₹25,000 से कम में Amazon पर उपलब्ध भारत के ये Samsung, Godrej और Haier जैसी Fridge कंपनियां देती हैं दमदार कूलिंग

₹25,000 के अंदर एक नया फ्रिज लेना अब मुश्किल नहीं है, क्योंकि अमेजन पर Haier, Samsung, Whirlpool, IFB और Godrej ब्रांड्स शानदार फीचर्स के साथ किफायती मॉडल्स पेश कर रहे हैं, जो आपके घर के लिए जरूरी हो सकते हैं।
भारत में 25000 रुपये से कम कीमत वाले फ्रिज की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग वाली कंपनी
भारत में 25000 रुपये से कम कीमत वाले फ्रिज की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग वाली कंपनी

वैसे तो भारत में घर की जरूरतों के हिसाब से ₹25,000 के बजट में कई अच्छी गुणवत्ता वाले फ्रिज उपलब्ध है, जिनका चयन आप अपनी जरूरत और सुविधा के अनुसार कर सकते हैं। ऐसे में अगर आप भी एक बढ़िया कंपनी का Fridge अमेजन से लेना चाहते हैं, तो यहां हम आपको Haier, Samsung, Whirlpool, IFB और Godrej के बारे में बताएंगे, जो आपके फल, सब्जियों और पके हुए भोजन को लंबे समय तक ताजा रख सकते हैं। ये मॉडल्स न सिर्फ बेहतरीन कूलिंग करते हैं बल्कि कई आधुनिक सुविधाओं के साथ बिजली की बचत भी करते हैं। इनका इन्वर्टर कंप्रेसर लंबे समय तक बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए बढ़िया माना जाता है। 

यहां आपको भारत में उपलब्ध बेस्ट रेटेड फ्रिज कंपनियों के 5 प्रमुख विकल्प मिलेंगे।  

जब यह लेख लिखा गया है, तब सभी फ्रिज की कीमत ₹25,000 से कम थी। लेकिन हां, समय के साथ कीमत कम-ज्यादा हो सकती है, जिससे हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं है। वास्तविक समय में कीमत जानने के लिए अमेजन पर जरूर देखें।

 

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Haier 240L 2 Star Frost Free Top Mount Double Door Refrigerator

    240 लीटर की क्षमता के साथ आने वाला यह हायर फ्रिज 3 से 4 सदस्यों वाले परिवारों के लिए बढ़िया हो सकता है। इसमें 57 लीटर फ्रीजर क्षमता और ताजा भोजन रखने की क्षमता 183 लीटर है। इस डबल डोर रेफ्रिजरेटर में टर्बो आइसिंग तकनीक है, जो बर्फ को तेजी से जमाने में मदद करता है। 25,000 रुपये से कम कीमत पर मिलने वाला यह Haier फ्रिज ऑटो डिफ्रॉस्ट फंक्शन के साथ आता है, जो बेहतरीन कूलिंग और लंबे समय तक ताजगी बनाए रखता है। बड़े सब्जी बॉक्स के साथ आने वाला यह मॉडल अधिक स्टोरेज प्रदान करता है। इसकी बॉडी को उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री के साथ तैयार किया गया है, जिसकी वजह से यह बेहद मजबूत और टिकाऊ है। यह डबल डोर फ्रिज स्टेबलाइजर के बिना काम करने में सक्षम है, जिस वजह से यह वोल्टेज के उतार-चढ़ाव को झेल सकता है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - ‎HEF-252EGS-P
    • ब्रांड - Haier 
    • क्षमता - 240 लीटर 
    • भारित वार्षिक ऊर्जा खपत - प्रति वर्ष 270 किलोवाट घंटे
    • फ्रीजर क्षमता - 57 लीटर
    • रेफ्रिजरेटर में ताज़ा भोजन रखने की क्षमता - 183 लीटर 
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 61.5 x 54.8 x 156 सेंटीमीटर

    खासियत 

    • ऑटो डीफ्रॉस्ट सुविधा 
    • एंटी बैक्टीरियल गैस्केट 
    • टेम्पर्ट ग्लास शेल्फ 
    • स्टेबलाइजर के बिना काम करने में सक्षम 
    • कूल पैड तकनीक 

    कमी 

    • अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने इस रेफ्रिजरेटर में कूलिंग की समस्या बताई है। 
    01
  • Samsung 236 L, 3 Star, Digital Inverter, Frost Free Double Door Refrigerator

    अगर आप भी घर के लिए 25 हजार रुपये से कम में फ्रिज लेना चाहते हैं, तो सैमसंग ब्रांड का चयन करना बेहतर विकल्प हो सकता है। 3 स्टार की एनर्जी रेटिंग के साथ आने वाला यह डबल डोर रेफ्रिजरेटर 236 लीटर की क्षमता के साथ आता है। इसमें डिजिटल इन्वर्टर कंप्रेसर है, जो कम शोर और लंबे समय तक बेहतर प्रदर्शन करता है। इस फ्रिज का मल्टी एयरफ्लो सिस्टम आपको 15 दिन तक भोजन को ताजा व स्वच्छ रखता है। ऑटो डिफ्रॉस्ट फंक्शन के साथ आने वाला यह Samsung डबल डोर रेफ्रिजरेटर कम शोर के साथ काम करता है। इसकी कूलपैक तकनीक बिजली कटौती के दौरान भोजन को खराब होने से बचाती है। इस डबल डोर फ्रिज में मूवेबल आइस मेकर है, जो उपयोग करने में काफी आसान है। इसके शेल्फ को कठोर ग्लास के साथ डिजाइन किया गया है, जिस पर भारी सामान आसानी से रखा जा सकता है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - ‎RT28C3053S8/HL
    • ब्रांड - Samsung 
    • क्षमता - 236 लीटर 
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - प्रति वर्ष 229 किलोवाट घंटे
    • रेफ्रिजरेटर में ताज़ा भोजन रखने की क्षमता - 183 लीटर
    • फ्रीजर क्षमता - 53 लीटर
    • शोर स्तर - 42 डेसिबल
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 63.7 x 55.5 x 154.5 सेंटीमीटर

    खासियत 

    • आसान स्लाइड शेल्फ
    • कठोर कांच की अलमारियां
    • ऑल राउंड कूलिंग 
    • LED लाइटिंग 

    कमी 

    • अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने इस डबल डोर फ्रिज में स्टोरेज की समस्या बताई है। 
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • IFB 241L 3 Star Frost Free Advanced Inverter Double Door Refrigerator

    आईएफबी ब्रांड का यह डबल डोर फ्रिज 360 डिग्री कूलिंग तकनीक के साथ आता है, जो हर कोने में एक समान और लगातार कूलिंग का अनुभव देता है, जिससे भोजन की ताजगी बनी रहती है। इस डबल डोर रेफ्रिजरेटर में 241 लीटर की क्षमता मिलती है, जिसकी वजह से यह 3 से 4 सदस्यों वाले परिवार के लिए उपयुक्त हो सकता है। 3 स्टार की एनर्जी रेटिंग वाला यह IFB फ्रिज एडवांस इन्वर्टर कंप्रेसर के साथ आता है, जो बेहतरीन प्रदर्शन करता है। 25,000 रुपये से कम कीमत पर मिलने वाला यह Double Door Fridge एडजस्टेबल शेल्फ के साथ आता है। यह मॉडल स्टेबलाइजर के बिना काम करने में सक्षम है क्योंकि यह फ्रिज वोल्टेज के उतार-चढ़ाव को झेल सकता है। इसके दरवाजे को स्टेनलेस स्टील सामग्री के साथ डिजाइन किया गया है, जिसकी वजह से यह बेहद मजबूत और टिकाऊ है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड - IFB 
    • क्षमता - 241 लीटर 
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - प्रति वर्ष 223 किलोवाट घंटे
    • रेफ्रिजरेटर में ताज़ा भोजन रखने की क्षमता - 177 लीटर
    • फ्रीजर क्षमता - 64 लीटर
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 67D x 59.4W x 154H सेंटीमीटर
    • आइटम का वजन - 51 किलोग्राम

    खासियत 

    • बड़ा वेजिटेबल क्रिस्पर 
    • दरवाजे में बोतल रखने के लिए अतिरिक्त जगह 
    • ऑटो सोलर कनेक्ट 
    • स्टेबलाइजर के बिना काम करने में सक्षम

    कमी 

    • अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने इस फ्रिज में कूलिंग की समस्या बताई है।
    03
  • Godrej 223 L 2 Star Inverter Frost Free Double Door Refrigerator

    यह गोदरेज फ्रिज 223 लीटर की क्षमता के साथ आता है, जिसमें फ्रीजर की क्षमता 50 लीटर और ताजा भोजन क्षमता 173 लीटर है। इस डबल डोर रेफ्रिजरेटर में 2 मजबूत कांच के शेल्फ मिलते हैं, जिस पर भारी सामान आसानी से रखा जा सकता है। इस रेफ्रिजरेटर में एक नैनो शील्ड तकनीक है, जो 95% से अधिक फूड सरफेस को कीटाणुरहित करती है जो इसे हानिकारक पदार्थों से मुक्त बनाती है। इस Godrej डबल डोर रेफ्रिजरेटर में ऑटो डिफ्रॉस्ट फंक्शन की सुविधा है, जो बर्फ को जमने से रोकने में मदद करता है। इस मॉडल में तापमान नियंत्रण की सुविधा है, जिसे आप अपनी सुविधा के अनुसार सेट कर सकते हैं। यह डबल डोर फ्रिज स्टेबलाइजर के बिना काम करने में सक्षम है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड - Godrej 
    • क्षमता - 223 लीटर 
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - 229 किलोवाट घंटे
    • रेफ्रिजरेटर में ताज़ा भोजन रखने की क्षमता - 173 लीटर
    • फ्रीजर क्षमता - 50 लीटर
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 63.6 x 60.7 x 141 सेंटीमीटर
    • आइटम का वजन - 50 किलो 500 ग्राम 

    खासियत 

    • कूल बैलेंस टेक्नोलॉजी वाला इन्वर्टर कंप्रेसर
    • एलईडी प्रिज्म लेंस 
    • बड़ा सब्जी बॉक्स 
    • एंटी बैक्टीरियल गैस्केट तकनीक 

    कमी 

    • अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने इस डबल डोर रेफ्रिजरेटर में कार्यक्षमता की कमी बताई है। 
    04
  • Whirlpool 215 L Frost Free Triple-Door Refrigerator

    अगर आप भी 25,000 रुपये से कम कीमत पर रेफ्रिजरेटर लेना चाहते हैं, तो व्हर्लपूल ब्रांड का चयन करना बेहतर विकल्प हो सकता है। इस ट्रिपल डोर फ्रिज में माइक्रोब्लॉक तकनीक मौजूद है, जो फ्रिज के अंदर बैक्टीरिया को 99% तक पनपने से रोकती है। 215 लीटर की क्षमता के साथ आने वाला यह फ्रिज मध्यम आकार वाले परिवारों के लिए उपयुक्त हो सकता है। इसकी बॉडी को उच्च गुणवत्ता वाली स्टेनलेस स्टील सामग्री के साथ तैयार किया गया है, जिस वजह से यह लंबे समय तक उपयोग के लिए मजबूत और टिकाऊ है। इस मॉडल में एयर बूस्टर की सुविधा है, जो हवा को सभी कोनों में वितरित करता है, जिससे बदबू नहीं आती है। इस व्हर्लपूल फ्रिज की जिओलाइट तकनीक फलों और सब्जियों के अधिक पकने से रोकती है। इसमें फ्रिज को गंदगी से मुक्त रखने के लिए एक अलग फ्रूट क्रिस्पर सेक्शन भी मिलता है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड - Whirlpool 
    • क्षमता - 215 लीटर 
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - 170 किलोवाट घंटे
    • रेफ्रिजरेटर में ताज़ा भोजन रखने की क्षमता - 161 लीटर
    • फ्रीजर क्षमता - 50 लीटर
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 64D x 56W x 161H सेंटीमीटर
    • आइटम का वजन - 52 किलोग्राम 

    खासियत 

    • इन्वर्टर कंप्रेसर
    • जियोलाइट तकनीक
    • ऑटो डिफ्रॉस्ट फंक्शन

    कमी 

    • अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने इस डबल डोर फ्रिज में कार्यक्षमता की कमी बताई है। 
    05

भारत में 25 हजार रुपये के अंदर कौन सा फ्रिज बढ़िया है? 

यहां आपको तालिका के माध्यम से 25,000 रुपये से कम कीमत पर मिलने वाले फ्रिज के बारे में जानकारी दी गई है। साथ ही, उनके खास फीचर्स को भी बताया गया है। 

ब्रांड्स 

क्षमता 

एनर्जी रेटिंग 

खास फीचर्स 

Haier 

240 लीटर 

2 स्टार 

इन्वर्टर कंप्रेसर

Samsung 

236 लीटर 

3 स्टार 

ऊर्जा कुशल, इन्वर्टर कंप्रेसर, फ्रॉस्ट फ्री, स्वचालित डीफ्रॉस्ट, कम शोर, एडजस्टेबल शेल्फ

IFB 

241 लीटर 

3 स्टार

समायोज्य शेल्फ, दरवाज़े का लॉक, ऊर्जा कुशल, पाला रहित, आर्द्रता नियंत्रण, इन्वर्टर कंप्रेसर, स्टेबलाइज़र के बिना काम करें

Godrej 

223 लीटर 

2 स्टार 

एंटी-बी तकनीक, सब्जी की टोकरी, चल आइस ट्रे, मजबूत कांच की शेल्फ, नैनो शील्ड तकनीक, एडजस्टेबल शेल्फ, दरवाजा लॉक, इन्वर्टर, तापमान नियंत्रण

Whirlpool 

215 लीटर

- समायोज्य शेल्फ, ऊर्जा कुशल, एलईडी डिस्प्ले, माइक्रोब्लॉक तकनीक, ज़ियोलाइट तकनीक

इसी तरह के लेख पढ़ने के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर क्लिक करें। 

इन्हें भी पढ़ें:-

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • 25000 के अंदर सबसे अच्छा फ्रिज कौन सा है?
    +
    अगर आप भी 25 हजार रुपये के अंदर रेफ्रिजरेटर लेना चाहते हैं, तो Haier, Samsung, Whirlpool, Godrej और IFB ब्रांड्स को बढ़िया माना जा सकता है।
  • क्या 25000 के अंदर फ्रॉस्ट फ्री फ्रिज मिल सकता है?
    +
    हां, कई ब्रांड 25000 के अंदर फ्रॉस्ट फ्री फ्रिज प्रदान करते हैं, लेकिन उनकी क्षमता डायरेक्ट कूल मॉडल की तुलना में कम हो सकती है।
  • कौन सा फ्रिज बिजली की खपत के मामले में सबसे अच्छा है?
    +
    बीईई स्टार रेटिंग वाले फ्रिज बिजली की खपत के मामले में बेहतर होते हैं। 4 या 5 स्टार रेटिंग वाले फ्रिज को चुनें।