आज के समय में रसोई के काम को आसान और तेज बनाने के लिए 750W मिक्सर ग्राइंडर एक बेहतरीन विकल्प माना गया है। येे न सिर्फ मसाले पीसने और चटनी बनाने में मदद करते हैं, बल्कि जूस, स्मूदी और बैटर तैयार करने जैसे कई काम भी आसानी से कर देते हैं। अगर आपको भी अपनी रसोई के लिए बढ़िया सा मिक्सर ग्राइंडर चाहिए, तो आप Amazon पर मौजूद अलग-अलग ब्रांड्स के बेस्ट रेटेड 750 वॉट मिक्सर ग्राइंडर में से किसी एक को चुन सकते हैं। ये Philips, Havells, Preethi, Longway और Prestige जैसे टॉप ब्रांड के हैं। ये पावरफुल मोटर, मजबूत जार, सेफ्टी फीचर्स और टिकाऊ डिजाइन के साथ आते हैं। साथ ही इनकी शार्प ब्लेड जल्दी से मिक्सिंग और ग्राइंडिंग जैसा काम कर देती है। वहीं विभिन्न काम के लिए इनके साथ मल्टीपल जार मिलते हैं।
आइए बढ़िया रेटिंग वाले 750 वॉट मिक्सर ग्राइंडर के 5 विकल्प देखें -
Philips HL7756/00 Mixer Grinder
फिलिप्स का यह 750 वॉट का मिक्सर ग्राइंडर एक पावरफुल और भरोसेमंद विकल्प है, जो रोजमर्रा की कुकिंग जरूरतों के लिए बढ़िया हो सकता है। इसमें 750 वॉट टर्बो मोटर दी गई है, जो सख्त पदार्थों को भी आसानी से पीस सकती हैं और बेहतर एयर वेंटिलेशन की वजह से लगातार करीब 25 मिनट तक ग्राइंडिंग करने में सक्षम है। इसमें 3 जार मिलते हैं, जिनमें 1.5 लीटर का वेट जार, 1 लीटर का मल्टीपर्पज़ जार और 0.3 लीटर का चटनी जार शामिल है। सभी जार फूड-ग्रेड स्टेनलेस स्टील के बने हैं और लीकप्रूफ डिजाइन के साथ आते हैं। ड्राई जार में एंटी-स्पिल ढक्कन दिया गया है, जिससे रबर गैसकेट की जरूरत नहीं पड़ती है, जबकि वेट और चटनी जार में अतिरिक्त सुरक्षा के लिए रबर गैसकेट दिया गया है। इस पर 2 साल की वारंटी और मोटर पर 5 साल की वारंटी मिलती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Philips
- रंग - काला
- क्षमता - 1.5 लीटर
- वोल्टेज - 230 वोल्ट
- वाट क्षमता - 750W
- कंट्रोल टाइप - नॉब कंट्रोल
- आइटम का वजन - 3 किलोग्राम
खूबियां
- इसमें स्टेनलेस स्टील ब्लेड मिलता है, जो अच्छे से काम करते हैं।
- हर तरह की मिक्सिंग और जरूरत के लिए 3 स्पीड कंट्रोल + पल्स फंक्शन है।
- इसकी मजबूत ABS बॉडी अच्छे से काम करती है।
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स का कहना है कि यह चलने पर बहुत अधिक शोर करता है।
01
Havells ESO 750 Watt Mixer Grinder
750 वॉट का यह हैवेल्स मिक्सर ग्राइंडर एक दमदार और भरोसेमंद ब्रांड माना जाता है, जो रोजमर्रा के ग्राइंडिंग और ब्लेंडिंग जैसे काम आसानी से करता है। इसके साथ 3 स्टेनलेस स्टील जार मिलते हैं, जिसमें 600 ml का चटनी जार, 800 ml का ग्राइंडिंग जार और 1.6 लीटर का लिक्विडाइजिंग जार है। सभी जार मजबूत ढक्कन के साथ आते हैं, जो सामान को लीक होने से बचाते हैं। जार और ब्लेड 304 रस्ट-रेज़िस्टेंट स्टेनलेस स्टील के बने हैं, जिससे ग्राइंडिंग हमेशा मजबूत और टिकाऊ रहती है। इसकी 21000 RPM की हाई-स्पीड 750 वॉट मोटर मसाले, चटनी, बैटर और जूस जैसी चीज़ों को जल्दी और अच्छे से पीसने में बढ़िया है। मोटर की सुरक्षा के लिए इसमें इनबिल्ट ओवरलोड प्रोटेक्टर भी दिया गया है, जिससे ज्यादा लोड पड़ने पर मोटर सुरक्षित रहती है और मशीन लंबे समय तक चलती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Havells
- रंग - टिल
- क्षमता - 0.6 लीटर, 0.8 लीटर, 1.6 लीटर
- वोल्टेज - 230 वोल्ट
- वाट क्षमता - 750W
- कंट्रोल टाइप - नॉब कंट्रोल
- आइटम का वजन - 4160 ग्राम
खूबियां
- इसमें 3 स्पीड सेटिंग और पल्स फंक्शन दिया गया है, जिससे आप अपनी जरूरत के अनुसार मोटा या बारीक पीस सकते हैं।
- बेहतर कूलिंग के लिए इसमें एयर वेंट टेक्नोलॉजी दी गई है, जो मोटर का तापमान नियंत्रित करती है।
- इसकी हेवी ड्यूटी ABS बॉडी मशीन को मजबूती और टिकाऊपन देती है।
- एर्गोनॉमिक जार हैंडल से मिक्सर को पकड़ना आसान हो जाता है।
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स का कहना है कि इसकी परफॉरमेंस अच्छी नहीं है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Preethi Diamond 750 Watt Mixer Grinder
इस प्रीति मिक्सर ग्राइंडर में 750 वॉट की ताकतवर मोटर दी गई है, जो गीली पिसाई, मसाले, चटनी, स्मूदी और बैटर जैसे काम आसानी से कर सकती है। इसमें FBT मोटर और हाई ग्रेड नायलॉन कपलर दिए गए हैं, जो स्मूद और बिना किसी परेशानी के काम करते हैं। मोटर काफी पावरफुल होने की वजह से किचन का काम फटाफट हो जाता है। इसके साथ 3 जार मिलते हैं, जो 1.5 लीटर का बड़ा जार, 0.5 लीटर और 0.4 लीटर के चटनी जार क्षमता में आते हैं। सभी जार और ब्लेड 100% स्टेनलेस स्टील के बने हैं और मशीन से पॉलिश किए गए ब्लेड तेज और बेहतरीन ग्राइंडिंग देते हैं। इसमें दिया गया फ्लेक्सी लिड खास फीचर है, जिसकी मदद से 1.5 लीटर वाले जार की क्षमता को 1 लीटर तक एडजस्ट किया जा सकता है, जिससे मात्रा के अनुसार ग्राइंडिंग करना आसान हो जाता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Preethi
- रंग - सफेद
- क्षमता - 1.5 लीटर
- वोल्टेज - 230 वोल्ट
- वाट क्षमता - 750W
- कंट्रोल टाइप - नॉब कंट्रोल
- आइटम का वजन - 5800 ग्राम
खूबियां
- यह ग्राइंडर मिक्सर बिना किसी इंस्टॉलेशन के तुरंत इस्तेमाल के लिए तैयार रहता है।
- इसमें ओवरलोड प्रोटेक्टर दिया गया है, जो ज्यादा लोड पड़ने पर मोटर को अपने आप बंद कर देता है।
- साथ में मिलने वाले जार की ब्लेड बहुत ही शार्प हैं।
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स ने इसकी परफॉरमेंस और शोर को लेकर शिकायत की है।
03
Longway Super Dlx Juicer Mixer Grinder
यह लॉन्गवे जूसर मिक्सर ग्राइंडर एक किफायती और पावरफुल विकल्प है, जो रसोई के कामों को आसान बनाता है। इसमें 750 वॉट तक की शक्तिशाली मोटर दी गई है, जो मसाले पीसने, मिक्सिंग करने और जूस निकालने जैसे काम आसानी से कर सकती है। हालांकि सामान्य इस्तेमाल के लिए यह मोटर लगभग 500 वॉट की रेटेड कैपेसिटी पर काम करती है, जिससे बिजली की बचत भी होती है। Longway कंपनी ने इसमें एनर्जी एफिशिएंट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है, जिससे कम बिजली में बढ़िया परफॉर्मेंस मिलती है। इसकी क्वालिटी और सेफ्टी पर पूरा ध्यान रखा गया है, जिससे लंबे समय तक इसको किचन में इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके कंट्रोल्स इस्तेमाल में आसान हैं और यह हेवी ड्यूटी कामों को भी अच्छे से संभाल लेता है। वारंटी की बात करें तो इस मिक्सर मशीन के साथ 2 साल की वारंटी मिलती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Longway
- रंग - काला और स्लेटी
- क्षमता - 1.2 लीटर
- वोल्टेज - 230 वोल्ट
- वाट क्षमता - 750W
- कंट्रोल टाइप - फुल पैनल, फुल इंटेग्रेटिड, इलेक्ट्रॉनिक, बटन, नॉब, जॉयस्टिक
- आइटम का वजन - 3 किलोग्राम
खूबियां
- इसके साथ 4 जार मिलते हैं, जिनका इस्तेमाल ग्राइंडिंग, मिक्सिंग और जूसिंग के लिए किया जा सकता है।
- जार और बॉडी मजबूत प्लास्टिक मटेरियल से बने हैं, जो रोज़ाना के इस्तेमाल के लिए टिकाऊ हैं।
- इसका ब्लैक और ग्रे कलर का ग्लॉसी फिनिश किचन को आकर्षक लुक देता है।
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स ने इसकी कार्यक्षमता और ठीक से पिसाई न करने की शिकायत की है।
04
Prestige Astra 750 Watt Mixer Grinder with 5 Jars
यह प्रेस्टीज ग्राइंडर मिक्सर 3 स्पीड कंट्रोल और पल्स फंक्शन के साथ आता है, जिससे आप अपनी जरूरत के हिसाब से ग्राइंडिंग कर सकते हैं। इसमें लगे तेज और जंग-रोधी स्टेनलेस स्टील ब्लेड गीले और सूखे दोनों तरह के सामान को अच्छी तरह से पीसते हैं। वहीं इसके लीक प्रूफ ढक्कन और मजबूत जार लॉक इस्तेमाल को सुरक्षित और बिना गंदगी के बनाते हैं, जिससे किचन साफ-सुथरा बना रहता है। इसमें दी गई 750 वॉट की कॉपर मोटर तेज और असरदार ग्राइंडिंग करती है। साथ ही इसमें ओवरलोड प्रोटेक्शन मौजूद है, जो ज्यादा लोड पड़ने पर मोटर को सुरक्षित रखता है और लंबे समय तक बेहतर परफॉर्मेंस देता है। इसके साथ आपको कुल 5 जार मिलते हैं जिसमें 3 स्टेनलेस स्टील जार (1.5 लीटर वेट जार, 1 लीटर ड्राई जार और 300 ml चटनी जार), 1.5 लीटर का ट्रांसपेरेंट जूसर जार और एक Mix-O-Keep जार है, जिसमें आप ताजा पिसे मसाले या चटनी स्टोर कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Prestige
- रंग - नीला काला
- क्षमता - 1.5 लीटर
- वोल्टेज - 230 वोल्ट
- वाट क्षमता - 750W
- कंट्रोल टाइप - नॉब
- ब्लेड मटेरियल - स्टेनलेस स्टील
खूबियां
- इसके जार स्पेस सेविंग स्टैकिंग डिजाइन के साथ आते हैं, जो किचन काउंटर पर कम जगह घेरते हैं।
- इसके नीले रंग की स्लीक बॉडी देखने में अच्छी लगती है, साथ ही साफ करने में भी आसान है।
- आरामदायक हैंडल पकड़ को बेहतर बनाते हैं।
- यह ISI सर्टिफाइड है।
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स ने इसकी कार्यक्षमता और गुणवत्ता को बढ़िया नहीं बताया है।
05
बढ़िया रेटिंग वाली मिक्सर ग्राइंडर के 5 प्रमुख विकल्प की जानकारी
यहां आप तालिका के जरिए 750 वॉट मिक्सर ग्राइंडर के 5 ब्रांडेड मॉडल्स को फीचर्स, परफॉर्मेंस, गुणवत्ता और मोटर क्षमता के आधार पर समझ सकते हैं, ताकि मसाला पीसने, ग्रेवी या जूस बनाने जैसे काम के लिए बढ़िया सा मिक्सर घर ला सकें।
इसी तरह घरेलू उपकरण की जानकारी आप हाउस ऑफ एप्लाइंसेस कैटेगरी पर देख सकते हैं।
इन्हें भी पढ़ें
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।