Sujata के बेस्ट रेटेड Juicer Mixer Grinder काम बनाएंगे आसान, देखें Amazon पर उपलब्ध विकल्प

आपकी रसोई के कई कामों को आसान बनाने वाले Sujata जूसर मिक्सर ग्राइंडर के बढ़िया रेटिंग वाले विकल्प अमेजन पर उपलब्ध हैं। इनके 5 बढ़िया विकल्प आप यहां देख सकते हैं, जो अलग-अलग क्षमता, आकार और जार के साथ आते हैं।
Sujata जूसर मिक्सर ग्राइंडर के बेस्ट रेटेड विकल्प
Sujata जूसर मिक्सर ग्राइंडर के बेस्ट रेटेड विकल्प

चटनी पीसनी हो, जूस निकालना हो या फिर मसाला तैयार करना हो, सुजाता जूसर मिक्सर ग्राइंडर के साथ ये सभी काम आसानी से किए जा सकते हैं। ऐसे में हम आपके लिए Amazon पर उपलब्ध बेस्ट रेटेड विकल्प लेकर आए हैं, जो भारतीय रसोई के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकते हैं। Sujata जूसर मिक्सर ग्राइंडर अपनी जबरदस्त क्वालिटी, शक्तिशाली ग्राइंडिंग प्रदर्शन (खासकर सख्त मसालों और बैटर के लिए), शांत ऑपरेशन और भरोसेमंद होने के लिए सबसे अच्छे माने जाते हैं। ऐसे में यहां शामिल किए गए इनके बढ़िया रेटिंग वाले Juicer Mixer Grinder रसोई के कई कामों को आसान बना सकते हैं। आपको इनमें अलग-अलग क्षमता, जारों की संखा, कीमत और खूबियों वाले विकल्प मिल जाएंगें, जिन्हें अपने अनुसार चुना जा सकता है। ये कई शानदार फीचर्स से लैस हैं, जिनकी जानकारी के लिए आप नीचे शामिल किए गए विकल्पों को देख सकते हैं-

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Sujata Powermatic Plus Juicer Mixer Grinder

    इसके एक खास तरीके से डिजाइन किए गए फिल्टर के इस्तेमाल से बेहतर जूस निकाला जा सकता है। यह खास डिजाइन बचे हुए जूस की हर बूंद को निकालने की गारंटी देता है, जिससे फल के पोषक तत्व और स्वाद दोनों अच्छी तरह से बने रह सकते हैं। इसकी 900 वॉट वाली शक्तिशाली मोटर डबल बाल बियरिंग टेक्नोलॉजी से लैस है, जो शक्तिशाली और बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करती है। इस Sujata जूसर मिक्सर ग्राइंडर की 22000 रोटेशन प्रति मिनट की शानदार स्पीड आपके इंग्रीडिएंट्स के असली स्वाद को बनाए रखने के लिए अच्छी साबित हो सकती है। वहीं, इसकी 90 मिनट तक लगातार चलने की क्षमता बिना किसी रुकावट के ब्लेंडिंग या ग्राइंडिंग का काम आसानी से करना सुनिश्चित करती है। यह 1750 और 1000 मिली क्षमता वाले 2 जार के साथ आता है, जिनमें अलग-अलग चीजों को आसानी से पीसा जा सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्पेशल फीचर- हाई-परफॉर्मेंस 900 वॉट मोटर
    • मटेरियल- यूवी स्टेब्लाइज्ड एबीएस वर्जिन प्लास्टिक
    • अधिकतम पावर- 900 वॉट
    • वोल्टेज- 230 वोल्ट्स
    • कंट्रोलर टाइप- बटन
    • स्पीड की संख्या- 3
    • ब्लेड मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
    • क्षमता- 1000 मिली

    खूबियां

    • जूसर मिक्सर ग्राइंडर में हाई स्ट्रेंथ वाले स्टेनलेस स्टील ब्लेड ज्यादा बारीक और तेजी से काटते हैं।
    • यह पूरी तरह से शॉक प्रूफ है और इसलिए इस्तेमाल के दौरान पूरी सुरक्षा सुनिश्चित करता है।
    • अच्छी क्वालिटी के मटेरियल से बने होने के कारण इसका रख-रखाव भी आसान रहने वाला है।
    • इस जूसर के साथ बेहतर जूस निकालने के लिए यूनिक हनीकॉम्ब फिल्टर मेश आता है।

    कमी

    • कुछ ग्राहकों के मुताबिक यह काफी आवाज करता है।
    01
  • Sujata Powermatic Maxima Juicer Mixer Grinder

    यह सुजाता जूसर मिक्सर ग्राइंडर 22000 RPM की गति से घूमते हुए सख्त चीजों को भी बारीकी से पीस सकते है और साथ ही उनके स्वाद को भी बनाए रखने में सक्षम है। इसकी 90 मिनट तक लगातार ग्राइंडिंग करने की क्षमता आपके रसोई के कामों को ज्यादा आसान और तेज बना सकती है। इस मिक्सर ग्राइंडर में डबल बाल बियरिंग टेक्नोलॉजी के साथ आने वाली 900 वॉट की शक्तिशाली मोटर लगी है, जो कम रख-रखाव में भी शानदार प्रदर्शन दे सकती है। इसमें एक खास डिजाइन के फिल्टर के साथ आने वाला जूस ऐक्सट्रैक्टर दिया गया है, ताकी रस की एक-एक बूंद निकल सके और इसका स्वाद भी बना रहे। यह तीन अलग-अलग क्षमता वाले जार के साथ आता है, जिसमें चटनी पीसना, घोल बनाना, मसाला पीसना, जूस निकालना जैसे कई काम किए जा सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्पेशल फीचर- इंडिकेटर, अलग होने योग्ल ब्लेड
    • मटेरियल- यूवी स्टेब्लाइज्ड एबीएस वर्जिन प्लास्टिक
    • अधिकतम पावर- 900 वॉट
    • वोल्टेज- 230 वोल्ट्स
    • कंट्रोलर टाइप- बटन
    • स्पीड की संख्या- 3
    • क्षमता- 1750 मिली
    • फिनिश टाइप- ग्लॉसी

    खूबियां

    • इसके जार सुरक्षित लिड और आरामदायक हैंडल के साथ आते हैं।
    • इसकी 100% कॉपर मोटर अधिक टिकाऊ और शक्तिशाली प्रदर्शन दे सकती है।
    • इसमें सुरक्षित और बिना रूकावट वाले इस्तेमाल के लिए ओवरलोड प्रोटक्टर दिया गया है।
    • बेहतरीन जूस निकालने के लिए यह खास हनीकॉम्ब फिल्टर मेश के साथ आता है।

    कमी

    • कुछ ग्राहकों को अमेजन से डैमेज प्रोडक्ट प्राप्त हुआ है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Sujata Multimix Juicer Mixer Grinder

    इस जूसर मिक्सर ग्राइंडर के साथ 3 अलग-अलग जार मिलते हैं, जिनमें पीसने, ग्राइंड और जूस निकालने का काम किया जा सकता है। यह 2 ज़ंग मुक्त रहने वाले स्टेनलेस स्टील जार और एक मजबूत पारदर्शी जार के साथ आता है। इसमें 900 वॉट क्षमता की शक्तिशाली मोटर लगी है, जो डबल बाल बियरिंग के साथ आती है और बेहतरीन बिना रूकावट वाला प्रदर्शन दे सकती है। इस मोटर को 100% कॉपर से बनाया गया है, जो अधिक तेज, टिकाऊ और क्षमता से भरा प्रदर्शन दे सकती है। वहीं, इसका हनीकॉम्ब फिल्टर मेश वाला जूस ऐक्सट्रैक्टर फलों से अधिक कुशल तरीके से जूस निकालने में सक्षम है, जिससे आप स्वाद और पोषक तत्वों से भरा ताजा जूस घर में बनाकर पी सकते हैं। यह 90 मिनट तक बिना किसी रूकावट के लगातार ग्राइंडिंग का काम करने में भी सक्षम है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • मटेरियल- यूवी स्टेब्लाइज्ड एबीएस वर्जिन प्लास्टिक
    • स्पेशल फीचर- शॉकप्रूफ
    • क्षमता- 1000, 1750, 500 मिली
    • वोल्टेज- 240 वोल्ट्स
    • वॉटेज- 900 वॉट्स
    • कंट्रोलर टाइप- नॉब
    • स्पीड की संख्या- 3
    • ब्लेड मटेरियल- स्टेनलेस स्टील

    खूबियां

    • यह 22000 RPM की गति से घूमते हुए सभी चीजों को बारीकी से पीस सकता है।
    • सख्त चीजों को भी बारीक और कुशल तरीके से पीसने के लिए स्टेनलेस स्टील ब्लेड दिए गए हैं।
    • इसका पारदर्शी लिक्विड जार अलग होने योग्य कोकोनेट मेश के साथ आता है।
    • इसके तीनों जार में मजबूत हैंडल और लिड दिया गया है।

    कमी

    • कुछ लोगों ने इसके नॉइज लेवल को लेकर शिकायत की है।
    03
  • Sujata MG03 Mixer Grinder

    इस सुजाता MG03 में 1000-वॉट की मजबूत मोटर है जिसमें 100% कॉपर वाइंडिंग और डबल बॉल बेयरिंग मिलती हैं, जो भारी लोड में भी ज्यादा टिकाऊपन, स्मूद ऑपरेशन और लगातार ग्राइंडिंग पक्का करती है। यह 25,000 RPM पर काम करता है ताकि खाने को कम से कम गर्मी पैदा किए बिना जल्दी प्रोसेस किया जा सके, जिससे उसका प्राकृतिक स्वाद बना रहे। इसमें नारियल दूध निकालने वाले अटैचमेंट में एक फाइन मेश जूसर शामिल है जिसे नारियल के दूध को अवशेष से प्रभावी ढंग से अलग करने के लिए डिजाइन किया गया है। वहीं, इसके फूड ग्रेड और मजबूत क्वालिटी वाले स्टेनलेस स्टील ब्लेड सख्त चीजों को भी बारीकी से पीसने में सक्षम हैं। इस Sujata Mixer Grinder के कटर असेंबली में पहले से ऑइल लगे फेल्ट बुश होते हैं और उन्हें लंबे समय तक चलने वाली परफॉर्मेंस के लिए मजबूत मेटल कपलर में रखा जाता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्पेशल फीचर- बदलने योग्य ब्लेड
    • क्षमता- 1.75 L/दिन
    • मटेरियल- पॉलीकार्बोनेट
    • कंपोनेंट्स- 4 स्टेनलेस स्टील जार
    • वॉटेज- 1000 वॉट्स
    • स्पीड की संख्या- 3
    • वोल्टेज- 240 वोल्ट्स
    • ब्लेड मटेरियल- स्टेनलेस स्टील

    खूबियां

    • 3 तरफा कूलिंग वेंट मशीन को ओवरहीटिंग से बचाता है।
    • जार और मोटर का सेल्फ अलाइंमेंट जारों को मशीन पर अच्छी तरह फिट करता है।
    • 100% कॉपर वायरिंग वाली मोटर टिकाऊ और शक्तिशाली हो सकती है।
    • इसका सेल्फ ड्रेनिंग सिस्टम मशीन पर गिरने वाले लिक्विड को अपने आप नीचे गिरा देता है।

    कमी

    • कुछ ग्राहकों द्वारा नॉइज लेवल की शिकायत की गई।
    04
  • Sujata Dynamix 900 Watts Mixer Grinder

    यह सुजाता डायनामिक्स भारी-भरकम कामों को कुशलता से संभालने के लिए जाना जाता है, जिससे रसोई के काम आसान हो सकते हैं। इसके सभी जार मजबूत लिड लॉक और एर्गोनैमिक हैंडल के साथ आता है, जो इन्हें इस्तेमाल में आसान बनाता है। इस मिक्सर ग्राइंडर में 900 वॉट की शक्तिशाली मोटर मिलती है, जिसमें मजबूत प्रदर्शन के लिए डबल बाल बियरिंग के साथ ही 100% कॉपर वायरिंग की गई है। इसके अलावा यह 22,000 RPM की तेज स्पीड के साथ काम करता है, जिससे सख्त चीजों को भी कम से कम समय में आसानी से पीसा जा सकता है। इसमें 90 मिनट तक लगातार चलने वाली ग्राइंडिंग क्षमता मिलती है, जिसकी वजह से किसी भी चीज को पीसते वक्त इसे बार-बार ऑन और ऑफ करने की जरूरत नहीं पड़ती है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • मटेरियल- यूवी स्टेब्लाइज्ड एबीएस वर्जिन प्लास्टिक
    • स्पेशल फीचर- एडजस्टेबल स्पीड, एंटी स्किड, शॉकप्रूफ
    • क्षमता- 3 लीटर
    • वोल्टेज- 230 वोल्ट्स
    • वॉटेज- 900 वॉट्स
    • कंट्रोल टाइप- नॉब
    • स्पीड की संख्या- 3
    • कंटेनर मटेरियल- स्टेनलेस स्टील

    खूबियां

    • 90 मिनट लगातार चलने वाला मिक्सर ग्राइंडर ज्यादा इस्तेमाल के लिए बढ़िया हो सकता है।
    • गीली पिसाई के लिए डोम जार, सूखी पिसाई और चटनी पीसने के लिए 2 अलग-अलग स्टेनलेस स्टील जार मिलते हैं।
    • बेहद मजबूत स्टेनलेस स्टील ब्लेड चीजों को ज्यादा बारीक और तेजी से काटते हैं।
    • यह पूरी तरह से शॉकप्रूफ है, जो इस्तेमाल में सुरक्षित हो सकता है।

    कमी

    • कुछ ग्राहकों ने इससे ज्यादा आवाज आने की बात कही।

    हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर ऐसी ही अन्य जानकारी भी देखी जा सकती है।

    05

बेस्ट रेटेड सुजाता जूसर मिक्सर ग्राइंडर की तुलना

मॉडल

मोटर

जार की संख्या

अन्य

Sujata Powermatic Plus Juicer Mixer Grinder

900 वॉट्स

2

डबल बाल बियरिंग मोटर

Sujata Powermatic Maxima Juicer Mixer Grinder

900 वॉट्स

3

100% कॉपर मोटर

Sujata Multimix Juicer Mixer Grinder

900 वॉट्स

कोकोनट मिल्क ऐक्सट्रैक्टर के साथ 3 जार

90 मिनट लगातार रनिंग टाइम

Sujata MG03 Mixer Grinder

1000 वॉट्स

4

6 प्वाइंट ब्लेड

Sujata Dynamix 900 Watts Mixer Grinder

900 वॉट्स

3

22000 रोटेशन प्रति मिनट

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • सुजाता जूसर मिक्सर ग्राइंडर की वारंटी कितनी होती है?
    +
    सुजाता जूसर मिक्सर ग्राइंडर पर आमतौर पर 1 साल तक की वारंटी होती है।
  • सुजाता जूसर मिक्सर ग्राइंडर की कीमत क्या है?
    +
    सुजाता जूसर मिक्सर ग्राइंडर की कीमत मॉडल और विशेषताओं के आधार पर भिन्न होती है, आमतौर पर ₹3,000 से ₹8,000 तक हो सकती है।
  • क्या सुजाता जूसर मिक्सर ग्राइंडर सब्जियों और फलों दोनों के लिए अच्छा है?
    +
    हां, सुजाता जूसर मिक्सर ग्राइंडर सब्जियों और फलों दोनों के लिए अच्छा है। इसमें दोनों के जूस निकाले जा सकते हैं।