
    • आइटम का वजन - 6.91 किलोग्राम
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 28D x 46W x 30H सेंटीमीटर

    खूबियां 

    • यह 230 वोल्ट एसी और 50Hz पर काम करता है और इस्तेमाल में काफी आसान है। 
    • रोटिसरी फंक्शन की मदद से चिकन या कबाब जैसे आइटम बराबर घूमते हुए अच्छी तरह पकते हैं।
    • इसके साथ बेक रैक, बेकिंग ट्रे, ट्रे हैंडल, रोटिसरी रॉड और रोटिसरी हैंडल जैसे जरूरी एक्सेसरीज़ मिलते हैं।

    कमी 

    • कुछ अमेजन ग्राहकों ने बताया कि उत्पाद थोड़ा क्षतिग्रस्त हालत में मिला।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Longway Royal OTG 25 Ltr Oven Toaster Griller with Heating Modes

    यह लॉन्गवे माइक्रोवेव ओवन 25 लीटर की क्षमता के साथ आता है, जिसमें आप पिज़्ज़ा, केक, ब्रेड, चिकन और टिक्का जैसे कई तरह के व्यंजन आसानी से बना सकते हैं। यह 1500 वॉट पावर पर काम करता है और अलग-अलग हीटिंग मोड्स के साथ आता है, जिससे खाना बराबर और अच्छे से पकता है। इसमें 60 मिनट का टाइमर और 50 से 250 डिग्री तापमान नियंत्रण दिया गया है, जिससे आप अपनी रेसिपी के अनुसार सही तापमान और समय सेट कर सकते हैं। इस Longway ओवन में हीट-रेज़िस्टेंट हैंडल दिया गया है, जिसको इस्तेमाल के दौरान पकड़ना आसान और सुरक्षित रहता है। यह ओटीजी सिर्फ बेकिंग और ग्रिलिंग ही नहीं, बल्कि खाने को गर्म रखने, केक और कुकीज़ बनाने, पिज़्ज़ा बेक करने और सब्ज़ी या मांस ग्रिल करने के लिए भी उपयोगी है। इसका मॉडर्न और कॉम्पैक्ट डिज़ाइन किचन में कम जगह घेरता है, लेकिन अंदर से पर्याप्त स्पेस देता है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • साइज - 25 लीटर
    • ब्रांड - Longway
    • रंग - काला
    • वाट - 1500 वाट 
    • आइटम का वजन - 6.2 किलोग्राम
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 49.2 सेंटीमीटर लंबाई x 32 सेंटीमीटर चौड़ाई x 33 सेंटीमीटर ऊंचाई 
    • तापमान की रेंज - 50 से 250 डिग्री सेल्सियस

    खूबियां 

    • इसके साथ एक ग्रिल स्टैंड और एक बेकिंग ट्रे मिलती है, जिससे खाना बनाना और भी आसान हो जाता है।
    • इसमें 60 मिनट का टाइमर दिया हुआ है।
    • इसके अंदर लगी इनर लाइट की मदद से आप बिना दरवाज़ा खोले खाना पकते हुए देख सकते हैं।

    कमी 

    • कुछ अमेजन ने इस ओवन के अच्छे से काम न करने और हीट न करने की शिकायत की है। 
    03
  • Voltas Beko, A Tata Product 20L, solo Microwave oven

    यह वोल्टास बेको माइक्रोवेव ओवन खाना दोबारा गर्म करने, जमे हुए खाने को डीफ्रॉस्ट करने और टेस्टी कुकिंग करने के काम आता है। 20 लीटर की क्षमता होने के कारण यह छोटे परिवार, सिंगल यूज़र और कपल्स के लिए बिल्कुल किफायती विकल्प है। इसमें मैन्युअल नॉब कंट्रोल दिया गया है, जिससे आप 1 से 30 मिनट तक का कुकिंग टाइम आसानी से सेट कर सकते हैं। इसमें मौजूद बड़ा टर्नटेबल खाना समान रूप से गर्म और पकाने में मदद करता है। वहीं इसकी एंटी-बैक्टीरियल इनर कैविटी अंदर बैक्टीरिया की बढ़ने से रोकती है, जिससे माइक्रोवेव ज्यादा हाइजीनिक रहता है। यह 700 वॉट आउटपुट पावर पर काम करता है और इसमें 6 पावर लेवल दिए गए हैं, जिससे आप खाने के प्रकार के अनुसार सही हीट चुन सकते हैं।


    स्पेसिफिकेशन 

    • साइज - 20 लीटर
    • ब्रांड - Voltas Beko
    • मॉडल नाम - MS20MPW10
    • रंग - सफेद 
    • वाट - 700 वाट 
    • आइटम का वजन - 10200 ग्राम
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 32.5D x 45.1W x 25.8H सेंटीमीटर 

    खूबियां 

    • यह माइक्रोवेव ज्यादा बिजली की खपत नहीं करता है। 
    • इसमें आप माइक्रोवेव-सेफ कांच, सिरेमिक, सिलिकॉन और प्लास्टिक बर्तन का इस्तेमाल कर सकते हैं।
    • इसका साइज कॉम्पैक्ट किचन में कम जगह घेरता है। 

    कमी 

    • कुछ अमेजन ने इस ओवन के अच्छे से काम न करने और हीट न करने की शिकायत की है। 


    04
  • Midea 20L Solo Microwave Oven

    यह सोलो माइक्रोवेव ओवन एक भरोसेमंद, किफायती और उपयोग में आसान किचन अप्लायंस है, जो रोजमर्रा की जरूरत के लिए बढ़िया विकल्प है। यह खाने को जल्दी गर्म करने, पकाने और डीफ्रॉस्ट करने के लिए बढ़िया है। इसमें 5 पावर लेवल दिए गए हैं, जिससे आप अपनी जरूरत के अनुसार हीट को कंट्रोल कर सकते हैं। इसका मॉडर्न और स्टाइलिश डिजाइन किसी भी किचन की शोभा बढ़ाता है। डीफ्रॉस्ट फंक्शन की मदद से जमे हुए खाने को जल्दी और बराबर तरीके से पिघलाया जा सकता है। यह माइक्रोवेव कम बिजली की खपत करता है, जिससे बिल भी कम आता है। इसमें आसान नॉब कंट्रोल दिए गए हैं, जिनसे टाइम और पावर लेवल सेट करना बेहद आसान हो जाता है। यह एडवांस टेक्नोलॉजी की मदद से कम समय में खाना गर्म या पकाता है, जिससे आपका समय बचता है

    स्पेसिफिकेशन 

    • साइज - 20 लीटर
    • ब्रांड - Midea
    • मॉडल नाम - MMO20CXA-MMPEBK
    • रंग - काला 
    • वाट - 700 वाट 
    • आइटम का वजन - 10.5 किलोग्राम
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 43.9D x 35.5W x 25.7H सेंटीमीटर 

    खूबियां 

    • इसमें 255 मिलीमीटर का घूमने वाला टर्नटेबल दिया गया है, जो खाने को चारों ओर से समान रूप से गर्म करने में मदद करता है। 
    • 20 लीटर की कॉम्पैक्ट क्षमता होने के कारण यह छोटे किचन और 3 से 4 सदस्यों वाले परिवार के लिए बढ़िया है।
    • यह माइक्रोवेव कम शोर में काम करता है, जिससे खाना बनाते समय किचन में शांति बनी रहती है। 

    कमी

    • कुछ अमेजन ने इस ओवन को बढ़िया नहीं बताया है। 
    05

5000 रुपये से कम कीमत वाले किफायती माइक्रोवेव ओवन के मॉडल्स की संक्षिप्त तुलना 

यहां नीचे तालिका में आपको अमेजन पर मौजूद 5000 रुपये से सस्ते के टॉप 5 ब्रांड्स के मुख्य बिंदु के बारे में जानकारी दी है। इनके आधार पर आपका निर्णय आसान हो सकता है और अपने लिए बढ़िया ओवन चुन कर सकते हैं। 

ओवन/माइक्रोवेव मॉडल

क्षमता (लीटर)

पावर (वाट)

मुख्य फ़ीचर्स

Haier 19L Inverter Solo Microwave

19 L

700 W

इन्वर्टर टेक्नोलॉजी, हल्का, स्टीम क्लीन, 5 पावर लेवल, डीफ्रॉस्ट

iBELL Ibleo 25L OTG

25 L

1600 W

रोटिसरी, 60 मिनट टाइमर, तापमान नियंत्रण, इनर लाइट

Longway Royal OTG 25L

25 L

1500 W

मल्टी हीट मोड, ग्रिल स्टैंड, बेक ट्रे, 50-250°C नियंत्रण

Voltas Beko 20L Solo Microwave

20 L

700 W 

एंटी-बैक्टीरियल इनर कैविटी, बड़ा टर्नटेबल, 6 पावर लेवल

Midea 20L Solo Microwave

20 L

700 W

5 पावर लेवल, डीफ्रॉस्ट, कम शोर, इनर लाइट

इसी तरह घरेलू उपकरण की जानकारी आप हाउस ऑफ एप्लाइंसेस कैटेगरी पर देख सकते हैं। 

लेख लिखते समय यहां बताए गए विकल्पों की कीमत ₹5,000 के अंदर थी। आने वाले समय में कीमत में हुआ कोई भी परिवर्तन पूरी तरह से अमेजन पर चल रहे डिस्काउंट और डील्स पर निर्भर करता है। ग्राहक किसी भी विकल्प का चुनाव करने से पहले एक बार अमेजन पर उनके दाम देख लें।

इन्हें भी पढ़ें 

 

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • 5000 रुपये से कम माइक्रोवेव ओवन में क्या-क्या फीचर्स मिलते हैं?
    +
    इस प्राइस रेंज में आपको बेसिक पावर लेवल, टाइमर, आसान नॉब कंट्रोल, हल्का डिजाइन और टिकाऊ कंस्ट्रक्शन जैसे फीचर्स मिलते हैं। कुछ मॉडल्स में इन्वर्टर तकनीक या डीफ्रॉस्ट फंक्शन भी होता है।
  • क्या 5000 रुपये से कम माइक्रोवेव ओवन सुरक्षित और भरोसेमंद होते हैं?
    +
    अगर आप किसी भरोसेमंद ब्रांड और सही स्पेसिफिकेशन वाला मॉडल चुनते हैं, तो ये ओवन सुरक्षित और भरोसेमंद होते हैं। बेहतर है कि वारंटी, रिव्यू और रेटिंग्स देखकर ही खरीदें।
  • 5000 रुपये के माइक्रोवेव ओवन का पावर और क्षमता क्या होती है?
    +
    इस रेंज में आमतौर पर 19-25 लीटर की क्षमता और 600-800 वाट के आउटपुट पावर वाले ओवन मिलते हैं, जो रोज़मर्रा के कुकिंग काम आसानी से कर सकते हैं।