छोटा है परिवार तो 7KG वाली ये Front Load Washing Machines आपके लिए हो सकती हैं बढ़िया

आपका परिवार भी केवल 3 से 4 लोगों का है और आप एक आसान वॉशिंग प्रक्रिया चाहते हैं, तो 7 किलोग्राम की फ्रंट लोड Washing Machine आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकती है। तो अगर आपका विचार भी इसे लेने का है, तो यहां आपको इसके 6 विकल्प मिल जाएंगे जिन्हें आप अपनी जरूरत व बजट अनुसार चुन सकते हैं।
7 किलोग्राम की टॉप रेटेड फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन
7 किलोग्राम की टॉप रेटेड फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन

7 किलोग्राम की फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन उन लोगों के लिए बढ़िया मानी जाती है जिनका परिवार छोटा होता है और जो लोग कपड़े धोने की प्रक्रिया को आसान बनाना चाहते हैं। क्योंकि जहां 7 किलोग्राम की मशीन में 3 से 4 लोगों के कपड़े आसानी से धो सकते हैं, तो वहीं फ्रंट लोड वाली वॉशिंग मशीन में AI तकनीक, Wifi कनेक्टिविटी, डायरेक्ट ड्राइव और इन-बिल्ट हीटर जैसी सुविधाएं मिलती है, जिनकी मदद से कपड़े धोना ना केवल आसान हो जाता है बल्कि कपड़े काफी अच्छी तरह साफ भी होते हैं। ऐसे में अगर आप भी विचार कर चुके हैं फ्रंट लोड वाली 7Kg Washing Machine लेने का तो इस लेख में आपको अमेजन पर उपलब्ध इसके 6 विकल्प मिल जाएंगे, जिनकी अधिक जानकारी नीचे दी गई है।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Haier 7 Kg 5 Star Powered by AI-DBT Fully Automatic Front Load Washing Machine

    Haier की यह 7 किलोग्राम की वॉशिंग मशीन AI-DBT तकनीक शामिल होती है, जो सेंसर के माध्यम से ड्रम में मौजूद कपड़ों के फैब्रिक और वजन को समझकर उसी अनुसार वॉशिंग प्रोग्राम चुनती है। इससे आपकी मेहनत कम लगती है और समय की बचत होती है। इसी के साथ इसमें कपड़े भी बेहतर साफ होते हैं। इसमें 525mm की सुपर ड्रम शामिल होती है, जिससे इसमें कपड़े बेहतर और बिना उलझे ठीक होते हैं। इसमें मौजूद प्यूरी स्टीम तकनीक 99.9% बैक्टीरिया को कपड़ों से हटाता है, जिससे आप बिना एलर्जी वाले कपड़े पहन सकते हैं। इसमें 15 से ज्यादा वॉशिंग प्रोग्राम शामिल होते हैं, जिसे आप कपड़ों के फैब्रिक अनुसार इस्तेमाल कर सकते हैं। यह 5 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ आने वाली हायर वॉशिंग मशीन है जो कम बिजली खपत के साथ कपड़े धोती है। इससे आप बिजली बिल में बचत कर सकते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन

    • कैपेसिटी - 7 किलोग्राम
    • कलर -  ब्लैक
    • विशेष सुविधा - ड्यूल स्प्रे
    • एक्सेस लोकेशन - फ्रंट लोड
    • एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार 
    • वारंटी - 5 साल की वारंटी

    खूबियां

    • इसमें इन-बिल्ट हीटर होता है जो ड्रम में पानी को सही तापमान पर गर्म करता है, जिससे कपड़ों में मौजूद जिद्दी दाग भी आसानी से साफ होते हैं।
    • इसमें चाइल्ड-लॉक फीचर मौजूद है जो मशीन की सेटिंग्स को लॉक कर देता है जिससे बच्चे छेड़छाड़ नहीं कर पाते हैं। 

    कमी 

    • इस वॉशिंग मशीन में फिलहाल यूजर्स को कुछ खास कमी देखने को नहीं मिली है।
    01
  • LG Smart Choice 7 Kg Fully-Automatic Front Load Washing Machine

    एलजी की यह वॉशिंग मशीन डायरेक्ट ड्राइव इन्वर्टर तकनीक शामिल होती है जो शांत और बिना वाइब्रेशन के कपड़े धोती है। इसमें मौजूद स्टीम तकनीक ड्रम में गर्म भाप छोड़कर कपड़ों में लगे बैक्टीरिया व वायरस को खत्म करती है। इस Washing Machine में आपको 1200 RPM की मोटर शामिल होती है जिससे ड्रम तेजी से घूमता है। इससे कपड़े जल्दी सूखते हैं। यह चाइल्ड लॉक फीचर के साथ आता है जो मशीन की सभी सेटिंग्स को बंद कर देता है जिससे बच्चे मशीन के साथ छेड़छाड़ नहीं कर पाते हैं। इसमें ऑटो रिस्टार्ट तकनीक मौजूद है यानी लाइट जाने पर मशीन की सेटिंग्स जहां बंद होती है लाइट आने के बाद दोबारा वहीं से शुरू हो जाती है। इस फ्रंट लोड LG वॉशिंग मशीन में स्मार्ट डाग्नोसिस सिस्टम शामिल होता है जो डिस्प्ले पर एरर दिखाकर मशीन की खराबी को बताता है। इसमें लगा एलईडी डिस्प्ले  मशीन को इस्तेमाल करने में आसान बनाता है। इसमें आपको 10 वॉशिंग प्रोग्राम मिलते हैं, जिन्हें आप कपड़ों के फैब्रिक अनुसार इस्तेमाल कर सकते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन

    • कैपेसिटी - 7 किलोग्राम
    • कलर -  सफेद
    • विशेष सुविधा - चाइल्ड लॉक
    • एक्सेस लोकेशन - फ्रंट लोड
    • एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार 
    • वारंटी - 2 साल की वारंटी

    खूबियां

    • इस एलजी वॉशिंग मशीन में मौजूद 6 मोशन डायरेक्ट ड्राइव तकनीक 6 अलग-अलग प्रक्रिया के साथ कपड़ों को धोता है, जिससे जिद्दी दाग भी आसानी से हट सकते हैं।
    • इसमें लॉन्डरी लोड सेंसर लगा होता है जो ड्रम में कपड़ों की मात्रा ज्यादा होने पर आपको अलर्ट देता है।

    कमी 

    • यूजर्स ने इस मशीन को लेकर कुछ खास कमी नहीं बताई है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Samsung 7 kg 5 Star Digital Inverter Fully-Automatic Front Load Washing Machine

    अगर आप भी ज्यादातर घर से बाहर रहते हैं, तो यह स्मार्ट तकनीक से लैस वॉशिंग मशीन आपके लिए शानदार विकल्प हो सकती है। इसमें Wifi कनेक्शन सपोर्ट मिलता है जिससे आप मशीन को अपने मोबाइल से जोड़ सकते हैं और घर से बाहर रहकर भी मशीन की सेटिंग्स को बदल सकते हैं, वॉशिंग प्रोग्राम बदल सकते हैं और मशीन को ऑन या ऑफ कर सकते हैं। इस Samsung मशीन को कंट्रोल करने के लिए आपको SmartThings App की सुविधा मिलती है, जिसमें आप लॉन्डरी प्लान कर सकते हैं, सेल्फ डायग्नोसिस की मदद से मशीन की खराबी को पहचानकर सही समय पर उसे ठीक करवा सकते हैं। इसमें शामिल 15 वॉशिंग प्रोग्राम्स को आप कपड़ों के फैब्रिक अनुसार इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें लगे पैनल की वजह से मशीन को इस्तेमाल करना आसान होता है क्योंकि आप इसमें वॉशिंग प्रोग्रम और अन्य सेटिंग्स को आसानी से देख व बदल सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • कैपेसिटी - 7 किलोग्राम
    • कलर -  ब्लैक
    • विशेष सुविधा - इन्वर्टर तकनीक
    • एक्सेस लोकेशन - फ्रंट लोड
    • एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार 
    • वारंटी - 2 साल की वारंटी

    खूबियां

    • यह वॉशिंग मशीन साइलेंट ऑपरेशन के साथ आती है यानी कपड़े धोते समय यह मशीन शोर नहीं करती है।
    • इसमें रेट मैश प्रोटेक्शन शामिल होता है यानी इस मशीन में चूहा अंदर नहीं जा सकता है और ना तारों को काट सकता है।

    कमी 

    • इस मशीन को लेकर यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
    03
  • Bosch 7 kg 5 Star Fully-Automatic Front Loading Washing Machine

    इस बॉश वॉशिंग मशीन में आपको AI एक्टिव वॉटर प्लस तकनीक शामिल होती है, जो कपड़ों का भार सेंसर के माध्यम से समझकर उसी अनुसार पानी का इस्तेमाल करता है। इससे पानी की बर्बादी नहीं होती है। इस Bosch वॉशिंग मशीन में मौजूद एंटी-टेंगल तकनीक कपड़ों को आपस में उलझने से रोकती है और एंटी बैक्टीरियल तकनीक कपड़ों से बैक्टीरिया और वायरस को खत्म करती है। यह तकनीक छोटे बच्चों के लिए अधिक फायदेमंद होती है। इसमें मौजूद एंटी-स्टेन फीचर मिट्टी, तेल, चाय और पसीने के दाग-धब्बों को हटाने में सक्षम होता है। इसका साइलेंट ऑपरेशन कपड़े धोते समय मशीन में वाइब्रेशन और शोर को कम करता है, जिससे आप शांत माहौल में किसी भी समय कपड़े धो सकते हैं। इसमें मौजूद इन-बिल्ट हीटर पानी को सही तापमान पर गर्म करता है, जिससे कपड़ों में लगे जिद्दी दाग आसानी से साफ होते हैं। इस वॉशिंग मशीन में मौजूद 1200 RPM हाई स्पिन स्पीड कपड़ों को तेजी से सूखाने में मदद करती है।

    स्पेसिफिकेशन

    • कैपेसिटी - 7 किलोग्राम
    • कलर -  सिल्वर
    • विशेष सुविधा - इन-बिल्ट हीटर
    • एक्सेस लोकेशन - फ्रंट लोड
    • एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार 
    • वारंटी - 2 साल की वारंटी

    खूबियां

    • इस वॉशिंग मशीन में डिजिटल डिस्प्ले लगा होता है जिससे वॉशिंग प्रोग्राम व अन्य सेटिंग्स को आसानी से देख सकते हैं। 
    • इस वॉशिंग मशीन में आप हार्ड वॉटर में भी कपड़ों को बेहतर ढंग से साफ कर सकते हैं। 

    कमी 

    • यूजर्स को इस वॉशिंग मशीन में कुछ खास कमी देखने को नहीं मिली है।
    04
  • IFB 7 Kg 5 Star DeepClean Technology Front Load Washing Machine

    इस फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन में आप घर से बाहर रहकर भी कपड़े साफ कर सकते हैं। इसमें आपको बस कपड़े डालकर जाना होता है। दरअसल, इस मशीन में Wifi कनेक्टिविटी की सुविधा मिलती है, जिससे आप मशीन को मोबाइल से कनेक्ट कर सकते हैं और घर से बाहर रहकर मशीन को ऑन/ऑफ कर सकते हैं, उसकी सेटिंग्स बदल सकेत हैं और वॉशिंग प्रोग्राम चुन सकते हैं। इस IFB वॉशिंग मशीन में इको इन्वर्टर मौजूद होता है जो कम शोर और वाइब्रेशन के साथ कपड़ों को धोता है। वहीं यह बिजली की खपत भी कम करता है जिससे आप बिजली में बचत कर सकते हैं। इसकी पावर स्टीम तकनीक ड्रम में गर्म भाप छोड़कर कपड़ों से बैक्टीरिया-वायरस को खत्म करती है और कपड़ों की झुर्रियों को भी कम करती है जिससे इन्हें प्रेस करने की जरूरत नहीं लगती है। यह AI पावर्ड वॉशिंग मशीन है जो कपड़ों को भार और फैब्रिक समझकर उसी अनुसार वॉशिंग प्रोग्राम चुनती है जिससे पानी की बचत 25% तक होती है और 30% तक आपका समय भी बच सकता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • कैपेसिटी - 7 किलोग्राम
    • कलर -  सफेद
    • विशेष सुविधा - इको इन्वर्टर
    • एक्सेस लोकेशन - फ्रंट लोड
    • एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार 
    • वारंटी - 4 साल की वारंटी

    खूबियां

    • इसमें आपको अमेजन एलेक्सा और गूगल असिस्टेंट सपोर्ट मिलता है जिससे आप केवल अपनी आवाज से मशीन को कंट्रोल कर सकते हैं।
    • इसमें लगा इन-बिल्ट हीटर पानी को सही तापमान पर गर्म करता है जिससे कपड़ों में लगे जिद्दी दाग भी आसानी से साफ होते हैं।

    कमी 

    • इस वॉशिंग मशीन को लेकर यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
    05
  • Whirlpool 7 Kg 5 Star Inverter Front Load Washing Machine with In-Built Heater

    इन-बिल्ट हीटर के साथ आने वाली यह 7 किलोग्राम की वॉशिंग मशीन पानी को सही तापमान पर गर्म करती है जिससे कपड़ों में लगे जिद्दी दाग भी आसानी से साफ होते हैं। इस Whirlpool वॉशिंग मशीन में शामिल स्टीम तकनीक कपड़ों में गर्म भाप छोड़कर उनमें लगे बैक्टीरिया व वायरस को खत्म करती है और कपड़ों की झुर्रियों को भी कम करती है। इस मशीन की खासियत है कि यह 100 से ज्यादा जिद्दी दागों को भी आसानी से साफ कर सकता है। इसकी फ्रेश केयर तकनीक कपड़ों के साफ होने के बाद भी उन्हें 6 घंटे तक फ्रेश रखता है। इसकी 6 सॉफ्ट मूव तकनीक अलग-अलग प्रक्रिया में कपड़ों को साफ करती है जिससे कपड़े ज्यादा बेहतर ढंग से साफ  होते हैं। इस फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन में आपको बड़ी ड्रम मिलती है, जिसमें कपड़े उलझे बिना अच्छी तरह साफ होते हैं। इस वॉशिंग मशीन में आपको 15 वॉशिंग प्रोग्राम मिलते हैं जिन्हें आप कपड़ों के फैब्रिक अनुसार इस्तेमाल कर सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • कैपेसिटी - 7 किलोग्राम
    • कलर -  ब्लैक
    • विशेष सुविधा - इन-बिल्ट हीटर
    • एक्सेस लोकेशन - फ्रंट लोड
    • एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार 
    • वारंटी - 2 साल की वारंटी

    खूबियां

    • इसमें एडवांस LED तकनीक शामिल होती है, जिसमें आप वॉश प्रोग्राम व अन्य सेटिंग्स को आसानी से देख सकते हैं। इससे मशीन का इस्तेमाल अधिक आसान हो जाता है।
    • इसमें ऑटो रिस्टार्ट की सुविधा मिलती है जो लाइट कटने के बाद जहां बंद होती है वापस लाइट आने के बाद वहीं से शुरू हो जाती है।

    कमी 

    • यूजर्स को इस वॉशिंग मशीन में कुछ खास कमी देखने को नहीं मिली है।
    06

7 किलोग्राम फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन के 6 मॉडल्स की तुलना

यहां Haier, Samsung, LG, IFB, Whirlpool और Bosch ब्रांड के वॉशिंग मशीन की तुलना की गई है, जिससे आपको यह समझने में आसानी होगी कि इनमें से कौन-सा विकल्प आपके लिए ज्यादा बेहतर हो सकता है।

मॉडल नाम 

इन्वर्टर तकनीक 

खास फीचर्स 

वारंटी

Haier 7 Kg 5 Star Powered by AI-DBT Washing Machine 

इन्वर्टर मोटर  

525mm सुपर ड्रम, इन-बिल्ट हीटर, प्योरी स्टीम 

5 साल की वारंटी

LG Smart Choice 7 Kg 5 Star Machine 

इन्वर्टर डायरेक्ट ड्राइव  

स्टीम तकनीक, 6 Motion DD, एलर्जी और जिद्दी दाग हटाए 

2 साल की वारंटी

Samsung 7 kg 5 Star  Washing Machine 

डिजिटल इन्वर्टर  

AI कंट्रोल, Wifi, हाइजीन स्टीम 

2 साल की वारंटी

Bosch 7 kg 5 Star Machine 

इन्वर्टर मोटर 

AI एक्टिव वॉटर प्लस, Anti-Wrinkle, एंटी-बैक्टीरियल प्रोग्राम 

2 साल की वारंटी

IFB 7 Kg 5 Star Washing Machine 

इको इन्वर्टर  

डीप क्लीन तकनीक, AI पावर्ड, WiFi 

4 साल की वारंटी

Whirlpool 7 Kg 5 Star Front Load Washing Machine 

इन्वर्टर तकनीक 

इन-बिल्ट हीटर, 100+ Tough Stains, स्टीम क्लीन 

2 साल की वारंटी

इसी तरह के अन्य लेख को पढ़ने के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर क्लिक करें।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • 7 किलोग्राम की वॉशिंग मशीन किसके लिए अच्छी होती है?
    +
    3 से 4 लोगों के परिवारों के लिए 7 किलोग्राम की वॉशिंग मशीन बढ़िया मानी जाती है।
  • फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन लेने के क्या फायदे हैं?
    +
    फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन एडवांस तकनीक शामिल होती है जो कपड़े धोने की प्रक्रिया को आसान बनाते हैं और बेहतर धुलाई भी देते हैं।
  • क्या फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन महंगी होती है?
    +
    जी हां, अगर टॉप लोड से तुलना करें तो फ्रंड लोड वॉशिंग मशीन महंगी होती है।